🔴ज्वेलरी बाजार में बड़ा धमाका, किसना के नए शोरूम ने खींचा शहरवासियों का ध्यान
🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर। पडरौना शहर के गायत्री नगर, कसया-पडरौना मार्ग पर बुधवार को प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश में ब्रांड का यह 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम है, जिसने पडरौना को अब राष्ट्रीय ज्वेलरी बाजार के मानचित्र पर नई पहचान दिला दी है।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व हरिकृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के व्यापारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हुए।नए शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की गई। कंपनी द्वारा डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की राहत दी गई है।
बतादे कि वर्ष 2005 में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शुरू हुआ जो आज देश के प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल है। ब्रांड की पहुंच देश के 28 राज्यों में 1500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स तक है, जबकि देशभर में इसके 150 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम संचालित हो रहे हैं।


