कसया के एबीएसए शासन के आदेश को दिखा रहे है ठेंगा
🔴 संबद्धता समाप्ति के बाद भी अनुचर को साथ लेकर घूमते है खंड शिक्षा अधिकारी 🔴 अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एंव माध्यमिक का आदेश बेअसर 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कु शीनगर । शासन द्वारा संबद्धता समाप्त कर कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने के आदेश को कसया के खंड शिक्षा अधिकारी खुलेआम ठेंगा दिखा रहे।मजे की बात यह है कि शासन के आदेश का अनुपालन कराने के लिए जनपद व मण्डल के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार तीन वर्षों से खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया को निर्देशित किया जाता रहा है लेकिन साहब इतने मनबढ है कि इनके उपर किसी के आदेश का कोई फर्क नही पड रहा है। बतादे कि तत्कालीन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, सप्तम मण्डल गोरखपुर द्वारा दिनांक 10 जून 2021 व 22 सितम्बर - 2021 मे जारी पत्र में कहा गया अनुचर विजय कुमार गुप्त,खण्डशिक्षा अधिकारी कसया कार्यालय में संबद्ध किया गया है जबकि शासन के आदेश के अनुरूप किसी भी कर्मचारी का संबद्धीकरण उसके मूल तैनाती से भिन्न कार्यालय मे नही किया जा सकता है। सहायक शिक्षा निदेशक ने तत्काल संबद्धता समाप्त कर उक्त कर्मचारी को उसके मूल तैनाती स्थल पर भेजन...