अखिलेश का पीडीएफ का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी - केशव मौर्य

🔵डिप्टी सीएम मौर्य बोले-सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चल रहे है पीएम मोदी   

🔴 सपा पर बरसे केशव मौर्य 

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह से प्रियदर्शी सम्राट अशोक ने बुद्धम शरणम गच्छामि के बाद अपने साम्राज्य की सीमा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे ठीक वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमा सुरक्षा के लिए काम किया है। उन्होने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव फर्जी पीडीए की बात करते है उनके पीडीए का मतलब है '' परिवार डेवलपमेंट एजेंसी '' । सपा सरकार से परिवार और गुण्डा माफियाओं को छोड किसी का उत्थान नही हुआ। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कुशीनगर में थे। वह  पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण मे राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा  सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सम्राट अशोक की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं और लगातार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। सम्राट अशोक की न्याय व्यवस्था को देश के प्रधानमंत्री मोदी साकार करते हुए दुनिया को शांति का संदेश भी दे रहे हैैं। संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं,  बुद्ध दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में महान अशोक के सुशासन का अनुसरण करने वाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुप में देश को मिला है। उन्होने वर्ष 2014 से अब तक तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के कार्यो का बखान करते हुए तमाम योजनाओ व उपलब्धियो को गिनाया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज से भेदभाव को खत्म करने के लिए सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलते हुए आगे बढ रहे है, वह सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र धारण कर हर वर्ग के उत्थान मे जुटे है। डिप्टी सीएम ने विपक्ष को आडे हाथो लेते हुए कहा कि जहां सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार होती है वहा बिजली आती नही, और जहां भाजपा की सरकार होती है वहा बिजली जाती नही। मौर्य ने सपा के परिवार डेवलपमेंट एजेंसी वाली पीडीए की धज्जियाँ उडाने का आह्वान करते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश मे पुन: भाजपा को भारी बहुमत से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

🔴अखिलेश सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता थी 

प मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 पीएम मोदी के सरकार बनाने के लिए कुशीनगर के अंदर 73 सांसद जिताया है, जिसका श्रेय आपको जाता है। 2014 में देश में सरकार बनी तो समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता थी। शांति व्यवस्था खत्म थी। 2016 में मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो 40 विधायक बचे थे। सपा-बसपा का युग था। 2017 में कुशीनगर 325 विधानसभा में सीट दिलाया। भाजपा को मजबूत किया। पार्टी ने मेरे जैसे कार्यकर्ता को मजबूत किया। उत्तर प्रदेश के अंदर 2019 में विजय दुबे को रिकार्ड वोट से जिताया था। 2022 के विस चुनाव में भाषण में सपा 400 सीट जीतने का दावा करने लगी। वे धमकी देते थे। 2022 में कुशीनगर की सभी सीट को जिताया और 275 सीट देकर भाजपा की सरकार बनाई। 2024 में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को अकेले बहुमत नहीं मिला। तीसरी बार देश में भाजपा और मोदी सरकार बन गई। इससे पहले सांसद, विधायक ने अपने विचार रखे वही कार्यक्रम के संयोजक नथुनी कुशवाहा ने सभी अथितियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप मिश्रा ने किया। 

🔴 भाजपा नेता के माता-पिता के मूर्ति का किया अनावरण 

सम्राट अशोक के कार्यक्रम से पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पडरौना नगर के भारतीय इंटर कालेज पहुचे, जहां वह भाजपा नेता व कार्यक्रम के संयोजक नथुनी कुशवाहा के माता-पिता ( स्वर्गीय बन्नी देवी व उमाशंकर कुशवाहा) के मूर्ति का अनावरण किया। यहा विद्यालय के संस्थापक व भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा व प्रधानाचार्य नबेन्दु भूषण सहित विद्यालय के शिक्षको ने उप मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे,  पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,खड़ा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गोड, फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्राम प्रधान के पिता का वीडियो वायरल

नगर पालिका परिषद कुशीनगर मे भ्रष्टाचार का बोलबाला, ईओ के विरुद्ध जांच का आदेश

डीआईओएस कार्यालय पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला