Posts

Showing posts from June, 2024

नेट परीक्षा मे धांधली की जांच कर रही सीबीआई टीम पहुंची कुशीनगर, एक युवक को लिया हिरासत मे

Image
🔴 यूजीसी नेट परीक्षा मे गडबड़ी का तार कुशीनगर मे 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी का तार कुशीनगर से भी जुड़ा हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार की रात सीबीआई की टीम कुशीनगर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पडरौना कोतवाली में पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई टीम की इस पूरी कार्रवाई से पडरौना कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया है, सिर्फ थाने के कक्ष का इस्तेमाल पूछताछ के लिए किया जा रहा है। कहना ना होगा कि कुशीनगर जनपद पडोसी राज्य बिहार की सीमा से जुड़ा है। नतीजतन इस मामले मे कुशीनगर से कुछ अन्य लोगो के शामिल होने की आशंका जताई जा रही हैं, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।  काबिलेगौर है कि  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को यूजीसी नेट रद्द कर सीबीआई को जांच सौंपी है। इस परीक्षा में गोरखपुर में भी बस्ती के एक युवक को पकड़ा गया था जांच मे कुशीनगर के निखिल का नाम आया था इसी आधार पर सीबीआई टीम जांच कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई के रडार मे कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दो युवक थे। इसमें एक कोचिंग संचाल...

आयुष्मान भारत योजना मे हुए खेल मे सीएमओ और नोडल अधिकारी जिम्मेदार क्यो नही ?

Image
🔴 मामले मे छोटी मछलियां जेल, बडी मछलियां पुलिस की कार्रवाई से दूर  🔴 आयुष्मान भारत योजना मे हुए खेल का पुलिस ने खुलासा कर चार कर्मियों को भेज चुकी है 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । पीएम मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं मे शुमार आयुष्मान भारत योजना के संचालन मे लगे जिम्मेदार अपनी तिजोरी भरने की गरज से योजना मे वर्षों से पलीता लगा रहे थे।  जनपद की पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर छोटी मछलियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन अभी भी बडी मछलियां पुलिस की कार्रवाई से दूर है। सवाल यह उठता है कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना का मानिटरिंग करने वाले स्वास्थ्य महकमा के विभाग-ए-शहंशाह कि भूमिका क्या रही ? क्या सचमुच वह इस खेल के हिस्सेदार नही है? जानकारों का दावा है कि इस खेल मे सीएमओ और नोडल अधिकारी के सहमति और संलिप्तता के बिना संविदाकर्मी सुनियोजित तरीके से  इस खेल को अंजाम दे ही नही सकते है। हलांकि पुलिस की जांच अभी चल रही है उम्मीद है कई बडे चेहरे बेनकाब हो सकते है।   काबिलेगौर है कि आम लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए मोदी सरकार ने 2...

पशु तस्करों के साथ बरामद पिकअप चर्चा मे

Image
  🔴 भाजपा मण्डल अध्यक्ष का नाम भी चर्चाओं के बाजार मे 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । बीते दिनों जनपद के तरयासुजान पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं से लदी पकडी गयी दो पिकअप गाडी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओ का सबब यह है कि तस्करों के पास से पुलिस ने जिन दो पिकअप गाडियों को पशुओं के साथ बरामद किया है उनमे से एक पिकअप भाजपा  के मण्डल अध्यक्ष के भतीजे की बताई जा रही है। इतना ही नही चर्चाओं के बाजार मे इस बात कि चर्चा भी खूब है कि  मण्डल अध्यक्ष अपने रसूख के दम पर इस धंधे मे लिप्त कारोबारियों और पुलिस तंत्र के बीच सेतू की भूमिका का निर्वाहन कर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस अवैध कारोबार को बढावा दे रहे है। इन चर्चाओ में कितनी सच्चाई है यह निष्पक्ष जांच का विषय है लेकिन इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता है कि धुआं वही उठता है जहां आग लगती है।  🔴 फ्लैशबैक   कहना न होगा कि जनपद मे अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने की गरज से पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत 9 जून  को थाना तरयासुजान पुलि...

प्रेमी युवक ने थाना परिसर मे खाया जहर, मची अफरा-तफरी

Image
🔵 रवीन्द्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज मे युवक का चल रहा इलाज  🔴 नेबुआ नौरंगिया थाने का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में एक आरोपी प्रेमी युवक ने जहर खाकर अपनी इहलीला खत्म करने की कोशिश की है। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन मे नौरंगिया पुलिस ने बेहोशी हालत में प्रेमी युवक को कोटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने युवक की गंभीर हालत को देखते हूए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल का है जहां ब्रजेश पुत्र रमेश पर मुकामी पुलिस नेपडोसी गांव कि एक महिला के तहरीर पर ब्रजेश के खिलाफ लड़की भगाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रेमी-युगल को बरामद कर लिया था। बताया जाता है कि ब्रजेश प्रसाद पडोसी गांव की एक युवती को चार माह पूर्व लेकर फरार हो गया था। प्रेमिका के माॅ की तहरीर पर नौरंगिया पुलिस ने प्रेमी ब्रजेश पर लडकी भगाने सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की जांच कर रहे आशुतोष जायसवाल ने रविवार की शाम प्रेमी-युगल को बरामद कर लिया इसके बाद पुलिस...

विजय का विजय रथ रोकने मे नाकाम रहे स्वामी

Image
  🔵 स्वामी को जनता ने किया नापसंद, जमानत हुई जब्त  🔴 खड्डा छोड किसी विधानसभा मे नही कर पाये दस हजार का आंकड़ा पार 🔵 संजय चाणक्य   कुशीनगर।  हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर हमेशा अपनी थू-थू कराने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सुप्रीमो स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के विजय दूबे का विजय रथ रोकने मे पूरी तरह नाकाम रहे। हलांकि मौर्या ने विजय का विजय रथ रोकने के लिए अपने तरफ से कोई कसर नही छोडा था, ओवैसी और रावण को बुलाकर जनसभा भी की। इसके बावजूद भाजपा का परचम बुलंद रहा। बतादे कि लगातार रामचरित मानस व हिन्दू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा छोडकर अपनी पार्टी का गठन किया। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजते ही आईएनडीआई गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए स्वामी ने काफी जद्दोजहद किया किन्तु गठबंधन का हिस्सा नही बन पाये। इसके बाद खुद को किसी से कम न आकते हुए कुशीनगर लोकसभा सीट से मौर्या ने चुनावी रणभूमि में ताल ठोका था। कहना न होगा कि '' हम तो डूबेगें सनम तुमको भी ले डूबेगें '' के तर्ज पर मौर्या ने जातीय समीकरण के आधार पर ...

प्रणव ने फिर रचा इतिहास, नीट परीक्षा मे 720 मे हासिल किया 716 अंक

Image
  🔵 नीट परीक्षा मे होनहारों ने छुआ आसमान   🔴 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मे प्रणव स्थापित कर चुके है कीर्तिमान   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद टाप कर इतिहास रचने वाले प्रणव श्रीवास्तव ने एक फिर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अवसर है मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 77 वा स्थान हासिल करना। प्रणव ने 720 मे से 716 अंक पाकर यह परचम लहराया है। प्रणव श्रीवास्तव पडरौना नगर के जगदीशपुरम कालोनी के निवासी व ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ0 संदीप अरुण श्रीवास्तव के पुत्र है जो किसी नाम व पहचान के मोहताज नहीं हैं। नीट परीक्षा का परिणाम मंगलवार की रात घोषित किया गया। इसे लेकर सुबह से ही कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा।  प्रणव के एतिहासिक सफलता के बाद घर मे खुशी व जश्न का माहौल है। 🔴 हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के है टापर  प्रणव श्रीवास्तव, डॉक्टर बनना चाहते है। उन्हें  नीट परीक्षा परिणाम में  चमत्कारी परिणाम आने की उम्मीद पहले थी। इसके पूर्व वर्ष 2022 ...

देश मे तीसरी बार खिला कमल, एनडीए की बनेगी सरकार

Image
🔵 बीजेपी सबसे बडा दल 🔴 यूपी मे बीजेपी का बडा झटका 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एग्जिट पोल ध्वस्त हो गया। वर्ष 2004 की तरह इस बार के परिणाम उलटे निकले। एक दशक बाद फिर से गठबंधन की सरकार का दौर लौट आया है। 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी 272 का आंकड़ा नहीं छू पाई और 242 पर  सिमटकर रह गयी। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा में बीजेपी आधी से भी कम हो गई। तमिलनाडु और पंजाब में खाता भी नहीं खुला। ओडिशा और तेलंगाना ने लाज बचा ली। नीतीश कुमार और चंद्राबाबू नायडू अब नई सरकार के किंगमेकर बनकर उभरे हैं।  गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन सत्ता के करीब तो पहुंच गया मगर पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनने से गठबंधन का खेल शुरू हो गया। ऐसे में कहना मुनासिब होगा कि पूर्ण बहुमत से 33 सीटें कम रही बीजेपी सरकार हार वाली फीलिंग के साथ ही सरकार बनाएगी। गठबंधन सरकार में उसे एक देश, एक चुनाव और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों को तिलांजलि देनी पड सकती है। 🔴 क्षेत्रीय दल हुए पावरफुल वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की बाछ...

विजय दूबे के सिर पर बंधा लगातार दुसरी बार जीत का सेहरा

Image
🔵 विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार अजय प्रताप को 81790 मतों के अंतर से हराया 🔴  स्वामी प्रसाद मौर्य की जमानत जब्त   🔵 युगान्धर टाइम्स नेटवर्क  कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में सूबे के कुशीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार  विजय कुमार दूबे ने 81790 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है।  कांग्रेस - सपा गठबंधन के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह दूसरे नंबर और बसपा के शुभ नारायण चौहान तीसरे स्थान पर रहे, जबकि खुद को पिछड़ी के नेता मानने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की जमानत जब्त हो गयी है। 9782 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाकर चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।  विजय दूबे की यह लगातार दुसरी और भाजपा की तीसरी जीत है।  काबिलेगौर है कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना में विजय कुमार दूबे को को कुल 516345 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय प्रताप सिंह को कुल 434555 मत मिले। वही बसपा से शुभनरायण चौहान को 67208 वोट हासिल हुए जबकि अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रहे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के स्वा...

सभी एग्जिट पोल में फिर से मोदी सरकार

Image
🔴 तीन एग्जिट पोल का दावा 400 पार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सकुशल निपटने के बाद जो एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) सामने आया है उसमे सभी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। मजे की बात यह है कि सत्तारूढ़ राजग गठबंधन इस बार तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने मे सफल हो सकती है। अगर एग्जिट पोल का अनुमान सच साबित होता हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।  काबिलेगौर है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए '400 पार' का नारा दिया था। फिलहाल तीन सर्वे में भाजपा को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की कुल संख्या 353 थी। इसके अलावा कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं।आंकड़ों के अनुसार इस बार एनडीए गठबंधन पिछली बार का आंकड़ा भी पार...

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मे बंद, 57.29 फीसदी मतदाताओं ने किया वोट की चोट

Image
  🔴 भाजपा और गठबंधन में सीधा मुकाबला 🔵2633 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुआ मतदान  🔴कुर्सी पर पैर फेककर नबाबी ठाट मे अरामतलब रहे निर्वाचन कन्ट्रोल रुम के प्रभारी, पानी के लिए तरसते रहे कर्मचारी   🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को शाम छह बजे तक  57.29 फीसदी मतदाताओं ने वोट की चोट देकर लोकतंत्र के महापर्व मे अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभायी। यहा भाजपा से विजय दूबे लगातार दुसरी बार चुनाव लड़ रहे है। गठबंधन प्रत्याशी से भाजपा की सीधी टक्कर है। बतादे कि कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को सुबह सात बजे 2633 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 57.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें पुरुष-महिला के साथ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। विधान सभावार मतों पर नजर दौडायें तो खड्डा विधानसभा मे सर्वाधिक 60.18 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले है जबकि हाटा विधानसभा मे 56.36 फीसदी कुशीनगर विधानसभा में 55.45 पडरौना विधानसभा मे 57.52 प्रतिशत व रामकोला विधानसभा में  55.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत...