Posts

Showing posts from December, 2023

जिला अस्पताल के लिपिक ने स्टाफ नर्स से किया छेड़खानी

Image
🔵 सीएमएस ने आरोपी को थमाया कारण बताओ नोटिस  🔴 मेडिकल कालेज के प्रार्चाय ने सीएमएस के नेतृत्व मे तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का दिया निर्देश  🔵 संजय चाणक्य   कुशीनगर ।  मेडिकल कालेज का दर्जा प्राप्त जिला अस्पताल में तैनात लिपिक राजेश कुमार द्वारा बीती रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स व परिचारिका के साथ छेड़खानी कर महिला सम्मान को तार-तार किये जाने का  मामला प्रकाश में आया है। घटना को संज्ञान मे लेते हुए सीएमएस ने आरोपी लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है वही मेडिकल कालेज के प्रार्चाय ने सीएमएस के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है। प्रार्चाय ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपी को दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई करने का दावा किया है। काबिलेजिक्र है कि पीएम मोदी व सीएम योगी आधी आबादी के  सम्मान मे महिला सशक्तिकरण सहित तमाम योजनाएं चला रहे है। इतना नही  जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए महिला मुखिया पर फोकस किया जा रहा है। इसके विपरीत  जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित जिला अस्पताल मे तैनात सी...

बालू माफियाओ ने किया खनन विभाग के टीम पर हमला

Image
  🔴 खान अधिकारी ने बालू माफियाओ के खिलाफ दी तहरीर 🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिले मे अवैध रूप से खनन कर बालू की तस्करी कर रहे बालू माफियाओ की गुण्डागर्दी सामने आयी है। बताया जाता है कि सूचना पर नदी घाट पर छापेमारी करने पहुची  खनन विभाग के टीम पर बालू माफियाओ ने हमला कर दिया। माफिया ने न सिर्फ होमगार्ड व चालक को मारपीट कर जख्मी किया बल्कि खान अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हुए अवैध बालू, घाट से लेकर फरार हो गये। खान अधिकारी ने बालू माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दे दी है। अब देखना यह है कि पुलिस क्या गुल खिलाती है। मामला जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र का है। पुलिस को दिये गये तहरीर मे खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा है कि शुक्रवार को वह सूचना के आधार पर होमगार्ड शौकत अली के साथ रामकोला थाना अंतर्गत बडहरा  लक्ष्मीपुर सिकटिया के छोटी गंडक नदी पर पहुंचे थेयजहां कुछ लोग अवैध रूप से बालू खनन कर टिपर वाहन UP57AT-5912 में बालू भरकर जाने की तैयारी कर रहे थे। टीम को देखकर वहां अवैध खनन में संलिप्त मंजीत गुप्ता और उसका ड्राइवर आकर उलझ गये और बालू लदी टिपर को था...

दिशा की बैठक में टूटी सडके, आयुष्मान कार्ड और पेंशन का उठा मुद्दा

Image
  🔴 सांसद के प्रोटोकाल मे सीएमओ ने की गुस्ताखी, डीएम ने लगायी फटकार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गहमा-गहमी रही। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की शिकायतें की और तर्कसंगत जबाब नहीं मिलने पर खरीखोटी भी सुनाई। सीएमओ द्वारा सासंद के प्रोटोकाल मे गुस्ताखी करने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ का स्क्रू टाइट करते हुए नसीहत दी। इस दौरान जल जीवन मिशन आयुष्मान कार्ड सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की और जरुरी निर्देश दिये। बैठक क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे व देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले सभी जनप्रतिनिधियों व जिले के आला अफसरों के उपस्थिति मे जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दरम्यान सांसद ने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया गया कि खेल के मैदान तथा अमृत सरोवर के लिए आरक्षित भूमि ,बंजर, नवीन परती तथा भूलेख में दर्ज नवईयत के अनुसार ही चयनित करे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अमृत सरोवर, खेल क...

बच्चो को पिलायी गयी विटामिन ए की खुराक

Image
  🔵 कमजोरी से बचाने के लिए एक माह तक  बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक 🔴 विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो    कुशीनगर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत बुधवार को  पडरौना नगर के महिला हास्पिटल में  विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का उद्घाटन नपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव सुमन ने किया। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गयी। सरकार द्वारा चलाए जा रहे यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।  नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ज ने कहा कि एक तरफ सरकार निशुल्क राशन वितरण योजना चलाकर गरीब तबके के लोगों को अनाज उपलब्ध करा रही है वही दूसरी तरफ नवजातों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए शुरुआती चरण से ही माइक्रो विटामिन और अन्य पोषण को लेकर गम्भीर है।  उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगो को अपने व अपने आस-पड़ोस के नवजात शिशुओं को विटामिन ए की खुराक पिलाने की अपील करते हुए कहा कि...

स्वामी प्रसाद के फिर बिगडे बोल, हिन्दू धर्म को बताया धोखा

Image
  🔴 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नसीहत को स्वामी ने दिखाया ठेंगा 🔴 सपा के लिए नुकसानदायक न साबित हो स्वामी प्रसाद मौर्य 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव, विधानपरिषद के सदस्य व कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा से करारी हार का सामना कर चुके स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगडे बोल फिर सामने आया है। मौर्य ने अपने तरकस से शब्दबेदी बाण छोडते हुए हिंदू धर्म को धोखा बताया है। वह इसके पूर्व हिन्दू देवी-देवताओं और रामचरित मानस पर घटिया टिप्पणी कर पहले भी कई बार अपनी धू-धू करा चुके है। कहना न होगा कि हाल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से धर्म को लेकर विवादित बयान देने से बचने की नसीहत भी दी थी। बावजूद इसके मौर्य पर इसका कोई असर दिखाई नही दे रहा है।  काबिलेगौर है कि स्वामी प्रसाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने हिंदू धर्म को एक धोखा बता दिया, जिसके बाद विवाद तेज हो गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "हिंदू धर्म एक धोखा है. वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ...

99 वीं जयंती पर याद किये गये भारत रत्न वाजपेयी

Image
  🔴 पण्डित वाजपेयी की दूरदृष्टि और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ही भारत परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध मे पाकिस्तान को शिकस्त देने में रहा सफल-विनय 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है और इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए नगर की ओर से मैं उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई मे सोमवार को उनके आवास पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए नपाध्यक्ष ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत निर्माण की जो रूपरेखा निर्धारित की थी उसी नींव पर आगे बढ़ते हुए आज भारत पीएम  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम युग मे प्रवेश कर चुका है और नए आयामों को छू र...

खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को डूडा विभाग की टीम ने पहुचाया आश्रय गृह

Image
  🔴 डूडा विभाग ने पडरौना नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर में कराया 50 बेड के आश्रय गृह का निर्माण  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । हाड़ कपकपाने वाली ठंड मे खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को डूडा विभाग की टीम ने रात्रि भ्रमण अभियान चलाकर पडरौना नगर पालिका के जलकल परिसर में संचालित आश्रय गृह में पहुंचाया। बतादे कि शासन के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी रमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर खुले में सो रहे आश्रयविहीन लोगों को डूडा विभाग के टीम व पडरौना नगर पालिका परिषद द्वारा डे–एनयूएलएम योजना अन्तर्गत संचालित आश्रय गृह में पहुंचाया जा रहा हैं। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक राजदीप यादव   का कहना है कि  जनपद के पडरौना नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर में 50 बेड के आश्रय गृह का निर्माण डूडा विभाग की ओर से कराया गया हैं जिसे पडरौना नगर पालिका परिषद के देख–रेख में संचालित किया जा रहा हैं जहां कोई भी निराश्रित व आश्रयविहीन व्यक्ति आश्रय गृह में आधार कार्ड से एंट्री कराकर आसरा ले सकता हैं जिसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता हैं। शहर मिशन प्रबंधक ने क...

प्रवक्ता राजीव यादव को लिपिक अखिलानंद ने भेजा मानहानि का नोटिस

Image
🔵  शिक्षक और लिपिक का विवाद पहुचा मानहानि तक 🔴आरोप-प्रत्यारोप बना वर्चस्व की लडाई  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।   उदित नारायण इण्टर कालेज के भूगोल विषय के प्रवक्ता राजीव यादव व डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध लिपिक अखिलानंद राव के बीच चल रहा विवाद कम होने का नाम नही ले रहा है।  एक-दुसरे पर आरोप - प्रत्यारोप का विवाद अब मानहानि तक पहुंच गया है। नतीजतन अखिलानंद राव ने राजीव यादव द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप को गंभीरता से लेते हुए विधिक नोटिस भेजकर इस विवाद को वर्चस्व की लड़ाई बना दिया है। लिपिक अखिलानंद राव के अधिवक्ता जलज कुमार सिंह द्वारा राजीव यादव को भेजे गए विधिक नोटिस मे कहा गया है कि उनके मुवक्किल अखिलानंद राव फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज मे सहायक लिपिक के पद  नियुक्ति है जो विगत कुछ वर्षों से डीआईओएस कार्यालय कुशीनगर से संबद्ध है, जिनको  उदित नारायण इण्टर कालेज के प्रवक्ता राजीव यादव द्वारा 20 दिसंबर को व्हाटसअप गुप के जरिए मेरे क्लाइण्ट अखिलानंद के सम्बन्ध में लिखा है कि  डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से सम्बद्ध फतेह मेमोरियल...

मीडिया एकादश को व्यापारी एकादश ने दी शिकस्त

Image
  🔵 पडरौना में स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां दिन 🔴 आज होगा आजमगढ़ और मेजबान टीम के बीच फाइनल मुकाबला ,  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पडरौना नगर  के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा 16वें वर्ष आयोजित क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शुक्रवार को मीडिया एकादश और व्यापारी एकादश के बीच सद्भावना मैच खेला गया। इसमें व्यापारी एकादश ने मीडिया एकादश को तीन विकेट से शिकस्त दी। मैच के मैन ऑफ द मैच व्यापारी एकादश के उमेश वर्मा रहे। मीडिया एकादश के कप्तान अशोक शुक्ल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में आये मुन्ना अली व सत्येंद्र पांडेय ने तेज शुरुआत की। सत्येंद्र पांडेय का विकेट गिरा तो सुनील यादव बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाते खोले आउट होकर पवेलियन की ओर चल दिए। इसके बाद खेलने आये प्रिंस तिवारी ने पारी को संभाला। इसी बीच मुन्ना अली का विकेट गिर गया। इससे मीडिया एकाद...

जिला पंचायत सदस्य ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया 17 लाख रुपये

Image
  🔴 पीडित गिरिजेश राय ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगायी न्याय की गुहार  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । लोक निर्माण विभाग मे नौकरी दिलाने के नाम पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा 17 लाख रुपये की ठगी करने मामला प्रकाश में आया। मामला जनपद के कसया थाना क्षेत्र का है। पीडित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर ठगी करने वाले  जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। कसया थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी गिरिजेश राय पुत्र जयनरायण ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है वह और उनके नजदीकी मित्र पंकज राय पुत्र स्वर्गीय दुर्जन राय व नितेश गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता जो सभी एक ही गांव के शिक्षित बेरोजगार है। हम सभी को लोक निर्माण विभाग मे नौकरी दिलाने के नाम पर कसया थाना अंतर्गत सिरसिया खोईया गांव के निवासी व जिला पंचायत सदस्य नितिश कुमार यादव पुत्र विगा यादव ने 17 लाख रुपये लिया है। पत्र मे कहा गया है नितिश यादव ने उन लोगो से कहा कि  लोक निर्माण विभाग में उनके नजदीक अधिकारी है जुगाड़ बहुत अच्छा है आप सभी का नौकरी लग...

सिर कटी लाश, कातिल का पर्दाफाश

Image
🔴 मुमताज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा  🔵दो नाबालिग सहित तीन हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के निवासी मुमताज नामक जिस युवक का शव रविवार को बाड़ी नदी में मिला था, पुलिस ने उसकी हत्या के खुलासा कर दिया है। हत्यारों ने युवक का गला काटकर सिर और धड़ नदी में अलग-अलग फेंक दिया था। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो नाबालिग सहित तीनो लोगो को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक ध्वज जायसवाल के निर्देशन पर जिले मे अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर नकेल कसने की गरज चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कसया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के निवासी मुमताज की सिर काटकर की गयी निर्मम हत्या की खुलासा करने के लिए पुलिस उसी दिन से हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और मोबाइल फोन की कॉलडिटेल के साथ ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर पुलिस हत्यारे व हत्या किए जाने के नतीजे पर पहुंची। बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मीडिया से मुखातिब पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना प...

तमकुहीराज एसडीएम को गैरजमानती वारंट जारी करने निर्देश

Image
  🔵 हाईकोर्ट प्रयागराज ने सीजेएम कुशीनगर को एसडीएम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने का दिया आदेश 🔴 उच्च न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रखने के मामले में एसडीएम के खिलाफ हुई कारवाई  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशानगर। उच्च न्यायालय प्रयागराज ने कुशीनगर सीजेएम को जिले के तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया है। कहना ना होगा कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बांसगांव में हुए अतिक्रमण को हटाने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने व न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रखने के मामले में एसडीएम के खिलाफ यह कारवाई हुई है।  गौरतलब है कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बांसगांव में स्थित भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन एसडीएम तमकुहीराज द्वारा नहीं करने को उच्च न्यायालय ने इसे कोर्ट का अवमानना माना है। पिछले 13 दिसम्बर को उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद्र की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 14 दिसंबर को एसडीएम के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का दोषी ...

गोपालगंज को 72 रनों से हराकर भदोही की टीम सेमीफाइनल में

Image
  🔴 पडरौना शहर में स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में 16वें वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन 🔵 कुशीनगर विधायक पीएन पाठक समेत आये हुए अतिथियों ने दूसरे दिन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ   🔴98 रन और दो विकेट लेने वाले  भदोही के विशाल को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। शहर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा 16वें वर्ष आयोजित क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को गोपालगंज और भदोही के बीच मैच खेला गया। इसमें भदोही की टीम ने गोपालगंज को 72 रनों से पराजित किया। भदोही की तरफ से 98 रन व दो विकेट लेने वाले आलराउंडर खिलाड़ी विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। गोपालगंज टीम के कप्तान दीपांकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे भदोही के सलामी बल्लेबाज निशांत और विपिन ने शुरुआत काफी तेज की। विपिन के रूप में भदोही का पहला विकेट 37 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद खेलने आये विशाल ने नि...

जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है भारत का दुश्मन

Image
🔴 मुम्बई बम हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, कराची अस्पताल मे भर्ती  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   नई दिल्ली। मुम्बई बम हमले के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान मे जहर दिये जाने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसे क्रिटिकल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहा कि सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। अस्पताल में शीर्ष अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी गई है। 🔴 पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में हलचल तेज हो गई है. पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है. देश के कई बड़े...

भारतीय सेना पूरे विश्व मे लहराया अपने युद्धकौशल और शौर्यता का परचम- विनय जायसवाल

Image
  🔵 विजय दिवस पर याद किये गये माँ भारती के वीर सपूत 🔴 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । बांग्लादेश को पाकिस्तान के चंगुल से छुड़ाने के लिए 1971 में लड़े गए भारत-पाक युद्ध की याद में शनिवार को विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। पडरौना नगर पालिका के जलकल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वीर शहीदों की वीरांगनाओं, आश्रितों व पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान   सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम को बतौत मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 1971 मे लडी गई भारत-पाकिस्तान की जंग मे माँ भारती के वीर सपूतों की शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा भारतीय सेना हमेशा अपनी शूरवीरता का परचम लहराया है जिसका परिणाम यह रहा कि वर्ष 1948,1965,1971 व 1999 मे पाकिस्तान को भारतीय सेना के सामने घुटना टेककर पराजय का सामना करना पडा। उन्होंने...

नगरपालिका ने सफाईकर्मियों मे वितरण किया गर्म कपडे

Image
🔴 सफाई व्यवस्था के रीढ है सफाई सेवक-विनय जायसवाल  🔵युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। बढते हुए ठंड देखते हर वर्ष के  भाँति इस वर्ष भी पडरौना नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में ठंड से बचाव के लिए सफाईकर्मियों को  गर्म कपडे जैकेट, स्वेटर, चीटर आदि वितरण किया गया।  नगर पालिका के जलकल भवन परिसर में वितरण किये गये गर्म कपडे के दौरान सर्वप्रथम नगर मे सफाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई सेवकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि  सफाईसेवक नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ के हैं जिनका ख्याल रखना नगरपालिका का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और सीएम योगी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हमारे सफाईकर्मी मित्रों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पूर्व में पद संभालने के साथ ही हर वर्ष ठण्ड के मौसम में सफाईकर्मी मित्रों को निःशुल्क गर्म कपड़े वितरित करने की परम्परा शुरू की थी  जो नए कार्यकाल में भी अनवरत चलता रहेगा। मौके पर ईओ सन्तराम सरोज, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन,...

बीईओ अमित सिंह के कुकृत्य के वायरल आडियो सुर्खियों में

Image
  🔴 बीएसए ने कमेटी गठित कर मांगी जांच रिपोर्ट कार्रवाई का दावा खिलायेगा क्या गूल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के सेवरही विकास खण्ड में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह इन दिनों काफी चर्चा मे है। चर्चा की वजह इनकी ईमानदारी या फिर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना नही है बल्कि शिक्षको से अवैध धनउगाही करने को लेकर है। बीईओ अमित सिंह द्वारा शिक्षको से भारी पैमाने में धन उगाही करने का आडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। हालाकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अमित सिंह के कुकृत्यो को विभाग-ए-शहंशाह ने संज्ञान मे लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने का दावा किया है। अब देखना यह होगा कि बीएसए का दावा क्या गुल खिलाता है।  गौरतलब है विद्यालयों के निरीक्षण के दरम्यान अनुपस्थित पाये गये शिक्षको से छह हजार से लगायत दस हजार रुपये वसूली करने, बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के बाद मोटी रकम वसूलकर विद्यालय संचालित कराने व शिक्षको का शोषण कर अवैध तरीके से धन उगाही करने वाले बीईओ अमित सिंह के कुकृत्यो को लेकर एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल...

प्रधानाध्यापक ने एबीएसए पर लगाया धनउगाही का आरोप

Image
🔴 सीएम पोर्टल पर की शिकायत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के सेवरही विकास खंड क्षेत्र के बैजूपट्टी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामअवध प्रसाद ने सेवरही के खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों से अवैध धनउगाही कर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।   प्रधानाध्यापक रामअवध प्रसाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर न भेजकर रजिस्टर में अनुपस्थित दिखाकर शिक्षकों से जबरन धनउगाही की जाती है। प्रधानाध्यापक ने कहा है कि एबीएसए अमित सिंह, शिक्षको के मेडिकल अवकाश को रिजेक्ट कर उनसे पैसा मांगते है। इसके अलावा एबीएसए द्वारा खेलकूद के नाम पर प्राथमिक विद्यालय से 500 रुपये और कंपोजिट विद्यालय से 800 रुपये की अवैध वसूली की जाती है। यही नहीं शिक्षकों से पैसे लेकर छुट्टी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने शिकायत मे कहा है कि अमित सिंह ने खुद उनसे 6,500 रुपये की अवैध वसूली की है। उनके पास इन सभी चीजों का ऑडियो क्लिप मौजूद है। ...

लापरवाही बरतने के मामले मे जल निगम के दो इंजीन‍ियर सस्‍पेंड

Image
🔵 जल निगम के एमडी ने की कार्रवाई 🔴 सड़क मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो लखनऊ/कुशीनगर । शासन ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम और सहायक अभियंता अतुल कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। जल निगम (ग्रामीण) के एमडी बलकार सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद यह कार्रवाई की है। दोनों ही निलंबित अभियंताओं को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्यअभियंता आरबी राम को जांच अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में  जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क ऐसे ही छोड़ देने का मामला उठा था। इसी के बाद सरकार ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। एमडी जल निगम ग्रामीण ने सोमवार को समीक्षा बैठक की तो उन्हें कुशीनगर के दोनों अभियंताओं की लापरवाही सामने मिली। सहायक अभियंता के खिलाफ सड़क मरम्मत में बरती गई लापरवाही...

दस वर्षीय बालक का शव गन्ने के खेत मिला, हत्या की आशंका

Image
🔴 परिवार का रो-रोकल बुरा हाल 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के  हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव से नौ दिन पहले लापता एक दस वर्षीय बालक का शव सोमवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गांव और आसपास के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण वस्तुस्थिति का जायजा लिया। हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन शव सड़ जाने के कारण हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।  बतादे कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के निवासी इंदल प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र गोलू तीन दिसंबर की शाम को गांव से जा रही बरात में बाजा देखने गया था। देर शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी गोलू नहीं मिला। दूसरे दिन उसके पिता ने हाटा कोतवाली पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गोलू की तलाश शुर...

शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनायें-राष्ट्रपति मुर्मू

Image
🔴 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह 🔵 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह को किया संबोधित 🔴 राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बोली- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्वतंत्रता संग्राम का है जीवंत प्रतीक  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ''दो भारत रत्नों का इस संस्थान से जुड़ना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की गौरवशाली विरासत का प्रमाण है। भारत रत्न डॉ. भगवान दास इस विद्यापीठ के पहले कुलपति थे और पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री इस संस्था के पहले बैच के छात्र थे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनायें।'' राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को यूपी के वाराणसी में थी वह महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ मे आयोजित 45 वे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस विद्यापीठ की यात्रा हमारे देश की आजादी से 26 साल पहले गांधीजी की परिकल्पना के अनुसार आत्मनिर्भरता और स्वराज के लक्ष्यों के साथ शुरू हुई...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-भारत के संविधान से चलेगा जम्मू कश्मीर, 370 हटाने का फैसला सही

Image
🔴 अनुच्छेद 370 की वापसी' चाहने वालों को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 हटाने के चार साल बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अब इस पर चर्चा करना मुनासिब नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने अपने फैसले में कहा कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया था वो सही था और यह बरकरार रहेगा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में कहा कि जब जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा बना तभी से जम्मू कश्मीर की संप्रभुता खत्म हो गई थी। ऐसे में राष्ट्रपति के पास जम्मू कश्मीर को लेकर फैसला लेने का पूरा अधिकार है। काबिलेगौर है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाने को लेकर दायर याचिकाओं की लंबी सुनवाई के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाते हुए सरकार के निर्णय पर मुहर लगा दी। पांच जजों की बेंच ने कहा कि राज्य में युद्ध के हालात की वजह से धारा 370 एक अंतरिम व्यवस्था के तहत लगाई गई थी।  जम्मू कश्मीर के पास भारत में विलय के बाद आंतरिक संप्रभुता का अधिकार नहीं है। अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था।...