प्रेस से मिलिए कार्यक्रम 16 को

🔴'' लोकतंत्र मे प्रशासन व पत्रकार की भूमिका '' विषय पर गोष्ठी आयोजित 

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर । उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान मे 16 नवम्बर को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस से मिलिए '' लोकतंत्र मे प्रशासन व पत्रकार की भूमिका '' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला महासचिव संजय चाणक्य ने देते हुए बताया कि संगोष्ठी में जिलाधिकारी कुशीनगर बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर शिरकत करेगे। महासचिव ने जिले के सभी पत्रकारों को कार्यक्रम मे ग्यारह बजे उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post