मम्मी, पापा के गटई दबा के मुआ देहलस

🔵पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा का मनोज की मौत का राज

🔴 छानबीन मे जुटी पुलिस 

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव में बीते दिनों मनोज की हुई मौत को लेकर परिवार में ही अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। मृतक की बेटी जहां अपनी माँ पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रही है वही पत्नी पत्नी का कहना है कि पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हत्या व आत्महत्या की गुत्थी मे उलझी मनोज की मौत का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। घटना की वजह पति-पत्नी में आपसी कलह बताई जा रही है। 

काबिलेगौर है कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गैनही जंगल में बुधवार की सुबह 32 वर्षीय मनोज सिंह पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी गुंजा का कहना था कि मनोज ने आम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव को गुंजा की तरफ से फंदे से उतारने की बात कही जा रही है। हैरानी की बात यह है कि फंदे पर लटकता शव किसी ने भी नहीं देखा। सभी ने मनोज का शव बिस्तर पर ही देखा है। बताया जाता है कि पति-पत्नी में हमेशा कलह रहती थी। पत्नी कुछ माह पहले किसी के साथ चली गई थी। बाद में पंचायत हुई, तब वह घर लौटी थी। दोनों से से दो बेटिया है जो चार वर्ष व एक वर्ष की  हैं। मनोज की चार वर्षीय पुत्री कहती है कि (मम्मी, पापा के गटई दबा के मुआ देहलस)

मृतक मनोज की मां ममता ने बताया कि बहू हमेशा अपने पति से लडाई - झगड़ा करती थी। मेरे बेटे का कद छोटा था। उसे बहू मारती थी। कुछ माह पहले घर से भाग गई थी। मां ने बताया कि उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसलिए वह गांव में ही अपनी बेटी की ससुराल में रहकर गुजर-बसर करती है। उसने बताया कि सुबह पता चला है तो आकर देखी तो बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। मृतक की मां का आरोप है कि बेटे को बहू ने ही मार डाला है। पेड़ से लटकने की बात झूठी है। यही मनोज की तीन शादीशुदा बहनों का भी कहना था। आसपास के ग्रामीण भी मनोज की पत्नी की बयान को झूठा करार दे रहे है। मनोज की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन मासूम ने जो बताया उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा का कहना है कि शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। उसके आने के बाद ही मौत का स्पष्ट होगी। फंदे से गला कसने जैसा निशान है। इसके अतिरिक्त मृतक की मां का आरोप व अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post