सिपाही ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती से रचाई शादी

🔴 मंदिर में कई गोपनीय ढंग से शादी 

🔴सहकर्मियों ने की सुखद जीवन की कामना

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। सिपाही पर शादी का झासा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाली युवती से आखिरकार आजमगढ़ के रहने वाले जटहाबाजार थाने में तैनात सिपाही रोशन राय ने मंदिर में गोपनीय ढंग से शादी कर ली। सहकर्मियों ने नव दंपती के सुखद जीवन की कामना की।  पिछले एक सप्ताह से इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म  था।

🔴 फ्लैश बैक

बता दे कि जनपद के  नेबुआ-नौरंगिया क्षेत्र की मूल निवासी व वर्तमान मे कसया थाना क्षेत्र में रह रही एक युवती ने बीते 23 नवंबर को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को प्रार्थना-पत्र देकर जटहाबाजार थाने में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। युवती ने एसपी को बताया कि सिपाही के कसया थाने में तैनाती के दौरान दोनों एक साल पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े फिर बातें शुरू हुईं। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।

🔴सिपाही पर गर्भपात कराने का भी लगाया था आरोप

युवती का आरोप था कि सिपाही शादी का आश्वासन दे हेतिमपुर स्थित एक मकान में किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। शादी की बात करने पर सिपाही रोशन राय टालता रहा और जबरन गर्भपात  करा दिया। अब शादी से भी इनकार कर रहा है। इस दौरान वह अपना स्थानांतरण भी करा लिया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही व युवती को कार्यालय बुलाकर समझाया। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही रोशन राय को एक सप्ताह का समय देते हुए कार्रवाई करने की  चेतावनी दी। नतीजतन हुआ यह कि सिपाही ने युवती से शादी कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post