मनरेगा : महिला मेठो के अधिकार पर रोजगार सेवक का कब्जा
🔴 भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ब्लाक अधिकारियों ने रोजगार सेवकों को बनाया ढाल 🔴 जॉब चार्ट पर कम मजदूर दिखाकर किया जा रहा है महिला मटियामेटो को दरकिनार 🔴 महिला मेंठों को नियुक्ति के बाद अबतक नही दी गई कोई जिम्मेदारी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की गरीबी उन्मूलन योजना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की गरज से सूबे की सरकार ने मार्च 2021 में महिला मेट योजना की शुरुआत की थी। महिला साथी को सर्कल के आधार पर महिला मेट की मजदूरी दर तय की गयी है। मनरेगा के तहत महिला श्रमबल द्वारा किए गए कार्यों की देखरेख के लिए प्रतिदिन 400 रुपये का भुगतान करने का प्रावधान है। लेकिन कुशीनगर जिले मे नियुक्ति महिला मेटो के कार्य और अधिकारों पर रोजगार सेवकों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। रोजगार सेवकों ने यह अवैध कब्जा व्लाक और जिले के अधिकारियों से मोटी कमीशन सेटिंग के बाद किया है ऐसी चर्चा है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ब्लाक अधिकारियों के सह पर रोजगार सेवकों द्वारा जॉब चार्ट पर 17 से 19 मजदूरों की संख्या दिखाकर भुगतान कराया ज...