Posts

Showing posts from January, 2022

स्वामी का भाजपा को नेस्तनाबूद करने का दावा, बडबोलापन है या जनाधार

Image
🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का चरण वंदन कर सक्रिय राजनीति मे अपना पहचान बनाने वाले व  अवसरवादी नेताओ मे शुमार स्वामी प्रसाद मौर्या, बेशक मौसम वैज्ञानिकों की तरह सत्ता सुख का दूरदृष्टि के अच्छे जानकार कहे जा सकते है। लेकिन इस बात से इंकार नही किया जा सकता है कि इनकी राजनीति जमीन उसड है। मार्या के राजनीति सफरनामे पर नजर दौडाये तो यह कभी हाथी की बदमस्त चालो के साथ कदमताल कर लाल बत्ती का सुख हासिल किये तो कभी खिलते कमल के पखरुखियो के सहारे अपने डूबते अस्तित्व की बेडा पार करने मे सफल हुए है। मतलब यह कि मौर्या के सिर पर जीत का चेहरा कभी बसपा के कैडर वोटरो ने बांधा तो कभी मोदी लहर ने। ऐसे मे यह सवाल उठना लाजमी है कि  मौर्या का अपना  जनाधार क्या है? सपा मे शामिल होने के बाद स्वामी अपने दम पर सपा को क्या लाभ पहुचा सकते है। यह तो भविष्य के गर्भ मे छिपा है लेकिन पिछड़ी जाति का बडे नेता होने का अगर उन्हे गुमान है तो उन्हें इस गफलत मे नही रहना चाहिए कि वह देश व प्रदेश के इकलौते पिछडी जाति के नेता नही है। अगर मौर्या पिछडी जाति के सबसे बडे नेता है तो फिर पीए...

रिपोर्ट कार्ड मे फेल तो टिकट मे हो कैसे पास?

🔴 पार्टी ने अन्दरखाने से कराया था सर्वे 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । भाजपा ने कुशीनगर जनपद के सात विधान सभा सीटो मे से तीन सीटो के मौजूदा विधायकों की टिकट काटकर नये चेहरे पर भरोसा जताया है। इन विधायकों के टिकट कटने की प्रमुख सबब क्षेत्र मे विकास न होने के साथ-साथ मतदाताओं में उन विधायकों को लेकर रही नाराजगी मुख्य वजह बतायी जा रही है। बताया जाता है कि पार्टी ने अंदरखाने से जो सर्वे कराया गय था, उनमें इनका रिपोर्ट कार्ड संतोषजनक नहीं मिला था। सिर्फ फाजिलनगर सीट ऐसी रही है जहां किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि उम्र की बाधा के वजह से मौजूदा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा का टिकट कटा है। 🔴 बेटे की वजह से  गंवाना पड़ा रजनीकांत को टिकट गौरतलब है कि कुशीनगर से विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का टिकट कटा है। विधायक श्री त्रिपाठी के टिकट कटने का वजह बेटे की करतूत बतायी जा रही है। अन्दर खाने की सूत्रो की माने तो बेटे की करतूतों के कारण रजनीकांत की छवि पहले जैसी नहीं रह गई थी। बताया जाता है कि बेटे के विवाद के मामले कई बार पुलिस तक पहुंचे थे। बेटे पर विकास कार्यों में दखल देने के भी आरोप थे...

सिटिंग विधायकों का टिकट काट भाजपा ने जताया नये चेहरों पर उम्मीद

🔴 कुशीनगर और हाटा विधायकों का टिकट कटने बाद बाद सुगबुगाहट होने लगी भितरघात की 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । छठे चरण में होने वाले चुनाव में कुशीनगर के सात विधानसभा क्षेत्रों में से बीजेपी ने अभी महज तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। तीनों नए प्रत्याशियों को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इधर टिकट कटने के बाद कुशीनगर और हाटा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अंदरखाने से भितरघात की बू आने लगी है।  ऐसे मे नए प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष मे रिझाने  में कितना सफल होते हैं यह तो भविष्य के गर्भ मे छिपा है   कहना न होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने टिकट देते समय जातिगत समीकरण को खूब साधा है. जिस जाति के विधायक का टिकट काटा गया है वहां उसी बिरादरी के उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2017 के चुनाव में भी पार्टी ने नए प्रत्याशी रजनीकांत मणि त्रिपाठी को टिकट देकर चुनाव मैदान मे उतारा था। रजनीकांत ने सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को हराकर जीत हासिल की थी. लेकिन पार्टी ने 2022 के चुनाव में फिर से रजनीकां...

राजपथ पर महापरिनिर्वाण की छटा देख उत्साहित हुए कुशीनगरवासी

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर बुधवार को निकली 73 वें गणतंत्र दिवस परेड में बौद्ध सर्किट की झांकी में कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर को शामिल किए जाने से लोग फुले नहीं समा रहे हैं। जिले के बाशिंदे टीवी व इंटरनेट मीडिया पर इस दृश्य को बार बार देख अभिभूत हुए। इतिहास में पहली बार राजपथ पर कुशीनगर का महापरिनिर्वाण मंदिर के दिखने को लोग बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालयके संयुक्‍त प्रयास से निकली झांकी में सारनाथ के धम्म स्तूप समेत बुद्ध के जीवन से जुड़े दृश्यों व प्रेरक वाक्यों को उकेरा गया था। सरकार के इस कदम से कुशीनगर बौद्ध भिक्षु भी बहुत उत्साहित है।  बुद्धनगरी के बौद्ध भिक्षु का कहना हैं कि यह हर्ष व गौरव का विषय है की आज पूरे विश्व ने परेड के माध्यम से भारतीय गणतंत्र व बुद्ध को एक साथ आज आत्मसात किया। 🔴 बौद्ध सर्किट के प्रमुख स्‍थलों को हवाई सेवा से जोड़ने का संदेश कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया ( एएआई) ने बौद्ध सर्किट के प्रमुख स्थलों को हवाई सेवा स...

कांग्रेस का दामन छोड भाजपा मे शामिल हुए आरपीएन

Image
🔴 अटकलो पर लगी मुहर अब कमल खिलायेगे आरपीएन 🔴 आरपीएन का राजनीतिक सफरनामा 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । पिछले मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड सपा मे शामिल होकर भाजपा का मंगल अमंगल मे बदल दिया था वही इस मंगलवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता व स्टार प्रचारक के लिस्ट मे शामिल आरपीएन सिंह अपना पुराना घर छोड भजपा मे शामिल होकर मंगलमय बना दिया। हालांकि आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोडकर भाजपा मे शामिल होने की अटकले दो माह से लगायी जा रही थी जिस पर आज आरपीएन ने मुहर लगा दी। काबिलेगोर है कि कुँवर आरपीएन सिंह राज घराने से ताल्लुक रखते है जिनका क्षेत्र मे काफी प्रभाव है। वह राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। कांग्रेस के बैनर तले तीन बार  विधायक रहे आरपीएन वर्ष 2009 मे तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके जा चुके है और यूपीए-2 की सरकार मे गृह राज्यमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री रह चुके है। 🔴 मोदी लहर में दोनों बार करना पड़ा हार का सामना आरपीएन सिंह वर्ष 2014 और 2019 में मोदी लहर मे कांग्रेस के बैनर तले लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके है। हालांकि वर्ष 1996 से लेकर 2009...

स्थानांतरण के बाद भी छह माह से कुण्डली मारे बैठे है रसूखदार अभियंता

Image
🔴 बीते वर्ष जुलाई माह मे स्थानांतरित हुए एक सहायक व आधा दर्जन अवर अभियंता 🔴 शासन के आदेश को ठेगा दिखाकर अधिशासी अभियंता नही कर रहे स्थानांतरित अभियंताओं को कार्य मुक्त 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद के सिचाई विभाग के बाढ खण्ड के अधिकारियों के रसूख और ऊची पहुच के आगे शासन-सत्ता के हुक्मरान भी बौना साबित हो रहे है। यहां के सहायक व अवर अभियंताओ का इकबाल इस कदर बुलंद है कि छह माह पूर्व शासन के निर्देश पर स्थानांतरित हुए अधिकारी, स्थानांतरण आदेश के ठेंगा दिखाकर आज भी कुण्डली मारे बैठे है। इतना ही नही सांसद-विधायक से लगायत मंत्री भी इन अभियंताओ के खिलाफ विभाग के हुक्मरानों से लगायत मुख्यमंत्री योगी तक पत्र लिख चुके है लेकिन किसी मे इतना दम नही दिखा जो इन रसूखदारो को यहा से हिला सके। चर्चा-ए-सरेआम है कि शासन-सत्ता के आदेश को यहा का विभाग-ए-शहंशाह कुछ नही समझे है। मतलब यह कि शासन के आदेश पर अधिशासी अभियंता की मर्जी भारी है इस लिए स्थानांतरित हुए सहायक व अवर अभियंता अभी तक कार्य मुक्त नही हुए। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि इन मनबढ अधिकारियों के सामने योगी सरकार भी नतमस्तक है। काबिलेगोर है क...

कानून की आड मे निजी हास्पिटलो मे मौत का खेल

Image
🔴 धनबल के दम पर समझौता कर मामले को किया रफा-दफा 🔴 निजी अस्पतालों मे चिकित्सकों की लापरवाही के खिलाफ नही होती है कोई कार्रवाई 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । निजी हास्पिटलो मे चिकित्सकों के लापरवाही के कारण आये दिन हो रही मौत के जिम्मेदारो के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण इन मनबढ डाक्टरो का हौसला बुलंद है। मजे कि बात यह है कि गैर इरादतन हो रही इन हत्याओ के बढते प्रवृत्ति के पीछे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से विभाग-ए-शहंशाह स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका भी कम नही है। कारण यह कि डाक्टरो के लापरवाही के वजह से निजी हास्पिटलो मे हो मौत की न तो पोस्टमार्टम कराकर चिकित्सको के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की मुकदमा दर्ज की जाती है और न ही विभाग द्वारा जांच कर हास्पिटल व डाक्टरो विरुद्ध कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। दो दिन पूर्व कुशीनगर मे बुद्धा हास्पिटल मे हर्निया के आप्रेशन के बाद चिकित्सक व हास्पिटल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई तीस वर्षीय युवक की मौत इन जिम्मेदारो के कुलकर्णी निद्रा का नतीजा है। काबिलेगोर है कि बीते बुधवार को जनपद के कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्री...

आप्रेशन के बाद पूरी रात कराहते हुए युवक ने तोडा दम

Image
🔴 हार्निया का ऑपरेशन कराने युवक पहुचा था गौतम बुद्धा हॉस्पिटल 🔴 डॉ. अजय शाही ने  मंगलवार को दिन में 2 बजे किया था  युवक ऑपरेशन, बुधवार की भोर मे युवक की हुई मृत्यु के बाद व परिजनों ने किया हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर स्थित गौतम बुद्धा हॉस्पिटल मे उस समय भीड़ इकठ्ठा हो गई जब एक 30 वर्षीय युवक ऑपरेशन के बाद पूरी रात कराहते हुए दम तोड दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल परिसर मे हंगामा शुरू कर दिया। यह देख हॉस्पिटल स्टाप  मौके से फरार हो गए। घण्टो चले हंगामे के बीच मृतक की पत्नी का जबरिया स्टाम्प पर अंगूठा लगवाकर युवक के शव को एम्बुलेंस से उसके घर भेजा गया, जिसका मौके पर मौजूद चौकी इचार्ज ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के बड़े अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद चौकी इचार्ज को पीछे हटना पड़ा। चर्चा-ए-सरेआम है कि हास्पिटल प्रशासन द्वारा मामले को शान्त करने के लिए पुलिस अधिकारी से लगायत तथाकथित मीडिया कर्मियों को तगडा मैनेज किया गया है।  जानकारी क...

मकरसंक्रान्ति पर किया दान-पुण्य, उडाई पतंग

Image
🔴 चावल, तिल, गुड़ आदि दान किया, मंदिरों में प्रसाद के रूप में बंटी खिचड़ी 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । मकर संक्रांति पर्व शनिवार को जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह बारह बजे सूर्य देव के अवतरण के धूप खिलने से खुश बच्चे पतंग उड़ाने में लगे रहे। पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर समेत कई जगह लोगों में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर भी गए । सुबह से ही घरों में स्नान-दान शुरू हो गया था। पुरोहितों ने पूर्वजों के नाम पर अनाज का संकल्प कराकर दान कराया। इसके बाद खिचड़ी खाई गई। मिलने आने जाने वालों को चावल व तिल से बनी लाई खिलाई गई। पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पडरौना नगर के लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे थे। यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी बंटी। सुबह तकरीबन बारह बजे अच्छी धूप खिलने के चलते बच्चों ने बड़े उत्साह से पतंग उड़ाया। कसया मे मकर संक्रांति पर्व पर श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) पर भगवान श्रीरामचंद्र के दरबार में खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाकर भोग लगाया गया। वहीं मंदिर में पहुंचे लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरा...

आखिरकार टूट गयी अंकुर की सांस की डोर

Image
🔴 शासन-सत्ता और समाजसेवियो से पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए लगायी थी गुहार 🔴 चौबीस घंटा आक्सीजन के सहारे जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है अंकुर 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर। दर्दनाक पीडा सहन कर बुढी दादी और पिता पर बोझ बनकर जिन्दगी और मौत से जूझ रहे अंंकुर की सांसे थम गयी। ऊपर वाले ने उसकी मौत की दुआ कबूल कर न सिर्फ उसे असहनीय पीडा से छुटकारा दे दिया बल्कि सांस की डोर टूटने के बाद उसे हर तकलीफ और उम्मीद से मुक्ति मिल गयी। हालांकि वह अपनी पीडा से निजात पाने के लिए राष्ट्रपति से भी मौत की गुहार लगाया था। किन्तु राष्ट्रपति के दरबार से उसे कोई जबाब नही मिला। अंकुर की जिन्दगी की डोर बेशक ऊपर वाले के हाथो मे थी लेकिन उसकी मौत शासन- सत्ता और समाज सेवा के दम भरने वाले समाजसेवियों की उपेक्षा के कारण हुई है जो उसकी मदद के लिए आगे आने की बात तो दूर पहल भी नही किए।  तीन माह से वह चौबीस घंटा आक्सीजन के सहारे बिस्तर पर अपनी मौत की दुआ मांगने वाला अंकुर अपने पिता और दादी   की बेबसी और लाचारी देख उनके सामने अपना असहनीय दर्द छुपाकर होठो पर मुस्कान लाने का प्रयास करता था लेकिन उसके बनावट...

बीकानेर से गुवाहाटी जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 3 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

Image
🔴 पूर्वी रेलवे ने जारी किया इमरजेंसी नंबर- 8134054999, हेल्पलाइन नंबर- 0362731622, 0362731623 🔴 पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के नजदीक हुई हादसा 🔴 राजस्थान से 700 के क़रीब यात्री हुए थे सवार, ट्रेन में  सवार थे 1200 से अधिक यात्री  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस  पटरी से उतर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। अब तक करीब तीन दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।  ट्रेन राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जा रही थी. इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है. हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है.  घटना गुरुवार को शाम करीब 5:15 बजे की है. बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे  4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. इन...

मौर्या के गिरफ्तारी के वारंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Image
🔴 स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट 🔴 वर्ष 2014 में देवी-देवताओं पर की थी टिप्पणी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर।  भाजपा का दामन छोड चुके सूबे के योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड राजनीतिक गलियारों मे जहां भूचाल ला दिया वही दुसरे दिन बुधवार वर्ष 2014 से जुडे़ एक मामले मे मौर्या खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। सुल्तानपुर कोर्ट ने उन्हें आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है। 🔴  स्वामी ने की थी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कहना ना होगा कि  मामला साल 2014 से जुड़ा है, जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अदालत में हाजिर होना था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। नतीजतन अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को पुन: जारी करने का आदेश ...

बेशश ! स्वामी प्रसाद का राजनीतिक भविष्य दांव पर

Image
🔴 विश्लेषण   🔴 संजय चाणक्य   सूबे के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने एकबार फिर पाला बदल दिया है। इस बार वह अपनी राजनैतिक वैतरणी सपा के साइकिल पर सवार होकर पार करना चाहते है। बेशक! स्वामी प्रसाद मौर्य एक अनुभवी नेता हैं। वह अपना राजनीतिक नफा- नुकसान अच्छी तरह से समझते होगें, परंतु उनके इस्तीफे के बाद से यह कहा जाने लगा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा दिया है। इसके पीछे चाहे जो तर्क  उसे बहरहाल नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।   सभी को मालूम है कि  स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार तीसरी मर्तबा कुशीनगर जनपद के पडरौना विधानसभा सीट से विधायक हैं और हमेशा प्रदेश सरकार  में काबीना मंत्री रहे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कुशीनगर जनपद के सभी सातो सीटों पर शिकस्त का दंश झेलना पड़ा था। आंकड़ों की भाषा में कहा जाता है कि कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर, पडरौना और खड्डा विधानसभा में कुशवाहा मतदाता परिणाम को प्रभावित करने की हैसियत रखते हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों को किनारे रखकर बात करें तो अखिले...

स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा का दामन छोड सपा मे हुए शामिल

Image
🔴 मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 🔴 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा में मौर्य का किया स्वागत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। विधानसभा चुनाव से पूर्व सत्ता दल भाजपा को बडा झटका लगा है। हुआ यह कि काफी दिनो से लगाये जा रहे अटकलों पर मंगलवार को स्वामीप्रसाद मौर्य ने विराम लगाते हुए भाजपा का दामन छोड सपा मे शामिल हो गये। हालांकि अधिकारिक रुप मे सपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा अभी स्वामी प्रसाद ने नही की है जबकि सूत्र बताते है वह सपा मे शामिल हो गये है जिसकी सार्वजनिक घोषणा होना सिर्फ बाकी है। मौर्य सपा मुखिया से मुलाकात भी किए जिसकी तस्वीर स्वय अखिलेश यादव ने शेयर करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा बाइस मे बदलाव होगा।  काबिलेगोर है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को उस समय भूचाल आ गया जब योगी सरकार मे कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया है। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी  का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी  के साईकिल पर सवार हो ग...

दलित और पिछडो की आवाज उठाते रहे है मौर्य

Image
🔴 मौर्य का राजनीतिक सफरनामा 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर । भाजपा छोडकर सपा मे शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की गिनती जमीनी नेताओं में होती है। ऐसी चर्चा है कि बिरदारी के साथ-साथ पिछड़ी और दलित जाति में इनकी गहरी पैठ है। गरीब, दलित और पिछड़ों के हक मे मौर्य अक्सर आवाज बुलंद करते रहते है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।  🔴 मौर्य की राजनीति सफर स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूदा समय में कुशीनगर जनपद के पडरौना सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। स्वामी के राजनीतिक सफर पर नजर दौडाये तो वह  इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे पढ़ाई  के दौरान ही कांशीराम के संपर्क में आए, जिसके बाद वो गरीब, दलित और पिछड़ों की राजनीति करने लगे। साथ ही मायावती के करीबियों में शामिल हो गए। बताया जाता है कि वर्ष 1984 में बसपा के गठन के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी मे दलित और पिछड़ों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। बसपा की सरकार में श्री मौर्य कई बार मंत्री भी रहे...

दो माह पूर्व स्थानांतरित हुए लेखपालो की हुई फिर घर वापसी

Image
🔴 वर्षो से एक ही तहसील मे कुण्डली मारकर बैठे लेखपाल दो माह बाद लौटे उसी तहसील मे 🔴 रसूख के दम शासनादेश को चुनौती देकर लौटे लेखपाल 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर । वर्षो से एक ही तहसील मे कुण्डली मारकर बैठे रसूखदार लेखपालो के स्थानांतरण को लेकर मीडिया द्वारा अभियान शुरू करने के बाद दो माह पूर्व स्थानांतरित हुए लेखपालो की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो हो गया है। मतलब यह कि जो रसूखदार लेखपाल दशको से एक ही तहसील मे अंगद के पाव की तरह जमे हुए थे उनका बोरिया-बिस्तर बडी मुश्किल से बधा था लेकिन दो माह बाद यह लेखपालो अपनी ऊची पहुच का दम पर शासनादेश की धज्जियां उडाते हुए अपने पूर्व तैनात वाले तहसील मे वापस आ गये। चर्चा-ए-सरेआम है कि घर वापसी वाले इन रसूखदारो मे अधिकांश की वापसी सत्ता दल के एक विधायक की पैरवी पर हुआ है। काबिलेगोर है कि जनपद मे शासनादेश की धज्जियां उडाते हुए नियम विरुद्ध तरीके से वर्षो से जमे लेखपालो के स्थानांतरण के मुद्दे को युगान्धर टाइम्स व लखनऊ से प्रकाशित संदेशवाहक समाचार पत्र सहित लखनऊ के अन्य समाचार पत्रों द्वारा खबरो के माध्यम से इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया। नतीजतन राजस्व ...

फर्जीवाड़ा : गलत ढंग से नौकरी हथियाने वाले पप्पू एक साल मे चपरासी से बन गया सहायक सचिव

Image
🔴 आर्दश सेवा विनियमावली- 1999 के  विपरीत हुई है पप्पू सिंह की नियुक्ति 🔴 आरटीआई से हुआ खुलासा, समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप ने की शासन मे शिकायत 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर ।  सूबे की योगी सरकार जहा फर्जी नौकरी करने वाले नटवरलालो के खिलाफ नकेल कस रही है  वही किसान सेवा सहकारी समिति राजमथौली  मे वर्ष 2010 मे चपरासी पद पर नियुक्त हुए पप्पू सिंह नामक व्यक्ति की नियुक्ति गाइडलाइंस के विपरीत फर्जी होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही किए जाने के कारण जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर सवाल खडा कर दिया है। आरटीआई के जरिए हुए इस खुलासे मे यह भी उजागर हुआ है कि पप्पू सिंह को गलत ढंग से  नियुक्ति के एक वर्ष बाद ही चपरासी से सहायक सचिव के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि योगी सरकार मे गलत ढंग से नौकरी हथियाने वाले पप्पू सिंह को आखिरकार किसका वरदहस्त प्राप्त है जो अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। आरटीआई से हुए खुलासे मे यह उजागर हुआ है कि पप्पू सिंह के नाम का जब प्रस्ताव हुआ, उस समय समिति के अध्यक्ष के पद पर उनके सगे बहनोई आसीन थे। काबिलेगोर है कि जनपद के...

ईओ और लिपिक की मनमानी : आसान नही है नगरपालिका मे वरासत दर्ज कराना

Image
🔴 बाबू से मिवकर जनता की समस्याओ को उलझाने मे साहब को हासिल है महारथ 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। अगर आप पडरौना नगर पालिका क्षेत्र मे आते है और नगर पालिका मे अपना वरासत दर्ज कराना चाहते है तो यकीन मानिए यहां बरासत दर्ज कराना लोहे के चने चबाने के बराबर है। सबब यह है यहा वर्षो से कुण्डली मारे बैठे मनबढ ईओ और पटल लिपिक को बिना चढावा चढाये कुछ नही हो सकता है। हालाँकि नगर पालिका चेयरमैन घूसखोरी के खिलाफ काफी सख्त है। इन्होने तो बकायदा निर्देश जारी कर रखा है कि किसी भी कार्य के लिए सरकारी शुल्क के अतिरिक्त  कोई कर्मचारी पैसा मांगता है तो उसकी खैर नही है। लेकिन ईओ और संम्बन्धित लिपिक की मनमानी का आलम यह है कि चढावा न मिलने पर वरासत से लगायत अन्य मामलो के निस्तारण मे ईओ व लिपिक स्वंयभू न्यायाधीश बनकर पहले सुनवाई करते है फिर मामले को ऐसे उलझा देते है कि आपका सही काम भी संदेह के घेरे मे आ जाता है। नतीजतन थक हारकर इन्हे चढावा चढाना आम लोगों की मजबूरी हो जाती है।  चर्चा पर गौर करे तो नगर पालिका पडरौना मे बषो से तैनात अधिशासी अधिकारी अवैधनाथ सिंह व लिपिक अवधेश नरायण शुक्ल की मनबढई व भ्रष्टाचार ...

नये साल पर कुशीनगर मे लगा मेला, दिनभर रही चहल-पहल

Image
🔴 बौद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप, मुख्य मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर लोगो ने किया भ्रमण 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर ।  नववर्ष के जश्न में शनिवार को सभी सराबोर नजर आए। शुक्रवार की मध्य रात्रि से ही आतिशबाजी और गीत-संगीत का जो कार्यक्रम शुरू हुआ, वह शनिवार को भी जारी रहा। सुबह कुशीनगर के बौद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप, मुख्य मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर भ्रमण के अलावा लोगों ने मदनपुर देवी मंदिर में पूजा-अर्चना से नववर्ष की शुरुआत की। रामकोला का विश्वदर्शन मंदिर और पनियहवां पुल भी पिकनिक स्पॉट के रूप नजर आया। वहां काफी संख्या में लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।  हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नववर्ष मेला संपन्न हो गया। सुबह से देर शाम तक लोगों की चहल-पहल रही। गोरखपुर मंडल सहित बिहार से भी आए लोगों ने कुशीनगर के वर्मी स्तूप, मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक पैदल चलकर महात्मा बुद्ध के दर्शन-पूजन किए। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा। मुख...