बीकानेर से गुवाहाटी जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 3 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

🔴 पूर्वी रेलवे ने जारी किया इमरजेंसी नंबर- 8134054999, हेल्पलाइन नंबर- 0362731622, 0362731623

🔴 पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के नजदीक हुई हादसा

🔴 राजस्थान से 700 के क़रीब यात्री हुए थे सवार, ट्रेन में  सवार थे 1200 से अधिक यात्री 

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस  पटरी से उतर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। अब तक करीब तीन दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।  ट्रेन राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जा रही थी. इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है. हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है. 

घटना गुरुवार को शाम करीब 5:15 बजे की है. बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे  4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. इनमें से एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है, जिसमें से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।बताया जा रहा है कि वहां और आस पास के किसी भी स्टेशन पर कोई ठहराव नहीं था और ट्रेन इलाके से गुजर रही थी. इसलिए फौरन मदद के लिए बचाव दल को आने में समय लगा। हालांकि, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और एनडीआरएफ की 2 टीमों समेत स्थानीय बचाव अभियान दल मौके पर पहुच गये है। 

🔴 51 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुचे

घायल यात्रियों को इलाज पहुंचाने के लिए 51 एंबुलेंस घटनास्थल  पर पहुंच गई हैं और जलपाईगुड़ी से रिलीफ ट्रेन भेजी गई है। उत्तरी बंगाल के मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर रखे गए हैं. सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को जल्द से जल्द रिपोर्ट करने को कहा गया है। 

🔴 घायलो का नजदीकी अस्पताल मे कराया जा रहा इलाज 

जलपाईगुड़ी के डीएम ने जानकारी दी है कि ट्रेन हादसे में करीब तीस लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों के इलाज के लिए भेजा जा रहा है. वहीं सीपीआरओ  रेलवे कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि इस हादसे की खबर के बाद उन यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर  0151-2208222 जारी किया गया है जबकि जयपुर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0141- 2725942 रेलवे ने जारी किया है. इन नंबरों पर कॉल करके पूरी स्थिति जानी जा सकती है.

🔴 पटरी से उतरी बोगियों मे सवार थे 1053 यात्री

बीकानेर एक्सप्रेस की S-3 से लेकर S-13 और D-2 कोच पटरी से उतरे हैं. पटरी से उतरी बोगियों में 1053 लोग सवार थे. जिनमें से 177 बीकानेर से ही चढ़े थे. वहीं, पूरी ट्रेन में 1200 से अधिक यात्री थे। 

 🔴 पीएम मोदी ने की ममता से बात, हादसे की ली जानकारी 

ट्रेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है. बता दें कि सीएम ममता कोविड-19 से उपजे हालातों को लेकर आयोजित मीटिंग में पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी हुई थीं. वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ममता बनर्जी से हादसे को लेकर बात की है।

Post a Comment

0 Comments