Posts

Showing posts from December, 2021

कुशीनगर मे युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
🔴 घटना के तीसरे दिन पीडिता माँ के साथ पहुंची थाने, आपबीती सुनाकर दी तहरीर  🔴 थानाध्यक्ष बोले घटना मे संभ्रांत व्यक्ति है शामिल इस लिए चल रही है जांच 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के तीसरे दिन युवती की माँ उसे साथ लेकर थाने पहुची और गांव की एक महिला सहित तीनो लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुष्कर्मियो पर युवती को नशीला पदार्थ सुंघाने व मारपीट करने का आरोप है वही रामकोला थानाध्यक्ष घटना मे संभ्रांत व्यक्तियों के शामिल होने की वजह से जांच करने की बात कर रहे है। इधर मामला राजभर समाज से जुड़े होने के कारण सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ने पीड़िता के साथ न्याय न होने पर धरना - प्रर्दशन करने का एलान किया है।   पीडिता की माँ के मुताबिक मामला 22 तारीख की शाम का है। घर पर कोई नहीं था पीड़िता अकेली अपने दरवाजे पर अलाव जलाकर बैठी थी। तभी गांव की एक महिला उसे साथ ले गई। गांव के बाहर पहले से दो लोग गाडी लेकर खडे थे। महिला ने युवती को उनके हवाले कर...

आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर धरने पर बैठे ग्रामीण

Image
🔴 ट्रैक्टर टाली के चपेट मे आने से युवक की मौत का मामला 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के  जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 25 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। घटना से नाराज मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके  पर पहुंचे एसओ ने लोगों को काफी समझाया लेकिन परिजन नहीं माने और पूरी रात शव लेकर बैठे रहे। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए अभी भी इनका प्रदर्शन जारी है। धरने पर बैठे लोगों ने वरिष्ठ अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता, पट्टे की भूमि और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जटहां, नेबुआ और हनुमानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने की कोशिश जारी है। जानकारी के अनुसार, कटाई भरपुरवा गांव का 25 वर्षीय रोहित शनिवार की शाम सात बजे गन्ना क्रशर पर काम करके साइकिल से वापस घर जा रहा था। गांव के गुर्जहवा टोले पर सामने से तेज गति से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ...

अंबुजा कप पर मुजफ्फरपुर का कब्जा

Image
🔴 15 रनों से गाजियाबाद को हराकर मुजफ्फरपुर बना विजेता 🔴 स्व. कृष्णा साहा एवं स्व. विमलेश मल्ल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन 🔴 मैन ऑफ द मैच बने गाजियाबाद के आदित्य, मैन ऑफ द सिरीज बने मुजफ्फरपुर के जिसान  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। पडरौना नगर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व.कृष्णा साहा एवं स्व. विमलेश मल्ल स्मारक अंबुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को मुजफ्फरपुर की टीम ने गाजियाबाद को 15 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के सुदर्शन चुने गए तो पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी जिसान को मैन ऑफ द सिरीज चुना गया। पुरस्कार वितरण के साथ ही सात दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया।  रविवार की सुबह टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर के कप्तान आशीष ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। निशांत और विश्वजीत की बल्लेबाजी से टीम के रन स्कोर में लगातार इजाफा होता रहा। 52 रन पर पह...

डा0 अमृता राय पर लगा चार लाख रुपये का अर्थदंड

Image
🔴 आप्रेशन के दौरान पेट मे काटन पैड छोड देने की लापरवाही पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सुनाया फैसला 🔴 पडरौना नगर मे स्थित सृजन हास्पिटल की डाक्टर अमृता राय ने आप्रेशन मे की घोर लापरवाही 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर । आप्रेशन के दौरान घोर लापरवाही बरतने मे दोषी पाये जाने पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पडरौना नगर मे स्थित सृजन हास्पिटल की मालकिन डा0 अमृता राय पर चार लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। आयोग ने यह आदेश दिया है कि दो माह के अन्दर अर्थदंड नही देने पर महिला चिकित्सक को छह फीसदी अतिरिक्त ब्याज जोडकर देना होगा। गौरतलब है है कि खैरी की जुडाछपरा के निर्मल पट्टी निवासी सुशीला शर्मा पत्नी विनोद शर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कुशीनगर मे वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि 7 मई-2020 को पहली बार माँ बनने पर वह पडरौना नगर मे स्थित सृजन हास्पिटल की महिला डा0 अमृता राय को दिखाया था। महिला डाक्टर ने देखने के बाद 25 मई को आप्रेशन का डेट निर्धारित कर कर दवा देकर भेज दिया। फिर निर्धारित तिथि को अस्पताल मे पहुचने पर डा0 अमृता राय ने आप्रेशन से बच्चे को पैदा कराकर दोबारा म...

बेबस पिता की पुकार कोई मेरे बेटे को बचा ले

Image
🔴 दादी बोली-  भगवान मेरे बेटे को बचा ले या हमे ऊपर उठा ले 🔴 चौबीस घंटा आक्सीजन के सहारे जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है अंकुर 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर।  उसकी सास की डोर बेशक ऊपर वाले के हाथो मे है लेकिन उसकी धडकन मशीन के सहारे चल रही है। वह चौबीस घंटा आक्सीजन के सहारे बिस्तर पर अपनी मौत की दुआ मांग रहा है। वह अपने पिता और दादी   की बेबसी और लाचारी देख उनके सामने अपना असहनीय दर्द छुपाकर होठो पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसके बनावटी मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को पिता और दादी बखूबी महसूस करते है। तभी तो वह कहते हे भगवान मेरे बैटे को बचा लो या हमे ऊपर उठा लो।  मजह 35 बसंत देखने वाला अंकुर श्रीवास्तव जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। गरीबी और लाचारी की मार झेल रहे पडरौना नगर के साहबगंज मुहल्ले के निवासी राकेश श्रीवास्तव के इकलौता बुढापे की लाठी अंकुर श्वास रोग (अस्थमा) से ग्रसित है उसका फेफडा पुरी तरह से खराब हो गया है। एम्स और मेदातां के चिकित्सकों के मुताबिक दो माह के भीतर अगर अंकुर के फेफड़ों का ट्रांसप्लांट नही हुआ तो उसे बचाया नही जा सकता। इसके लिए तकर...

कप्तानगंज, सेवरही और खड्डा चीनी मिल ने अब तक नही शुरू किया भुगतान

Image
🔴 जिले के रामकोला और ढाढ़ा चीनी मिल ने ही किया है भुगतान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले की पांचों चीनी मिलो द्वारा बीते एक माह मे अब तक 36.38 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई के बाद भी अब तक सिर्फ 49 करोड़ 70 लाख 59 हजार रुपये भुगतान किया है। भुगतान करने वालों में भी सिर्फ रामकोला और ढाढ़ा चीनी मिल ही है जबकि कप्तानगंज, सेवरही और खड्डा चीनी मिल की तरफ से भुगतान की शुरुआत भी नहीं किया गया है। काबिलेगोर है कि जनपद की पांचों चीनी मिलें 15 नवंबर के बाद एक-एक कर अपने पेराई सत्र की शुरुआत कर चुकी हैं। गन्ना विभाग के मुताबिक इन चीनी मिलों में जनपद के गन्ना किसानों ने 36.38 लाख क्विंटल गन्ना की आपूर्ति की गयी है, जिसकी पेराई यह चीनी मिलें कर चुकी हैं। इन चीनी मिलों पर 12,502.37 लाख रुपये गन्ना मूल्य की देनदारी हो चुकी है, लेकिन भुगतान की शुरुआत त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल और न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा ने की है। 🔴 इन चीनी मिलो ने किया भुगतान  गन्ना विभाग के मुताबिक ढाढ़ा चीनी मिल ने सात दिसंबर तक 1,554.63 लाख रुपये का भुगतान किया है और देय ...

विजय दिवस : भारत-पाक युद्ध के साक्षी है कुशीनगर के लाल

Image
🔴 भारत-पाक युद्ध ने पाकिस्तान का बदल दिया नक्शा, आजाद मुल्क बांग्लादेश का  हुआ जन्म 🔴 तेरह दिनो मे पाकिस्तान को घटना टेकने पर कर दिया मजबूर, 93 हजार पाक सैनिकों ने किया समर्पण 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर । आज से पांच दशक पूर्व भारतीय सेना के जांबाजों ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे। माँ भारती के सपूतो की वीरता के सामने पाक सेना ने महज 13 दिन में ही घुटने टेक दिए थे। देश के लिए कई सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। वीर सैनिकों के अदम्य साहस से भारत को अकाल्पनिक व अविस्मरणीय जीत का गौरव हासिल हुआ। इसमें कुशीनगर जिले के जांबाज भी शामिल थे। जनपद के वीर योद्धाओं ने 1971 के युद्ध में वीरता का ऐसा परिचय दिया था कि आज भी गांव-गांव में इन जवानो की गौरवशाली गाथा बंया की जाती है। बेशक ! विजय दिवस हिन्दवासियो के लिए खास दिन है क्योंकि आज ही के दिन यानी 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी और पाकिस्तान के लगभग 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने घूमने टेक दिया था। भारत-पाक युद्ध ने पाकिस्तान के नक्शे को बदल कर रख दिया था और पूर्वी पाकिस्तान...

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे पुरा विश्व नतमस्तक-विनय जायसवाल

Image
🔴 विजय दिवस के स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को  ऐसी धूल चटाई, जिसका दूरगामी असर उसके मनोबल पर पड़ा था। चार व पांच दिसंबर को जब दो हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक लोंगेवाला में नाश्ता, रामगढ़ में लंच और जोधपुर में डिनर का सपना लिए आधी रात को भारतीय सीमाओं की ओर बढ़ रहे थे तो पंजाब रेजीमेंट के सिर्फ 120 जवानों इन पाकिस्तानियों को खदेड़ दिया। इस हार से पाकिस्तानी सेना का मनोबल ऐसा गिरा कि उसके 93 हजार सैनिक हथियार नहीं उठा पाए और 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ पाकिस्तानी जनरल एके नियाजी सहित भारतीय सेना के समक्ष ढाका में आत्मसमर्पण किया। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल गुरुवार को नगर के जलकल परिसर मे विजय दिवस के स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मे माँ भारती के साहस और पराक्रम की गाथा गा रहे थे। उन्होने कहा कि वैसे तो  भारतीय सेना कागजों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है लेकिन जब पराक्रम व शौर्यता की बात आती है तो पूरा ...

काशी धाम के प्रति नगर मे चला समर्पण अभियान

Image
🔴 नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई मे सम्पन्न हुआ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम 🔴 केंद्र व राज्य सरकार सनातन संस्कृति के विकास में लगी है पूरी तन्मयता से- विनय जायसवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक काशी विश्वनाथ धाम के नव्य स्वरूप के भव्य लोकार्पण के बाद मंगलवार को पडरौना नगर मे नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के आवाह्नन पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रति नगर में समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया गया। सोशल मीडिया के जरिए नगरवासी इस कार्यक्रम के बढचढ कर हिस्सेदारी निभाई।   नगर पालिकाध्यक्ष श्री  जायसवाल के अगुवाई में नगर के साहबगंज दक्षिणी में स्थित नवनिर्मित श्रीशिव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीकाशी धाम लोकार्पण के प्रति लोगो अपनी आस्था व श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकारें आधारभूत ढांचे के विकास के साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति के विकास में पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है। पीएम मोदी के तीन संकल्पों स्वच्छता सृजनता व आत्मनिर्भरता को अपने जीवन म...

स्पाइस जेट ने निरस्त किया कोलकाता व मुंबई की उडान

Image
🔴 ओमिक्रोन से सुरक्षा व सतर्कता कम्पनी ने लिया यह निर्णय 🔴 16 दिसंबर को कोलकाता   और 18 दिसंबर से मुंबई के लिए शुरू होने वाली थी उङान 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर । सबसे बडे रन-वे वालेअन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भर रही विमानन कम्पनी स्पाइस जेट ने कोलकाता व मुंबई की उड़ान सेवा 26 मार्च तक स्थगित कर दी है। कम्पनी ने दोनों फ्लाइट में टिकटों की बुकिंग निरस्त कर दी है। कहना न होगा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए 16 दिसम्बर  और मुंबई के लिए 18 दिसम्बर से उड़ान शुरू होनी थी। कम्पनी के मीडिया सेल ने इसका कारण ओमिक्रोन से सुरक्षा व सतर्कता बताया है। काबिलेगोर है कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई व कोलकाता उड़ान सेवा की घोषणा की थी। इसके बाद स्पाइस जेट ने उड़ान का शिड्यूल जारी किया था। 🔴 जारी हो गया था शिड्यूल, हो रही थी टिकटों की बुकिंग शड्यूल जारी हो जाने के २बाद टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई। घोषणा के मुताबिक 26 नवम्बर से दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में चा...

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य लोकार्पण का नगर पालिका पडरौना ने कराया लाइब प्रसारण

Image
🔴 पीएम मोदी व सीएम योगी ने भारत की सनातन संस्कृति को किया मजबूत करने का प्रयास- विनय जायसवाल  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । तीनों लोकों से न्यारी काशी की धरा पर मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सात सौ करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित किया। दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचें जहा काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तरह सजी हुई थी।  देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  षोड्षोपचार विधि से भगवान विश्वेश्वर का पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार व नव्य स्वरुप के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का लाइब प्रसारण नगर पालिका पडरौना द्वारा नगर के साहबगंज दक्षिणी मुहल्ला मे किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम प्रसारित क...

कांग्रेस का दामन छोड भाजपा मे शामिल हो सकते है आरपीएन

Image
🔴 कद्दावर नेताओ मे शुमार है कुंवर आरपीएन सिंह 🔴 कांग्रेस से तीन बार विधायक और एक बार रह चुके है सांसद 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है. खबर है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर आरपीएन के भाजपा मे शामिल होने चर्चाए दिन गुलजार रही। हालांकि आरपीएन सिंह के समर्थक इस कयास को अफवाह बता रहे है।   विश्वस्त्र सूत्रो की माने तो मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह कभी भी बीजेपी कार्यालय  में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि आरपीएन काफी दिनों से कांग्रेस में निष्क्रिय बने हुए थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।  🔴 राज घराने से ताल्लुक रखते है आरपीएन पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। कहना न होगा कि पडरौना, यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित एक कस्बा है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर जिला ब...

प्रधानमंत्री जी ! कृपया मुझे इच्छामृत्यु की अनुमति दीजिए

Image
🔴 बेटे-बहू से तंग आकर बुजुर्ग पिता ने पीएम से लगाई आत्मदाह करने की गुहार 🔴 बुजुर्ग पिता ने कहा संपति की लालच में अपने ही लोग जान के दुश्मन बन गए हैं 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। प्रधानमंत्री जी। रोज रोज बेटे-बहू के उत्पीड़न से तंग आ गया हू। अब इनकी प्रताड़ना सहन नही होती है, थक गया हू। बेटे और बहू के हाथो रोज रोज मार खाकर घूट-घूटकर जीने से अच्छा है मौत मिल जाए। जान देना ही एक मात्र विकल्प बचा है। प्रधानमंत्री जी कृपया मुझे जान देने की अनुमति दीजिए।  चौकिए मत। यह किसी हिन्दी फिल्म की स्क्रिप्ट या फिर किसी उपन्यास की कहानी नही है। बल्कि जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग राम दुलारे मिश्र की वेदना है जो अपने इकलौते बेटे और बहू की प्रताड़ना से आजिज आकर देश के प्रधानमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है। बुजुर्ग पिता ने यह भी कहा है कि कहा है कि संपति की लालच में अपने ही लोग जान के दुश्मन बन गए हैं। मां-पिता को देखकर नाती-नतिनी भी वही व्यवहार कर रहे हैं। बिना कारण उनकी मार खाने से अच्छा है अपनी जान दे दे। प्रधानमंत्र...

मझधार मे नाव फसने से लोगो की रुक गयी सांसे, बचाव कार्य मे जुटी पुलिस

Image
🔴 नाव पर सवार थे सौ लोग व चार ट्रैक्टर 🔴 सूचना पाकर फौरन मौके पर पहुंची पुलिस  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के बरवापट्टी थानाक्षेत्र मे शुक्रवार की रात दो सौ लोगों की जिंदगी पांच घंटे तक नारायणी नदी की बीच मझधार मे अटकी रही। हुआ यह कि शुक्रवार को रेता इलाके में खेती करके बड़ी नाव से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे बीच मझधार में नाव का इंजन खराब होकर बन्द हो गया लोगों की सांसें अटक गई क्योंकि नाव अनियंत्रित होकर पानी मे विपरीत धारा मे बहने लगी। प्रसासन को सूचना देने के बाद भी जिला प्रशासन या तहसील से कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुचा। पुलिस और स्थानीय लोगो के साथ क्षेत्रीय विधायक अजय लल्लू ने मोर्चा संभाला और लगभग 12 बजे तक दूसरी नावों से सभी लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया। कहना न होगा कि तमकुहीराज तहसील के बरवापट्टी थानाक्षेत्र का इलाका बिहार सीमा से बिल्कुल सटे है। इस पार के लोगों की खेती बिहार में बडे पैमाने पर है। लिहाजा खेती करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग उस पार जाते हैं। ऐसे मे कहना लाजमी होगा कि यहा के बाशिंदों को नदी उस पार जाना ...

नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासद हुए लामबंद

Image
🔴 चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सभासद 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । जनपद का खड्डा नगर पंचायत इन दिनो चर्चा मे है। चर्चा इस लिए नही कि यहा विकास की गंगा बह रही है और पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है, बल्कि चर्यो इस लिए है कि नगर पंचायत मे अध्यक्ष रुकसाना लारी व ईओ देवेश मिश्रा द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार   वहधन का बंदरबांट किए जाने, वर्षो से वोर्ड की बैठक न होना और अध्यक्ष पुत्र द्वारा सरकारी जमीन बेचे जाने के विरोध मे तकरीबन एक दर्जन सभासदो ने आवाज बुलंद करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इधर सभासदो के अपने विरोध मे लामबंद होता देख अध्यक्ष प्रतिनिधि सभी आरोपों को राजनीतिक द्वेष बताते हुए सिरे से खारिज कर रहे है। आक्रोशित सभागार का आन्दोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।    🔴 12 सूत्रीय मांगो को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन कहना न होगा कि जिले के खड्डा नगर पंचायत के सभासदों ने वर्षो से बंद पडे वाटर एटीएम को चालू कराने, तीन वर्षों से लगातार अनुपस्थिति चल रही नगर ...

प्रोडक्ट का नाम बदलकर बिक रहा है प्रतिबंधित गेहू का बीज

Image
🔴 विभाग और कम्पनी के एरिया मैनेजर के साठगांठ से बिक रहा है प्रतिबंधित बीज 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । जनपद मे प्रतिबंधित बीज का नाम बदलकर खुलेआम बेचा जा रहा है। यह सब कुछ जिले के कृषि विभाग के आला अफसर और बोनिटो कम्पनी के एरिया मैनेजर के साठगांठ से हो रहा है। ऐसा किसानों का आरोप है। किसानों का कहना है कि जिस कम्पनी के बीज को प्रतिबंधितकिया गया है उसी कम्पनी के बीज का सिर्फ नाम बदलकर बेचा जा रहा है, जबकि प्रोडक्ट का नाम बदलकर बेचे जा रहे बीज का विभाग द्वारा कोई जांच नही करायी गयी है। काबिलेगोर गौर है कि बीते साल चाइका कम्पनी द्वारा बोनिटो के बी.डब्ल्यू-6 के नाम से गेहू का बीज बाजार मे बेचा गया था। कम्पनी के एरिया मैनेजर और दुकानदारो द्वारा गेहू की उत्तम पैदावार प्रति कठ्ठा एक कुंतल से ज्यादा की गारंटी देकर किसानो को बुवाई से लेकर कटाई तक  हर तरह से सहयोग करके  गेहूं की बेहतर उपज के दावे किये गये थे। किसान बताते है कि कम्पनी के एरिया मैनेजर और दुकानदारों के लुभावने दावे के चक्कर मे फस कर जिले के तमाम किसान ठगी के शिकार हो गये थे। किसानों का न सिर्फ उनकी गाढ...

परिषदीय विद्यालयों मे भोजन की गुणवत्ता की जांच करेगे अधिकारी

Image
🔴 गोरखपुर - बस्ती मण्डल मे 9 से 14 दिसंबर तक विद्यालयो का अधिकारी करेगे निरीक्षण 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील व कस्तूरबा विद्यालयों में भोजन वितरण की गुणवत्ता तथा स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल में जनपदवार अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के बाद अधिकारी अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएंगे। निरीक्षण 9 से 10 तथा 13 से 14 दिसंबर के बीच किया जाएगा। 🔴 नोडल अधिकारी करेगे न्यूनतम पांच स्‍कूलों का निरीक्षण परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जिन अधिकारियों को जिस जनपद का नोडल बनाया गया है वह उस जिले के अलग-अलग विकास खंडों के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के कम से कम न पांच प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में मिड डे मील वितरण का प्रभावी मनिटरिंग करेंगे। मानिटरिंग के उपरांत तय प्रपत्र पर वह अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। नोडल अधिकारी नि:शुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा व स्केल बैग के लिए दी जा रही डीबीटी प्रणाली की स्थिति भी जाचेंगे। निरीक्षण के बाद सं...

देश मे बिछ रही है एफएम की जाल, कुशीनगर से शीघ्र शुरू होगी एफएम चैनल

Image
🔴 युवाओं को आकाशवाणी से जोड़ने की शुरू हो चुकी है मुहिम 🔴 देशभर में चल रहे दो सौ  एफएम चैनल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर। आल इंडिया रेडियो के महा निदेशक एन बेणुधर रेड्डी ने कहा कि इस दौरान मीडिया से बात करते हुए महानिदेशक ने कहा कि आने वाले समय में सुल्तानपुर, रामपुर, महराजगंज कुशीनगर में एफएम ट्रांसमीटर की स्थापना की जायेगी , अगले दो साल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एफएम की सुविधा उपलब्ध होगी। हम चाहते है कि आदमी मोबाइल पर आकाशवाणी को सुन सके। लोगों तक तत्काल समाचार पहुचाने के लिए आकाशवाणी का ट्विटर हैंडल है जिसको 25 लाख लोग फॉलो करते हैं। जहां तुरंत खबर मिल जाती है। आल इंडिया रेडियो का महिनिदेशक श्री रेड्डी गोरखपुर मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लखीमपुर, बहराइच और इटावा में एफएम रिले के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर आए थे इस दौरान वह बुद्ध की धरती कुशीनगर पहुंचे और महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थलीय के दर्शन किया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी समय के साथ अपने को अपडेट कर रही है युवाओं बुजुर्गों व बच्चों को जोड़ने के लिए...