जनपद के सबसे अमीर विधायक पवन केडिया और सबसे गरीब लल्लू
🔴 कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी है करोड़पति विधायक 🔴 जिले के सात विधायकों मे से तीन पर है मुकदमा दर्ज 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर। सूबे मे चुनावी सीजन का शुभारंभ हो गया। क्षेत्र के विधायकों के साथ-साथ चुनावी महासमर मे ताल ठोकने का दावा करने वाले नेता भी अपने क्षेत्र मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मे पीछे नही है। ऐसे मे जनपद के सात विधानसभा सीटो पर चुने गए विधायकों के शपथपत्र के आधार पर एडीआर द्वारा जारी किए गये रिपोर्ट पर नजर दौडाये तो इस चुनाव मे हाटा विधानसभा से निर्वाचित हुए भाजपा के पवन केडिया सबसे अमीर और सेवरही के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू सबसे गरीब विधायक है। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी है जबकि पडरौना विधानसभा के विधायक व सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की हैसियत भी करोड़पति की है। इसके अलावा अन्य विधायकों की संपत्तियां एक करोड़ से कम की हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले के सात में से चार विधायक बिल्कुल बेदाग हैं। केवल तीन विधायकों पर ही मुकदमे दर्ज हैं। ...