अपने सेवाभाव के बदौलत आज भी जीवित है डा. ब्रजेश--नंदकिशोर
🔴 पिता की सीख ही मेरी ताकत- संयोग
🔴युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। पूर्व विधायक व सपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय डा. ब्रजेश चंद श्रीवास्तव ने इस क्षेत्र की जनता के दिलो मे अपने स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर जो मुकाम हासिल किया है जो विरले किसी को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डाक्टर की कृति और सेवाभाव आज भी लोगो के दिलो अमिट छाप छोड गया है। इसी का नतीजा है कि मरने के करीब दो दशक बाद भी वो क्षेत्र की जनता के दिलो मे जीवित है।
सेवरही के पूर्व विधायक व सपा नेता पं.मिश्रा ने शनिवार को तरयासुजान क्षेत्र के समाजसेवी चिकित्सक स्व0 डा. ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के उन्नीसवीं पूण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान तरयालछ्चीराम में आयोजित एक सादे समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होने कहा कि स्व. डा. ब्रजेश चंद्र असाधारण और व्यक्तित्व के घनी थे। समाज सेवा उनके रग-रग मे बसा था। वह ग्रामीण अंचल मे रहकर चिकित्सा के क्षेत्र मे जो पहचान बनाए थे वह अपने आप मे एक मिसाल है। उन्होने कहा कि जो दुसरे के दिलो में जिंदा रहते है वह कभी मरते नही बल्कि युगो तक याद किए जाते है।


Comments
Post a Comment