Posts

Showing posts from June, 2021

सचिवो के स्थानांतरण खूब हुआ खेला

Image
🔴 शासनादेश के विपरीत सचिवो को किया गया सामुहिक स्थानांतरण 🔴 स्थानांतरण के नाम पर प्रत्येक सचिवो से वसूल किया गया पच्चीस से तीस हजार रुपये 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । शासनादेश के स्थानांतर प्रक्रिया के विपरीत जनपद मे सामुहिक रुप से ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत अधिकारियों का स्थानांतरण मोटी रकम वसूल कर किए जाने की चर्चा सरेआम है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नियम विरुद्ध थोकभाव मे किए गये ट्रान्सफर मे जिला विकास अधिकारी द्वारा धन उगाही कर सचिवो के स्थानांतरण की ब्लाक वार तैयार की गयी सूची पर सीडीओ ने डीडीओ से हस्ताक्षर कराने के बजाए बंद कमरे मे स्थानांतरण आदेश पर डीपीआरओ से हस्ताक्षर कराया। अब सवाल यह उठता है कि जब डीडीओ ने सूची तैयार किया, जब सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने सचिवो का स्थानांतरण किया तो फिर ट्रान्सफर आदेश पर डीपीआरओ का हस्तांतरण क्यो कराया गया। ज़ाहिर है कि सचिवो के स्थानांतरण मे धन उगाही का खेला व्यापक स्तर पर हुआ है तो फिर इस खेला मे कौन-कौन लोग शमिल है? यहां दाल मे कुछ काला है या  पुरी दाल काली  है। यह निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ होगा।  काबिलेगोर ह...

एडीजे, डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

Image
🔴 एडीजे एवं मुख्य न्यायिक अधिकारी ने सभी कैदियों से उनके मामले के विधिक पहलुओं के बारे में की पूछताछ , जमानत के संबंधित ली जानकारी, बताया समाधान 🔴 कैदियों से मिलकर सूनी उनकी समस्याए, दिए जरुरी निर्देश 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को देवरिया स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। गौरतलब है कि एडीजे एंव मुख्य न्यायिक अधिकारी , जिलाधिकारी एस राजलिंगम, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल सीधे जिला जेल पहुंचे। यहां इन्होंने कैदियों के लिए बने हुए खाने की गुणवत्ता देखने के बाद चिकित्सा कक्ष में गए, रोगियों से मिले उनसे पूछताछ की तथा जेलर से इस संदर्भ में पूरी जानकारी ली ।न्यायायिक अधिकारी , डीएम और एसपी रोगी कक्ष मे भी गए तथा उन्होंने रोगी कैदियों के बारे में आवश्यक जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश भी दिए। सभी उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का...

.... और अब नही दिखता है गांवो मे लाला साफे का रुतबा

Image
🔴 कभी गांवो चौकीदारो की बोलती थी तूती, आज अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे 🔴 थाने के सिपाही और साहब की बेगारी तक सिमटा चौकीदारो की ड्यूटी 🔴 विष्णु श्रीवास्तव  कुशीनगर । कभी गांव के कोतवाल कहे जाने वाले लाल साफाधारी चौकीदार आज उपेक्षा के कारण अपनू अस्तित्व के लिए जूझ रहे है। किसी जमाने मे साहब की तरह रौब जमाने वाले लाल साफाधारी आज अपने मूल कार्यो को छोड थाने के साहब की सेवा करने मे जुटे है। यही कारण है जिस पर साहब और सिपाही मेहरबान रहते है उनकी तो चांदी रहती है और जिन पर इनकी भुकुट टेढ़ी रहती है वह बेचारे फाकाकशी की जिन्दगी गुजारने के लिए मजबूर है। बेशक। ब्रिटिश हुकूमत मे गांवो की निगहबानी के लिए चौकीदारो की नियुक्ति की नियुक्ति की गयी थी। सिर पर लाल साफा, एक हाथ मे लाठी और एक हाथ मे टार्च या लालटेन लेकर जब यह गांव मे निकलते थे तो इनका रुतबा देखने को बनता था। गांव मे यह किसी कोतवाल के कम इनका रुतबा नही होता था। रात मे जागते रहो.. के इनके उदघोष सुन चोर दुबकने के लिए विवश हो जाते थे। यह लाल साफाधारी गांव की गतिविधियों पर जहां नजर रखते थे वही चोरी, डकैती, लूट समेत अन्य घटनाओं की जानकार...

सौ दिन बाद खुलेगा परिषदीय स्कूलों का ताला

Image
🔴 1 जुलाई से स्कूल खोलने का शासन ने लिया निर्णय 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज कुशीनगर । बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल कोरोना संक्रमण महामारी के वजह बीते  20 मार्च को बंद हुए परिषदीय स्कूल सौ दिन बाद 1 जुलाई को खोले जायेंगे।उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना मरीजों की संख्या मे हो रही गिरावट के बाद शासन द्वारा यह निर्णय लिया गाया है। हालांकि एक जुलाई को स्कूल खुलने के बाद अभी केवल अध्यापक ही स्कूल आएंगे पहले दिन ही अध्यापकों को सफाई, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से जूझना होगा। काबिलेगोर है कि कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर स्कूलों पर ही पड़ा है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान जो स्कूल बंद हुए तो पढ़ाई की व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। इस साल भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान गत 20 मार्च को सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाना है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है। इसको देखते शासन ने एक जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी केवल शिक्षकों को ही बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय में...

म्यांमार के राजदूत ने तथागत की प्रतिमा पर चढाई चीवर, ज्ञानेश्वर को मिली धार्मिक उपाधि

Image
🔴 शनिवार को सड़क मार्ग से देर शाम पत्नी के साथ कुशीनगर पहुंचे थे म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आं ग 🔴 कुशीनगर मे राजकीय सम्मान के साथ किया गया स्वागत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को उपाधि प्रदान करने आए म्यामांर के राजदूत ऊ मोचो आंग ने रविवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इसके बाद वह म्यांमार बुद्ध मंदिर गए जहां परंपरागत ढंग से बोधिवृक्ष पर जल चढ़ाया। इस मौके पर बौद्ध भंते व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राजदूत ऊ मोचो आंग महात्मा बुद्ध की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सीधे म्यांमार बुद्ध विहार के सभागार पहुचे। यहां उन्होंने कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेशवर को अभिध्वजा महारथा गुरू की उपाधि दी। इस दौरान कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। कहना न होगा कि कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को म्यांमार की सरकार ने अपने सर्वोच्च धार्मिक उपाधि अभिध्वजा महारथा गुरू ...

पुलिस मान रही है बरसात के वजह से ध्वस्त हुआ है जर्जर मकान

Image
🔴 सेवरही कस्बे के गदरी मुहल्ले मे पुराने मकान मे हुए विस्फोट मामला 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बा स्थित गुदरी मोहल्ले में बुधवार की रात एक मकान में हुए विस्फोट के मामले को लेकर पुलिस का नजरिया न सिर्फ  आश्चर्यजनक है बल्कि हास्यास्पद भी है। तेज धमाके से मलवे मे तब्दील हुए मकान को देख पुलिस विभाग के लोग बडी ही निर्लजता से कह रहे है कि बरसात में जर्जर होने के चलते मकान स्वयं ही गिर गया। कहना मुनासिब होगा कि इससे पहले भी यहा दो बार विस्फोट हो हो चुका है। यही वजह है कि कस्बे के लोगो दहशत मे  चिंतित हैं। काबिलेगोर है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा स्थित गुदरी मोहल्ला निवासी सफीक पुत्र साबिर के मकान में बुधवार की रात तकरीबन दस बजे अचानक हुए विस्फोट के कारण पूरा मकान मलवे मे बिखर  गया। सीमेंट शीट वाले कटरैन गिरकर चकनाचूर हो गए। धमाके के चलते आसपास के लोगों के घर की खिड़कियां हिल गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी का महौल बन गया। इस मकान के पीछे स्थित अपने दुकान के बाहर बैठे दुकानदार सलाउद्दीन को चोट आई। जबकि उसी...

कुशीनगर की नंदिता फ्री स्टाइल रेसलिंग मे बिखेरेगी जलवा

Image
🔴 दंगल गर्ल के नाम से मशहूर नंदिता का खेलो इण्डिया यूथ गेम्स मे हुआ चयन 🔴 युगान्धर न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर कुशीनगर जिले की बेटी नंदिता तिवारी का फ्री स्टाइल रेसलिंग के लिए " खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में चयन हुआ है। नंदिता के इस उपलब्धि से उसके गांव मे ही नही वरन पूरे जिले में खुशी का माहौल है।कहना न होगा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये खर्च किया जाता है।  🔴 पिता से सिखा कुश्ती के कुछ दांव काबिलेगोर है कि जनपद के पकड़ीहार पूरब पट्टी गांव के निवासी प्रेम तिवारी की 6 बेटियां हैं। उनमें से तीसरे नंबर की बेटी नंदिता का बचपन से ही खेल में रुची था. वह शुरू से ही कुश्ती में हाथ अजमाना चाहती थी।  पिता प्रेम तिवारी अपनी बेटी की मेहनत और लगन को देख खुद को रोक नहीं पाए और नंदिता को देसी स्टाइल में ही कुश्ती की बारीकियां सिखाने लगें।  🔴 राज्य स्तर पर जीत चुकी है गोल्ड अखाड़े में उतरकर देसी अंदाज में कुश्ती लड़ने वाली नंदिता अपने मेहनत के दम पर कुशीनगर चैम्पियन भी बनीं। इस दौरान नंदि...

एक सप्ताह बाद भी निलंबित इंस्पेक्टर पर दर्ज नही हुआ मुकदमा

Image
🔴 महिला कांस्टेबल को अश्लील मैसेज भेजने व अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत पर निलंबित हुए थे रामकोला के थानेदार करुणेश प्रताप सिंह 🔴 सीओ तमकुहीराज की जांच में आरोपों की हुई थी पुष्टि। 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर। महिला कांस्टेबल को अश्लील मैसेज भेज अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाने वाले निलंबित इंस्पेक्टर करूणेश प्रताप सिंह के विरुद्ध एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। चर्चा है कि मामले को मैनेज करने के लिए इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल को मनाने में जुटे हैं।मामले में पुलिस अफसरों की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है। 14 जून को पुलिस महकमे में सामने आया यह प्रकरण सुर्खियों में छाया रहा। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सचिद्र पटेल ने आरोपित इंस्पेक्टर व रामकोला के थानेदार रहे करूणेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया था। महिला कांस्टेबल ने थानेदार पर बार-बार अश्लील मैसेज भेजने, अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर 15 जून को थानेदार के विरुद्ध यह कार्रवाई हुई थी। बीत...

सांसद ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Image
🔴 कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को प्रभावित किया-सांसद 🔴 नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल बोले- कोविड हास्पिटल को सिटी अस्पताल के रूप मे किया जाए विकसित  🔴 पडरौना नगरपालिका के सौजन्य से स्थापित किया आक्सीजन प्लांट 🔴 ऑक्सिजन प्लांट में टर्की की तकनीकी का हुआ है इस्तेमाल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के सौजन्य से  जनपद के रवींद्रनगर स्थित जिला अस्पताल के एल टू हास्पिटल मे स्थापित कराया गया आक्सीजन प्लांट का क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे ने गुरुवार विधिवत उद्धाटन किया।  बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्री दूबे ने कार्यक्रम मे विलम्ब से पहुचने के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि 15 अप्रैल से 15 मई के बीच पुरा देश एक भयावह स्थिति के दौर से गुजर रहा था कोरोनावायरस से सिर्फ भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व प्रभावित हुआ। कोरोना ने कुशीनगर को भी आगोश में लिया। उन्होंने  कहा कि यही वह कोविड सेंटर  है जहाँ ऑक्सीजन की कमी से निरंतर चीखें गूँजती थी, जिलाधिकारी भी कोविड संक्रमित होकर इलाज करा रहे थे, मरीज के परिजन बेहाल थे ,निरंतर ऑक्सीजन की कमी की शि...

महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने वाले इंस्पेक्टर के बचाव में वायरल हो रहा हे पत्र

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। अपने थाने पर तैनात महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने वाले रामकोला के निलंबित थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह के बचाव में लिखा हुआ एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में इंस्पेक्टर को मददगार स्वभाव वाला एक अच्छा इंसान बताते हुए जमकर बचाव किया गया है। पत्र उसी महिला कांस्टेबल के हवाले से फर्जी ढंग से लिखा गया प्रतीत हो रहा है जिसने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने इस पत्र के कई निहितार्थ निकाले जा रहे है। इधर महिला कांस्टेबल ने भी इस तरह का कोई पत्र लिखने या किसी सक्षम अधिकारी को देने की बात से साफ इन्कार किया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस खेल के पीछे कौन है? सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अपने घिनौनी कुकृत्यो से खाकी को शर्मसार करने वाले थानेदार को बचाने के लिए पर्दे के पीछे यह खेल कौन खेल रहा है?  🔴 क्या था मामला काबिलेगोर है बीते दिनों पुलिस महकमे मे सामने आया यह प्रकरण सुर्खियों मे छाया रहा। मामला यह है कि रामकोला के तत्कालीन थाना प्रभारी  करुणेश प्रताप सिंह जो अपने कुकृत्यो को...

कुशीनगर से श्रावस्ती और लुम्बनी के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

Image
🔴 बीमार, वृद्ध और वीआईपी सैलानियों के सुविधा के मद्देनजर लिया गया निर्णय 🔴 श्रावस्ती मे 1525 मीटर लंबा व 60 मीटर चौडे रन-वे पर हेलीकॉप्टर के साथ दौड़ेगी चार्टर प्लेन 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर।भगवान बुद्ध की अनुवाई व बौद्ध देशों के पर्यटकों  की सुविधा के लिए कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बौद्ध तीर्थ स्थली श्रावस्ती व लुंबनी (नेपाल) के लिए जल्द ही हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा शुरू होगी। इसके लिए लुंबनी के नजदीक श्रावस्ती में राज्य सरकार 1525 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़े रन-वे का निर्माण करा रही है। काबिलेगोर है कि कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की पांचवी शताब्दी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा व मुकुटबन्धन स्तूप समेत अनेक बुद्धकालीन स्मारक व धरोहरो के दर्शन पूजन के लिए थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, भूटान आदि बौद्ध देशों के श्रद्धालु आते हैं। इसके बाद श्रद्धालु व पर्यटक यहां से बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी, श्रावस्ती व कपिलवस्तु भी जाते हैं। कहना न होगा कि तीनों स्थल कुशीनगर से 250 से 300 किमी की दूरी पर...

नारायणी नदी मे फंसी नांव, रातभर लोगो की सासत मे रही जान

Image
🔴 पूरी रात लाचार बने रहे डीएम, एसपी 🔴 नदी के बीच मझधार मे खत्म हो गया नाव के इंजन का तेल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । पडोसी राज्य बिहार सीमा से सटे नारायणी नदी के उस पार जनपद के दियरा क्षेत्र से गुरुवार की रात बडी नांव से लौट रहे तकरीबन दो सौ लोगो  की जान पर ऐसी बनी कि प्रशासन के हाथ-पाव फूलने लगे। शुक्र हो ऊपर वाले का सब कुछ ठीकठाक रहा। हुआ यह कि खेती करके वापस लौट रहे लोग जिस नाव पर सवार थे वह बीच मझधार मे तकनीकी खराबी के चलते फंस गई और पांच किलोमीटर नदी की धारा मे बहते हुए अमवा दीगर के टोला सम्पूर्णनगर के पास जाकर रुकी।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। रातभर चले रेस्क्यू आँपरेशन के बाद सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान डीएम और एसपी पूरी रात नदी के किनारे अनहोनी की आशंका के बीच कैप करते रहे।  काबिलेगोर है कि नारायणी नदी के इस के तकरीबन एक दर्जन से अधिक गांव के लोग उस पार दियरा क्षेत्र के भगवानपुर, बनलही, सम्पूर्ण नगर, किशुनवा, बक्सर आदि क्षेत्रों मे परिवार समेत खेती किसानी के लिए गए हुए थे। बताया जाता है कि प्रशासन के डर से इनको इस पार ला...

खतरे के निशान को छूकर वापस लौटी गण्डक नदी

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद मे ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून के शुरुआत मे बुधवार को गंडक नदी में चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते रात में आठ बजे नदी भैंसहा गेज गण्डक का जलस्तर पर खतरे के निशान के करीब 95.90 मीटर तक पहुंच गई थी। यहा खतरे का निशान 96 मीटर पर है। इसके बाद से डिस्चार्ज में कमी आने लगी है। मतलब यह कि गण्डक खतरे के निशान को छूकर वापस लौटी। गुरुवार की शाम चार तक  डिस्चार्ज घटकर 2 लाख 27 हजार हो गया है। डिस्चार्ज में कमी आने से जलस्तर घटकर 95.68 मीटर पर आ गया है। जलस्तर में कमी के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांव में दुश्वारी जस का तस बना हुआ है। 🔴  पिपराघाट गांव के कई घरों में घुसा पानी वाल्मीकि नगर बैराज से बुधवार को गंडक नदी में छोड़े गए चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी का असर गुरुवार से पिपराघाट गांव के विभिन्न पुरवों में दिखने लगा है। इस गांव के लगभग सभी संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। मोतीराय टोला, मुसहरी टोला, हनुमान टोला, देवनारायण टोला, भंगी टोला, इमिलिया टोला, नरवा टोला सहित सात गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अलावा ...

जून माह मे कभी चार लाख से ऊपर नही पहुचा डिस्चार्ज

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि बैराज से बुधवार को शाम 4.12 लाख क्यूसेक पानी छोडे जाने से गण्डक खतरे के निशान के करीब पहुंच गई थी। नतीजतन नदी का जलस्तर बढने से जनपद के सात गाव बाढ की चपेट मे आ गयी है। कहना न होगा कि बीते दो दशक मे जून माह मे नदी की भयावह रुप पहले कभी किसी ने नही देखा। वजह यह है कि इसके पहले जून माह मे डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक के आसपास ही रहता है।  काबिलेगोर है कि वाल्मीकि बैराज से मंगलवार की रात तकरीबन 10 बजे तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार सुबह साढ़े तीन लाख और इसी दिन सुबह 10 बजे चार लाख चार हजार और सांयकाल लगभग चार बजे 4.12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। अधिक पानी छोड़े जाने के चलते गंडक का जलस्तर भैंसहा गेज पर 95.90 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे के निशान 96 मीटर पर है। ऐेसे में नदी खतरे के निशान से केवल 10 सेंटीमीटर नीचे थी। नदी का पानी यूपी के छितौनी से लेकर बिहार के बगहा के तक अपने रौद्र रूप मे बह रही थी। यही वजह है कि नदी का पानी खड्डा क्षेत्र के शिवपुर, सालिकपुर, महदेवा, नारायनपुर, हरिहरपुर, मरचहवा ...

घायल तेंदुआ ने किया दो लोगो को जख्मी, तोडा दम

Image
🔴  शिकारियों के बिछाए गये जाल मे फसकर तेंदुआ हुआ था घायल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के  खड्डा तहसील क्षेत्र के बाढ प्रभावित गांव शिवपुर में बुधवार की सुबह एक घायल तेंदुआ ने शौच करने निकले लोगों पर हमलावर हो गया। इस दौरान तेंदुआ दो लोगों को घायल कर आबादी के निकट आकर एक बांस की कोठरी में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लोगों ने वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए। जबकि दोनों घायलं का इलाज सोहगीबरवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों की जंजीर में जकड़ने से घायल होकर तेंदुआ हमलावर हुआ था जिससे हमला करने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर गांव के सिवान में बुधावार की सुबह शौच करने निकले छोटेलाल मद्धेशिया और अंबरीश पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच तेंदुए को हमलावर होता देख मौके पर और लोग पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख...

महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने वाला एसओ निलंबित

Image
🔴 महिला सिपाही को दबाब मे लेने के लिए थानेदार बात- बात पर लगाता था फटकार  🔴 पीड़िता ने थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप के खिलाफ एसपी से की  शिकायत  🔴 एसओ की कुकृत्य को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की फौरी कार्रवाई  बैठायी जांच 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। महिलाओं सशक्तिकरण और महिलाओं के मान-सम्मान के लिए सूबे की योगी सरकार जहा तमाम महत्वकांक्षी योजना चला रही है। इसके अलावा सरकार वूमेन पावर के माध्यम से महिलाओं को नीडर बनाने का प्रयास कर रही वही दुसरी तरफ जान-माल और सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेकर चलने वाले खाकी के लोग ही जब महिलाओं के इज्जत - आबरू के साथ खिलवाड़ करने लगे तो फिर महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद किससे की जा सकती। वाक्या जनपद के रामकोला थाना का है, जहा थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह द्वारा अपने थाने पर तैनात महिला सिपाही को अभद्र और अश्लील मैसेज भेज कर न सिर्फ परेशान कर रहे थे बल्कि अपनी बात मनवाने के लिए सिपाही का उत्पीड़न भी कर रहे थे। हालांकि मामले की जानकारी जब महकमा के विभाग-ए-शहंशाह को हुई तो उन्होंने फौरी कारवाई करते हुए एसओ को ...

जनप्रतिनिधियो की बैठक मे छायी रही बिजली की समस्या

Image
🔴 अधिकारी 24 घंटे रखे अपना मोबाइल सक्रिय - सासंद 🔴 बैठक मे अफसरों के फोन न उठाने उठी बात , डीएम ने जल्द सुधार का दिया निर्देश 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। देवरिया सांसद के विशेष आग्रह पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियो ने एक स्वर मे बिजली से जुड़ी समस्याओं को एक स्वर मे उठाया। इस दौरान मनबढ अफसरों द्वारा फोन न उठाने की भी बात भी जनप्रतिनिधियों ने बडी तल्खी के साथ कही। इस डीएम ने समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए विद्युत निगम के अफसरों को निर्देशित किया।   बैठक में विधायकों की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई गईं। सबसे पहले फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने जूनियर इंजीनियर विद्युत के अनुपस्थित रहने, बरसात के दिनों में पानी की समस्या, पटहेरवा में बिना जनप्रतिनिधि के संज्ञान में लाए विद्युत योजना का उद्घाटन किए जाने की शिकायत की गई। हाटा के विधायक पवन केडिया ने विद्युत मार्ग को पट्टन से सीधे हाटा किए जाने की मांग, खेतों में ढीले तारों से दुर्घटना की आशंका, जेई द्वारा फोन न उठाने, ट्र...

सपा नेता मनीष पर जानलेवा हमला, सभी ने की निंदा

Image
🔴 घटना को लेकर सपाईयो मे रोष व्याप्त, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के सेवरही क्षेत्र के सपा नेता मनीष श्रीवास्तव पर अराजक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है।पीड़ित सेवरही नगर के वार्ड संख्या 5 निवासी मनीष श्रीवास्तव ने इस मामले में थाना प्रभारी को तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर सपाइयो ने जहा रोष व्यक्त किया है वही सपा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  पीड़ित मनीष श्रीवास्तव द्वारा थानाध्यक्ष को दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा गया है मंगलवार की शाम सेवरही नगर मे स्थित एक सपा कार्यकर्ता के दुकान पर बैठकर वह कुछ कार्य निबटा रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी बृजेश गुप्ता पुत्र इंद्रजीत ने कुछ बात करने के लिए उन्हें उन्हे पीएनबी बैंक के पास ले गया। सपा नेता मनीष के मुताबिक जब पंजाब बैंक के मुख्य द्वार पर पहुचे तो वहा पहले से घात लगाकर बैठे पप्पू जायसव...

सम्मान समारोह मे खुलकर उडाई गयी कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां

Image
🔴 भाजपा ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए किया था सम्मान समारोह का आयोजन 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए को लेकर सरकार जहां गाइडलाइंस जारी कर समय समय पर लोगो जागरूक करने की बात कर रही है वही सत्ता दल के लोग " न दो गज दूरी, न मास्क है जरुरी।" के तर्ज पर योगी सरकार ने निर्देश को ठेंगा दिखा रही है। हुआ यह कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी तेज होने के बाद रविवार को भाजपा द्वारा नवनियुक्त ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  कोरोना प्रोटोकाल को ताक पर रखकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में सैकड़ों लोग जमा हुए और इसमें से अधिकांश लोग न तो मास्क पहने हुए थे और न ही सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए दिखे। काबिलेगोर है कि जनपद में कोरोना महामारी को देखते हुए धारा 144 लागू है। इसके बावजूद कुशीनगर जनपद मे सैकड़ों लोगो के उपस्थिति मे सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर न सिर्फ कोरोना प्रोटोकाल की खुलेआम धज्जियां उडाई गयी बल्कि सत्ता दल के लोगों द्वारा ही सरकार की ...

CM योगी बोले-बाढ के दृष्टिगत कुशीनगर है अतिसंवेदनशील जनपद

Image
🔴 बेहतर टीम वर्क, विभागीय समन्वय और समय से की गई तैयारियों के कारण चार वर्षों से प्रदेश में बाढ़ से बहुत कम हुई जन और धन हानि 🔴 सीएम योगी ने बाढ से पूर्व ली बाढ की तैयारियों का वर्चुअल समीक्षा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ के दृष्टिगत कुशीनगर अतिसंवेदनशील जनपदों के श्रेणी आता है। इस लिए राहत व बचाव का पुख्ता इंतजाम अभी कर ले। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य के लिए बड़े और मध्यम आकार की नौकाएं ही उपयोग में लायी जाएं, छोटे आकार की नौका किसी भी दशा में इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए। सीएम योगी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की फ्लड बटालियन को क्रियाशील कर डिप्लाॅय करने के निर्देश दिए और बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने की बात दोहरायी।  सूबे के मुखिया आदित्यनाथ बुधवार को देर शाम बाढ़ पूर्व बाढ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों, बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। कुशीनगर के एनआई सी वीडिय...

नाबालिक बालिका से सामूहिक रेप करने वाले तीन दुष्कर्मी गिरफ्तार

Image
🔴 कक्षा पांच की छात्रा से सात युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म 🔴 दो आरोपी गिरफ्तारी हो चुकी है पहले गिरफ्तारी  🔴 शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्ष की दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो दुष्कर्मियो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं।  🔴 क्या है मामला गौरतलब है कि परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 वर्ष की यह छात्रा 30 मई की रात करीब आठ बजे शौच के लिए गांव के पश्चिम गई थी वहां गांव के सात युवकों ने पकड़कर उसे पीटा था और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद सड़क पर छोड़कर भाग गए थे। बालिका के परिजन किसी रिश्तेदारी मे गए थे। चार दिन बाद जब परिजन  घर पहुंचे तो पीड़िता ने अपने  साथ गुजरी घटना की आपब...