मास्क चेकिंग के दौरान....दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़, जबाब मे युवक ने दरोगा को थप्पड़ मार हुआ फरार

🔴फाजिलनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह द्वारा युवक को थप्पड़ मारना और फिर जबाब मे उस युवक द्वारा दारोगा को थप्‍पड़ मारकर भाग निकलेने की घटना का हुआ वीडियो वायरल  पुलिस की खूब हो रही है किरकिरी 

🔴 महंगा पडा चौकी इंचार्ज को पुलिसगिरी दिखाना 

🔴 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक के तलाश मे जुटी पुलिस 

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

कुशीनगर । जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र फाजिलनगर चौकी इंचार्ज को उस समय अपनी पुलिसगिरी दिखाना महंगा पडा जब वह मास्क चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने घूम रहे युवक को अपने पास बुलाकर एक थप्पड़ रशीद करते हुए मास्क पहनने की नसीहत दी। चौकी इंचार्ज का थप्पड़ पडते ही युवक अपना आपा खो बैठा और पलटकर चौकी इंचार्ज को एक जोरदार थप्पड़ जड़ कर दौडते हुए रफूचक्कर हो गया। हालांकि इस दौरान एक सिपाही ने उस सिरफिरे युवक को दौडाकर पकडने का प्रयास किया किन्तु युवक उस सिपाही के हाथ नही लगा।

जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्बे में चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में बैठकर मास्क चेकिंग करने के साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे. इस बीच एक युवक को बिना मास्क के बाजार में घूमता हुआ देख कर रहा था. चौकी इंचार्ज ने युवक को बुलाकर मास्क लगाने के बारे में पूछा और एक थप्पड़ रशीद करते हुए मास्क पहने की चेतावनी दी। पुलिसिया थप्पड़ पडते ही युवक अपना आपा खो बैठा। उसके बाद क्या, युवक ने न आव देखा न ताव, पुलिस की गाडी मे बैठे चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह को जोरदार थप्पड़ जड दिया। इस दौरान पास में खड़ा पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाता तब तक युवक दौड़कर भाग निकला. युवक को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने कुछ दुरी तक दौड़ाकर पकडने की कोशिश जरूर की थी लेकिन युवक पुलिसकर्मी के हाथ नही लगा। 

🔴 वायरल हुआ वीडियो

कहना न होगा कि मास्‍क चेकिंग के दौरान फाजिलनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंहद्वा रा युवक को थप्पड़ मारना और फिर जबाब मे उस युवक द्वारा दारोगा को थप्‍पड़ मारकर भाग निकलेने की घटना का उस समय मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो वायरल होने केे बाद इस घटना की चर्चा जहां जोरों पर है वहीं पुलिस अपनी किरकिरी से बचने के लिये अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में फाजिलनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। वह गाड़ी में बैठे-बैठे ही  बिना एक युवक को डांट रहे हैं, जिसने मास्क नहीं पहना है। उसके बाद दरोगा ने उस लडके को एक थप्पड़ रशीद कर मास्क पहनने की चेतावनी दे रहे है तभी वह सिरफिरा युवक अचानक उस चौकी इंचार्ज पर हाथ चला देता है और वहां से भाग नि‍कलता है। यह देख बगल में खड़ा एक सिपाही उसको पकड़ने के लिये उसके पीछे दौड़ता है लेकिन सिपाही उस युवक को पकडने मे नाकाम रहता है। पहुंच से दूर निकल जाता है। वायरल वीडियो देखने से यह घटना फाजिलनगर कस्‍बे के कालेज रोड की लग रही है क्योंकि कालेज रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिये मकान टूट रहे हैं। वहां नई सीसी रोड का निर्माण भी हुआ है जो वीडियो में साफ दिख रहा है।

🔴 एसओ बोले-

इस संबंध में पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति करने का साहस कोई न कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्राम प्रधान के पिता का वीडियो वायरल

नगर पालिका परिषद कुशीनगर मे भ्रष्टाचार का बोलबाला, ईओ के विरुद्ध जांच का आदेश

डीआईओएस कार्यालय पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला