समाधान दिवस मे आये 149 मामलो मे से हुआ सिर्फ 12 का समाधान

🔴 समस्याओं के निस्तारण मे लापरवाही बर्दाश्त नही

🔴 लेट से पहुचे बिजली विभाग के एक्सीयन को मिला नोटिस 

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

कुशीनगर।  सदर तहसील पडरौना मे जिलाधिकारी एसराज लिंगम व पुलिस अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मौजूदगी मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 149 मामले आये इनमे से 12 मामलो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका है। शेष मामलो को पूर्व के भांति संबंधित विभागाध्यक्षो को निर्धारित तिथि के भीतर निस्तारित करने का निर्देश देकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय पर पडरौना तहसील पहुचे जिलाधिकारी एसराज लिंगम व एसपी विनोद कुमार सिंह ने  संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई शुरू किया। इस दौरान जिलेभर के मौजूद जनपद के विभिन्न विभागों के आला अफसरों को निर्धारित समयावधि के भीतर जन समस्याओं को गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करने आदेश दिया। डीएम ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि समाधान दिवस मे जनता की जो शिकायते प्राप्त हो रही है इन शिकायतो के निस्तारण मे किसी प्रकार की  शिथिलता व लापरवाही कदापि  बर्दाश्त नही की जाएगी।  जिलाधिकारी ने इस दौरान  कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इस मंशा के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्व रुप से करे। उन्होने यह भी कहा कि सभी अधिकारी , कर्मचारी व ग्रामीण स्तरीय कर्मी जन समस्याओं के प्रति पूरे मनोयोग से हर छोटी-बडी  शिकायतो और समस्याओं पर विशेष रुप से ध्यान दे और उसका समाधान जिस स्तर पर संभव हो सके तत्काल करे। डीएम ने कहा कि शिकायतो के निस्तारण मे जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रुप से करे ताकि समस्या का निस्तारण न्यायोचित ढंग से हो सके और बार-बार शिकायतकर्ता को समाधान दिवस मे दौडना न पडे। समाधान दिवस मे समय पर उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी बिजली विभाग के एक्सीयन को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया। 

🔴 एसपी ने त्वरित और निष्पक्ष करने का दिया निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस मे एसपी विनोद कुमार सिंह ने अपने मातहतों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी थाने पर आने वाले जनमानस की शिकायतो व जनसमस्याओ को गंभीरता से सुने और निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई करे। आयोजित  सम्पूर्ण समाधान  दिवस में कुल 149 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें  राजस्व विभाग 89, पुलिस विभाग के 30, विकास के 21 तथा  अन्य विभागों के 9 मामले प्रस्तुत किये गए। इनमे से मौके पर  कुल 12 प्रकरणो का निस्तारण किया गया। शेष अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित कर आख्या प्रेषित किये जाने के निर्देश दिया गया। 

🔴 उपस्थित रहे

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पडरौना रामकेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.नरेंद्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ,जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, उप कृषि निदेशक अरुण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी विमलेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ - साथ खण्ड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post