Posts

Showing posts from January, 2021

गणतंत्र दिवस पर डीएम ने दिलाया सामुहिक संकल्प

Image
🔴 जिलाधिकारी बोले- हमारा संविधान हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस मे है भाई - भाई के पथमार्ग पर चलने का  देता है प्रेरणा देता 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। बुद्ध नगरी में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व गर्व और जोश के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह सरकारी और अर्द्धसकारी सस्थानो पर ध्वजारोहण के बाद " जन गण मन अधिनायक की जय हो भारत भाग्य विधाता " राष्ट्रगान की धुन से धरती-आसमान  गुंजायमान रहा। जिला मुख्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो पर जहां विभागाध्यक्षो ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदो को याद किया और उनके बीरगाथाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला।  आजादी के 72 वे गणतंत्र वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने प्रातः साढे बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि यह आजादी लाखो जवानों और क्रान्तिकारियों के बलिदान के बाद प...

आसमान मे लहराया तिरंगा, फिजा मे गूंजा " भारत माता की जय"

Image
🔴 उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गये पुलिसकर्मी 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। 72 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वदेमातरम, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा। हर तरफ जहां आसमान मे तिरंगा लहराया और अमर शहीदों को नमन कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने माँ भारती के सपूतो को नमन किया।   पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे  पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डीआईजी/पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।  मंत्री ने जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणत...

किसानों के समर्थन मे सपा का जिले भर मे प्रदर्शन

Image
🔴 पुलिस ने जगह जगह किया गिरफ्तार फिर रिहा* 🔴 ट्रैक्टर रैली निकाल रहे पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी गिरफ्तार और रिहा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा किसानों के समर्थन मे रैली निकालने के एलान के बाद मंगलवार को सपाईयो ने जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों मे जोरदार प्रर्दशन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।  किसानों की ट्रैक्‍टर रैली के समर्थन में निकले पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्‍हें रिहा कर दिया गया। तमकुहीराज विधानसभा में पूर्व विधायक पं नंद किशोर मिश्र के अगुआई में किसानों के हुजूम को एसडीएम ए आर फारूकी के निर्देश पर पुलिस ने रोका और नेताओं को गिरफ्तार कर तमकुहीराज पुलिस चौकी भेज दिया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री मिश्र ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है हम किसानों के साथ है। किसान अगर अपने हक की मांग कर रहे हैं तो उचित है। रिहाई के बाद पूर्व विधायक श्री मिश्र सेवरही में पूर्व विधायक कासिम अली पूर्व चैयरमैन त्र...

सुरक्षा परिषद मे भारत की दावेदारी का पक्ष

Image
🔴 डा0   सुधाकर कुमार मिश्र  वैश्विक पटल एवं राष्ट्रीय स्तर पर हमारी राष्ट्रीय सरकार का कार्य एवं उपादेयता महत्वपूर्ण एवं प्रशंसा के योग्य है ।ऐसे करिश्माई नेतृत्व की सरकार का चुना जाना जनता में नेतृत्व के प्रति विश्वास एवं आस्था को बढ़ाना है। लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक शासन की मजबूती इस मूल्य में निहित है कि हमारी सरकार जनता के मूल्य ,जनता के विश्वास बढ़ाने में किस स्तर तक सक्षम है ?हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री ने कोरोना संकटकाल में संयुक्त राष्ट्र संघ की अकर्मण्यता पर आवाज उठाकर वैश्विक समस्या को वैश्विक संकट के परिप्रेक्ष्य  उठाया है में उठाया है । बेशक ! देश के प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति भारतवर्ष के एक अरब 29 करोड़ लोगों की आवाज है । लोकतंत्र में शासन प्रमुख का आवाज जनता की आवाज होती है; क्योंकि वह जनता के प्रति उत्तरदायी होता है।  प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस वैश्विक संगठन के निर्माण ,लोकतांत्रिक करण ,वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ,उस राष्ट्र- राज्य को वैश्विक संगठन के संरचना और निर्णय- निर्णय प्रक्रिया ...

भारत -अमेरिका :संभावनाएं एवं सहयोग

Image
🔴 सुधाकर कुमार मिश्र   भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के संबंध लोकतांत्रिक, वैश्विक मान्यताओं एवं मापदंडों पर आधारित , समृद्ध द्विपक्षीय एवं मानवीय संबंधों का सकारात्मक अभिव्यक्ति है ।दोनों लोकतांत्रिक देश निवेश ,उर्जा ,साइबर सुरक्षा आदि विषयों पर एक दूसरे से सकारात्मक संबंध रखते हैं। दोनों लोकतांत्रिक देशों का 1950 से अब तक सभी क्षेत्रों में सकारात्मक, सम्मानजनक गरिमामय एवं समृद्ध शाली संबंध रहे हैं । कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में दोनों देशों ने परस्पर आत्मीय स्तर पर सहयोग किया है। वैक्सीन निर्माण के कोर-समूह में भी दोनों राष्ट्र रहे हैं। अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन केंद्रों केवैज्ञानिक भारत सरकार को सलाह- मशविरा एवमदिशा -निर्देश दिए हैं ।वैक्सीन निर्माण में दोनों देशों के वैज्ञानिक आपसी सहयोग एवं मशविरा से अन्वेषण किए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भी दोनों देशों के संबंध सकारात्मक हैं । अमेरिका  भारत को कोयले का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश रहा है ।क्रूड आयल का चौथा एवं तरल प्राकृतिक गैस (LPG)का सातवां सहयोगी राष्ट्र रहा है ।वर्तमान में सैकड़ों से ज्यादा अमेरिकी कंपनि...

बडी शिद्दत से याद किए सुभाष चंद्र बोस

Image
🔴 पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती   🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व देश के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बडी शिद्दत के साथ पराक्रम दिवस के रूप मऊ मनाई गई। इस दौरान नेताजी के जयघोष से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा सभी ने सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। माँ भारती के इस सपूत को नेतृत्व क्षमता का धनी बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश को बोस की आदर्श देश की जरूरत हैं। उनके बताए हुए मार्ग व आदर्शों पर चल कर ही अखण्ड भारत का निर्माण संभव है।  शनिवार को नगर के सुभाष चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व युवाओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प हार पहनाकर नेताजी को नमन किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्री जायसवाल ने सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए उनके जीवन विस्तृत प्रकाश डाला। नगर के चित्रगुप्त मंदिर समिति ने सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर चित्रांस समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि सुभाष ...

मिलावट का धंधा जोरो पर..... बिस्कुट मे मिला दवा का रैपर, विभाग मौन

Image
🔴 नामी-गिरामी कम्पनी प्रिया गोल्ड का मामला   🔴 लोगो के जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को नही है किसी का खौफ 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । खाद्य पदार्थों मे मिलावट का धंधा जोरो पर है। लोगो के जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले इन मिलावटखोरों को किसी का खौफ नही है। हाल ही मे प्रिया गोल्ड नामक नामी-गिरामी कम्पनी द्वारा निर्मित बिस्कुट के अन्दर से दवा का रैपर मिलने का मामला प्रकाश में आया है मतलब साफ है पैसे कमाने की होड मे न सिर्फ खाद्य पदार्थों मे मिलावट का कारोबार अपने पुरे शबाब पर है बल्कि ये कम्पनी वाले सीधे इंसानी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आश्चर्य उस समय तब हुआ जब उपभोक्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की लेकिन विभागीय अधिकारी के कान पर जूं तक नही रेगा। इतना ही नही जब इस मामले को एक दैनिक अख़बार के जर्नलिस्ट ने जनहित मे उठाने कि प्रयास किया तो उस अखबार एक बडे अधिकारी ने अपने पत्रकार को ही दो-चार सुनाकर न सिर्फ शांत कर दिया बल्कि यह हिदायत भी दिया कि यह खबर किसी के हाथ नही लगना चाहिए। काबिलेगोर ...

फर्जी किसान से 1084 कुंतल धान खरीदारी करने वाले दो केंद्र प्रभारी हुए बर्खास्‍त

Image
🔴  युगान्धर टाइम्स  न्यूज नेटवर्क     कुशीनगर। फर्जी किसान से 1084 कुन्तल धान खरीदारी के मामले मे चार लोगो पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद दो धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी एस राजलिंगम के सख्त रूख अख्तियार करने के पश्चात एआर कोआपरेटिव द्वारा करायी गयी है काबिलेगोर है जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान एआर कोऑपरेटिव बृजकिशोर मिश्र को बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए धान खरीद पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इस पर एआर कोऑपरेटिव ने कार्रवाई करते हुए संस्था के अध्यक्ष को केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया। समिति के अध्यक्ष ने धान क्रय केंद्र पैकौली के प्रभारी विनय कुमार व करमहा के प्रभारी चन्द्रशेखर को बर्खास्त  करते हुए धान खरीद पर रोक लगा दी है। दोनों केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना नोडल विभाग, जिला खरीद अधिकारी को दे दी गयी है। 🔴 क्या है मामला जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र के पकौली एंव पकौली करमहा धान क्रय केन्द्र पर स्वयंभू किसा...

समाधान दिवस मे आये 149 मामलो मे से हुआ सिर्फ 12 का समाधान

Image
🔴 समस्याओं के निस्तारण मे लापरवाही बर्दाश्त नही 🔴 लेट से पहुचे बिजली विभाग के एक्सीयन को मिला नोटिस  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर।  सदर तहसील पडरौना मे जिलाधिकारी एसराज लिंगम व पुलिस अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मौजूदगी मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 149 मामले आये इनमे से 12 मामलो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका है। शेष मामलो को पूर्व के भांति संबंधित विभागाध्यक्षो को निर्धारित तिथि के भीतर निस्तारित करने का निर्देश देकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय पर पडरौना तहसील पहुचे जिलाधिकारी एसराज लिंगम व एसपी विनोद कुमार सिंह ने  संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई शुरू किया। इस दौरान जिलेभर के मौजूद जनपद के विभिन्न विभागों के आला अफसरों को निर्धारित समयावधि के भीतर जन समस्याओं को गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करने आदेश दिया। डीएम ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि समाधान दिवस मे जनता की जो शिकायते प्राप्त हो रही है इन शिकायतो के निस्तारण मे किसी प्रकार की  शिथिलता व...

संघवाद की प्रासंगिकता

Image
🔴 डा0 सुधाकर कुमार मिश्र  भारत के "संघवाद "के विषय में डॉक्टर  बी .आर  आंबेडकर ने कहा था कि "भारतीय संविधान समय और परिस्थितियों के अनुसार एकात्मक और संघात्मक दोनों हो सकता है "।  डॉ आंबेडकर के कथन की प्रासंगिकता वर्तमान राजनीतिक एवं संवैधानिक परिवेश में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विचारकों के अनुसार संघीय व्यवस्था के लिए इन तत्वों का होना आवश्यक है। पहला-दोहरी सरकार अर्थात संघीय सरकार और राज्य सरकारों का सुसंगत सह अस्तित्व। दुसरा-केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार के बीच शक्तियों का विभाजन। तीसरा- लिखित एवं कठोर संविधान। और चौथा- स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद संघीय स्तर ,राज्य स्तर एवं विशेष परिस्थितियों में स्थानीय स्तर पर परस्पर सह -अस्तित्व  के गुण -धर्म का पालन किया गया है । राज्य स्तरो पर मुख्यमंत्रियों को दबाव विहीन एवं विवेक सम्मत शासन कर रहे हैं । संघीय सरकार द्वारा राज्य सरकारों को गरिमामय एवं संवैधानिक सीमाओं के साथ काम की स्वतंत्रता को बनाया रखा गया है । केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकारों का भारत की भाषाई एवं सा...

हे भगवान ! तुने तो मेरा संसार ही उजाड़ दिया

Image
.    🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । उन्होंने अपने बुढापे की लाठी को बचपन मे अंगुली पकडकर चलना सिखाया था। सोचा था बेटा बडा होकर घर की सारी जिम्मेदारियों को संभालेगा। लेकिन इस बुजुर्ग पिता को क्या पता था कि बचपन मे जिस बेटे को वह कन्धे पर बैठाकर खेत खलिहान घुमाया करते थे उस बेटे का जनाजा उन्हे अपने बुढे कंधे पर उठाना पडेगा। लड़खड़ाते कदमों से बुढे पिता ने जब अपने बेटे और बहू को मुखाग्नि दी तो मानो आसमां का कजेला फट गया और पुरा गांव मातम मे डूब गया। यकीनन, इसे कुदरत की बेरहमी नही तो फिर क्या कहेगे?  बेशक ! शनिवार को एक बुजुर्ग पिता के सारे सपने खाक मे मिल गया, उनकी दुनिया उजड़ गयी।  हुआ यह कि जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र  के लक्ष्मीपुर गांव निवासी बालिकरन के  30 वर्षीय पुत्र सुदर्शन प्रसाद अपनी 27 वर्षीय पत्नी चिंता देवी चार वर्षीय पुत्र सुमित व साली शशिकला को लेकर ससुराल महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी भाने प्रसाद के वहां जा रहे थे। वह अभी पिपराइच थाना क्षेत्र के बड़े गांव फरेना नाला पुल पर पहुंचे ही थे कि ट्रक से उनके बाइक की भिड़ं...

वंधक बनाये गये मजदूरों की हुई वतन वापसी

Image
🔴 कुशीनगर के खड्डा, गोरखपुर व बिहार के गोपालगंज सहित कुल 6 मजदूर हुए मुक्त 🔴 सोमालिया मे स्टील फैक्ट्री के मालिक बनाया था मजदूरों को बंधक 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। सोमालिया के एक स्टील फैक्ट्री में फंसे 33 भारतीय कामगारों का आखिरी दस्ता भी रविवार को देर शायं अपने वतन लौट आया है। इस दस्ते में कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के सुग्रीव व पडोसी राज्य बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुग्रीव सिंह सहित कुल छह व्यक्ति शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बंधक बनाए गए कामगार सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में स्थित कंपनी एस ओ एम स्टील लिमिटेड में बीते जनवरी में काम हेतु गये थे किंतु कंपनी ने एग्रीमेंट के अनुसार काम न करते हुए प्रताणना शुरू कर दिया बाद में इनका बीजा छीन इन्हें बंधक बना लिया. बिरोध करने पर दहशत में लाने हेतु फायरिंग भी मनबढो से कंपनी ने कराया. फिर किसी तरह सुग्रीव ने सेवा संस्थान के डायरेक्टर राजेश मणि से संपर्क किया तो अपने देश लौटने का सपना साकार हुआ। सोमालिया से आखिरी दस्ते में लौटने वालों में इन दोनों के आलावा गोरखपुर जिले के लल्लन बेलदार, महराजगंज ...

देश की आंतरिक सुरक्षा की सकारात्मक स्थिति

Image
  🔴 डा0 सुधाकर मिश्र जम्मू -कश्मीर में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद ,देश के बड़े हिस्से में नक्सलवाद आदि समस्याओं से आंतरिक सुरक्षा को प्रबल चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर भारत में 'क्षेत्रीय समस्याएं 'हैं ,जो समय समय पर हिंसा को जन्म देती है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं करिश्माई नेतृत्व में भारत सरकार की सेना ने संपूर्ण मुस्तैदी और पुलिस सक्रियता,  खुफिया सक्रियता एवं जम्मू -कश्मीर को केंद्र शासित राज्यों में विलय के उपरांत एवं सेना द्वारा 'आतंकवादी ऑपरेशन 'के द्वारा खूंखार आतंकवादियों का सफाया किया गया है ।जम्मू कश्मीर के 31 अक्टूबर ,2019 के बाद केंद्र शासित प्रदेश होने के बाद आतंकवाद पर बहुत मात्रा तक नियंत्रण किया जा चुका है। 2016 के बाद किसी बड़ी दुर्घटना, आतंकवादी घटना नही घटी हैं। 2006 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए माओवादियों को सबसे बड़ी चुनौती माना था ।वर्तमान में कुछ राज्यों में इनकी सीमित गतिविधियों को छोड़कर अन्य स्थानों पर प्रभाव दिखाई नहीं पड़ता है ।इसका प्...

डीएम के निगरानी मे किया गया कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ

Image
  🔴 व्यवस्थाएं  गाईड लाइन के अनुसार चकाचौंध   🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज   कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने  जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित एम सीएच विंग (महिला अस्पताल ) में स्थापित किए गए कोविड टीकाकरण केन्द्र में अपनी निगरानी में टीकाकरण कार्य का शुभारम्भ कराया गया। सम्पूर्ण देश मे कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा करने के साथ ही जनपद के तीन स्वास्थ्य केन्द्रो पर टीकाकरण कार्य शुरू किया गया।        जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला विंग में एक कोविड टीकाकरण तथा एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा एंव फाजिलनगर में टीकाकरण कार्य शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक केन्द्र पर पूर्व में निर्धारित 100-100 फ्रन्ट लाईन के स्वास्थ्य कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मी लैब टेक्नीशियन सुभाष सिंह का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के बाद उन्हें आधे घंटे टीकाकरण केन्द्र के सामने बनाए गये आब्जर्वेशन केन्द्र में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में बैठाया गया। इसी प्रकार अन्य सभी को टीका लगाने के बाद एहतियातन आब...

सांसद ने किया 2172.50 लाख की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क का शिलान्यास

Image
🔴 केन्द्र व प्रदेश की सरकार विकास कार्य के प्रति काफी संवेदनशील: विजय दुबे 🔴 हमारी सरकार विकास में विस्वास करती: रजनीकांत मणि 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज   कुशीनगर। क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार विकास कार्यों के प्रति न सिर्फ संवेदनशील है बल्कि पूरी तरह समर्पित व संकल्पित भी है। इसका एक छोटा सा प्रमाण कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। जिसके निर्माण कार्य अब अंतिम रूप लेने वाला है।  सांसद श्री दूबे शनिवार को राज्य योजना के तहत स्वीकृत 2172.50 लाख की लागत से निर्मित होने वाली एनएच 28 बी से शाहपुर तक एक किलोमीटर फोरलेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। । सांसद ने कहा कि विरोधियों द्वारा दुष्प्रचार कर जनता में यह भ्रम फैलाई गई कि कुशीनगर से एयरपोर्ट  स्थानांतरित हो गया है, अब इसका निर्माण कार्य नही होगा। उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि विकास कार्य को लेकर सदन में इन प्रतिनिधियों के मुँह पर ताला लग जाता था। आगे कहा कि उनके द्वारा गन्ना चीनी मिल व कुशीनगर एयरपोर्ट का मुद्दा लगातार उठा...

कोविड-19 टीकाकरण है पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर न दे ध्यान - जिलाधिकारी

Image
🔴 टीकाकरण से सम्बंधित जानकारी कण्ट्रोल रूम से करे प्राप्त 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जिलाधिकारी एसराज लिंगम न कहा कि परे विश्व को प्रभावित करने वाला कोरोना को काबू मे करने के लिए कोविड 19 टीकाकरण अभियान का आज से शुभारम्भ किया जा रहा है। इस महाअभियान में हम सभी लोगों को पूरे मनोयोग से लग कर कार्य करना होगा ताकि इस महामारी से निजात मिल सके। जिलाधिकारी लिंगम  शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 16 जनवरी से कोरोना वायरस वैक्सीन के लॉन्चिग एवं आगामी दिनों में होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को जनपद में कुल 3 स्थानों पर कोविड-19 वैक्सीन के लॉन्चिंग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा व  फाजिलनगर शामिल हैै।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक चयनित स्थानों पर प्रातः 10 बजे से सांयः 4 बजे तक सौ-सौ हैल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण स्वैच्छिक एवं पूर्णतः निःशुल्क है तथा यह टीका रजिस्टर्ड लाभार्थी को ही लगाया जायेगा। उन्होंन...

भ्रष्टाचार की खुली पोल, भूमिहीन से खरीद लिया 1084 कुन्तल धान

Image
🔴 डीएम के जांच मे उजागर भ्रष्टाचार का खेल 🔴 क्रय केन्द्र प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर सहित जालसाज किसान पर डीएम ने मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। जनपद मे भ्रष्टाचार को बोलबाला है। यही वजह है सरकारी मशीनरी पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का तनिक भी खौफ नही दिख रहा है। सरकार जहा किसानों के हित व बिचौलियों का दुकान बंद करने की गरज से नये कृषि कानून लागू करना चाहती है वही जिले के दो क्रय केन्द्रों ने एक भूमिहीन किसान से 1084 कुंतल धान खरीदकर नये कृषि कानून का माखौल उडा रही है।  काबिलेगोर है कि जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र के पकौली एंव पकौली करमहा धान क्रय केन्द्र पर स्वयंभू किसान प्रिन्स कुमार सिंह ने कुल 1084 कुन्तल धान का विक्रय किया है। पोर्टल पर एक ही किसान के नाम 1084 कुंतल धान तौल किये जाने पर शासन को शक हुआ। इसके बाद डीएम से पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिये खाद्य आयुक्त ने पत्र भेजा। इस पर जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने एडीएम विन्ध्यवासिनी राय व डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह की दो सदस्यी टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच टीम...

गरीबो की सेवा ही सबसे बडा पुण्य - संजय राय

Image
🔴 पिता से मिली यह प्रेरणा - संयोग 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर । गरीब, असहाय और निराश्रित  व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। गरीबों की मदद करना ईश्वर की पूजा के समकक्ष है। यह विचार तमकुहीराज विधानसभा के निर्दली प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय कुमार राय ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव द्वारा परमहंस धाम तरयालच्छीराम गांव मे आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम मे कही। उन्होंने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने के बाद स्वयं को भी सुख शांति प्राप्त होती है। कडाके के इस ठंड मे खुद को सुरक्षित रखते हुए गरीबो को ठंड से बचने की व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए. जिसका संयोग श्रीवास्तव एक नजीर है। उन्होने कहा कि  गरीबों की सेवा करने के लिए केवल धन ही नहीं अपितु मन की जरूरत है। गरीबों की सेवा चाहे जैसे भी किया जाए सराहनीय है ऐसे में संयोग भाई द्वारा अपने गाँव के लोगों के प्रति क्षमता के अनुसार सहानुभूति रखना काबिले तारीफ है. मेरा मानना है कि जब जनता किसी को पद पर पहुचाती है तो उसे अपने पद के साथ न्याय करना चाहिए लेकिन आज लोग इसी जनता ...

भगवान बुद्ध की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर लोगों में आक्रोश

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पपउर में स्थित बुद्ध विहार में स्थापित तथागत भगवान बुद्ध की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा ईट से प्रहार कर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं नायब तहसीलदार कप्तानगंज पहुच कर जांच - पड़ताल में जुटे है। मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाने के ग्राम पपउर में स्थित बुद्ध विहार में गांव के पूर्व प्रधान व बुद्ध विहार के संरक्षक रामनाथ नित्य की भांति वृहस्पतिवार की आला सुबह साफ- सफाई व पूजा अर्चना के लिए बुद्ध विहार में आए तो देखे की भगवान बुद्ध की मूर्ति को रात में अराजक तत्वों द्वारा राड व ईट आदि से प्रहार कर तोड़ दिया गया है,जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दी ।मूर्ति तोड़ने की घटना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में अनुयायी व ग्रामीण मंदिर पर पहुच कर गिरफ्तारी व नई मूर्ति लगाने की मांग करने लगे। काबिलेगोर है कि 13 मई2014 को पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बंधित अवशेष मि...

नाबालिक बच्चों को बना दिया वोटर, दो बीएलओ बर्खास्त

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान मे रखते हुए नाबालिग बच्चों का नाम मतदाता सूची मे बनाये जाने की शिकायत पर दोषी पाये गये दो बीएलओ को ज्वॉइन मैजिस्ट्रेट ने बर्खास्त कर दिया है। मामला जनपद के फाजिलनगर विकास खण्ड के सुमही बुजुर्ग गांव की मतदाता सूची मे बीएलओ द्वारा फर्जी नाम जोडने का है। गौरतलब है सुमही बुजुर्ग निवासी मधुबन सिंह, शेषनाथ मिश्र व सुनील कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके गांव में बीएलओ ने चौदह वर्ष से लेकर सत्रह साल तक के सैकड़ों बच्‍चों को भी मतदाता बना दिया है। मतदाता सूची में स्‍कूल में पढ़ने वाले नाबालिग बच्‍चों की भरमार है। आरोप यह भी लगाया गया कि उक्त बीएलओ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहता है। बीते चुनाव में वह ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। बीएलओ द्वारा अपने मजरे के तीन वार्डों से करीब चार सौ नए मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ दिया गया है। इनमे कई नाम पड़ोसी गांव और पड़ोसी प्रदेश बिहार के हैं। इसके लिए बीएलओ ने आधार कार्ड नंबरों की फर्जी फीडिंग कराई है। शिकायत क...

.... और फोन पर डीएम का आवाज सुनकर कानूनगो के फूल गए हाथ-पाव

Image
🔴 जिलाधिकारी बोले- दो दिन मे कब्जा हट जाना चाहिए. घूस की रकम आकर मुझसे ले जाना 🔴 अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर प्रभारी कानूनगो मार्कडेय मणि ने पीडित से मांगा था 25 हजार रुपये घूस 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने के नाम पर  घूस मांगने वाले कानूनगो की बुधवार को वॉट लग गयी। इतना ही नही मार्कडेय मणि नामक प्रभारी कानूनगो का उस समय हाथ-पाव फूल गया जब जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कानूनगो को फोन करके कहा " अवैध कब्जा दो दिन मे हट जाना चाहिए और इसके लिए जो तुमने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये मांगे है वह आकर मुझसे ले जाना।" डीएम की यह बात सुनकर हाड कपकपाने वाली इस ठण्ड मे कानूनगो पसीने से तर-बतर हो गया। उसके बाद क्या अपनी सफाई मे कुछ कहना तो दूर मानो कानूनगो का कंठ सूख गया हो। अपनी बात कहने के बाद डीएम ने फोन काट दिया लेकिन दूसरी तरफ कानूनगो मणि तुरंत हरकत में आ गया। उसने तुरंत टीम गठित कराकर 15 जनवरी को अवैध कब्जा हटवाने आदेश जारी करा दिया।  🔴 क्या है मामला गौरतलब है कि बुधवार को सुबह डीएम एस राज लिंगम जनता दर्शन में बैठे थे। उनके पास तमकुही राज ...