आसमान मे लहराया तिरंगा, फिजा मे गूंजा " भारत माता की जय"

🔴 उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गये पुलिसकर्मी

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

कुशीनगर। 72 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वदेमातरम, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा। हर तरफ जहां आसमान मे तिरंगा लहराया और अमर शहीदों को नमन कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने माँ भारती के सपूतो को नमन किया। 

 पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे  पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डीआईजी/पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। 

मंत्री ने जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आत्म मंथन करने की आवश्यकता है। जब देश की बात हो तो कोई भी जाति या धर्म आड़े नहीं आना चाहिए  क्योंकि देश के अन्दर और देश के लिए हम सब एक हैं। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भावना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया और शासन की योजनाओं पर  मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। आर्थिक स्थिति से हमारा देश मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश में सभी योजनाओं को लागू कर सभी को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना हो रही है। कोरोना वायरस का संकट पूरे विश्व में आया, परन्तु भारत देश अपनी क्षमता के अनुसार इस बीमारी से निपटने के लिए सबसे अगली पंक्ति मे खडा है। है। 

  पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संविधान संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त किया गया तथा  मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस लाइन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लघु नाट्य का मंचन, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मुजीबुल्लाह राही ने किया।  

       इस अवसर पर मा0 विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार गौंड, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इसी क्रम मे पडरौना नगर पालिका परिषद व जलकल परिसर मे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, नगरपालिका परिषद हाटा मे नपा चेयरमैन मोहन वर्मा, नगर पालिका परिषद कसया मे अध्यक्ष साबिरा खातून, प्रतिनिधि कैफुल अली, रामकोला नगर पंचायत पर अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया। इस दौरान वक्ताओं क्रान्तिकारियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी का इतिहास संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। रामकोला रोड स्थित हनुमान इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। जगदीशपुरम कालोनी स्थित वीणा वादिनी कन्या इण्टरमीडिएट कालेज मे विद्यालय के प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी ने झण्डारोहण कर अमर शहीदों के बीरगाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक आनन्द मिश्रा, अखिलेश बर्नवाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इण्टरमीडिएट कालेज मे प्रधानाचार्य नबेन्दू भूषण, समर फिल्ड स्कूल मे प्रबंधक वाई के शुक्ल, बुद्धा एकेडमी मे प्रबंधक दिनेश कसेरा,जंगल जगदीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अरविन्द श्रीवास्तव, सिटी कान्वेंट स्कूल मे उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने देश की आजादी मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए उनके बताये हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।



Post a Comment

0 Comments