25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढा

🔴 हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा पच्चीस हजार का इनामी रामध्यान

🔴 युगान्धर टाइम्स नेटवर्क

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध  पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पडरौना कोतवाली पुलिस  व स्वाट की संयुक्त टीम ने फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के घोषित इनामी बदमाश को नगर के अम्बे चौक पर धर दबोचा है। 

जानकारी के मुताबिक जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रामध्यान पुत्र श्यामदेव वर्तमान समय मे पडरौना कोतवाली के कटनवार गांव के निवासी पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 436/2020 धारा 302,201 आईपीसी में वांछित फरार चल रहा था पुलिस इस वाछिंत अभियुक्त की काफी दिनो से तलाश कर रही थी। पुलिस विभाग की ओर से इस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे मंगलवार को कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने नगर के अम्बे चौक से धर दबोचा है। 

🔴 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

वांछित इनामी बदमाश को पकडने वाली टीम मे पडरौना कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह,स्वाट प्रभारी  आनन्द कुमार गुप्ता, स्वाट टीम के उप निरीक्षक अमित  शर्मा, उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह .हेड कॉन्स्टेबल मुबारक अली खां, कांस्टेबल विनोद यादव, अखिलेश यादव, रणजीत यादव, शिवानन्द सिंह स्वाट टीम, राघवेन्द्र, विनोद यादव, हिमांशु सिंह, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post