Posts

Showing posts from May, 2020

कुशीनगर मे फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले छह कोरोना पाजिटिव

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जनपद मे कोरोना संक्रमितों की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की देर रात मेडिकल कालेज गोरखपुर से मिली छह लोगो के कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमा मे जहां हडकंप मच गया वही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों मे पाये गये आधा दर्जन कोरोना संक्रमितों को लेकर ग्रामीणों मे दहशत का महौल बन गया है। जिले मे कुल मरीजों की संख्या अब 17 हो गयी है। 🔴 28 मई को भेजा गया था सैम्पल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित पाये गये इन आधा दर्जन लोगो का सैम्पल 28 मई को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। जाचोपरांत 30 मई को देर रात गोरखपुर मेडिकल कालेज से इन सभी क रिपोर्ट पाजिटिव आया। 🔴 पडरौना,कसया,खड्डा, दुदही क्षेत्र के है पाजिटिव जनपद के पडरौना क्षेत्र के बंधू छपरा निवासी 25 वर्षीय पप्पू कुमार पुत्र छेदी व दांदोपुर  निवासी हरि प्रसाद पुत्र पुरन उम्र 49 वर्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों व्यक्ति दिल्ली से निजी बस से लगभग 50 व्यक्तियों की टीम के साथ 28 मई को सुबह अपने गांव पहुंचकर जांच कराए थे। जांचोरांत संदिग्ध मिलने पर...

गोरखपुर - बस्ती मण्डल मे कैरोना का कहर जारी....... 24 घंटे मे मिले 41 कोरोना संक्रमित

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  गोरखपुर। लॉकडाउन खत्म होने के एक दिन पहले जहां देश में सबसे ज्यादा मरीज मिलने और मौत का रिकार्ड टूट गया, वहीं गोरखपुर-बस्ती मंडल में शनिवार को 41 संक्रमित बढ़ गए। इनमें महराजगंज में 10, देवरिया में 9, कुशीनगर में 6, गोरखपुर में 5 बस्ती में 7 और सिद्धार्थनगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि बस्ती के एक संक्रमित की पहले ही मौत हो चुकी है।  गौरतलब है कि गोरखपुर जनपद में शनिवार को तीन बुजुर्ग और दो युवाओं में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें चार मुंबई से आए थे। जबकि एक गाजियाबाद से आया था। राहत की बात यह है कि तीन मरीज गांव में होम क्वारंटीन थे। जबकि एक गीडा और एक 100 बेड टीबी अस्पताल में परिवार के साथ क्वारंटीन था। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में 79 हो गई है। जानकरी के मुताबिक बांसगांव के मरवटिया वार्ड नंबर छह का रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग गाजियाबाद से मोटरसाइकिल से 17 मई को बेटे के साथ निकला था। 19 को वह गांव पहुंचा और बेटे साथ होम क्वारंटीन हो गया। इस बीच ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उसका नमूना लिया गया। इसी तरह ब...

कुशीनगर मे मिला 11 वा कोरोना संक्रमित

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र के गांव गंगराई के टोला गदहिला का रहने वाला  45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। शुक्रवार को सीएमओ ने इसकी पुष्टि की। मुम्बई से लौटा यह व्यक्ति बीते सोमवार से गांव के पंचायत भवन मे रह रहा था।   बताया जाता है कि मुम्बई से लौटते समय इस व्यक्ति के छोटे भाई की रास्ते में (गोंडा ) मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक गदहिला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति अपने छोटे भाई के साथ मुंबई रहता था। 🔴 भाई की रास्ते मे हो गयी मौत बताया जाता है कि बीते सप्ताह पीडित अपने सगे भाई और  गांव के चचेरे भाई के साथ ट्रक से अपने गांव के लिए निकला था। झांसी पहुचने के बाद ट्रेन से गोंडा के लिए चला ही था कि रास्ते में ही छोटे भाई की तबियत अचानक बिगड़ गयी और ट्रेन में उसकी ही मौत हो गई। गोंडा में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद यह व्यक्ति अपने चचेरे भाई के साथ बस से गोरखपुर और वहां से अपने गांव पहुंचा, जहां गांव के पंचायत भवन मे रहने लगा। अपने गांव के पंचायत भवन में रह रहे इस व्यक्ति का सैंपल बुधवार को जांच ...

जिलाधिकारी ने किया कोरोना पाजिटिव गांव सील

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित पहचान किये गये व्यक्तियों के निवास स्थल को भारत सरकार के मार्ग निर्देश के अनुसार संक्रमण केन्द्र माना गया है। उस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण अनिवार्य रूप से रोकने का निर्देश दिया गया हैं। जिसके क्रम मे कप्तानगंज विकास खंड के घोघरा गाँव एवं. फाजिलनगर विकास खंड के ग्राम छठ्ठू कटया को संक्रमित गाँव मानते हुए सील कर दिया गया है।               उन्होने बताया कि विकास खण्ड फाजिलनगर के ग्राम छट्ठू कटया, तहसील कसया थाना पटरेहवा मे कतिपय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की  सूचना प्राप्त हुई है। जाॅच के दौरान संक्रमण पाजिटिव पाया गया है। जिसके क्रम मे भारत सरकार के मार्गदर्शन व उ0 प्र0 शासन चिकित्सा द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने हेतु विस्तृत निर्देश दिये गये है तथा विकास खण्ड फाजिलनगर स्थित ग्राम छट्ठू कटया, तहसील कसया थाना पटरेहवा अहिरौली एवं कप्तानगंज विकास खंड के घोघरा गाँव के  ...

कुशीनगर में दो और मिला कोरोना पाजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई पांच, दो हो चुके है निगेटिव

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या पांच हो गयी है। इनमें दो ठीक होकर घर आ गए हैं, जबकि एक्टिव केस तीन हो गए हैं। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि रविवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में एक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति है। यह मुंबई से चार दिन पहले खुद आया था। दूसरा बीस वर्षीय युवक है जो जटहा थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा का निवासी है। लक्षण दिखने के बाद दोनों के सैंपल लेकर तीन दिन पहले जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया था। दोनों सरकार की ओर से भेजे जाने वाले प्रवासी मजदूरों में शामिल नहीं हैं। यह खुद किसी ट्रक या अन्य वाहनों से घर आए थे। दोनों गांवों को हॉट स्पॉट में तब्दील किया जा रहा है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जा रहा है। संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।  जिले में इसी माह 5 कोरोना सक्रियता मिले है। इनमे दो ठीक होकर होम क्वारन्टीन में है। तीन...

कुशीनगर मे मिला तीसरा कोरोना पाजिटिव

Image
✔️25 वर्षीय युवक मुंबई से देर रात टैंपो से पहुंचा था अपने घर ✔️थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दो दिन गांव के पंचायत भवन में रहा क्वारंटीन ✔️शुक्रवार को आई रिपोर्ट, शनिवार को प्रशासन ने किया गांव को सील  🔴🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। पडरौना शहर से तीन किलोमीटर दूर कांटी गांव मे एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शनिवार की सुबह जिला प्रशासन ने युवक के गांव को चारों तरफ से सील कर हाँट स्पाट घोषित कर दिया है। 🔵 संक्रमित युवक के परिवार से  छह और संपर्क मे आये पांच लोगो को भेजा गया आईसोलेशन वार्ड कोरोना पॉजिटिव युवक तथा उसके संपर्क में आए क्वारंटीन सेंटर के छह व घर के पांच लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। डीएम, एसपी, सीएमओ, एसडीएम आदि ने गांव में जाकर सफाई, सैनेटाइजेशन आदि कार्यों का निर्देश दिया। 🔵 मुम्बई से आये 35 लोग कांटी गांव का यह युवक बीते 12 मई को मुंबई से ट्रक से गांव लौटा था। जिस ट्रक में यह युवक आ...

पुलिसिया षडयंत्र का शिकार हुआ पत्रकार अखिलानंद

Image
🔵 संजय चाणक्य कुशीनगर। पुलिस प्रशासन के खिलाफ खबर लिखने वाले पत्रकार के बागी कलम को रोकने मे नाकाम पुलिस महकमा के लोगो ने आखिरकार उस पत्रकार को अपने षडयंत्र का शिकार बना ही दिया। बीते दिनो जनपद के  कसया थाना क्षेत्र के तमाम घटनाए एव लाँकडाउन मे कसया के चौकी प्रभारी द्वारा जनपद के बाहर जाने के मामले को लगातार अखबार मे खबर प्रकाशित करने के कारण पुलिस प्रशासन की खूब छिछालेदर हुई थी। जिससे खार खाये पुलिस प्रशासन ने एक चक्रव्यूह की रचना कर पत्रकार अखिलानंद के खिलाफ अलग-अलग थानो मे  मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।  मजे की बात यह है कि जिसके खबरो से पुलिस प्रशासन खौफजादा थी उसे अब तथाकथित पत्रकार कहा जा रहा  है जबकि डेली न्यूज एक्टिविस्ट के पत्रकार अखिलानंद राव के नाम से लगातार खबरे प्रकाशित हुई है और उन्ही खबरो से  तिलमिलाए जिले की पुलिस ने एक कलमकार को अपने गुस्से का शिकार बनाकर यह साबित कर दिया कि " पुलिस के खिलाफ अगर किसी ने खबर लिखा तो एक-दो नही बल्कि कई थानो मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिये जाओगे।" 🔵 क्या है मामला गौरतलब है कि डेली न्यूज...

डाक्टर कमलेश वर्मा की गुण्डई...... मरीज के परिजन को किया पीट-पीटकर कर लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

Image
🔴 अस्पताल पर तैनात कर रखे है किराये के गण्डे 🔵 तमिरदारो से मारपीट करने के लिए चर्चित डा0 वर्मा  🔵 संजय चाणक्य /विष्णु श्रीवास्तव  कुशीनगर। परख डायग्नोस्टिक सेन्टर द्वारा दिये गये अल्ट्रासाउंड के गलत रिपोर्ट की शिकायत लेकर पहुचे मरीज के परिजन को डायग्नोस्टिक सेन्टर की संचालिका के पति ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। लहूलुहान हालत मे युवक अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचा, जहा कोतवाल पवन सिंह को अपनी आपबीती सुनाई। डायग्नोस्टिक सेन्टर के संचालिका के पति  कमलेश वर्मा पेशे से बच्चों के डाक्टर है जो अक्सर तमिरदारो के साथ बदसलूकी और मारपीट करने को लेकर चर्चा मे रहते है।  चर्चा यह भी है कि डा0 वर्मा अपने निजी अस्पताल पर कुछ किराये के गुण्डे पाल रखे है जिसके बल पर वह अपनी डाक्टरी पेशे की आड मे मरीज और उनके परिजनो के साथ अपनी मनमानी करते है। डा0 वर्मा के इस कुकृत्य को लेकर आम लोगो मे रोष व्याप्त है। पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डा0 कमलेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे शुरू कर दी है।          ...

कुशीनगर : 24 घंटे के अन्दर मिला दुसरा कोरोना संक्रमित

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर। कोरोना महामारी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से  ग्रीन जोन मे शामिल गोरखपुर मण्डल का इकलौता  जनपद कुशीनगर मे चौबीस घंटे के भीतर मिला दुसरा  कोरोना संक्रमित पाजिटिव मरीज। इसको लेकर पूरा जनपद जहा खौफजादा है वही प्रशासनिक अमला मे हडकंप मचा हुआ है। वजह यह है कि मंगलवार को जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव मे कोरोना संक्रमित एक युवती मिली ही थी कि दुसरा जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बबुआ तकिया गांव के 24 वर्षीय युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बुधवार को सीएम ने इसकी पुष्टि की मौके पर पहुंचे जिले के अधिकारियों ने  गांव को हाटस्पाट घोषित कर चारो तरफ से सील कर दिया। 🔴 एक सप्ताह पूर्व बंगाल से आया था युवक जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बबुआ तकिया गांव के निवासी 24 वर्षीय अर्जुन बंगाल के कोलकाता से 29 अप्रैल को अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि गांववालों ने उसे गांव के बाद एक पोल्‍ट्री फार्म के पास ही ठहराया था। घरवाले वहीं ले जाकर उसे भोजन दे देते थे। लेकिन इधर दो दिन से वह बुखार से पीड़ित था। 🔵 क्वारंटीन स...

कुशीनगर में मिला कोरोना पाजिटिव, मचा हडकंप

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। कोरोना को लेकर सेफ जोन मे शामिल कुशीनगर जनपद भी अब कोरोना के चपेट मे आ गया है। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा खुर्द गांव के टोला बेलवनिया की एक 16 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पायी गयी है। इसको लेकर जनपद मे हडकंप मचा हुआ है। 🔴 प्रशासन अलर्ट, बेलवनिया बना हाँटस्पाँट किशोरी की कोरोना पाजिटिव के रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने हाटा क्षेत्र के ढाढा खुर्द और बेलवनिया टोले को हाँटस्पाँट मानते हुए चारो तरफ से सील कर दिया है। किशोरी के सैंपल की जांच दो बार करानी पड़ी, तब इसकी पुष्टि हुई। 🔴 बीते दिनो कानपुर से अपने जीजा के साथ आयी थी किशोरी बताया जाता है कि यह लड़की बीते 28 अप्रैल को कसया के अपने एक रवट्रक चालक रिश्तेदार के साथ उसी की ट्रक से कानपुर के आसरा आवास कालोनी हर्ष नगर से आयी थी। दो मई को ग्रामीणों की सूचना पर उसे हाटा सीएचसी भेजा गया, जहां थर्मल स्क्रीनिंग में शक होने पर सैंपलिंग के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।  🔵 सीएमओ बोले- पुरा परिवार रहता है कानपुर  सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि लड़की...

कुशीनगर : लॉकडाउन मे छूट, खुलेगी दो दिन दुकाने

Image
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। कोरोना महामारी को लेकर देशभर मे लगे तीसरे चरण के लाँक डाउन मे शासन के निर्देश पर स्थानीय जिला प्रशासन ने दो दिन सशर्त कुछ निश्चित दुकानों को खोलने निर्णय लिया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करना अनिवार्य होगा। शासन के गाइडलाइंस के मद्देनजर शापिंग माल, होटल, काम्प्लेक्स, शो रुम और मीट-मछली की दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी।  जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने शासन के पत्र संख्या-381/2020/सीएक्स-3 गृह (गोपन) अनुभाग - 3 दिनांक - 3 मई - 2020 के क्रम मे कोविड 19 कोरोना वायरस महामारी के फलस्वरूप देश व प्रदेश मे लागू लाँक डाउन के बीच जनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शासन के गाइडलाइंस के तहत जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने शर्तो के अधीन जिले में दो दिनों तक 5 व 6 मई को समस्त दुकानें खोलने का आदेश दे  दिया है। जिलाधिकारी ने आदेश देने के साथ यह भी कहा है कि जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित होते ही उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जायेगा। दुकानों पर...

21 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग ऑफिसर थे शहीद कर्नल आशुतोष

Image
 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के  हंदवाड़ा  एनकाउंटर में एक कर्नल, एक मेजर और 2 जवान समेत 5 लोग शहीद हुए हैं। शहीद होने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम दिया था।   बेशक। 21-राष्ट्रीय राइफल्स हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात है। शुक्रवार को जैसे ही कर्नल आशुतोष को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली वो अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए सर्च ऑपरेशन के लिए निकल पड़े,लेकिन जिस घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी दरअसल वो वहां नहीं थे। इसके बाद कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकियों को घेरने के लिए दूसरे घर में दाखिल हुए, आतंकी दरअसल वहीं थे। शनिवार दोपहर को बाहर से कमांड ले रहे ऑफिसर्स का कमांडिंग ऑफिसर से संपर्क टूट गया। आखिरकार रविवार को एक घर से सभी लोगों का शव बरामद हुआ।  इसमें दो आतंकी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों का मृत शरीर भी मौजूद था। 🔴 कर्नल आशुतोष दो बार पा चुके है वीरता पुरस्कार   21 राष्ट्रीय रा...

हंदवाड़ा एनकाउंटर- शहीद हुए माँ भारती के पांच लाल

Image
✴️घर में बंधक बनाए लोगों को छुड़वाने गई थी सेना-पुलिस की टुकड़ी, घरवालों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लाए थे।  शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज,सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल❗ जफर इकबाल श्रीनगर। हंदवाड़ामें शनिवार रात से जारी एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स(आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। इसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हैदर था। आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद उत्तरी कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया। शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं।मुठभेड़ हंदवाड़ाके छांजीमुल्लाह गांव में शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी।कर्नल आशुतोष को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वेगार्ड्स रेजिमेंट से थे और यूपी के बुलंदशहर...

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर

Image
  कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर आज दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। मुम्बई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अप्रैल माह का अन्तिम सप्ताह एक बुरे सपने की तरह रहा। बुधवार को रंगमंच के बालीवुड  कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी उन्होंने लिखा, " वो नही रहे ऋषि कपूर का निधन हो गया . मैं टूट गया हूं।,,  कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। बताया कि बुधवार को ऋषि कपूर को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में त...