Posts

Showing posts from December, 2025

कलेक्ट्रेट की दहलीज पर पांच करोड़ की लूट, बुद्धा पार्क बना भ्रष्टाचार का खुला स्मारक

Image
  🔵 डीएम-सीडीओ कार्यालय के सामने नियमों की अनदेखी, ठेकेदार बेलगाम, अफसर मौन 🔴 निगरानी शून्य, गुणवत्ता गायब: पांच करोड़ की परियोजना संदेह के घेरे में 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। जहां से जिले की कानून व्यवस्था,विकास और जवाबदेही का संचालन होता है, ठीक उसी कलेक्ट्रेट की दहलीज पर यदि करोड़ों रुपये की खुली लूट चल रही हो और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हों, तो इसे विकास नहीं बल्कि सिस्टम की शर्मनाक विफलता ही कहा जाएगा। रविन्द्रनगर स्थित कलेक्ट्रेट के सामने बुद्धा पार्क में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से कराये जा रहे निर्माण कार्य विकास के नाम पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और सरकारी धन की खुली बंदरबांट का जीता-जागता तस्वीर पेश कर रहा है। बतादे कि कलेक्ट्रेट के सामने और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से सटे बुद्धा पार्क में व्यायामशाला, कार्यालय,गोदाम और पाथ-वे जैसे निर्माण कार्य प्रगति पर बताए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां न तकनीकी मानकों का पालन हो रहा है, न गुणवत्ता की कोई परवाह है और न ही निगरानी का कोई ठोस इंतजाम, नतीजतन हर स्तर पर नियमों...

ठंड से कपकपाती जिंदगियां, जनजीवन बेहाल

Image
🔴 फीकी पडी बाजार की चहल-कदमी, सडके सूनी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। कड़कड़ाती ठंड ने जनजीवन की रफ्तार थाम ली है। सर्द हवाओं की चुभन से सड़कें सूनी हैं, बाजारों की चहल-कदमी फीकी पड़ गई है। ठंड की सबसे ज़्यादा मार उन लोगों पर पड़ रही है, जिनके पास ठंड से बचने का कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं है। अलाव की धीमी आंच पर सिकुड़ती हथेलियां और ठिठुरते बदन इस बात की गवाह हैं कि ठंड अब आम जनमानस के साथ साथ पशुओं और जानवरों के जिंदगियों के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। बेशक! रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और फुटपाथों पर रात गुज़ारने वाले बेघर लोग कंबल के इंतज़ार में टकटकी लगाए बैठे हैं। किसी की आंखों में नींद नहीं, तो किसी के चेहरे पर सुबह होने की बेसब्री साफ देखी जा रही, क्योंकि रातें अब और लंबी व बेरहम हो चली हैं। दिहाड़ी मजदूर काम की तलाश में घर से निकल जरूर रहा है लेकिन कपकपाती व जमा देने वाली ठंड उनके हौसले पस्त कर दे रही है।सरकारी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, निमोनिया और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की  संख्या लगातार बढ़ रही है। बुज़ुर्ग और छोटे बच्चे सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। माँओ को...

देह व्यापार पर ‘डमी छापेमारी’! मनोकामना होटल पर कार्रवाई शून्य, कसया पुलिस कटघरे मे

Image
🔴 छापा पड़ा, रंगे हाथ पकड़े गए… फिर भी सील नही हुआ होटल, संचालक पर भी नही हुई कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बुद्धनगरी में देह व्यापार के गोरखधंधे में लिप्त मनोकामना होटल पर कसया पुलिस द्वारा की गई कथित छापेमारी अब एक सुनियोजित नाटक साबित होती दिख रही है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में रंगरलियां मनाते पकड़े गए युवक-युवतियों के बावजूद न तो होटल सील किया गया, न ही संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। यह सवाल नहीं, बल्कि कसया पुलिस की नीयत पर सीधा आरोप है। स्पष्ट है कि कसया पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय, देह व्यापार जैसे समाज विरोधी अपराध को मौन संरक्षण देने की भूमिका में नजर आ रही है। यह चुप्पी कोई साधारण लापरवाही नहीं, बल्कि संरक्षण की चीखती हुई गवाही है जो कानून व्यवस्था के दावों को खोखला साबित करती है। बेशक ! यह मामला सिर्फ अनैतिक गतिविधियों तक सीमित है, बल्कि कसया पुलिस की कार्यशैली, जवाबदेही और ईमानदारी पर सीधा हमला है। अगर यही कानून व्यवस्था है, तो सवाल उठना लाजमी है कि एनएच-28 पर होटल संचालित हो रहे हैं या पुलिस की छत्रछाया में खुलेआम ऐय्याशी के अड्ड...

मृतक कोटे का शर्मनाक खेल: मां सरकारी कर्मचारी, पुत्र ने पिता की मौत को बनाया नौकरी का हथियार

Image
🔵 कागजों में नियम, हकीकत में लूट: मृतक आश्रित कोटे की शर्मनाक कहानी 🔴 मृतक आश्रित योजना का मज़ाक: एक घर में दो-दो सरकारी नौकरी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। सरकारी नियमों की हत्या और नैतिकता का गला घोटकर मृतक आश्रित कोटे का बेशर्म दुरुपयोग सामने आया है। सबब यह है कि मां पहले से सरकारी नौकरी में कार्यरत रही, इसके बावजूद पिता की मृत्यु के बाद पुत्र ने मृतक आश्रित कोटे में तत्थ गोपन कर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर ली। यह न केवल नियमों की  धज्जियां उड़ाने का मामला है,बल्कि व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा भी है मामला कुशीनगर जनपद के कसया विकास अन्तर्गत सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज का है जहां अविनाश गुप्ता नामक व्यक्ति नियम-कानून की हत्या कर फर्जी तरीके से मृतक आश्रित कोटे मे बेखौफ नौकरी कर रहा है और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय धृतराष्ट्र बना बना बैठा। विशेषज्ञो का कहना है कि सरकारी सेवा में कार्यरत माँ के रहते हुए अविनाश गुप्ता द्वारा मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हथियाना खुलेआम धोखाधड़ी, कागजी खेल और सिस्टम की दलाली का एक नमूना है। बतादे कि मृतक आश्रित य...

एएनएम भर्ती घोटाला: बर्खास्तगी के बाद भी संविदाकर्मी कर रहे है खुलेआम नौकरी

Image
  🔵 योगी सरकार मे आदेशों की उड़ रही धज्जियां 🔴 तत्कालीन डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने की थी संविदाकर्मी सिद्धनाथ और रितेश के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। एएनएम भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरतने वाले संविदाकर्मियों के बर्खास्त करने का आदेश कागजी तमाशा बनकर रह गया है।  हैरानी की बात यह है कि बर्खास्त घोषित किये गये संविदाकर्मी सिद्धनाथ तिवारी और रितेश तिवारी सीएमओ कार्यालय में बेधडक नौकरी कर रहे है। कहना ना होगा कि विभागीय जांच में दोषी पाएजाने के बाद संविदाकर्मी सिद्धनाथ तिवारी व रितेश तिवारी के खिलाफ बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन आज भी यह संविदाकर्मी बेखौफ होकर अपने पदों पर जमे हुए हैं। ऐसे मे इसे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है कही जाए या फिर इन कर्मचारियों के रसूख का प्रभाव। बतादे कि संविदाकर्मी सिद्धनाथ तिवारी एंव रितेश तिवारी ने एएनएम भर्ती में नियमों को ताक पर रखकर अपात्र अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया था। पात्रों द्वारा इन कर्मियो के खिलाफ की गई शिकायतो की जांच  के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर तत...

बोर्ड परीक्षा के नियम कानून की उडाई गयी धज्जियाँ : बाद मे बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर उठ रहे है सवाल

Image
  🔵  जनपद के इतिहास मे अब तक सबसे जेम्बो परीक्षा केन्द्रो का हुआ चयन, की गयी खूब वसूली  🔴 सूत्रो का दावा: जिला समिति द्वारा बनाये गये 56 सेंटरो से की गई पचास लाख से अधिक की वसूली 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्रो को लेकर न सिर्फ सवाल पे सवाल उठ रहे हैं बल्कि सेन्टर आवंटन मे नियम व मानक की उडाई गयी धज्जियाँ से भ्रष्टाचार की "बु" आ रही है। चर्चा-ए-सरेआम है कि खुलेआम धन उगाही कर  मानकविहीन विद्यालयो को केन्द्र बनाया गया है। यही वजह है कि जनपद के इतिहास मे पहली दफा 194 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जबकि पिछले वर्ष के अपेक्षा इस साल सात हजार छात्रो की संख्या कम है। ऐसे मे 194 परीक्षा केन्द्र बनाने के पीछे डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त की मंशा क्या है अपने आप में सवाल बना हुआ है।  बतादे कि वर्ष 2024-25  मे यूपी बोर्ड द्वारा कुशीनगर जनपद में  हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल पारदर्शी संपन्न कराने की गरज से कुल 152 केन...

रेडहिल कम्पनी के मालिक आलमगीर के घर और आफिस पर आयकर टीम का छापा

Image
  🔴 आलमगीर के आवास और आफिस पर टीम सोलह घंटे करती रही जांच-पड़ताल  🔴 पांच लाख रुपये मे पांच पूर्व शुरू किये कारोबार बन गया अरबो का एम्पायर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। कभी नकली नोट तो कभी धर्मांतरण व दुष्कर्म के आरोप को लेकर चर्चा मे रहने वाले रेडहिल रियल स्टेट कम्पनी के मालिक आलमगीर एक बार फिर सुर्खियों मे आ गये है। चर्चा का सबब यह है कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने आलमगीर के घर और रेडहिल आफिस पर छापेमारी कर तकरीबन सोलह घंटे तक जांच-पड़ताल किया। सूत्रो का कहना है कि इस छापेमारी में ट्रैक्स चोरी के बडे मामले का खुलासा हो सकता है। बताना जरूरी है आलमगीर वर्ष 2020 में पांच लाख रुपये से जमीन की खरीद-फोरोस का कार्य शुरू किये थे और आज अरबो की संपत्ति के साथ एक बडा एम्पायर खडा कर लिया है, जिसको बीते माह युगान्धर टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आयकर विभाग की छापेमारी की यह कार्रवाई की गयी है। बतादे कि पूर्वांचल के बडे रियल स्टेट कम्पनी में शुमार जिले के कसया स्थित रेडहिल रियल स्टेट कम्पनी के मालिक आलमगीर अंसारी के घर और आफिस पर आयकर विभाग की टीम ने मंग...

श्याम नरायण, वीरेंद्र और देवेन्द्र का फर्जीवाड़ा : विनियमितकरण से पूर्व ले रहे है चयन वेतनमान का लाभ

Image
  🔵 फर्जी तरीके से वर्ष 2008 से चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त कर लाखो रुपये सरकारी खजाना लूटने का सनसनीखेज मामले का खुलासा   🔴 कप्तानगंज स्थित गंगा बक्श कनोडिया इंटर कालेज के सहायक अध्यापको की कारस्तानी  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। जिले का कनोडिया इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज मे तैनात सहायक अध्यापक श्याम नरायण पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय व बर्खास्तगी के बाद तथ्य गोपन कर नौकरी कर रहे देवेन्द्र पाण्डेय द्वारा विनियमितकरण से पूर्व फर्जी तरीके से चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त कर लाखो रुपये सरकारी खजाना लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूत्रो का दावा है कि इन शिक्षको की कारस्तानी का फेहरिस्त बहुत लंबी है यह वही शिक्षक है जिन्होंने जुलाई - 2012 से जून-2014 तक बिना कार्य किये एरियर के रूप मे लाखो रुपये सरकार का चूना लगाया है जिसमे डीआईओएस की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही।  काबिलेगौर है कि गंगा बक्श कनोडिया इंटर कालेज कप्तानगंज के सहायक अध्यापक  श्याम नारायण पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय व बर्खास्तगी के बाद फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक देवेन्द...

सुभाष का फर्जी नियुक्ति का मामला पहुचा अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा के सामने

Image
  🔴 भ्रष्टाचार अन्वेषण एंव मानवाधिकार परिषद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर।  भ्र ष्टाचार अन्वेषण एंव मानवाधिकार परिषद ने डीआईओएस कार्यालय  कुशीनगर मे कनिष्क लिपिक से नियम विरुद्ध पदोन्नति हासिल कर बिना पद के कुण्डली जमाये बैठे सुभाष प्रसाद यादव की फर्जी नियुक्ति से संबंधित शिकायत अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन से कर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।  संगठन ने सुभाष प्रसाद द्वारा कूटरचित दस्तावेज के सहारे फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का दावा किया है।  बतादे कि सुभाष प्रसाद यादव की नियुक्ति 6 अक्टूबर 1989 मे अनौपचारिक शिक्षा परियोजना मे कसया विकास खण्ड में परिचारक के पद पर हुई थी, उस समय पडोसी जनपद देवरिया मे कुशीनगर जनपद समाहित था। सूत्र बताते है कि सुभाष यादव की कोई रिश्तेदार परियोजना अधिकारी थी और उन्ही के द्वारा इस परियोजना मे सुभाष की नियुक्ति परिचारक के पद पर की गयी थी। कसया विकास खण्ड...

परीक्षा केन्द्र बनाने में धांधली, मानक की उडाई गयी धज्जियाँ

Image
  🔴 नकल माफियाओं और विभाग की साठगाठ, सीएम योगी के  नकलविहीन परीक्षा कराने संकल्प पर पानी फेरने तैयारी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। शासन के गाइडलाइन को दरकिनार व निर्देशो को ठेंगा दिखाकर मानक के विपरीत विद्यालयो को बोर्ड परीक्षा केन्द्र बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसी चर्चा है कि डेढ से दो लाख रुपये लेकर बिना मानक वाले विद्यालय का कार्यालय से स्तर से मानक दिखाकर केन्द्र बनाया गया है। तेरह कमरो व बिना बाउंड्रीवाल वाले नेशनल पब्लिक स्कूल एक बानगी है जिसे विभाग की ओर से मानक के अनुरूप बोर्ड को रिपोर्ट भेजकर परीक्षा केन्द्र बना दिया गया है। इस खेल को अंजाम देने के लिए विभाग-ए-शहंशाह और नकल माफियाओं में मोटी डीलिंग हुई है ऐसी चर्चा जोरो पर है बेशक! सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा कराये जाने के संकल्प को कुशीनगर के नकल माफिया, डीआईओएस कार्यालय से मिलकर धज्जियाँ उडाने का चक्रव्यूह तैयार करने मे जुटे है। यही वजह है कि जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र तुर्कडिहा स्थित लक्ष्मी सिंह इंटरमीडिएट कालेज मे 13 कमरे की जगह जिला विद्यालय निरीक्ष...

यूपीपीसीएल के वाणिज्य निरीक्षक ने किया बिजली बिल राहत योजना '' कैप का निरीक्षण

Image
  🔴 उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित होगी, बिजली बिल राहत योजना वाणिज्य निदेशक  🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । यूपीपीसीएल के वाणिज्य निरीक्षक ने जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के मथौली गांव मे विद्युत वितरण खण्ड कसया द्वारा आयोजित '' बिजली बिल राहत योजना '' कैप का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। वाणिज्य निदेशक ने कहा  कि प्रदेश भर के बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ की शुरुआत की है। यह योजना उन सभी घरेलू, ग्रामीण, शहरी, छोटे व्यावसायिक और कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित होगी, जो किसी कारणवश अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर सके और अब भारी जुर्माना तथा बढ़ते ब्याज का बोझ झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना का पहला चरण 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को सौ फीसदी ब्याज माफी के साथ-साथ मूलधन पर भी बड़ी छूट उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन , अधिशासी अभियंता आकाश सचान ...

विदेश भागने के फिराक मे है ठगो का सरगना विश्वजीत श्रीवास्तव

Image
  🔴 ट्रेड आस्था इन्फ्रा प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का धोखाधड़ी कि खेल 🔵   युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर।सूबेके मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह शहर गोरखपुर सहित कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज आदि पडोसी जनपद ठगो का केन्द्र बन गया है। इन दिनो सुर्खियों मे ट्रेड आस्था इन्फ्रा प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है जो करोड़ों-करोड रुपये की धोखाधड़ी कर जहां सैकड़ों निवेशको को कंगाल बना दिया वही तमाम लोगो को सडक पर लाकर खडा कर दिया है। आरोप लगा है कंपनी के संचालकों ने लोगों को शेयर ट्रेडिंग, गोल्ड और रियल एस्टेट में दस से बारह फीसदी मासिक मुनाफे का लालच देकर भारी-भरकम निवेश कराया और जब निवेशकों ने मूलधन व लाभ वापस मांगा तो कंपनी के दफ्तर बंद मिले और संचालक फरार हो गए।ठगी के शिकार लोगों ने कंपनी के सीएमडी विश्वजीत श्रीवास्तव समेत दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इधर चर्चा है कि कानून के लंबे हाथ से बचने के लिए कम्पनी के निदेशक व ठगो के सरगना विश्वजीत श्रीवास्तव देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि योगी की पुलिस क्या चक्रव्यूह रचती है। 🔴 ठगी के ...

क्राइम ब्रांच कर रही विश्वजीत श्रीवास्तव और उसके गुर्गों की तलाश, बचना नामुमकिन

Image
🔵 निवेश के नाम पर करोडो रुपये ठगी करने वाला आस्था ट्रेडिंग कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का मामला  🔴 विश्वजीत ने सीएम योगी के गृह जनपद से रचा ठगी का खेल  🟣  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। रुपये लगाइए, खूब मुनाफा कमाइए और कुछ ही दिनो में रोडपति से लाखपति फिर करोड़पति बन जाइए । जी हाॅ! मुंगेरीलाल का यही हसीन सपना दिखाकर आस्था ट्रेडिंग कंपनी ने बिहार, झारखंड सहित यूपी के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, लखनऊ, कानपुर आदि शहरो के  सैकडो लोगो से करोड़ों -करोड रुपये की ठगीकी है। कम्पनी द्वारा किये गये धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब इस कम्पनी के झासे मे फसकर निवेशको ने अपनी गाढी कमाई कंपनी मे लगा दी किन्तु जब निवेशको को मुनाफे के साथ रिटर्न धनराशि देने का समय आया तो कम्पनी के दफ्तर के दरवाजे पर ताला लटकता मिला। इसके बाद निवेशकों को खुद को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ और निवेशक आस्था ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विश्वजीत श्रीवास्तव और उनकी पत्नी चंदा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का अभियान शुरू किया। कहना ना होगा कि आस्था ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विश्वजीत का पुराना...