वित्त एंव लेखाधिकारी ने सुभाष यादव को दिया नोटिस
🔴 उच्च न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाने का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कु शीनगर । उ च्च न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाये जाने के मामले मे कुशीनगर के वित्त एंव लेखाधिकारी माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात संबंधित लिपिक सुभाष प्रसाद यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि संतोषजनक जबाब नही पाये जाने की दशा में नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहना ना होगा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 20-3-2024 से पटल लिपिक सुभाष यादव ने वित्त एवं लेखाधिकारी को अवगत नही कराया था जिससे उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना हुई है। नतीजतन सुभाष यादव को नोटिस जारी कर लेखाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। वित्त एंव लेखाधिकारी माध्यमिक कुशीनगर द्वारा दिनांक 8-10-2025 पत्रांक लेखा/ 6109/2025-26में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मे अपने पद से इतर स्टोनो के पद पर संबद्ध कराकर कुण्डली जमाये बैठे लिपिक सुभाष यादव को संबोधित कहा गया है कि रामनरेश प्रसाद, नेहरु इण्टर कालेज, मंसाछापर, कुशीनगर ने अपने पत्र दिनांक 1-7-2025 के साथ संलग्न क...