Posts

Showing posts from May, 2025

कुशीनगर मे परिषदीय विद्यालय के बीस शिक्षक बर्खास्त मचा हड़कंप

Image
  🔵 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले मे हाईकोर्ट का बडा फैसला, फर्जीवाड़े की खुली पोल 🔴 सचिव के निर्देश पर बीएसए ने की कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों मे तैनात बीस शिक्षको की फर्जीवाड़े का पोल खुलने के बाद उन्हे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग मे हड़कंप मच गया है। कहना ना होगा कि सूबे में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर प्रयागराज हाईकोर्ट ने बडा फैसला किया है। कोर्ट के फैसले के बाद शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य द्वारा शिक्षको के खिलाफ बर्खास्तगी यह कार्रवाई की गयी  है।  काबिलेगौर है कि सूबे की योगी सरकार ने वर्ष 2018 में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था. आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 निर्धारित की गयी थी। भर्ती प्रक्रिया को कोर्ट के आदेश पर तीन चरणों में पूरा किया गया. वर्ष 2018 से डेढ़ साल तक तीन चरणों में कुल 2209 शिक्षक तैनात हुए। भर्ती के दौरान बीटीसी 2015 बैच के कुछ शिक्षकों ने एक विषय में बैक लगने के बावजूद मनमानी मेरिट दिखाकर आवेदन क...

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Image
  🔴 सांस्कृत्यायन हास्पिटल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ परिजनों ने सौपी तहरीर, अब तक दर्ज नही हुआ मुकदमा 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही के कारण  प्रसव के दौरान बुधवार की रात एक प्रसूता की मौत हो गई। नाराज नाराज परिजनों ने रात मे ही हास्पिटल पर ने हंगामा शुरू कर अस्पताल में तोड़फोड़  किया। परिजनों का आक्रोश और मामला बढ़ता देख हास्पिटल के संचालक, चिकित्सक और स्टाफ भाग खडे हुए। परिजन इलाज के दौरान लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल के संचालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर किसी तरह से मृतका के परिजनो को शांत कराया।  बतादे कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया बाजार गांव के निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी रीना को बुधवार को दिन में  तकरीबन नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रविन्द्र नगर के सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक जांच के बाद चिकित्सक ने प्रसूता रीना की ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद...

कौन है करन यादव ? रामकोला सीएचसी पर नही हिलता है करन के मर्जी के बिना एक भी पत्ता

Image
  🔵 प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ एसके विश्वकर्मा का करन यादव को प्राप्त है संरक्षण  🔴 पूर्व सीएमओ के निरीक्षण मे खुल चुका है करन की दलाली और डाॅ. विश्वकर्मा के संरक्षण की पोल 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के रामकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दलाल का वर्चस्व इस कदर कायम है कि मरीजों की कौन कहे यहां के स्टाफ भी खौफजादा है। ऐसी चर्चा है कि बाहर का दवा लिखवाने से लेकर बाहर कहा जांच करवानी है सब कुछ यह दलाल तय करता है। मतलब यह कि इस दलाल के मर्जी के बिना इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक पत्ता भी नही हिल सकता है, और यह सब कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एसके विश्वकर्मा के शह पर होता है। बताया जाता है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस दलाल को संरक्षण दिये हुए है जो खुलेआम अपने दबंगई का धौस जमाकर मरीजो और स्टाफ के लोगो का हर स्तर से शोषण करता है। हम बात कर रहे करन यादव नामक शख्स का, जो खुद को सपा का नेता बताकर रामकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना दबदबा कायम किया हुआ है। यहां बताना ज...

सपा के पूर्व मंत्री पर लगा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप

Image
  🔴 ओपी गुप्ता के अगुवाई में वैश्य समाज के लोगो ने डीएम को सौपा ज्ञापन, सरकारी जमीन मुक्त कराने की लगायी गुहार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पर एनएच-28 के जमीन पर अवैध कब्जा कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निजी भवन बनवाने आरोप लगा है। यह आरोप गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एमडी ओपी गुप्ता सहित स्थानीय नागरिकों ने लगाया है। मंगलवार को वैश्य समाज के लोगो ने ओपी गुप्ता के अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप  सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।  जिलाधिकारी को सौपे गये ज्ञापन में ओपी गुप्ता सहित अन्य लोगो ने कहा है वे कुशीनगर जनपद के स्थायी निवासी है। सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ‌द्वारा हाटा तहसील व नगरपालिका अन्तर्गत पगरा एनएच 28 के किनारे अपना कैंप कार्यालय निजी आवास बनवाया गया हैं जो एनएच 28 नियमावली के विपरीत है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने दबंगई के बल पर एनएच 28 के जमीन को अव...

भाजपा विधायकों को टिकट पाने के लिए गुजरना पडेगा अग्नि परीक्षा से

Image
🔴 परफॉर्मेंस के आधार पर चुनाव में मिलेगा टिकट,भाजपा करा रही है विधायकों का ऑडिट 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सूबे की सत्ता में हैट्रिक लगाने की जुगत शुरू कर दी है। जानकारों का कहना है कि पार्टी हाईकमान टिकट वितरण मे न तो कोई रिक्स लेना चाहती है और न ही कोई चूक करना चाहती है। यही वजह है कि सिटींग विधायकों को 2027 में टिकट हासिल करने के लिए उन्हें परफार्मेंस और पब्लिक कनेक्शन के मार्ग से होकर गुजरना पडेगा। ऐसी चर्चा है कि पार्टी ने मौजूदा विधायकों के कार्यो की त्रिस्तरीय समीक्षा शुरू कर दी है जिसमे विधायकों के कामकाज, जनसंपर्क और लोकप्रियता जैसे मानक शामिल है जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण का आधार बनेगी। साफ संकेत है जो अच्छा काम करेगा वही टिकट पायेगा।  काबिलेजिक्र है कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मौजूदा विधायकों की दावेदारी पर संकट आ सकता है। क्योंकि टिकट वितरण से पूर्व सभी विधायकों को जनता की कसौटी पर कसा जाएगा। पार्टी व सरकार विधायकों के बारे में पूरा ब्योरा जुटाकर उनके कामकाज का ऑडिट करायेगी ताकि पता लगाया जा सके कि कौन विधायक जनता...

गंदा है पर धंधा है: कुशीनगर में बेखौफ चल रहा देह व्यापार का कारोबार

Image
  🔵 समय समय पर होता रहा है जिस्मफरोसी के कारोबार का भंडाफोड़  🔴 प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बने देह व्यापार कारोबारी 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर सहित आस-पास के क्षेत्रो में बेखौफ देह व्यापार का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। सबब यह है कि कुशीनगर मे संचालित हो रहे तमाम रेस्टोरेंट व होटलों के कारोबारी गंदा है पर धंधा है के तर्ज पर नाबालिग व भोली-भाली मासूम लड़कियों को चकाचौंध की दुनिया का मलिका बनने का सपना दिखाकर उन्हें जिस्म के सौदागरों के आगे परोस रहे है। यही वजह है कि समाज को दूषित करने वाला व अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त बुद्धनगरी को कलंकित करने वाला यह कारोबार जनपद के आस-पास के गलियारों मे भी पांव पसारते जा रहा है।कहना ना होगा कि किसी मासूम की मजबूरी का फायदा उठाकर तो किसी को रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर इस अनैतिक धंधे में उतारने वाले कुशीनगर के इज्जतदार रेस्टोरेंट व होटल मालिकों  द्वारा न सिर्फ भारतीय संस्कृति को खुलेआम रौंदा जा रहा बल्कि बहुतेरे लड़कियों का जिन्दगी बर्बाद कर उन्हें उनके हाल प...
Image
  🔴 मदर केयर हास्पिटल के प्रबंधक डाॅ. धनंजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पूर्व सीएमओ व दलालो के रहनुमा कहे जाने वाले डाॅ. सुरेश पटारिया के जाने के बाद भी उनके कारगुजारी व भ्रष्टाचार के किस्से सिर चढकर बोल रहा है। सबब यह है कि अवैध रूप से संचालित हास्पिटल को पहले सील करना और फिर मोटी रकम वसूलने के बाद खुलवाने, नियुक्ति मे धन उगाही और स्थानांतरण के मामले भ्रष्टाचार के आरोप मे घिरे डाॅ. पटारिया के कारनामे को लेकर मदर केयर हास्पिटल के प्रबंधक डाॅ. धनंजय कुमार मिश्रा ने पूर्व सीएमओ डाॅ. पटारिया के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर किये गये किये शिकायत मे डॉ मिश्रा ने कहा है कि उनके नामौजूदगी में पूर्व सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने गलत तरीके से उनके हॉस्पिटल सहित आवासीय आवास  को सील कर दिया। इसके पूर्व उन्हे न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही मौके पर कोई मजिस्ट्रेट मौजूद थे। गलत व नियम विरुद्ध तरीके से हास्पिटल सील करने के कारण उनके जीविकोपार्जन का साधन बंद हो गया, फीस न जम...

जिम्मेदारो के सह पर कम्पोजिट दुकान बना अवैध माडलशाॅप

Image
  🔵 कम्पोजिट दुकानों पर बैठाकर पिलाने के एवज में आबकारी विभाग वसूलता है मोटी रकम 🔴 सरकारी नियमों की खुलेआम उडायी जा रही हो धज्जियाँ  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिला आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षक के सह पर पडरौना नगर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अधिकांशतः कम्पोजिट दूकानों पर आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नतीजतन जिम्मेदारो के संरक्षण मे तमाम कम्पोजिट दुकानो को  अवैध तरीके से '' मॉडल शॉप"  बनाकर चिखना के साथ शराब परोसी जा रही। एक बानगी के तौर पर खिरकिया स्थित कम्पोजिट (अंग्रेजी व बीयर) शाॅप को अवैध '' मॉडल शॉप" के रुप में कभी भी देखा जा सकता है।  बेशक! पडरौना नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अंग्रेजी व बीयर की एक साथ संचालित कम्पोजिट दुकानो में अनुज्ञापियो द्वारा खुलेआम आबकारी नियमों को रौंदा जा रहा है। कहना ना होगा कि कम्पोजिट दुकानों पर मॉडल शॉप की तरह बकायदे टेबल-कुर्सी लगाकर ग्राहको को वहा बैठाकर चिखना और शराब परोसी जा रही है जो नियम विरुद्ध है। सूत्रो का कहना है कि नियम विरुद्ध यह कृत्य जिला आबकार...

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन सिंदूर, 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

Image
  🔵 पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुहतोड जबाब  🔴 भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में  की बड़ी कार्रवाई   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो नई दिल्ली। पहलगाम मे पाकिस्तान के कोख से जन्मे आतंकी हमले के  जबाब में भारत ने पाकिस्तान में नौ अलग-अलग ठिकानों पर स्थित आतंकवादी शिविरों को 'ऑपरेशन सिन्दूर' के तहत एयर स्ट्राइक द्वारा ध्वस्त कर दिया है।  भारत की इस पूरी कार्रवाई पर  व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें विपक्ष भी सरकार के साथ खड़ा है। कहना ना होगा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है।  पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह हमले मंगलवार देर रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। यह वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रचकर उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद ...

कुशीनगर मेडिकल कालेज पर लगा 50 हजार का जुर्माना

Image
  🔵 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने लगाया है जुर्माना, प्रदेश के पांच मेडिकल कालेज है शामिल  🔴 9 मई तक घोषणा पत्र के साथ शुल्क और जुर्माना की राशि करना होगा जमा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने वार्षिक घोषणा पत्र जमा नही किये जाने के कारण जनपद के मेडिकल कालेज पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हालाकि मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कहना है कि घोषणा पत्र जमा किया गया है जो उनके यहा वेबसाइट पर शो नही कर रहा है पत्राचार किया गया है। यहा बताना जरूरी है कि एनएमसी ने प्रदेश के पांच मेडिकल कालेजो पर जुर्माना लगाया है इसमे कुशीनगर का मेडिकल कालेज भी शामिल है। 9 मई तक  शुल्क सहित घोषणा पत्र और जुर्माना की राशि जमा नही की जाती है तो इन मेडिकल कालेजो को वर्ष 2025-26 की एमबीबीएस के सीटो की मान्यता नही मिलेगी। बतादे कि मेडिकल कॉलेजों की ओर से जमा किए जाने वाले वार्षिक घोषणा पत्र में एमबीबीएस की सीटों के आधार पर कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं, संकाय सदस्यों की संख्या, लैब आदि का ब्योरा देना होता है। इसके आधार पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम मौक...

देह व्यापार के कारोबार मे लिप्त सूर्या होटल पर पुलिस ने की छापेमारी, होटल सील

Image
🔵 मौके पर धरे गये युवक-युवतियां 🔴 कुशीनगर में थमने का नाम नही ले रहा देह व्यापार कारोबार  🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली में वर्षो से बेखौफ संचालित हो रहे देह व्यापार का अनैतिक कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। बताया जाता है कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद मंगलवार को कसया पुलिस ने नायब तहसीलदार के मौजूदगी मे झंगुवा नहर के समीप स्थित होटल सूर्या पर छापेमारी की। इस दौरान रंगरलियां मनाते हुए लगभग नौ जोडे पकडे गये। पुलिसिया जांच-पड़ताल मे होटल संचालक में तमाम खामियो के साथ पाया गया कि होटल बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस होटल संचालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर होटल को सील करने की कार्रवाई मे जुटी है। इधर चर्चा है कि पकडे गये युगल जोडियो को छोडने के लिए मैनेज का खेल चल रहा था। बतादे कि कुशीनगर के तमाम अवैध रूप से संचालित होटल व गेस्ट हाउसो में चल रहे देह व्यापार के कारोबार की लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने नायब तहसीलदार के साथ मिलकर मंगलवार को झंगुवा नहर के समीप स्...

सिचाई विभाग की जमीन पर खडा है सिटी माल, विभाग बना है धृतराष्ट्र

Image
  🔴 सरकारी विभाग के करोडो रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा, एंटी भू माफिया अभियान को खुली चुनौती 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के एंटी भू माफिया अभियान को पडरौना नगर के तथाकथित समाजसेवी कहे जाने वाले एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम चुनौती दिया जा रहा है। सबब यह है कि सिचाई विभाग के जमीन पर एक समाजसेवी व्यवसायी अवैध तरीके से कब्जा करके उस पर पीडी सीटी माल का निर्माण कराकर अपना तिजोरी भरा जा रहा है। मजे की बात यह है कि समाज सेवा का दंम भरने वाले इस शक्स के सरकार विरोधी इस कृत्य की जानकारी सिचाई विभाग सहित यहा के तहसील व जिला प्रशासन को भी है। लेकिन यह जिम्मेदार भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय धृतराष्ट्र बने बैठे हैं।  बतादे कि मुख्य पश्चिम गंण्डक नहर की पटरी के बाद बने सीपेज को समाजसेवा का दंम भरने वाले पडरौना नगर के समाजसेवियों ने अवैध कब्जा कर सीपेज का अस्तित्व को ही खत्म कर दिया है। नतीजतन बरसात के दिनों में कठकुइयां रोड जलमग्न हो जाता है जिससे नगरवासियों को दुश्वारियां झेलनी पडती है। 🔴 सिचाई विभाग के सीपेज पर अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठ...

सुशासन कल्पना नहीं, एक जीवंत सच्चाई है - कीर्ति वर्धन सिंह

Image
  🔵 कुशीनगर मे डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन समारोह 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। भारत सरकार के केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास और अध्यात्म की दृष्टिकोण से  तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में डाकघर पासपोर्ट केन्द्र खुलना महज एक उपलब्धि नहीं है,यह एक नए भारत के उस विजन को दर्शाता है जहां पर सुशासन एक कल्पना मात्र नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए एक जीवंत सच्चाई है।उन्होंनेकहा कि कुशीनगर में पीओपीएसके की स्थापना सांस्कृतिक के आदान-प्रदान और तीर्थयात्रा की बिरासत को भारत की आधुनिक वैश्विक आकांक्षाओं से जोड़ती है जो पूरे विश्व को अपने में समाहित करने की हमारी परंपरा को प्रतिबिंबित करती है। केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह बुधवार को कुशीनगर में थे। वे रवीन्द्रनगर जिला मुख्यालय स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पहले लम्बे समय तक पासपोर्ट प्राप्त करना अपने आप में एक यात्रा करने जैसा था लेकिन आज, कुशीनगर का कोई भी किसान, मजदूर या छात्र अपनी एक दिन की मजदू...