व्यापारियों का स्वाभिमान यात्रा पडरौना पहुचा, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

 

🔵व्यापार मंडल का 50 वर्ष पूरा होने पर निकाली गयी है व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 

🔴 व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का है रीढ - आरपीएन 

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गयी व्यापारी स्वाभिमान यात्रा बुधवार को देर शाम कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर पहुंची। घनघोर बारिश में यहां के व्यापारियों ने स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद नगर के शिवराम होटल मे आयोजित सम्मान समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधाओं व वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते है। व्यापार समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व सूबे की योगी सरकार व्यापार विकास को सुविधाजनक बनाने और निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में उद्योग के साथ व्यापार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना योगी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार  उद्योग को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों के लिए श्रेष्ठ वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। व्यापारियों व उद्यमियों की मेहनत से आज भारत की अर्थव्यवस्था उस मुकाम पर पहुंच गयी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नही की थी।  आरपीएन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बुनियादी ढांचा, कृषि, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। भारत के विकास में आजादी के इस अमृत काल में उत्तर प्रदेश बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है। इस विकास यात्रा में सभी व्यापारियों की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते। व्यापार समृद्ध होगा तब देश भी समृद्ध होगा। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान किया जायेगा। 

सदर विधायक मनीष जायसवाल व तमकुहीराज विधायक डाक्टर असीम राय ने कहा कि व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि केंद्र व सूबे की सरकार द्वारा व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और प्रतिभा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया जा रहा है।

उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष मुकुन्द बिहारी मिश्र ने कहा कि पहले की सरकार की अपेक्षा अब बाजार से भय का माहौल खत्म हो गया है और व्यापारी भय मुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। निचले स्तर पर कुछ समस्याएं हैं जिन्हें सरकार को दूर करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। 

🔴 व्यापारियों को व्यापारी केसरी सम्मान से किया गया सम्मानित

पूरे प्रदेश में व्यापारियों के सम्मान में निकली गयी सम्मान यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा कर रहे हैं। इस मौके पर संगठन ने जनपद के एक दर्जन व्यापारियों को व्यापारी केसरी सम्मान से समानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधाओ को स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पल प्रान्तीय मंत्री जगदंबा अग्रवाल, नगर चेयरमैन दीप नरायण अग्रवाल, अजय सर्राफ, सौरभ टिबड़ेवाल अजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य व व्यापारी उपस्थित रहे। 

🔴10 अक्टूबर को गोरखपुर में समाप्त होगी स्वाभिमान यात्रा 

बतादे कि  आगरा जनपद से शुरु हुई यह यात्रा 22 सितंबर को बरेली से पीलीभीत पहुंचीं थी यहा से अन्य जनपदो से होते हुए 4 अक्टूबर को पडरौना पहुची। यहा से महराजगंज होते हुए यह यात्रा 10 अक्टूबर को गोरखपुर में समाप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments