अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई 2 की मौत, 3 घायल

🔵गोरखपुर से बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे कार सवार पाचो दोस्त 

🔴 सड़क हादसा

🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। जनपद के  कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जिससे कार मे सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया और जेसीबी की मदद से कार के अंदर से फंसे मृतकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज नगर पंचायत के रहने वाले पांच दोस्त एक निजी कार से गोरखपुर किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। गुरुवार को भोर में तकरीबन चार बजे वह  वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी गोरखपुर कप्तानगंज मार्ग पर बोदरवार के समीप बगहा पीरबाबा के स्थान के पास ड्राइवर को झपकी आ गयी और तेज रफ्तार मे दौड रही कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे मे 20 वर्षीय दीपक चौधरी पुत्र गणेश निवासी सुभाष चौक कप्तानगंज व  22 वर्षीय अरमान शाह पुत्र सलाउद्दीन शाह निवासी डीसीएफ चौक कप्तानगंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार  कप्तानगंज के  निवासी 18 वर्षीय अमन यादव, 18 वर्षीय नीरज यादव और 17 वर्षीय विवेक पासवान घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनो घायल युवको को  अस्पताल भिजवाया। इसके जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार मे फसे मृतकों के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post