🔴 10 मार्च के बाद पुनः माफियाओं एवं भष्टाचारियों पर चलेगा बुलडोजर
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर। दिल्ली के सांसद व पूर्व अध्यक्ष भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी बुधवार को हाटा विधान सभा क्षेत्र के नेहरू इन्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक परिवार के एक-एक सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके साथ ही स्वरोजगार की गारंटी, बृद्धा विधाओ को 1500 रुपया महिना पेंशन, सिचाई के लिए मुफ्त विजली दिया जाएगा। विपक्ष पर हमला बोलते हए कहा कि बुलडोजर की हो मरम्मत हो रही 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनते ही मरम्मत शुरू हो जायेगी। माफियाओं, अपराधियों व भ्रष्ट्राचारियो पर योगी का बुल्डोजर चलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेटीयो एवं महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आया है। सभा में गीत के माध्यम से भाजपा का प्रचार करते हुए जनता का मनोरंजन भी खूब कराया चलते चलते मनोज तिवारी ने जनता द्वारा किये गए गीत की फरमाइश भी पूरी की। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने जनता को कहा कि सपा सरकार में 5 सालों में मात्र 63 हजार लोगों को ही नौकरी दी गई जबकि योगी सरकार में 4 लाख 95 हजार लोगों को नौकरी देने का काम किया। योगीराज में बेटियां सुरक्षित है यहां तक कि प्रियंका गांधी भी कहती है कि मै लड़की हूँ मै लड़ सकती हूं इन्हें तो मुख्यमंत्री योगी जी को धन्यवाद देना चाहिए कि आपके राज्य मे लड़किया सुरक्षित है इसलिए लड़ सकती हूँ। अपने आप को भाजपा सरकार में सुरक्षित समझ रही है। उत्तर प्रदेश में इंटर की बेटियां अगर 70 परसेंट नंबर लाती है तो योगी सरकार का स्कूटी उसके घर तक पहुंच जाएगा। सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए राम मंदिर निर्माण हो रहा, अब काशी सज चुकी है, मथुरा सजने वाली है।

0 Comments