अखिलेश यादव पर हमलावर रहे अमित शाह
🔴 यूपी मे निवेश लाना है, कानून व्यवस्था ठीक करना है तो 300 पार वाली भाजपा की सरकार बनानी होगी 🔴 कुशीनगर मे पीएन पाठक के पक्ष मे आयोजित चुनावी जनसभा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुशीनगर मे सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर खूब शब्द बेदी बाण छोडे। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर अखिलेश यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा- "मोदी जी ने चुटकी में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. अखिलेश ने कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी. शाह ने कहा अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है.. अनुच्छेद 370 हटा और खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई." गृहमंत्री श्री शाह सोमवार को कुशीनगर मे थे। वह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पीएन पाठक के पक्ष मे आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री शाह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे और खूब शब्दबेदी बाण छोडे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों का...