बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार विफल- प्रियंका गांधी

🔴 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के पक्ष में प्रियंका गाधीं ने भाजपा सरकार पर बोला हमला 

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुशीनगर में चुनावी जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। आम जनता त्रस्त है। अपराधी जब चाहे किसी भी घटना को अंजाम दे दे लेकिन इस पर अंकुश लगाने में भाजपा की सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। उधर किसान बदहाल है, किसानों पर गाड़िया चढ़ा दी जा रही है, छूट्टा पशु फसलो को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। तीन मार्च को जनता इस निरंकुश भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को जिले के  तमकुहीराज विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के पक्ष में सेवरही इंटर कालेज गौरीनगर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।   प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हूनर उत्तर प्रदेश में है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छूट्टा पशु फसलो को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। प्रियंका ने आगे कहा कि मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिनपर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मोदी जी जोगी जी कभी भी चुनावी सभा में विकास की बाते नही की। योगी जी बस आतंवाद गर्मी बुलडोजर, हिन्दू मुसलमान की नफरत की राजनीति कर रहे है। 

🔴 हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्यों रहे

प्रियंका बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोली मोदी जी कहते है कांग्रेस ने 70 सालो मे  बनाया क्या? , अरे भैया हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्यों रहे हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह बेच डाला। क्या तुम्हें पांच सालों में 12 लाख युवा नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को पांच लाख रुपये एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। सभी प्रकार की भर्तियां छह माह के भीतर पूरी होंगी। जैसे छत्तीसगढ़ में 2500 हजार क्विंटल धान और गेहूं बेंच जा रहा है, उसी प्रकार यूपी में भी व्यवस्था की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post