नाबालिक को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

🔴 परिजनो के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार किया

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

कुशीनगर। जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म कर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मुकामी पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात् तरयासुजान थानाक्षेत्र की नाबालिग लड़की शौच के लिए उठी। आरोप है कि इसी दौरान पडोसी युवक व उसके दो साथी, नाबालिग के मुंह मे जबरन कपड़ा ठूंस कर उसे अपने हाते में उठाकर ले गए। उसके बाद उन वहशी दरिन्दो ने  नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बारी-बारी से अपना काला किया। आरोप यह भी है कि नाबालिग द्वारा विरोध जताने पर पर उन वहशी युवको ने लड़की को मार-पीट लगभग 20 घण्टे तक घर में बंधक बना कर रखे रहे। बुधवार की देर शाम दुष्कर्मी युवक पीड़ित नाबालिग  को घर के पीछे रखे गन्ने के पत्ते में छुपाने की कोशिश कर रहे थे कि गांव के लोगों ने देख लिया। नतीजतन आरोपी लडकी को वही छोडकर भाग गए। पीड़िता के परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकामी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि आरोपी अवैध शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं। नशे में धुत होकर रात भर अवैध कार्यों को अंजाम देते है। 

🔴 एएसपी बोले-

अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान मे है। पीड़ित के परिजनो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने कहा कि पीडिता की मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post