Posts

Showing posts from April, 2021

कुशीनगर पंचायत चुनाव :-छिटपुट विवाद के साथ पडा 65 फीसदी मतदान

Image
🔴 कोरोना प्रोटोकाल की नही दिखा कही असर 🔴 कोरोना गाइडलाइंस की खूब उडाई गयी धज्जियां 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर ।  त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में कुशीनगर के मतलोगों मे गजब का उत्‍साह देखने को मिला। सुबह से बूथों पर लम्‍बी कतार लगी रही। इस दौरान मतदाताओं पर कोरोना का तनिक भी खौफ नही दिख रहा था। इस बीच कई बूथों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ती भी दिखीं। लोग बिना मास्क के कतार में खड़े होकर कोरोना गाइडलाइंस का माखौल उडा रहे थे। पहले दो घंटे में नौ बजे तक 9.4 फीसदी मतदान रहा तो अगले दो घंटे में यह बढ़कर 21 फीसदी तक पहुंच गया। जिलाधिकारी और  पुलिस अधीक्षक लगातार बूथो का निरीक्षण कर चुनाव पर नजर बनाए हुए थे वही सुरक्षा व्यवस्था मे भारी पुलिस बल मुस्तैद रहे। इसके बावजूद कही छिटपुट झडप और बुथ कैप्चरिंग की बात भी सामने आयी। देर शाम तक चले मतदान मे 65 फीसदी मतदाताओं ने चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रहे उम्मीदवारों के  भाग्य पर मुहर लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।  काबिलेगोर है कि कुशीनगर जनपद मे कुल 25 लाख 2 हजार चौसठ मतदात...

कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उडाते हुए पोलिंग पार्टी हुई रवाना

Image
🔴 सुरक्षा बलों का पुख्ता इंतजाम, पुलिस की रहेगी पैनी नजर 🔴 चुनाव में लगे 14 जोनल मजिस्ट्रेट व 164 सेक्टर मजिस्ट्रेट। 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण मे गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोविड प्रोटोकाल की खूब धज्जियां उडाई गयी। तमाम जिम्मेदार जहां मास्क को ठेगा दिखाते हुए देखे गये वही दो गज दूरी का कही नामोनिशान नही दिखा। इसके बावजूद अफसर सूरदास बने रहे जबकि चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 को देखते हुए मतदान से संबंधित सख्त गाइडलाइंस जारी किए गए है जिसके तहत मतदान कराये जाने है।  काबिलेगोर है कि चतुर्थ चरण के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को जनपद के अलग-अलग ब्लाक मुख्यालयों से पोलिग पार्टियां रवाना हुई। जिले के चौदह विकास खंडों के 4131 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए  जहां 14 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं वही 164 सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में निगरानी बनाए रखेंगे। इसके अलावा चुनाव में कुल 19832 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। पोलिग प...

क्या सचमुच दरोगा को थप्पड़ मारने वाला युवक शराब तस्कर है?

Image
  🔴 हजम नही हो रही पुलिसिया कहानी, क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय  🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर।  जिले के फाजिलनगर कस्बे में तीन दिन पहले चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने वाला युवक व उसके पिता को पटहेरवा पुलिस द्वारा गुरुवार को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद जहां क्षेत्र मे चर्चाओं का बाजार गर्म है वही पुलिस की कार्य प्रणाली पर तमाम सवाल भी उठ रहे है। कही ऐसा तो नही कि घटना के बाबत वायरल वीडियो से खाकी कि खूब हुई छिछालेदर बाद पुलिस अपनी साख बचाने के लिए थप्पड़ मारने वाले आरोपी और उसके पिता को शराब तस्कर बना दिया या फिर किसी शराब तस्कर पर ही थप्पड़ मारने का आरोप मढकर कानून के लंबे हाथ की कहावत को चरितार्थ कर पुलिस अपना पीठ थपथपा रही है।  🔴 क्या है मामला काबिलेगोर है कि 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गाड़ी में बैठा एक दारोगा मास्क चेकिंग कर रहा था। तभी बिना मास्क के घूम रहे एक युवक को दारोगा ने अपने गाड़ी के पास बुलाया और मास्क न लगाने का कारण पूछ युवक को थप्पड़ मार दिया। बदले में युवक ने भी दारोगा को थप्पड़ मारकर भाग निक...

बेटे का तिलक चढने के कुछ घंटे पहले पिता की उठ गयी अर्थी

Image
🔴 गोंडा में तैनात आरक्षी महेंद्र सिंह का जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुआ निधन 🔴 संजय चाणक्य /विष्णु श्रीवास्तव  कुशीनगर। वह अपने इकलौते लख्तेजिगर के सिर पर सेहरा देखना चाहते थे, वह अपने बुढापे की लाठी को अपने कंधे पर लेकर घोडी पर बैठाना चाहते थे। नौकरी से रिटायरमेंट के बाद अपने पोता-पोती के साथ अपना बचपन याद करने की सपना संजोए बैठे थे तभी तो वह अपने बेटे की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्हे क्या पता था कि उनका यह सपना सिर्फ सपना बनकर रह जायेगा। कुदरत की बेरहमी तो देखिए, जिस बेटे की शादी की तैयारी को लेकर आरक्षी महेन्द्र सिंह का पैर जमीन पर नही था जिस बेटे की आज अपने दरवाजे पर तिलक चढवाने की खुशी मे फूले नही शमा रहे थे वही तिलक की रस्म-अदायगी के चंद घंटे पूर्व दुनिया को अलविदा कह गये। जब बेटे ने अपने पिता के शव को अपने कंघे पर उठाया तो मानो धरती और आकाश की अश्वधारा एक बहने लगी। चीख-चीत्कार की डरावनी स्वर और गांव मे पसरा मातम हर किसी को झकझोरने के लिए काफी थी।  काबिलेगोर है कि जिले के कसया तहसील क्षेत्र के खेड़नी गांव जो वर्तमान में कुशीनगर नगर पालिका परिषद के ...

जिम्मेदारो ने नही लिया सुधि तो कुंती ने बनवा ली अस्थायी शौचालय

Image
🔴 सिस्टम के मुंह पर तमाचा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार जहा घर-घर शौचालय बनवाने के लिए संकल्पित है। वही कुशीनगर जिले के जिम्मेदार अधिकारी शासन की छवि बिगाड़ने की नीयत से जरुरतमंदों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से मरहूम करने का अभियान चला रखा है। यही वजह है कि सरकारी योजनाओं  के लाभ से वंचित तमाम पात्र सरकार को कोस रहे है जबकि अपात्र सरकारी सुबिधाओं का लाभ उठाकर सयाना बन रहे। ताजा मामला जनपद के छितौनी कस्बा के जोकहिया वार्ड की है जहां अधिकारियों के चौखट पर बार-बार माथा टेकने और तमाम अर्जी देने के  बावजूद शौचालय नही बना तो थक हार कर कुंती देवी ने बाजार से सीट खरीदकर अस्थाई शौचालय का निर्माण कराकर उन गैरजिम्मेदार अफसरों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया, जिन्होनें जरुरतमंदों को सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं से मरहूम  कर अपात्रो को लाभ पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड रखा है।  काबिलेगोर है कि सर्वव्‍यापी स्‍वच्‍छता पर बल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती  के अवसर पर 2 अक्‍टू...

मास्क चेकिंग के दौरान....दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़, जबाब मे युवक ने दरोगा को थप्पड़ मार हुआ फरार

Image
🔴 फाजिलनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह द्वारा युवक को थप्पड़ मारना और फिर जबाब मे उस युवक द्वारा दारोगा को थप्‍पड़ मारकर भाग निकलेने की घटना का हुआ वीडियो वायरल  पुलिस की खूब हो रही है किरकिरी   🔴 महंगा पडा चौकी इंचार्ज को पुलिसगिरी दिखाना  🔴 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक के तलाश मे जुटी पुलिस  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र फाजिलनगर चौकी इंचार्ज को उस समय अपनी पुलिसगिरी दिखाना महंगा पडा जब वह मास्क चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने घूम रहे युवक को अपने पास बुलाकर एक थप्पड़ रशीद करते हुए मास्क पहनने की नसीहत दी। चौकी इंचार्ज का थप्पड़ पडते ही युवक अपना आपा खो बैठा और पलटकर चौकी इंचार्ज को एक जोरदार थप्पड़ जड़ कर दौडते हुए रफूचक्कर हो गया। हालांकि इस दौरान एक सिपाही ने उस सिरफिरे युवक को दौडाकर पकडने का प्रयास किया किन्तु युवक उस सिपाही के हाथ नही लगा। जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्बे में चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में बैठकर मास्क चेकिंग करने के साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे. इस...

दुसरे दिन के ट्रेनिंग मे 660 मतदान दलो को दिया गया प्रशिक्षण

Image
🔴 20,180 कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद में चौथे चरण में सम्पन्न होने वाले पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दुसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में  660 मतदान दलो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक पाली में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।  पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज मे सोमवार से शुरू हुए तीन पालियों मे प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को पहली पाली का प्रशिक्षण प्रात: नौ बजे से ग्यारह बजे तक, दूसरी पाली दोपहर बारह बजे से दो बजे तक और तीसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक चला। तीनो पाली मिलाकर कुल 660 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इन्हें प्रशिक्षकों ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, मत पत्रों की जांच, मतपेटी तैयार करना तथा उन्हें सील-बंद करना, मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच करना, नेत्रहीन अथवा अशक्त मतदाताओं के साथ आने वाले सहयोगी के साथ अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आपात स्थिति में की जाने वाली कार्यवाह...

दीदार-ए-चाॅद के बाद आज से रमजान का महीना शुरू

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। चाँद के दीदार के साथ ही रमजा न का पवित्र महीना बुधवार से शुरू हो गया। कहा जाता है कि माह-ए-रमजान मे इस पूरे महीने अल्लाह की सच्चे मन से इबादत की जाती है। इस महीने में रोजे रखने के अलावा रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। रमजान का मतलब सिर्फ रोजा रखने से ही नहीं है बल्कि इस एक महीने उन चीजों से भी तौबा की जाती है जो इंसानियत के दायरे में नहीं आती हैं। पवित्र रहमत और बरकत से भरा रमजान का महीना मोमिनों को अल्लाह से प्यार और लगन जाहिर करने के साथ खुद को खुदा की राह की सख्त कसौटी पर कसने का मौका देने वाला यह महीना बेशक हर बंदे के लिए नेमत है। रमजान का महीना चांद के दीदार के साथ शुरू होता है। इस साल यह पवित्र महीना14 अप्रैल  यानि बुधवार से शुरू हो रहा है। पहला रोजा 14 घंटे 8 मिनट का होने की संभावना है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक दिनभर भूखे-प्यासे रहकर खुदा को याद करने की मुश्किल साधना करते रोजेदार को अल्लाह खुद अपने हाथों से बरकतें नवाजता है। 🔴 अल्लाह ने इसी पवित्र माह मे कुर...

माँ के दरबार मे उमडा आस्था का सैलाब

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर ।शक्ति अधिष्ठात्री मांँ शैलपुत्री की पूजा के साथ ही चैत्र नवरात्र मंगलवार को प्रारंभ हो गया। सभी देवी मंदिर, मां भगवती के भक्ति गीतों और जय माता दी के जयघोष के साथ शंख और घंटा ध्वनि से गूंज उठे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारे लगने लगे। श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों के समक्ष कपूर, अगरबत्ती, नारियल, चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्रियां चढ़ाकर उनकी पूजा-अर्चना की। प्रमुख मंदिर के बाहर मेला सा दृश्य रहा। पडरौना से पंद्रह किलोमीटर दूर खह्नवार मंदिर में मेला जैसा दृश्य रहा। नारियल, सिंदूर, कपूर, अगरबत्ती, चुनरी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से सजी दुकानें मंदिर परिसर की आभा को और भी आकर्षक बना रही हैं। नए-नए परिधानों में पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजन सामग्रियां खरीदने के बाद मंदिर में पहुंचकर माता खह्नवार देवी के चौरा पर मत्था टेककर अपने व परिवार की सुख-सलामती और समृद्धि के लिए प्रार्थना किए। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। यहां पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग कतारें बनाई ग...

ढाबे पर पकडे गए बदमाशों को पुलिस ने छोडा

Image
🔴 ढाबा पर लूटपाट करने आए हथियारों से लैस बदमाशों को पकडकर लोगो ने पुलिस को सौपा था 🔴 पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर पर पुलिस समझौता के लिए  पुलिस बना रही है दबाव 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर।जनपद के कसया थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राज मार्ग 28  इन दिनों पडोसी राज्य बिहार के बदमाशों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। आये दिन बंद गाड़ियों में चार से छह की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश रात के अंधेरे में हाइवे पर पहुचकर पहुँचते है और ढाबा मालिको व ट्रक चालकों सहित अन्य लोगो को हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने से तनिक भी खौफ नही खा रहे है। चर्चा-ए-सरेआम है कि इन बदमाशों को सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।इसका जीता जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब शनिवार की आधी रात में हाइवे पर हथियार दिखाकर लूट पाट कर रहे चार बदमाशो को लोगो ने दौड़ा लिया। लोगो का भारी विरोध देख दो बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे जबकि दो बदमाशों को स्थानीय लोगो ने पकडकर कसया पुलिस के हवाले कर दिया। किन्तु इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसी रात छोड दिया। आरोप है क...

यूपी में 30 अप्रैल तक बंद रहेगी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर

Image
🔴 पहले से तय परीक्षाएं होंगी 🔴मुख्यमंत्री योगी ने की टीम 11 के साथ कोविड-19 वैक्‍सीनेशन कार्य की समीक्षा 🔴 सूबे मे 6 हजार केन्द्रो पर शुरू हुआ "  टीका उत्सव " कार्यक्रम  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज़ व्यूरो  लखनऊ ।कोरोना के लगातार बढ़ते केस को ध्यान मे रखते हुए सूबे में अब कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि  पहले से तय परीक्षा होती रहेंगी। इस दौरान जरूरत के हिसाब सेे शिक्षक और अन्य स्टाफ को बुलाया जा सकता है।  लखनऊ में टीम 11 के साथ आयोजित कोविड समीक्षा बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 वैक्‍सीनेशन कार्य की समीक्षा भी की। उन्‍होंने कहा कि रविवार से टीका उत्‍सव की शुरूआत हुई है। प्रदेश में 6 हजार केन्‍द्रों पर टीकाकरण कार्य जारी है। 85 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती तक आयोजित टीका उत्‍सव के इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी की सहभागिता आवश्य...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए जरुरी निर्देश

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। मानव अधिकार से संबंधित मामलो को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान उ0प्र0 सरकार द्वारा लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने आश्वासन दिया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सेक्रेटरी जनरल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई बैठक मे  एसीएस होम अवनीश अवस्थी डीजीपी, एडीजी तथा सूबे के समस्त जनपदो के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे| समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गयी कि उत्तर प्रदेश में मानव अधिकार के संबंधित कुल 485 प्रकरणों में से 281 मामलों का निस्तारण कर अपलोड किया जा चुका है जबकि शेष बचे 204 मामलो को शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया। इस बाबत मानवाधिकार आयोग की ओर से शासन के प्रयासों को आउटस्टैंडिंग बताते हुए सराहना की गई। साथ ही साथ एसीएस होम का लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान पर आयोग द्वारा आभार प्रकट किया गया। आयोग के सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रकरणों के निस्तारण मे मात्रात्मक के साथ साथ गुणात्मक सुधार भी हुआ है। समीक्षा मे पाया गया कि कारा...

नाबालिक को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Image
🔴 परिजनो के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार किया 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म कर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मुकामी पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात् तरयासुजान थानाक्षेत्र की नाबालिग लड़की शौच के लिए उठी। आरोप है कि इसी दौरान पडोसी युवक व उसके दो साथी, नाबालिग के मुंह मे जबरन कपड़ा ठूंस कर उसे अपने हाते में उठाकर ले गए। उसके बाद उन वहशी दरिन्दो ने  नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बारी-बारी से अपना काला किया। आरोप यह भी है कि नाबालिग द्वारा विरोध जताने पर पर उन वहशी युवको ने लड़की को मार-पीट लगभग 20 घण्टे तक घर में बंधक बना कर रखे रहे। बुधवार की देर शाम दुष्कर्मी युवक पीड़ित नाबालिग  को घर के पीछे रखे गन्ने के पत्ते में छुपाने की कोशिश कर रहे थे कि गांव के लोगों ने देख लिया। नतीजतन आरोपी लडकी को वही छोडकर भाग गए। पी...

देवरिया एसओजी की बोलेरो चोरी मे अधिवक्ता विपिन तिवारी सहित चार गिरफ्तार

Image
🔴 पुलिस के हत्थे चढे आरोपियों के पास से बरामद हुआ एक स्कार्पियो  लाइसेंसी असलहा और एक किलो चरस 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  देवरिया। एसओजी ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढे अभियुक्तों मे कसया के अधिवक्ता व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन तिवारी व पुलिस का मुखबिर अंजनी भी शामिल है। इन वाहन चोरो ने बीते दिनो सदर कोतवाली परिसर मे खडी एसओजी की बोलोरो चोरी कर पुरे पुलिस महकमे को चुनौती दी थी। हालांकि पुलिस ने घटना के तीसरे दिन बोलोरो बरामद कर कर लिया था और इन चोरो की तलाश मे जुटी हुई थी। पकडे गए वाहन चोरो के पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो, लाइसेंसी असलहा और एक किलो चरस बरामद किया है।  पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्रा मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में मीडिया से मुखातिब हुए 28 मार्च को कोतवाली परिसर से एसओजी की चोरी की गई बोलेरो की घटना में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस कप्तान के मुताबिक  नशे की हालत में बदमाश बोलेरो चुरा ले गए थे। सुबह नशा टूटा तो इनको लगा कि पुलिस की गाड़ी लेकर चले आए हैं और कुशीनगर जनपद क...

आरक्षण के चक्कर मे रचाई शादी, अरमानों पर फिरा पानी

Image
🔴 अनुसूचित जनजाति सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए देवरिया, महराजगंज व पडोसी राज्य बिहार, झारखंड  में जाकर की थी शादी, शासन के निर्देश पर बदल गया  23 सीटों पर आरक्षण* 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर प्रधान बनने का सपने देखने वाले तमाम उम्मीदवारों का सपना, मुगेरी लाल का हसीन सपना बनकर रह गया। हुआ यह की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार जताने के लिए कुछ लोगों ने दूसरे प्रांत की अनुसूचित जनजाति की लड़की से शादी कर ली लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा हुए सीटों के आरक्षण में पहले आरक्षित रहे 23 गांवों का आरक्षण ही बदल गया। अब एसटी लड़की से शादी के बाद भी बेचारे चुनाव लड़ने से वंचित हो गए। काबिलेगोर है कि सूबे के कुशीनगर जिले में अनुसूचित जनजाति की आबादी न के बराबर है लेकिन वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार कुशीनगर जनपद मे 68 हजार लोग कागजो मे अनुसूचित जनजाति श्रेणी के हैं। हालांकि यह आंकड़े किन लोगों के हैं, यह आज तक किसी को पता नही चला। माना जाता है कि कुछ जिलों में गोड़ व खरवार जाति को अनुसूचित जन...

तेंदुए के हमले से चार घायल, वन विभाग की टीम कर रही कांबिग

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र में लगातार छह दिन से आतंक के पर्याय बना तेंदुआ के खौफ से क्षेत्रवासी भयग्रस्त है।  गुरुवार को थाना  भेड़ी जंगल ग्रामसभा के आजादनगर टोला में तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वनविभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से खेतों में आग जलाकर तेंदुए को घेरकर पकडने का काफी प्रयास किया लेकिन बार बार लोकेशन बदलने के चलते तेदुआ वह हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा भेजवाया। जहां एक घायल की हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। काबिलेगोर है कि खड्डा क्षेत्र के ग्राम भेडीजंगल के आजादनगर निवासी सुकई पुत्र रामबृक्ष गुरुवार को दोपहर बाद सरेह स्थित गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। वह चिल्लाने लगे तो चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग कुदाल आदि लेकर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख तेंदुआ सुकई को घायल कर झाड़ियों में घुसकर गायब गया। तेंदुए के हमले से सुकई के घायल होने की सूचना मि...