चाकू की नोक पर लूटपाट करने का आरोप

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज़ 

कुशीनगर। पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित एक दुकानदार ने कस्बे के ही दो युवको पर चाकू की नोक पर दुकान में घुस कर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए मुकामी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है।
 कोतवाली पुलिस को दिए गए अपने तहरीर मे पीडित दुकानदार इमरान पुत्र निजामुददीन निवासी कसेरा टोली चौक ने कहा है कि 6 नवम्बर को सायं लगभ सात बजकर पन्द्रह मिनट पर नगर के जमालपुर मुहल्ला निवासी जदिसत अंसारी उर्फ मोती पुत्र महमूद, रईस पुत्र समसुददीन व अन्य तीन अज्ञात लोगों के साथ गाली गुप्ता देते हुए दुकान में घुस गए और मोती ने गर्दन पर चाकू लगा दिया और रईस ने कटटा दिखा कर काउंटर से पांच हजार रूपये लूट कर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए है। घटना की सूचना दुकानदार ने डायल 112 को तत्काल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चलते बने। मुकामी पुलिस दारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होते देख चौराहे के दुकानदारो में दहशत  व्याप्त है।


Post a Comment

0 Comments