अज्ञात हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर। बीते दिनों पडरौना कोतवाली क्षेत्र जंगल कटनवार मे बरामद हुई एक महिला की सिर कटी लाश का शिनाख्त करते हुए पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। इस घटना का खुलासा कोतवाली पडरौना व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है।

इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक मृतिका कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल की शादी कसया में सुबाष निषाद निवासी गुरमियां के साथ करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। पति से सम्बन्ध विच्छेद हो गया था। वर्तमान में यह मृतिका अपने मौसी गुलाइची निवासी सोहनपुर थाना कोतवाली पडरौना के सम्पर्क में थी व पडरौना में छावनी बड़ी नहर के पास सुनीता चौधरी पत्नी रामजी चौधरी के यहां विगत छह महीने से रहकर अपना जीवकोपार्जन कर रही थी। मृतका का सम्बन्ध रामध्यान पुत्र श्यामदेव निवासी ग्राम कटनवार थाना कोतवाली पडरौना से हो गया था। इसी बीच मृतका ने अपने मौसी के बेटे रमेश साहनी को एक टेम्पू खरीदकर चलाने के लिये दी थी जिससे रामध्यान बहुत नराज चल रहा था। कई बार टेम्पू अपने नाम से कराने के लिये दबाव बनाया जब मृतका नहीं मानी तो अपने मित्र गिरफ्तार अभियुक्त नियाज साह के साथ मिलकर मृतका को 30 अक्टूबर की शाम को सुनीता के घर से बुलाकर अपने मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया व कटनवार घटनास्थल पर ले जाकर बांका से काटकर हत्या कर दिया व बाकें को नहर के किनारे छिपा दिया था जो अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया है। अभियुक्त रामध्यान के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post