बासी नदी मे श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डूबकी
🔴 कार्तिक पूर्णिमा विशेष 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा से सटे ऐतिहासिक बांसी धाम घाट पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बासी नदी मे आस्था की डूबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं ने गौ दान भी किया। हलाकि कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी गई। काबिलेगोर है कि कीर्ति पूणिमा पर बासी नदी मे स्नान की महत्ता को ध्यान मे रखते हुए सोमवार को भोर से ही श्रद्धालु बांसी नदी के दोनों तटों पर बने घाट पर पहुंचने लगे। सुबह के पांच बजते ही यूपी बिहार की सीमा पर दोनों तरफ बने घाटो श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस दौरान हर हर गंगे की जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बासी नदी मे स्थान कर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित किया। तत्पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गौ दान किया। हाड कपकपाने वाले इस ठंड मे भी श्रद्धालुओं की उत्साह देखने लायक थी। हलाकि जनपद के विभिन्न घाटो पर कोरोना के भय का असर साफ दिखमरहा था। 🔴 युपी बिहार प्रशासन की रही कड़ी चौकसी एतिहासिक बांसी मेले को लेकर स्थानीय बांसी पुलिस चौकी ...