कुशीनगर में मिला C3 और जीपीएस लगा गिद्ध
🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव के बकुलहवा में शुक्रवार को गन्ने के खेत में एक विलुप्त प्राय गिद्ध घायलावस्था में पाया गया। उसके दोनों पंखों में C3 टैग और बीच मे जीपीएस चिप लगा था। इसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगी। गाव वालो की सूचना पर वन विभाग और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गिद्ध को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के मुताबिक, गिद्ध को चोट लगी है या फिर वह बीमार है। उसकी जांच की जा रही है। 🔴 लोकेशन चेक के लिए लगता है जीपीएस तमकुही रेंज के फॉरेस्ट ऑफिसर नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह विलुप्त प्राय गिद्ध पक्षी है। किसी शोध संस्था ने उसके पंखों पर अपना कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए चिप लगाया होगा। विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के अस्तित्व को जानने के लिए टैगिंग किया जाता है। हालांकि अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मगर गिद्ध के पंखों में लगे चिप के माध्यम से सारी जानकारी मिल जाएगी। गिद्ध के लिए मांसाहारी भोजन का प्रबंध कि...