🔴 ब्राह्मण पर आरोप मढना बंद करे समाज - राजेन्द्रनाथ


🔴  ब्राह्मण समागम मे इकट्ठा हुए जिले भर के ब्राह्मण

🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। देश में व्याप्त हर समस्या के लिए ब्राह्मण समाज को दोषी ठहराना देश को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि देश पर अब तक गैर ब्राह्मण समाज के लोगो ने ही राज किया है। इसलिए हर बात के लिए ब्राह्मण को कोसते रहने की प्रवृति का लोगों को तीलांजलि देना ही होगा। तभी देश में समरसता का माहौल कायम हो सकेगा।

यह बातें रविवार को नगर स्थित उदित नारायण महाविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित समग्र ब्राह्मण समागम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( रा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व देश पर मुगलो और अंग्रेजों का शासन रहा। आजादी के बाद से देश पर संविधान के तहत विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का शासन चल रहा है। ऐसे में देश की समस्याओं के लिए ब्राह्मण समाज को दोषी माना जाना समझ से परे है। मजे की बात है कि गैर ब्राह्मण वर्ग तो आज सबल जा रहा है और ब्राह्मण समाज गरीब फिर भी दोषी ब्राह्मण समाज को ही माना जा रहा है। देश की एकता व अखंडता तथा समग्र विकास के लिए अन्य बिरादरी के लोगों को अपनी सोंच बदलनी ही होगी। इसके पूर्व समागम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों द्वारा किया गया। पूर्व विधान परिषद सदस्य संजीव उर्फ रामु द्विवेदी ने कहा कि मनु स्मृति द्वारा ब्राह्मणों को छलने का कार्य किया गया इसकी रचना राजा मनु ने स्वयं की दोष हमारे समाज को दिया जाता रहा है ब्राह्मण ने समाज को तोड़ने का नही जोड़ने का काम किया मुगलो से सनातम धर्म को बचाने में कवि कुल श्रेष्ठ तुलसी भी ब्राह्मण ही थे पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कहा कि जहाँ ब्राह्मण को सम्मान न मिले वहाँ कत्तई समय न नष्ट करे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( रा )के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को सांसद सतीशचंद्र दूबे पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय  विधायक आशुतोष उपाध्याय विधायक अमरेंद्र पांडेय ब्लाक प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन तिवारी पूर्व जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विजय पांडेय, एसएन शुक्ला ने भी संबोधित किया। समागम में ब्राह्मणों का योगदान दशा एवं सुधार हेतु मंथन भी किया गया। इस मौके पर आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( रा) के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय अरुनकान्त मिश्र उपाध्यक्ष जीतू पांडेय, हरिकेश दूबे शंकर शरण रत्नेश पांडेय रामजीधर रामनरेश राजीव राय हरिकेश्वर तिवारी दुर्गा दयाल तिवारी बृजबिहारी अमित त्रिपाठी धनन्जय शुक्ला सोनू तिवारी डब्लू तिवारी अतुल मिश्र अजय मिश्र दीपक पांडेय सदाशिव मणि त्रिपाठी, बुंदल पाण्डेय संजय शुक्ल प्रियेश पाठक सन्तोष पाठक दीपक पांडेय सुनील तिवारी महन्थ विनय तिवारी कृष्ण मुरारी पांडेय विकास चौबे आरके भट्ट आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post