नौवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं मे नियम विरुद्ध नामांकन कर रहा है कसया का सेंट जेवियर्स स्कूल
🔵 मान्यता आठवी तक, कक्षाएं संचालित हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 🔴 सेंट जेवियर्स स्कूल छात्रों का शोषण और भविष्य के साथ कर रहा है खिलवाड़ 🔵 डीआईओएस के जांच मे शिकायतो की हुई पुष्टि, पाया गया दोषी 🔴 डीआईओएस ने विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को किया निर्देशित 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । जिले के कसया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मे अवैध तरीके से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों का नामांकन कर न सिर्फ अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा बल्कि अनटेंड शिक्षकों द्वारा शिक्षा दिलाकर देश के भविष्यों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका खुलासा जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा करायी गयी जांच में सार्वजनिक हुआ है। मजे कि बात यह है कि जांच मे दोषी पाये जाने के बाद विद्यालय के खिलाफ खुद कार्रवाई करने के बजाय डीआईओएस ने बीएसए को कार्यवाही करने का पत्र जारी कर अपने दायित्वो का इतिश्री कर लिया है। नतीजतन विद्यालय द्वारा बेखौफ अवैध तरीके से सीबीएसई बोर्ड से संचालित कक्षाओं का संचालित किया जा रहा है और जिम्मेदार कुंभकर्णी निद...