Posts

Showing posts from October, 2023

फाजिलनगर व्लाक के परसौनी गांव मे कागजों मे बना शौचालय , लाखो का बंदरबांट , नही हुई कार्रवाई

Image
  🔵  जांच मे पुष्टि के बाद अब तक नही हुई दोषियों के खिलाफ कार्रवाई 🔴 दोषियों को कौन बचा रहा? 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । सूबे के योगी सरकार में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण मे लाखो रुपये के घोटाले की पुष्टि के बावजूद दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नही किया है, जो अपने आप सवाल है। मजे की बात यह है कि सरकारी मशीनरी सिर्फ सरकारी अभिलेखों में शौचालय निर्माण कराकर न सिर्फ लाखो रुपये डकार गये बल्कि गांव को ओडीएफ भी घोषित कर दिया है।   शौचालय घोटाले का यह खेल जनपद के फाजिलनगर विकास खण्ड के परसौनी गांव मे तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारियों के मिलीभगत से हुई है। कहना न होगा कि इस गांव मे 12 लाख रुपये से अधिक का शौचालय कागजों में बनवाकर धन हजम कर लिया गया है। इसकी जांच मे पुष्टि भी हो गयी है बावज़ूद इसके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से जिम्मेदार कतरा रहे है।  🔴 ग्रामीणों के शिकायत पर डीएम ने करायी थी जांच फाजिलनगर व्लाक के परसौनी गांव के निवासी श्रीकांत सिंह के अगुवाई...

महर्षि वाल्मीकि ने घर घर श्रीराम को पहुचाया-विनय

Image
  🔴 वाल्मीकि जयंती पर जलकल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम को आमजन के घरों तक पहुंचाने का काम किया। महर्षि वाल्मीकि के समाजिक समानता व सद्भावना से जुडे उनके अनमोल विचार आज भी हमारे समाज को संचित कर रहे है।  उक्त विचार पडरौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने व्यक्त की। श्री जायसवाल शनिवार को वाल्मीकि जंयती के अवसर जलकल परिसर मे स्थित भगवान हनुमान के मंदिर मे आयोजित रामायण पाठ, सुन्दरकाण्ड व भजन-कीर्तन कार्यक्रम को  संबोधित कर रहे थे। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने यह संदेश दिया है कि सत्य के मार्ग पर चलने के दृढ़संकल्प हो तो  व्यक्ति पतन से उत्थान की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण किया...

लेखपाल का घूस लेने का ऑडियो वायरल, निलंबित

Image
  🔴 ऑडियो में तहसीलदार व एसडीएम को भी हिस्सा दिलवाने का हो रहा है जिक्र 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। अपनी  कारगुजारियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाला जनपद का  तमकुहीराज तहसील एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह एक लेखपाल की कारस्तानी है। हुआ यह है कि रामचंद्र प्रसाद नामक लेखपाल द्वारा घूस लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में राजस्व कर्मी, एसडीएम व तहसीलदार को भी घूस मे हिस्सा देने का जिक्र किया है। साथ ही इसके राजस्व कर्मी फरियादी को पैसा वापस करने की बात कर रहा है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद तहसील मे हडकंप मच गया। ऑडियो का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्ट्या लेखपाल को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के देवपोखर निवासी रामप्रसाद पुत्र रंगलाल से पोखरी नीलामी के एवज में लेखपाल रामचंद्र प्रसाद द्वारा मोटी रकम वसूल किया गया था।  वायरल ऑडियो में यह सुना जा रहा है कि एसडीएम व तहसीलदार को भी लिए गये घूस मे से हिस्सा दिया गया है।लेखपाल रामचन्द्र प्रसाद द्वारा घूस लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

महामहिम हाजिर हो, एसडीएम बदायूं ने जारी किया समन

Image
🔵  राजभवन मे मचा हडकंप  🔴 राज्यपाल के विशेष सचिव ने डीएम को जारी किया पत्र  🔵 जमीन विवाद के मामले में एक शख्‍स ने गवर्नर को पक्षकार बनाया है ⚫ युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बदायूं में सदर तहसील के एसडीएम ने राज्यपाल के नाम समन जारी कर उन्हें हाजिर होने का आदेश दे दिया,  जब समन लखनऊ स्थित राजभवन पहुंचा तो हड़कंप मच गया। राज्यपाल सचिवालय ने बदायूं के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई। साथ ही एसडीएम को चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।  इस पत्र में लिखा गया कि संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कोई समन या नोटिस जारी नहीं किया जा सकता है. फिर भी एसडीएम ने विधि-व्यवस्थाओं को नजरअंदाज करते हुए राज्यपाल के नाम समन जारी कर 18 अक्टूबर को एसडीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए हाजिर होने का आदेश दे दिया। 🔴 एक नजर पूरे  मामले पर  बदायूं के ग्राम लोड़ा बहेड़ी निवासी चंद्रहास ने सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक कोर्ट में विपक्षी पक्षकार के रूप में लेखराज, पीडब्ल्यूडी के ...

मेरी माटी मेरा देश: अमृत कलश यात्रा रवाना हुई लखनऊ

Image
🔴 बुद्धा पार्क कुशीनगर मेंआयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुरुवार को कुशीनगर के बुद्धा घाट से अमृत कलश संग्रहण किया गया। तत्पश्चात अमृत कलश वाहन को जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर राजधानी लखनऊ के लिए रवाना किया।  क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे ने  कहा कि यह अभियान देशभक्ति से जुड़ा है।  जिले के अलग-अलग विकास खण्डो के प्रत्येक ग्रामसभाओ ,  से एकत्र की गयी मिट्टी व अक्षत राजधानी में जाकर राष्ट्रीय वाटिका में स्थापित होगी जिससे प्रत्येक देशवासी अपनत्व की भावना से ओत प्रोत होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 100वे अमृत महोत्सव काल तक भारत निश्चित ही विश्व गुरु बनेगा। पूरे राष्ट्र में इस अभियान से राष्ट्रीयता की भावना का संचार होगा तथा भारत विश्व के अग्रणी देश में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा। देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पना साकार हो रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभिय...

जिले मे नही है बालू का ठेका, फिर भी हो रहा है खनन

Image
  🔴 विभाग और पुलिस की मिलीभगत से हो अवैध बालू खनन   🔵 कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति, माफियाओ पर शिकंजा कसने मे प्रशासन नाकाम  🔴 बाल  माफिया मस्त, प्रशासन पस्त   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संरक्षण में सफेद बालू खनन का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के नाम पर सिर्फ माफियाओ की नावें तोड़ी जा रही हैं। खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने मे प्रशासन पुरी बौना बना हुआ है। यही वजह है कि जिले में करीब बीस नदी के घाटों पर बदस्तूर बालू का अवैध खनन हो रहा है, जबकि एक भी बालू घाट का ठेका नहीं है। पूर्व में बरवापट्टी एसओ और सिपाही बालू खनन कराने के आरोप में निलंबित भी हो चुके हैं। कुंभकर्णी निद्रा मे सोये खनन विभाग का दावा है कि अवैध खनन की जानकारी होने पर कार्रवाई की जाती है। जिले के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में खोटही, हरदी छपरा, बालाछत्तर, पगार मुरलीछपरा, सुअरहा, बड़हरा लक्ष्मीपुर, टेढ़िया, मदरहवा, बभनौली, सेमरा, भूतहिया, कोटिया, बालाछत्तर, मिश्रौली, मलुकही, अथरहा सहित कई घाटों पर अवै...

महिला ने राज्यपाल से लगाई गुहार '' मुझे न्याय चाहिए ''

Image
  🔴 पीडिता ने न्याय न मिलने की सूरत में परिवार सहित आत्मदाह की मांगी अनुमति  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। कुटरचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसडीएम न्यायालय से आदेश कराकर वास्तविक साक्ष्य मिटाने की नीयत से बन्दोबस्त खतौनी का पन्ना फड़वाकर साक्ष्य मिटाने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक महिला ने  राज्यपाल को पत्र भेजकर न्याय कि गुहार लगायी है। पीडिता ने कहा मुझे न्याय चाहिए अगर न्याय नही मिल सकता है तो परिवार के साथ आत्मदाह करने अनुमति दी जाए।  मामला जनपद के पडरौना नगर के महंत द्विग्विजयनाथ नगर का है। पिडिता हाजरा खातून ने राज्यपाल को भेजे गये पत्र मे कहा है कि पडरौना तहसील क्षेत्र के पडरौना मौजा में अराजी संख्या- 2340/0.044 हेक्टेयर व 2352मी/0.089 हेक्टेयर कुल 0.0133 हेक्टेयर मे से 1/3 भाग 0.044 1/3 हेक्टेयर आवासीय भूमि मेहदी हसन, हसनैन, मुबारक अली व ज्याउल हक आदि से 14 नवंबर 2011 को रजिस्टर्ड बैनामा के माध्यम से क्रय कर काबिज है। लेकिन सह खातेदार भू-माफिया बलाल व खुर्शीद पुत्र सलाउद्दीन, रियाजुद्दीन उर्फ लाला व सैमुदीन पुत्र बेचई व गयासुद्द...

दबंगों के खौफ से कुनबा ने लगाया जमीन और मकान बेचने का पोस्टर

Image
🔵 देवरिया नरसंहार की पुर्नावृति का धमकी देकर दबंगों ने बनाया खौफ का माहौल 🔴 जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खुजरिया सुरजनगर चौराहे का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे के राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में भूचाल लाने वाला देवरिया नरसंहार कांड की यादे अभी घूमिल भी नही हुआ कि उस घटना की पुर्नावृति की घमकी देकर दबंगों ने खौफ का माहौल कायम कर दिया है। नतीजतन पीड़ित परिवार अपना जमीन और मकान बेचने का पोस्टर लगाकर ग्राहक का राह निहार रहा है। पोस्टर पर साफ तौर पर दबंगों का नाम भी लिखा हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक अमला धृतराष्ट्र बना बैठा है।  मामला कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र व पडरौना तहसील अंतर्गत खुजरिया सुरजनगर चौराहे का है। यहां के बाशिंदे नागेश्वर गुप्ता चार दशक पूर्व बाढ की त्रासदी से ऊबकर पडोसी राज्य बिहार के मधुबनी से खुजरिया आ गये थे। नागेश्वर गुप्ता व उनके भाई मोहन गुप्ता की माने तो बिहार से खुजरिया आने के बाद वह आठ डिस्मिल जमीन खरीदे और कच्चा मकान बनवाकर अपने कुनबे के साथ रहने लगे।  🔴 दबंग जबरिया मांग रहे है पांच लाख रुपये  मी...

आरटीआई के आवेदन को बोझ न समझें अधिकारी - राज्य सूचना आयुक्त

Image
🔴 राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यशाला व समीक्षा बैठक  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों को बोझ न समझें तथा इन आवेदनों में मांगी गई सूचनाओं को तीस दिनों के निर्धारित समय अवधि के भीतर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा मांगी गई सूचना देने मे वही भाव रखे जो स्वयं इस अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना की प्राप्ति की अपेक्षा रखता है। इस लिए स्वयं को आवेदक के स्थान पर रखकर सूचना का जबाव अविलंब देना चाहिए ।  सूबे के राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सूचना का अधिकार अधिनियम पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यशाला में जिले भर के जन सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपील अधिकारियों ने भाग लिया। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में आरटीआई...

ऑनलाइन ठगी की जांच में सीबीआई पहुची कुशीनगर

Image
🔵 आठ घंटे तक लगातार चला पूछताछ व जांच पड़ताल 🔴 जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव के परवेज आलम के घर पहुंची सीबीआई टीम, मचा हडकंप  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद में एक बार फिर सीबीआई टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम  आनलाइन ठगी के मामले में जांच - पड़ताल करने पहुंची थी। ठगी करने वालों से टीम करीब आठ घंटे पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय पुलिस को इस मामले से दूर रखा। सीबीआई के शिकंजे में आए लोगों को सवाल का जवाब देने में पसीने छूट रहे थे।  पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव के निवासी परवेज आलम के खाते मे मोटी रकम आयी है आतंकी फंडिंग की निगरानी कर रही सीबीआई इस खाते का पता करते हुए मंगलवार को सुबह दिल्ली से कुशीनगर जिले में पहुंची। यहां सीबीआई पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर के परवेज आलम के घर पहुंचकर उसके पिता मुस्किल अंसारी, भाई फैसल अंसारी और पत्नी रुबीना खातून से रुपये के ऑनलाइन लेनदेन के बारे में पूछताछ की।इसके बाद युवक की पत्नी को लेकर पीएनबी बैंक पहुची और ट्रांजक्शन की पुरी पड़ताल की। इनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 93 के तहत सर्च ...

जयकारा शेरावाली के जयघोष से भक्तिमय हुआ जनपद

Image
🔴 नवरात्र के पहले मंदिरों मे श्रद्घालुओं का लगा तांता 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । शरदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में माँ जगत जननी के दर्शन के लिए भोर से ही माँ के भक्तो की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माँ दुर्गा का प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना किया। घर मे सुख, शांति और उन्नति के लिए लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवती से सुख समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान चहुओर जयकारा शेरावाली के जयघोष से पुरा वातावरण भक्तिमय रहा।  शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा की पूजा-अर्चना में डूब गए। शारदीय नवरात्र के लिए तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली गई थी। मां के मंदिरों और शक्तिपीठों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नगर के बुढ़िया माई मंदिर, खिरिकिया दुर्गा मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर का पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। मंदिरों के पुज...

कलश यात्रा पर असमाजिक तत्वों ने किया पथराव, पांच वर्षीय मासूम घायल

Image
  🔴 माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गांव मे पुलिस बल तैनात 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । नवरात्र के पहले दिन जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वो ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इसमे पुलिस की लापरवाही की चर्चा का जोरो पर है। हुआ यह कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की सुबह तकरीबन दस बजे दुर्गा पूजा के लिए कलश यात्रा निकाली गयीथी जिस पर विशेष समुदाय के कुछ असमाजिक तत्त्वों ने  ईट-पत्थर चलाया। इसको लेकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गया जिसमे पांच वर्षीय पियूष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन-चार अन्य व्यक्तियों को हल्की चोटें भी आई हैं। सूचना पर गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गांव मे शान्ति का माहौल है लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालाकि पुलिस पथराव की बात सें इंकार कर रही है।  गौरतलब है जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में नवरात्र कै पहले दिन रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना के लिए बांसी नदी से जल भरने के लिए कलश यात्रा निकाली गयी थी।गांव की महिलाएं व अन्य लोग आयोजन समिति के अगुव...

दोबारा किशोरी को भगा ले गये आरोपी, दरोगा ने पीड़ित को थाने से खदेडा

Image
🔴 विशुनपुरा पुलिस की उदासीनता और लापरवाही का मामला  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । इसे पुलिस की उदासीनता कहे या फिर लापरवाही।आरोपी किशोरी को दोबारा भगा ले गए। बताया जाता है है पहली बार भगाई गई किशोरी को एक सप्ताह बाद पुलिस ने घरवालों को थाने में बुलाकर सुपुर्द किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराना उचित नहीं समझा। सिर्फ मुकदमा दर्ज कर अपने दायित्वों का इतिश्री कर लिया था। नतीजतन आरोपियों का हौसला इस कदर बढ गया कि आरोपी युवको ने दोबारा किशोरी को भगा ले गए।  🔴 फरियाद लेकर गये पीड़ित पिता को थाने से भगाया थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे पिता को एक दरोगा ने डांट कर भगा दिया। यह कहना है पीडित का। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी फरियाद सुनायी और न्याय की मांग करते हुए दरोगा की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।  🔴 तीन माह पूर्व भी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गये थे आरोपी  कहना न होगा कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव के तीन युवक अगस्त माह में बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने...

शारदीय नवरात्र कल, मंदिर और घरो में तैयारी पुरी, गुजेगां ' जय माता दी " का जयघोष

Image
  🔵 नौ दिन का है नवरात्र, अगले सोमवार को होगा पूर्णाहुति 🔴मंगलवार को मनाई जाएगी विजयादशमी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । श्राद्ध व पितृ पक्ष के समाप्ति के साथ ही 15 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहा हैं। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती कैलाश पर्वत से धरती पर अपने मायके आती हैं। इस वर्ष देवी का आगमन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर 15 अक्टूबर को होगा और विदाई दशमी तिथि यानी 24 अक्टूबर को होगी। आचार्यों के अनुसार, इस बार नवरात्र में बेहद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एकसाथ बनते नजर आएंगे। गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा हैं। इसके लिए कई दिनों से चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापना के लिए बन रही मूर्तियों को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हैं। नवरात्र के लिए देवी मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही उन्हें बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया है। नवरात्र की पूर्व स...

तमकुहीराज व छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे पकडे गये दो साइबर फ्रांड

Image
  🔴 छत्तीसगढ़ स्थित एक कंपनी से किया ऑनलाइन फ्राॅड 🔴मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से अभी भी है दूर  🔴सीजेएम कोर्ट दी ट्रांजिट रिमांड 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया। कई घंटो के पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां से छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। इस गिरोह का मास्टर माइंड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।  जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेली बाधा के अवंती विहार स्थित डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से साइबर जालसाजी कर 55 लाख 55 हजार 311 रुपये ठगे गए थे। इसकी जानकारी हुई तो कंपनी के अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के तेली बाधा थाने में केस दर्ज कराया। पड़ताल कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस को कंपनी से ठगे गए रुपये की निकासी तमकुहीराज कस्बे के एटीमए से किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच में खाताधारक तमकुहीराज के कोइंदी गोसाईपट्टी गांव का निवासी निकला। मंगलवार की रात छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरी...

प्रवासी मदद फाउंडेशन ने किया पत्रकार व समाजसेवियों को सम्मानित

Image
  🔴 पत्रकारिता जगत व समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले  को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। प्रवासी मदद फाउंडेशन द्वारा रविवार को पडरौना नगर में स्थित एक होटल मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमे पत्रकारिता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले  जिले के पत्रकार व समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के सम्मानित प्रतिनिधि मंडल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एसएन शुक्ला व अरविंद यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पहार अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान पत्रकार एसएन शुक्ला ने कहा कि  समाज के दबे कुचले व पीड़ित व्यक्तियों के भलाई का आवाज उठाना मनुष्य का परम धर्म है। विशिष्ट अतिथि परमात्मा पांडेय व वरिष्ठ पत्रकार आशोक शुक्ल ने कहा की समाज सेवी संस्थाओं द्वारा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र मे किया जा रहा पहल बहुत सहरानीय है इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को उच्च सम्मान व शिक्षा पाने का अवसर प्राप्...

12 घंटे के अन्दर खुल गया बच्चा बदलने वाले अस्पताल का सील

Image
🔵 डॉक्टरों के दबाब मे झुका प्रशासन   🔴 अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी डाक्टर को नही भेजा गया जेल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । हास्पिटल में बच्चा बदलने के मामले में परिजनो द्वारा किये गये हंगामे के बाद सील हुआ अस्पताल महज बारह घंटे मे खुल गया। इतना ही नही इस मामले को लेकर पीड़ित के तहरीर हास्पिटल के संचालक डाँ. रवि जायसवाल पर अपहरण सहित अन्य धाराओं मे दर्ज किये गये मुकदमे मे कोतवाली पुलिस ने हिरासत मे लिए गये चिकित्सक को निजी मुचलका पर छोड दिया। यह सब कुछ आरोपी चिकित्सक के बचाव मे उतरे जिले के प्राइवेट चिकित्सको के दबाब मे हुआ है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है चर्चा-ए-सरेआम है कि चोरी और सीनाजोरी के तर्ज पर निजी क्षेत्र के डाक्टरों के दबाव मे आकर प्रशासन ऐसे ही कार्रवाई करेगी तो फिर लोगो की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले चिकित्सको पर कब और कैसे नकेल कसेगा। पीड़ित परिजनो का आरोप है जीवनदीप चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर पर बच्चा बदलने का खेल लंबे समय से चल रहा है। यह पहली घटना उजागर हुआ है। इस हास्पिटल की निष्पक्ष तरीके से मजिस्ट्रेटी जांच करायी जाये तो हास्पिट...