Posts

Showing posts from September, 2023

बरावफात के जुलूस मे दो समुदाय मे विवाद, पथराव का वीड‍ियो वायरल

Image
  🔴 पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, छह गिरफ्तार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के के कसया में बरावफात जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दुसरे समुदाय के लोगो ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बरावफात के जुलूस में एक झांकी पर हैदराबाद के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी के विवादित भाषण का ऑडियो बज रहा था। इसको को लेकर राम जानकी मठ मंदिर के पास हिंदू पक्ष के कुछ युवकों ने एतराज किया, ज‍िसके बाद जुलूस में शामिल दुसरे समुदाय के युवकों ने हिन्दू पक्ष के घर पर पथराव शुरू कर दिया। घटना से संबंधित दो वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा हैं। पुलिस नगर में तबातोड छापेमारी कर रही है कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बरावफात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग नगर मे जुलूस निकाले हुए थे। इसी दरम्यान जुलूस के साथ चल रहे झांकी मे हैदराबाद के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी के विवादित स्पीच का ऑडियो बज  जा रहा था जिस पर हिन्दू पक्ष के युवको द्वारा विरोध करने पर तीखी कहासुनी हुई और फिर दुसरे समुदाय के ...

दोहरे हत्याकांड में गब्बर को सजा-ए-मौत

Image
🔴 एक तरफा प्यार में चाकू से 19 बार गोदकर की थी हत्या 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ । एक तरफा प्यार में महिला और एक अन्य युवक ओमप्रकाश की चाकू से गोदकर हत्या के  आरोपित गब्बर उर्फ सोहराब अली को अपर सत्र न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी की कोर्ट ने सजा-ए-मौत की फैसला सुनाई है। अलावा गब्बर पर 5500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। बतादे कि सूबे की राजधानी लखनऊ के निराला नगर दोहरे हत्याकांड पर न्यायालय ने फैसले में कहा कि अभियुक्त गब्बर उर्फ सोहराब अली को हत्या का दोषी पाते हुए मृत्युदण्ड की सजा से दंडित करना उचित होगा। अदालत ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि दोषी गब्बर को तब तक गले में रस्सी बांधकर लटकाया जाए, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। मृत्युदंड की यह सजा माननीय उच्च न्यायालय के संपुष्टि के आदेश के अधीन होगी। 🔴 आश्रितों को मिले मुलावजा कोर्ट ने कहा कि इस मामले में वादी हरप्रकाश तिवारी ने अपनी पत्नी को खोया है और निखिल कुमार ने अपने पिता को खोया है। उनके परिवार में अन्य सदस्य होंगे, लेकिन इस संबंध में साक्ष्य नहीं आ पाया है। इस कारण धारा 357 दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन इस मामले में प...

नपाध्यक्ष ने नगर मे चलाया वृहद सफाई अभियान

Image
  🔵 स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज का है आधार - विनय  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । विशेष संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में नगर मे वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अध्यक्ष स्वयं हाथ मे झाडू पकडे पीएम मोदी स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करते हुए देखे गये। सफाई के दरम्यान सडक के दोनो किनारे बने नालियों में एन्टी लार्वा का छिड़काव किया गया।  नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि  स्वयं देश के मुखिया पीएम मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए हाथ मे झाड़ू उठा रखा है, ऐस मे हम सभी भारतीय नागरिको का जिम्मेदारी व कर्तव्य है कि 140 करोड़ की संयुक्त ताकत से देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये। स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए चेयरमैन ने बताया कि एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज का आधार होता है।संचारी रोगों के प्रति सजग करते हुए उन्होंने सभी को सावधानी बरतने और जलजनित रोगों से बचने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। नपाध्यक्ष ने डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव करने के लिए अपने घर...

चलती कार में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों ने किया दलित महिला के साथ गैंगरेप

Image
🔴 दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप, एससी एसटी  अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  प्रयागराज । संगम नगरी प्रयागराज में एक दारोगा और उसके साथियों द्वारा वर्दी को दागदार करने का मामला प्रकाश मे आया है।  एक महिला ने आरोप लगाया है कि चलती कार में चौकी इंचार्ज और उसके साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरोगा समेत चार साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गया और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका वीडयो भी बनाया गया है।। सराय मरेज थाना पुलिस चौकी में तैनात दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि बीते सप्ताह उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया था। इसकी शिकायत करने वह पुलिस चौकी जंघई में पहुंची तो कार्रवाई की बात कहकर चौकी इंचार्ज ने वापस कर दिया। 🔴 कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म   चौकी इंचार्ज सुधीर पांडेय पर महिला ने कोल्ड-ड्रिंक मे नशीला प...

चर्चाओ के बाजार मे चोरी के खुलासे की कहानी नही हो रही हजम

Image
🔵 गले नही उतर रही चोरी के खुलासे के पुलिसिया कहानी  🔴 कसया मे चोरी का खुलासा पर उठ रहे सवाल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । योगी सरकार के मंशा के अनुरूप जनपद मे पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की गरज से चलाये जा रहे अभियान पर कसया पुलिस बट्टा लगा रही है। इसका एक नजारा सोमवार को कसया थाने मे उस समय देखने को मिला जब सीओ क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अपने मातहतो की पीठ थपथपा रहे थे तभी पकडे गये युवको के परिजनो ने मीडिया के सामने कसया पुलिस की कारस्तानी की पोल खोलकर रख दिया। इस दौरान परिजन  पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चीख-चीख कर चिल्ला रहे थे कि पुलिस उनके बच्चों को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेज रही है। परिजनो ने थाने मे हो-हल्ला भी खूब किया लेकिन मीडिया को छोड किसी ने उनकी पीडा नही सुनी, गर्म होता माहौल देख सीओ भी खुलासे की कहानी सुनाकर गाडी में बैठे और चलते बने। बतादे कि सोमवार को कसया थाने मे सीओ कुन्दन सिंह क्षेत्र मे हो रही चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए मीडिया से रुबरु हुए थे। अपने मातहतों के कारस्तानी ...

सामुहिक दुष्कर्म के मामले मे थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों निलंबित

Image
🔵 कप्तानगंज थाना क्षेत्र मे चलती कार मे नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला 🔴 घटना के पन्द्रह दिन बाद कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चार युवकों द्वारा नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नही किये जाने पर थानेदार व दरोगा के अलावा एक महिला कांस्टेबल पर गाज गिरी है। बताया जाता है कि पीड़िता के पिता ने दो बार थाने जाकर आपबीती सुनाई,लेकिन कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लड़की को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो 15 दिन बाद जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर कप्तानगंज पुलिस अपने कुंभकर्णी निद्रा से जागी। इसके बाद गांव के तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  🔵 क्या है मामला  पीडिता के पिता के तहरीर के मुताबिक 9 सितंबर को दोपहर एक बजे गांव के एक युवक ने नाबालिग बेटी को किसी बहाने घर के पास स्थित यज्ञशाला पर बुलाया। फिर चाकू दिखाकर नाबा...

रसूख का प्रभाव या धनबल का चमत्कार : बुद्धा हास्पिटल पर अब नही हुई कार्रवाई?

Image
🔵 मृतक प्रेम की पत्नी और मासूम बच्चे सीएमओ से न्याय की लगाये बैठे है आस 🔴 आरोपी को बचाने का किया जा रहा है प्रयास  🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । इसे रसूख का प्रभाव कहे या धनबल  का चमत्कार, कि जिस हास्पिटल ने बीते दिनों प्रेम को असमय  काल के गाल में पहुचा दिया उस चिकित्सक व हास्पिटल के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। वजह चाहे जो भी लेकिन सवाल बुनियादी है कि स्वास्थ्य विभाग के विभाग-ए-शहंशाह पडरौना नगर के छावनी में पडरौना - कसया मार्ग पर संचालित बुद्धा हास्पिटल व उसके संचालक डाँ. नंदलाल कुशवाहा के खिलाफ  कार्रवाई क्यो नही कर रहे है? वैसे स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि बुद्धा हास्पिटल के संचालक  विभाग के मुखिया का खासे ख्याल रखते है, जुबान खुलते ही साहब की हर इच्छा पूरी हो जाती है इस लिए उस हास्पिटल और संचालक पर कार्रवाई की कल्पना करना बेमानी है। इस चर्चाओ में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है लेकिन इस बात से इंकार करना भी नासमझी होगी कि धुआं वही उठता है जहां आग लगी होती है। काबिलेगौर है कि बीते दिनो जनपद के पडरौना नगर के ...

जनमत संग्रह कोई विकल्प नहीं

Image
🔵 " संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय इकाइयों में जनमत संग्रह है ,लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर जनमत संग्रह नहीं है " 🔴 डॉ सुधाकर कुमार मिश्रा सं सदीय शासन प्रणाली में विधायिका और कार्यपालिका का संयोजन होता है अर्थात कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदाई और जिम्मेदार होती है। गणितीय शब्दों में कहें तो विधायिका और कार्यपालिका जनमत पर आधारित व्यवस्था है। कोई व्यवस्था स्थिर, उत्तरदाई और संतुलित तभी हो सकता है जब जनमत को यथोचित  सम्मान दिया जा रहा हो। जनमत के सम्मान और यथोचित  पुरस्कार के कारण व्यवस्था में विछोभ उत्पन्न होता है। सितंबर महीने में नरेंद्र मोदी की जी-20 की शिखर  बैठक की सफलता लोकतांत्रिक स्तर पर मजबूती का संकेत है।  वैश्विक स्तर पर संसदीय व्यवस्था की सफलता मौलिक रूप से विधायिका और कार्यपालिका के मधुर संबंध का परिणाम है। हाल में ही अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के विरुद्ध याचिकाओं पर सुनवाई संपन्न हुआ है। इस पर की जाने वाली जनमत संग्रह की मांग को माननीय न्यायालय ने सिरे से खारिज किया है। संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनमत की  राय जानने का काम स्थापित संस्...

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

Image
  🔵 भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुन अपने सुहाग की महिलाओं ने की कामना 🔴 हरितालिका तीज 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर। सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज पर निराजल व्रत रख कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति के अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाए दिनभर की तैयारी के बाद शाम को सज धज कर विधि विधान से देवाधिदेव महादेव और माता गौरी की विधिवत पूजा की। भगवान को अर्पित की गई सुहाग की  सामग्रियों मे सुहागिन महिलाओ ने कुछ अपने पास रखा और कुछ पुरोहितों को दान दी। इस शुभ घडी मे शिवालय महिलाओं से गुलजार रही। गौरतलब है कि हर तालिका तीज  हिन्दू धर्म मे मनाये जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हर तालिका तीज मनाने की विधान है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र मे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन का विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान मृत्युंजय ( शिव) को अपने पति के रूप मे पाने के लिए किया था। हर तालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति हो...

आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम और तीन महिलाएं समेत पांच की मौत

Image
🔴 घर के बाहर खेल रहा था मासूम, गांव के सरेह मे बकरियां चरा रही थी महिलाए और नदी मे नहा रहा था युवक आये बिजली की चपेक मे   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो में आकाशीय बिजली गिरने से एक पांच मासूम व तीन महिलाएं सहित पांच लोगो की मौत हो गयी है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के समय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि बिजली की चपेट में आईं तीन महिलाएं उस समय गांव से बाहर बकरियां चरा रही थीं। बताया जाता है कि रविवार को तकरीबन तीन बजे के बाद हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई है।  जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा दलराज गांव के निवासी अवधेश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार रविवार को शाम चार बजे बाकखास गांव के पास गंडक नदी में अपने तीन साथी 18 वर्षीय  बीरू जायसवाल निवासी छपरा दलराज, 19 वर्षीय राहुल निवासी सिसवा दीगर  और 18 वर्षीय जटा के साथ स्नान कर रहा था। इसी बीच मिथलेश के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही अन्य साथी आकाशीय बिजली के चपेट मे आकर झुलस गये जिनका जिनका तमकुहीराज सीएचसी पर इलाज चल र...

चंद्रलोक गेस्ट हाउस के मालिक और संचालक पर क्यो नही दर्ज हुआ देहव्यापार एक्ट के तहत मुकदमा ?

Image
🔵 देहव्यापार कारोबारियों के साथ सौतैला व्यवहार क्यो?  🔴 बुद्धनगरी स्थित चन्द्रलोक गेस्ट हाउस मे देहव्यापार का खुलासा संबंधित मामला 🔵संजय चाणक्य  कुशीनगर । बुद्ध नगरी में वर्षो से संचालित हो रहे अनैतिक देह व्यापार कारोबार पर अंकुश लगाने व कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन द्वारा शुरू किये अभियान व कार्रवाई की सराहना चहुंओर हो रही है। साथ ही इस बात की चर्चा भी जोरो पर है कि बीते दिनो चंद्रलोक गेस्ट हाउस पर मारे गये छापे के दौरान पकडी गयी तकरीबन दो दर्जन युवक-युवतियां के बावजूद गेस्ट हाउस के मालिक व संचालक के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा क्यो नही दर्ज की गयी ? सवाल बुनियादी है जिसका जबाब जानने के लिए हर कामनमैन उत्साहित है। बेशक! मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने के बाद पुलिस व प्रशासन ने इस अनैतिक कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान छेड़ रखा है जिसकी बुद्धनगरी सहित पूरे जिले में खूब सराहना हो रही है। बुद्धनगरी के बाशिंदे इस बात को लेकर खासे इत्मिनान है कि पुलिस व प्रशासन द्वारा शुरू किये संयुक्त अभियान के बाद बुद्धनगरी से यह अनैतिक कारोबार की खात्मा होने ...

सिरफिरे ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

Image
🔵 माॅ-बेटी की हत्या की खबर से इलाके मे फैली सनसनी 🔴 मामूली बात पर इंद्रजीत ने दिया घटना को अंजाम  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के फुलवरिया में शनिवार को एक सिरफिरे झोलाछाप डॉक्टर ने लोह के राड से प्रहार कर अपनी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जाता है घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर अपने नाती को साइकिल पर बैठाकर अपना काम कर दिया बोलते हुए गांव से बाहर निकल गया। ग्रामीणो को जब इसकी जानकारी हुई तो घटनास्थल पर भीड लग गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के निवासी इंद्रजीत अली सुबह खेत मे गया हुआ था। घर जब लौटा तो अपने छह वर्षीय नाती समीर को रोते हुए देखा तो रोने का कारण पूछा। इस पर समीर ने बताया कि पडोस मे खेलने गया था वापस लौटा तो नानी से डांटा और मारा है। इतना सुनते ही इंद्रजीत आग बबूला हो गया और कमरे मे गया और सब्बल लेकर बर...

देहव्यापार कारोबारियों पर चला प्रशासन का डंडा, चन्द्रलोक गेस्ट हाउस से पकडे गये दो दर्जन युवक-युवतियां

Image
🔴एसडीएम और सीओ के अगुवाई मे कुशीनगर स्थित चन्द्रलोक गेस्ट हाउस पर की गई छापेमारी  🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर अवैध रूप से संचालित देह व्यापार को बढ़ावा देने वाले कारोबारियों पर शुक्रवार को प्रशासन का फिर चला डंडा। कहना न होगा कि इस अवैध कारोबार के खिलाफ युगान्धर टाइम्स द्वारा प्रमुख से उठाये जाने के बाद बुद्धनगरी मे बेखौफ चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने के मूड मे दिख रहा है। यही वजह है कि देह व्यापार में लिप्त चंद्रलोक गेस्ट पर छापेमारी कर पुलिस ने तकरीबन दो दर्जन युवक-युवतियां को गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस को सीज कर दिया है। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद देहव्यापार से जुडे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। काबिलेगौर है कि कसया- कुशीनगर में संचालित रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व होटलो मे वर्षो से खुलेआम देहव्यापार का कारोबार फलफूल रहा है। इस अनैतिक कारोबार से जहां अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त बुद्धनगरी  की छवि घूमिल हो रही है वही यहां के बाशिंदों का जीना दुभर हो गया है। जिस्मफरोशी के अनैतिक कारोबार को लेकर...

देह व्यापार के मामले मौके पर पकडे गये युवक-युवतिया भेजे गये जेल

Image
  🔴 छापेमारी मे चार मकान व होटलो मे पकडे गये 15 युवतियां और युवक  🔵 एसडीएम व सीओ  ने किया बुद्धनगरी मे अनैतिक देह व्यापार का किया खुलासा 🔴 छापेमारी के दौरान बरामद हुए थे आपत्तिजनक सामग्री  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । दुनिया मे शान्ति का संदेश पहुचाने वाले तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली में वर्षो से बेखौफ संचालित हो रहे हैं देह व्यापार के अनैतिक कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य बीते दिनों एसडीएम व सीओ के अगुवाई मे छापेमारी की गयी। इस दौरान रंगरलियां मनाते हुए पकडे गये पन्द्रह युवतियां व दस युवको  के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल दिया है।  यह कार्रवाई बुद्धनगरी मे बेखौफ चल रहे देह व्यापार के कारोबार संबंधी खबरो को लगातार युगान्धर टाइम्स व लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने के बाद की गई है।  उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह ने संयुक्त रूप से मीडिया से मुखातिब होकर बुद्धनगरी से संचालित देह व्यापार के कारोबार का खुलासा किया। उन्होंने बताया ...

होटल और घरो मे चल रहा था देहव्यापार का धंधा , पुलिस की रेड मे पकडे गये युवक-युवतिया

Image
  🔵  तीन होटल व तीन घरो मे पुलिस ने की छापेमारी 🔴 बुद्धनगरी स्थित होटल रिद्धि-सिद्धि, ब्लू हैवन और राजश्री होटल सील 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । बुद्धनगरी में बेखौफ चल रहे देह व्यापार कारोबार को मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाये जाने के बाद पुलिस  प्रशासन हरकत मे आ गयी है। बताया जाता है कि उच्च अधिकारियों द्वारा कुशीनगर मे बेखौफ संचालित हो रहे जिस्मफरोशी के अनैतिक कारोबार से संबंधित खबरों को गंभीरता से लिए जाने के बाद इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का मुहिम तेज हो गया है। नतीजतन मंगलवार को एसडीएम व सीओ के अगुवाई में पुलिस ने तीन होटल व तीन निजी मकानों में   छापेमारी कर धंधे मे लिप्त तकरीबन एक दर्जन से अधिक युवतियां और नौ युवको को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने तीनो होटलो को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद देहव्यापार के कारोबार मे लिप्त धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। बतादे कि बुद्धनगरी मे वर्षों से फलफूल रहे  देह व्यापार के अनैतिक कारोबार को मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता उठाया जा रहा था जिसको उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया।...