धड़ल्ले से हो रही है हरे वृक्षों की कटान, विभाग बना धृतराष्ट्र
🔴 स्थानीय लोगो ने कहा लकड़ी माफियाओं व वन विभाग के गठजोड़ से हो रहा है कटान। 🔴 हाटा रेंजर बोले- फलदार वृक्षों को छोड़कर बुटेर आदि पेड़ो के कटान पर नही है रोक 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज सहित कमोबेश हर थाना क्षेत्रो में हरे वृक्षों की अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है। ठेकेदार दिन-रात एक करके हरे वृक्षों को कटवाकर वृक्षारोपण अभियान का गला घोट रहे है। सबब यह है कि हरे वृक्षो के अवैध कटान से स्वच्छ पर्यावरण के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। चर्चा-ए-सरेआम है कि हरे वृक्षों का कटान लकड़ी माफियाओं व वन विभाग के गठजोड़ से हो रहा है। वन प्रेमियों के शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार लकडी माफियाओं पर कार्यवाई के बजाए धृतराष्ट्र बने बैठे है। काबिलेगोर हो कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष पौधरोपण के नाम पर विभाग की ओर से लाखों पेड़ लगाने का दावा किया जाता हैं। जानकारों की माने तो विभागीय दावो मे अधिकांश पौधे तो कागजों मे लगाये जाते है। कुछ जमीन पर लगाये गये पौधे विभागीय उदासीनता व रख रखाव के चलते सुख जाते है, तो कुछ पौ...