दिव्यांगजन महिला से गैंगरेप की कोशिश, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर। खेत से लौट रही दिव्यांग विवाहिता को वाइक पर सवार दो युवको ने जबरिया उठकर खेत मे ले जाकर उसके साथ गैंग रेप करने की कोशिश किया। मामला जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मुह काला करने का प्रयास कर वापस लौटे युवकों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई और धरे गए। पति ने रामकोला थाने में मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के एक गाव की एक मूक बधिर विवाहिता सोमवार की देर शाम तकरीबन साढे सात बजे अपने खेत की तरफ से लौट रही थी। उसी वक़्त उस गाव के दो युवक बाइक से उधर जा रहे थे। विवाहिता से आगे निकले युवक लौट कर पीछे आये और सड़क पर बाइक खड़ी कर विवाहिता को जबरिया सड़क से करीब 150 मीटर दूर खेत मे उठा ले गये, जहां उस विवाहिता के साथ उन युवको ने दुष्कर्म की कोशिश की। वापस लौटने के बाद युवकों की बाइक स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। तबतक पीड़िता वाइक के पास पहुंच गयी और उधर से गुजर रहे लोगों को इशारे में बताई। इसके बाद दोनों युवको को राहगीरों ने धर दबोचा। मंगलवार को पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post