चार मासूमों की जान लेने वाले अभियुक्तों को सजा-ए-उम्र कैद
🔵 जहरीली टाॅफी कांड में दोषी पाये गये तीन अभियुक्त 🔴 जिला एंव सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, दोषियों को कारावास के साथ 25-25 हजार का अर्थ दंड 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कु शीनगर। ज हरीली टाफी से चार मासूम बच्चो की जान लेने वाले तीन आरोपियों को जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड से दण्डित किया है। तीनों अपराधी कुड़वा दिलीपनगर के निवासी है। घटना वर्ष 2022 के मार्च माह की है। 🔴 फ्लैशबैक गौरतलब है कि कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीपनगर के लठऊर टोला मे अनुसूचित जनजाति (लठऊर समाज) से ताल्लुक रखने वाले रसगुल्ला और प्रेम प्रसाद के बीच आपसी विवाद चल रहा था। 23 मार्च - 2022 को सिसई गुरम्हिया टोला निवासी प्रेम प्रसाद, बाला प्रसाद पुत्र गण जोगिन्दर उर्फ योगेन्द्र, चाबस पुत्र राजबली ने रसगुल्ला के दरवाजे पर सुबह टाॅफी मे जहर मिलाकर पालीथीन मे रखकर फेंक दी थी। रसगुल्ला के घर की महिला मुखिया देवी 23 मार्च - 2022 सुबह अपने घर के सामने झाडू लगा रही मुखिया देवी को एक पालीथिन मे पांच ट...