Posts

Showing posts from October, 2024

डीएम ने निरीक्षण के दौरान लेट-लतीफ पहुचें सीएमओ का टाइट किया स्क्रू

Image
  🔴 सीएमओ कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण  🔴 गैरहाजिर मिले अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का डीएम ने दिए आदेश 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया जहां लेटलतीफ पहुचे मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ. सुरेश पटारिया का स्क्रू टाइट करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान डीएम ने गैरहाजिर चिकित्सक व कार्मिको का एक दिन वेतन रोकने व विलम्ब सें पहुचें कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। यहा हास्पिटल रजिस्ट्रेशन कक्ष के फाइलों में तमाम खामियां पाये जाने पर जिलाधिकारी ने बडी कार्रवाई करते हुए आलमारी को सील कर दिया और एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई को बीते दिनो एक हास्पिटल संचालक द्वारा सीएमओ के खिलाफ दिये गये शपथ पत्र शिकायत से जोडकर देखा जा रहा है।  बतादे कि शुक्रवार को प्रात: तकरीबन 10 बजकर 20 मिनट पर डीएम विशाल भारद्वाज औचक निरीक्षण करने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुच गये जहां सीएमओ डाँ.सुरे...

सील किये गये पूर्वाचंल अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को खोलने के लिए चल रहा मैनेज का खेल

Image
🔴 चर्चा - ए-सरेआम है कि ढाई लाख रुपये मे हो रहा है मामला मैनेज 🔵 अवैध रूप से संचालित पूर्वाचल अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को किया गया था सीएमओ और सदर एसडीएम के मौजूदगी मे सील 🔴 चर्चाओं के बाजार में मैनेज के खेल की हो रही है खूब चर्चा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बीते सितम्बर माह के 25 तारीख को कुबेरस्थान सीएससी अन्तर्गत सीएमओ व एसडीएम के मौजूदगी मे सील किये गये अवैध रूप से संचालित पूर्वाचल अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को खोलने के लिए संचालक और  स्वास्थ्य विभाग के बीच मैनेज का खेल शुरु हो गया है। विश्वस्त सूत्र बताते है कि मामला ढाई लाख रुपये मे तय हो गया है।विभाग-ए-शहंशाह आज-कल मे कभी भी सेन्टर को खोलने की अनुमति दे सकते है। अब सवाल यह उठता है कि बिना रजिस्टेशन, बिना किसी रेडियोलाजिस्ट और बिना पीसी पीएनडीटी प्रमाणपत्र के अवैध रुप से संचालित हो रहे पूर्वाचल अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को किस आधार पर खोलने की अनुमति देने की तैयारी चल रही है? काबिलेजिक्र है कि 25 सितम्बर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ. सुरेश पटारिया व सदर उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव कुबेरस्थान सीएचसी क्षेत्र में...

बालक व बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कसया की टीम रही अव्वल

Image
  🔴 ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।    ब्लाक स्तरीय  बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कालेज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में योगा में कंपोजिट विद्यालय कसया की बालक व बालिका वर्ग की टीम अव्वल रही। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालय के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई । इस दौरान बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया ।  खेल प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनबरसा डीह के समीर अली और बालिका वर्ग मे 100 मीटर की दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय बरवा बाजार की नर्गिस अव्वल रही। इसी तरह दो सौ मीटर की दौड में बालक वर्ग  से भलुही मदारी पट्टी के आदित्य प्रसाद, बालिका वर्ग मे दो सौ मीटर की कम्पोजिट विद्यालय बरवा बाजार की नर्गिस प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के बालक ...

पुलिस के हत्थे चढे तीन अंतरराज्यीय शराब तस्कर

Image
  🔴 रोहुआ पूल मामले मे शराब तस्कर गिरोह के सरगना विजय अग्रवाल पहले भी जा चुका है जेल  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के पडरौना सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के आवास विकास कालोनी मे छापेमारी कर तीन अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर इन तस्करों के पास से दस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस टीम के हत्थे चढे तस्करों की पहचान विजय अग्रवाल उर्फ मिट्टू अग्रवाल निवासी राजा बाजार थाना खड्डा, लालबाबू महतो निवासी बखरी मदरसा थाना शिकारपुर एंव राजन यादव साकिन बिजबानिया थाना सिरसिया जिला बेतिया बिहार के रुप में हुई है। कहना न होगा कि विजय उर्फ मिट्टू अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य व रोहुआ पुल घोटाले में जेल जा चुका है इसके उपर शराब तस्करी के अलावा अन्य तमाम आपराधिक मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है।  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि राय के अगुवाई नगर के आवास विकास कालोनी में स्थित पूर्व जिला पंच...

फेसबुक अकाउंट बता रहा है कि हिन्दू देवी-देवताओं के घोर विरोधी है रामेश्वर

Image
  🔴  नवरात्र में माँ दुर्गा पर की गई घटिया टिप्पणी को रामेश्वर ने किया था शेयर 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । खेल वही इसने भी खेला पहले गुरु अब आया चेला।। यह पंक्तियाँ राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रहे और नवरात्र माह मे माता जगत जननी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले रामेश्वर कुशवाहा पर सटीक बैठती है। हिन्दू समाज के विरोध व कानूनी शिंकजा में फंसने के बाद भले ही रामेश्वर यह कहते फिर रहे हैं कि उनकी कोई गलती नही है किसी ने उनका मोबाइल लेकर माता दुर्गा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी  शेयर कर दिया है लेकिन सच्चाई यह है रामेश्वर हिन्दू देवी-देवताओं के घोर विरोधी है। अगर यकीन न हो तो एक बार रामेश्वर का उस फेसबुक एकाउंट पर नजर दौड़ा लिजिए जिससे माॅ जगदम्बे पर की गई अनैतिक टिप्पणी को शेयर किया गया है। काबिलेजिक्र है कि रामेश्वर कुशवाहा वर्तमान समय में स्वामी प्रसाद मौर्य के खुद की पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर जनपद के जिलाध्यक्ष है। इससे पहले जब स्वामी प्रसाद मौर्य मंत...

कप्तानगंज मे सिलिंग की भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा बरकरार

Image
🔵 मुख्यमंत्रीजी! कप्तानगंज के भू-माफियाओं पर कब होगी कार्रवाई?  🔴 रामनरेश अग्रहरी ने सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजकर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की लगायी गुहार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज तहसील अन्तर्गत भू-माफियाओं का वर्चस्व बरकरार है। नतीजतन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण अभियान में शुमार एंटी भू-माफिया यहां पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है। कहना न होगा कि बीते दिनो समाजिक कार्यकर्ता रामनरेश अग्रहरी द्वारा कप्तानगंज सिलिंग के भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा से संबंधित मुद्दा उठाने के बाद मीडिया ने इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद तहसील प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा टूटी और एक भू-माफिया के कब्जे से सिलिंग की जमीन को मुक्त कराते हुए नगर पंचायत कप्तानगंज को सुपुर्द किया था लेकिन दस बाद भी नगर पंचायत का उस भूमि पर बोर्ड नही लगा है। इसके अलावा आज भी लगभग ग्यारह एकड सिलिंग की भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा बरकरार है। इन भू-माफियाओं के खिलाफ रामनरेश अग्रहरी ने सूबे के वजीजेआला को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की ...

नकली नोट प्रकरण : रियल स्टेट कम्पनी और मदरसा के लोगो की उडी रातो की नींद

Image
   🔴 जाली नोट मामले मे गृह मंत्रालय भी जमाये हुए है नजर  🔴 अब तक ग्यारह अभियुक्त जा चुके है सलाखों के पीछे 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों मे रहा नकली नोट मामले में रियल स्टेट कम्पनियों व मदरसे की संदिग्ध भूमिका का साक्ष्य जब से जांच एजेंसियों के हाथ लगा है तब से जिले के रियल स्टेट कम्पनियों व मदरसे के लोगो की दिन का चैन और रातो की नींद हराम हो गयी है। यही वजह है कि कानून के घेरे से बचने के लिए कोई राजनीतिक जुगाड़ लगाने मे जुटा है तो कोई अपनी समाज सेवा का किस्सा प्रचारित कर जांच एजेंसियों के रडार से बचाना चाहता है। अब सवाल यह उठता है कि जाली नोट मामले मे जांच की जद में आने के बाद अपनी समाज सेवा का कार्य प्रसारित करने के पीछे राज क्या है? आम लोगों का मानना है कि इसके पीछे कही जांच एजेंसियों को भ्रमित करने का कोई उद्देश्य तो नही है। अनुमान चाहे जो भी हो जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। बतादे कि सितम्बर माह के 23 तारीख को  पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र के निर्देश पर कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के तहत जिले में जाली...

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को रोटरी के सदस्यों ने किया सम्मानित

Image
  🔴 आयोग महिला अधिकारो के प्रति है सजग - चारु चौधरी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का कुशीनगर में प्रथम आगमन पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कुशीनगर के रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस दौरान क्लव के पदाधिकारियों ने आयोग की उपाध्यक्ष से संस्था की ओर से की जा रही सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को साझा करते हुए  महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि महिला आयोग, महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग है और संजीवनी का कार्य कर रही है और कुशीनगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के कल्याण हर संभव प्रयासरत व कटिबद्ध है। इसी कडी मे रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं, रोटरी के सदस्य के रूप में भी इन्होने कई वर्षों से सामाजिक कार्यों को करतीं आईं हैं...

महिला आयोग के उपाध्यक्ष के सामने उठा शीला और साजिद की कारस्तानी की कहानी

Image
  🔵  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कडी चेतावनी देते हुए विभाग को कार्रवाई करने का दिया निर्देश 🔴 महिला पुरुष शिक्षको के बीच अश्लील बातचीत का वायरल आडियो मामले में जांच की कार्रवाई ठंडे बस्ते मे 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर ।  बीते अगस्त माह में जनपद के कसया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामसभा माधोपुर मठिया स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के महिला और पुरुष शिक्षको के बीच हुई अश्लील बातचीत के वायरल आडियो मामले मे निलंबन की कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पडा है। चर्चा जोरों पर है कि निलंबन के बाद मामले की विस्तृत जांच कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी की दो सदस्यीय टीम आरोपी शिक्षको को बचाने की तरकीब ढूढ रहे है। विभाग की मंशा को देखते मीडिया ने बुधवार को आरोपी दोनो शिक्षको की कारस्तानी बुधवार  उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष  के सामने उठाया। आयोग की उपाध्यक्ष ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभाग को कडी चेतावनी के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  काबिलेजिक्र है कि बीते माह एक वाट्सएप ग्रुप में माधोपुर मठिया स्थित प...

वायवाड से प्रियंका गांधी लडेगीं चुनाव

Image
🔵 पहली बार चुनावी रणभूमि में ताल ठोकेगीं प्रियंका 🔴 राहुल गांधी के सीट छोडने के बाद वायवाड मे उप चुनाव  की धोषणा 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क  नई दिल्ली।  चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का तारीख की घोषणा कर दी है।  इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से राहुल गांधी ने जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 13 नवंबर को 47 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. जबकि 20 नवंबर को एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में होंगी। बतादे कि इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीटों- केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने ...

एएनएम के पति पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप,

Image
  🔴 एनआरएचएम व कोरोना काल में सेनेटाइजर घोटाले के आरोपी पूर्वांचल के यादव सिंह कहे जाने वाले अशोक यादव के ऊपर भी महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थानाक्षेत्र की एक महिला ने एएनएम के पति पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए, एएनएम और उसके पति समेत तीन के विरुद्ध विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर  न्याय की गुहार लगायी है। बताया जाता है कि एनआरएचएम घोटाले व कोरोना काल में सेनेटाइजर घोटाले के आरोपी पूर्वांचल के यादव सिंह कहे जाने वाले अशोक यादव के ऊपर भी महिला ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक विशुनपुरा पुलिस एएनएम शैल कुशवाहा उनके पति उपेन्द्र कुशवाहा और अशोक यादव को हिरासत में लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने में जुटी हुई थी।वही इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अशोक यादव अपनी बचाव मे धनबल के प्रयोग मे जुटे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थानाध्यक्ष पर अशोक यादव के धवबल का कितना असर होता है। जिले के विशुनपुरा थानाक्षेत्र की महिला द्वारा थानाध्यक्ष को सौंपे गये तहरीर ...

अब्दुल के घर मे धारदार हथियार से रेता गला , पिलास से उखाड़े गये नाखून, रामगोपाल को मारी गयी गोली

Image
🔴 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ रामगोपाल की बर्बरतापूर्ण हत्या कहानी 🔵 उपद्रवियों ने तोडफ़ोड़ कर आगजनी की घटना को दिया अंजाम 🔴 बहराइच दंगे का बिन्दुवार इनसाइडर स्टोरी  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   बहराइच। सांप्रदायिक दंगा मे रामगोपाल मिश्रा को केवल गोली ही नहीं मारी गई थी। हत्यारों ने उसके साथ काफी बर्बरता की थी। रामगोपाल की धारदार हथियार से गला काटा गया था। पिलास से नाखूनों को उखाड़ दिया गया था। शरीर में गोलियों के 35 छर्रे मिले हैं। पैरों पर धारदार हथियार के घाव पाए गए हैं। इस्लामी खुराफाती उपद्रवियों ने 13 अक्टूबर रविवार को दुर्गा विसर्जन जुलूस पर हमला कर रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी थी। दावा है कि उन्हें अब्दुल हमीद के घर में खींचकर मारा गया। हमीद के अलावा सरफराज, फहीम और साहिर खान जैसे नाम इस हत्याकांड में नामजद हैं। सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रामगोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि पीडित परिवार को न्याय दिलाना प्रदेश सरकारकी शीर्ष प्राथमिकता है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे रा...

... शुक्र है कोई अप्रिय घटना नही हुई, सकुशल निपट गया दुर्गा पूजा का त्योहार

Image
  🔵 दुर्गा पाण्डाल में भीड से जूझता रहा आयोजन समिति,पाण्डालों के इर्द-गिर्द नही दिखे पुलिस के जवान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । शारदीय नवरात्र के नौ दिन का पावन पर्व सकुशल शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शहर से लेकर गांव तक दुर्गा पूजा की धूम रही। माँ जगत जननी की दर्शन के लिए अष्टमी-नवमी के दिन पडरौना नगर मे श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। सभी चौक चौराहों पर मेला जैसा दृश्य देखने को मिला। दुर्गा पाण्डाल, माँ के भक्ति गीतो से गूंजयमान रहा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक से लगायत सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने ड्यूटी का निर्वहन करते हुए सडक पर दिखे। किन्तु अफसोस नगर में स्थापित दुर्गा पाण्डाल में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान मौजूद नही थे। यही वजह है कि आयोजक मण्डल के लोग भीड को काबू करने के लिए पसीना बहाते रहे। शारदीय नवरात्र के अष्टमी व नवमी के दिन शहर से लगातार गांव तक दुर्गा पूजा की धूम मची रही। चारों तरफ सजे माँ के दरबार मे बज रहे देवी गीतो से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। माँ जगत जननी के दर्शन करने के लिए उमड...