डोल मेला मे नर्तकियों ने परोसा खूब फूहड़पन
🔴 कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ पडरौना डोल मेला 🔵 नपाध्यक्ष विनय जायसवाल अखाड़ा समितियों से मिले, सुविधाओं का रखा ख्याल 🔴 अश्लील गानों पर नर्तकियो के साथ थिरके युवक,शहर में रात भर रही चहल कदमी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला बुधवार की रात से शुरू होकर सकुशल गुरुवार की सुबह संपन्न हो गया। धार्मिक डोल मेला मे आर्केस्ट्रा के जरिए नर्तकियो ने खूब अश्लीलता परोसी और युवक ट्रैक्टर - टाली पर चल रहे आर्केस्ट्रा के पीछे पूरी रात थिरकते रहे। अखाड़ा खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब लोगों को खूब भायी। मनमोहक झांकियां मेले मे आकर्षण का केन्द्र रही। विजली विभाग के निकम्मेपन के कारण पडरौना शहर का आधा हिस्सा पूरी रात अंधेरे मे डूबा रहा। नतीजतन मेले की रौनक फीकी और सडको पर अंधेरा कायम रहा। बेशक! हर साल की तरह इस बार भी पडरौना नगर के छावनी, सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, कसेरा टोली, तुरहा टोली, दरबार रोड, तिलक चौक तुरहाटोली, समेत सभी अखाड़ों के खिलाड़ी भगवान श्रीकृष्ण की डोल की पूजा-अर्चना के बाद रात के ...