Posts

Showing posts from January, 2024

ईओ अमित सिंह के मनबढई के खिलाफ बोर्ड ने पारित किया था निंदा प्रस्ताव

Image
🔴 पूर्व की घटनाओं को लेकर ईओ अमित सिंह पर हुई होती कार्रवाई तो नही होती श निवार को मारपीट की घटना 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । चेयरमैन व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर अपनी गुण्डई का खुला प्रर्दशन करने वाले ईओ अमित सिंह की मनबढई को लेकर पिछले माह बोर्ड की बैठक में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इसके बावजूद ईओ ने अपने कार्यशैली मे कोई सुधार नही लाया। बताया जाता है कि दिसंबर माह मे नगर पंचायत बोर्ड की आयोजित बैठक मे सभी सभासदों ने ध्वनिमत से ईओ के  विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रमुख सचिव नगर विकास को उसकी कापी भी भेजी थी। ऐसी चर्चा है कि बोर्ड की इस कार्रवाई से भी ईओ अमित सिंह न सिर्फ खासे बिदगे हुए थे बल्कि चेयरमैन, सभासद व अपने मातहतों से अन्दर ही अन्दर खफा चल रहे  थे। गौरतलब कि ईओ की मनबढ रवैया व कार्यालय मे शराब पीकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के मामले को लेकर 19 दिसंबर को नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अध्यक्षता मे बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे सदस्यों ने ईओ अमित सिंह के कुल सात माह के कार्यकाल पर आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव ...

ईओ की गुण्डई : चार माह से ईओ के आखों मे खटक रहे थे चेयरमैन

Image
  🔵  चेयरमैन द्वारा ईओ को नोटिस देने का बाद ही शुरू हो गया शीत युद्ध  🔴 नोटिस के माध्यम से चेयरमैन ने ईओ की कारस्तानी का खोल दिया था पोल 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज नगर पंचायत के ईओ अमित सिंह द्वारा चेयरमैन जेपी गुप्ता के साथ मारपीट किये जाने के मामले को लेकर नगर पंचायत का तापमान जहां बढ गया है वही सत्तारुढ़ जनप्रतिनिधियों का मिजाज भी उबाल ले रहा है। कहना न होगा कि इस घटना का स्क्रिप्ट ईओ अमित सिंह ने चार माह पहले ही लिख दी गई थी ऐसा विश्वस्त सूत्रो का कहना है। बताया जाता है कि अक्टूबर माह मे जब चेयरमैन ने ईओ पर तमाम आरोपों की झड़ी लगाते हुए नोटिस थमाया था उसी समय से ईओ की आंख मे चेयरमैन खटकने लगे थे। यह बात दीगर है कि ईओ जिस मौका की तलाश कर रहे थे वह शनिवार को मिल गया। अब सवाल यह उठता है कि मारपीट जब दोनो तरफ से हुई है, चोटिल दोनो पक्ष के लोग हुए है और विवाद की शुरुआत कर्मचारी व ठेकेदार की पिटाई कर ईओ द्वारा की गयी तो फिर ईओ के खिलाफ मुकदमा क्यो नही दर्ज किया गया? जबकि तमकुहीराज पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए ईओ के तहरीर पर एक पक्ष के खिलाफ घट...

ईओ की गुण्डई : चेयरमैन और कर्मचारी को पीटा, समर्थकों ने ईओ को कूटा

Image
  🔵  ईओ के तहरीर पर अध्यक्ष सहित छह पर मुकदमा दर्ज  🔴 तमकुहीराज पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से चेयरमैन व समर्थकों मे रोष 🔵संजय चाणक्य  कुशीनगर । कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने व कार्यालय मे आम जनमानस के साथ दुर्व्यवहार कर अपनी गुण्डई का खुला प्रर्दशन करने वाले नगर पंचायत तमकुहीराज के ईओ अमित सिंह अपने कुकृत्यो को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। सभासद व मातहतों को अपने जूते की नोक पर रखने का दम भरने वाले ईओ अमित सिंह शनिवार को नगर पंचायत की गरिमा को तार-तार करते हुए अपनी मनबढई का एक काला इतिहास लिख दिया। वह पहले कर्मचारी और ठेकेदार के साथ मारपीट किये और जब बीच बचाव कर मामले को शांत कराने के लिए मैदान मे उतरे चेयरमैन तो ईओ ने उनका गिरेबान पकड उनको भी लात-घूंसे जड दिये, यह देख अध्यक्ष के समर्थक व सभासदों ने ईओ की जमकर कुटाई कर दी। कुछ ही पल मे नपा कार्यालय अखाडे में तब्दील हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पुलिस एक तरफा कार्रवाई करते हुए ईओ के तहरीर पर अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, फिजा मे लहराया तिरंगा

Image
  🔴 राष्ट्रीय महापर्व पर डीएम ने दिलाया सामुहिक संकल्प  🔴 जिलाधिकारी बोले- हमारा संविधान हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस मे है भाई - भाई के पथमार्ग पर चलने का  देता है प्रेरणा देता 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बुद्ध नगरी में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व, गर्व और उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी और अर्द्धसकारी सस्थानो पर झंडा फहराने के बाद " जन गण मन अधिनायक की जय हो भारत भाग्य विधाता " राष्ट्रगान की धुन से धरती-आसमान  गुंजायमान रहा। जनपद के  सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो के विभागाध्यक्षो ने अमर शहीदो को याद किया और उनके बीरगाथाओ पर विस्तृत प्रकाश डाला।  आजादी के 75 वे गणतंत्र वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रातः साढे बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि यह आजादी लाखो जवानों और क्रान्तिकारियों के बलिदान के ब...

गणतंत्र दिवस : फिजा मे लहराया तिरंगा

Image
  🔵 पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति के रूप में बढ रहा है आगे- राज्यमंत्री  🔴 उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गये पुलिसकर्मी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। 75 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वदेमातरम, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा। हर तरफ जहां आसमान मे तिरंगा लहराया और अमर शहीदों को नमन कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने माँ भारती के सपूतो को नमन किया।पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे  पुलिस लाइन में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने झंडा फहराया।  इस दौरान उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। मंत्री ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सपूतो...

जिलाधिकारी बोले: राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण

Image
  🔵  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर  30 हजार से अधिक लोगों ने लिया मतदान करने का संकल्प 🔴 शत प्रतिशत मतदान कर जनपद मे बनाये रिकार्ड - एसपी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा लोकतंत्र के महापर्व मे सभी की भागीदारी जरूरी है। राष्ट्र निर्माण मे हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिले के सभी युवा अपने-अपने गांव व मोहल्लों में सौ फीसदी मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करे। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्वप्रेरित होकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।  जिलाधिकारी गुरुवार को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क मे आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने मे हम अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी बनाने के लिए बढ़चढ़ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी का सार्थक सहयोग जरूरी है।उन्होंने तल्ख लहजे मे कहा कि चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता प्रभावित करने वाले तत्वों को क...

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगो को करे प्रेरित : एडीएम

Image
  🔴 हनुमान इंटर कालेज मे आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने कहा कि समाज में ऊंचाई हासिल करने के लिए गलतियों से सबक लेना होता है। हमसे किस स्तर पर क्या चूक हो गयी है ,उस पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कहा पहले कुशीनगर का मतदान प्रतिशत 67 था। इसे बढ़ाकर 85 करने के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा। एडीएम श्री मिश्र मतदाता दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार को पडरौना नगर मे स्थित हनुमान इंटर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। एडीएम ने कहा कि  हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। इसके पूर्व मतदाता दिवस 2024 लिखे गुब्बारे आकाश ...

केसरिया हुआ शहर, चारों तरफ 'जय श्रीराम' की गूंज मनायी गयी दीपावली

Image
🔴 अयोध्या मे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय हुआ कुशीनगर  🔵 शहर से लेकर गांव तक हुआ श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान 🔴 भगवामय हुआ क्षेत्र, चारो तरफ श्रीराम की गूंज  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । श्रीरामनगरी अयोध्या धाम में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र भगवान श्रीराम के रंग में रम गया। पूरा जनपद त्योहारी माहौल में श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शहर की सडके प्रभू राम के पताके, फूलो और लाइट से भगवामय रहा। जगह जगह शोभायात्रा निकाली गयी जिले के मंदिरों में दिनभर अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन, सुन्दरकाण्ड पाठ, अखंड रामायण और धार्मिक आयोजन होता रहा। शाम को सभी मंदिरों व घरो में रामज्योति जलाया गया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार सोमवार को खत्म  हुआ। 500 वर्षों से अधिक समय से इस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे लोग जमकर खुशियां मनाये। कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर से लेकर कसया, हाटा, तमकुहीराज, सेवरही, दुदही, सुकरौली, खड्डा, छितौनी, नेबुआ नौंरगिया, कप्तानगंज, मथौली, रामकोला  सहित सभी कस्बे और जि...

अयोध्या राम मंदिर मे विराजमान हुए श्रीरामलला

Image
🔴 प्राण प्रतिष्ठा का करे दर्शन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  अयोध्या । आखिर वह शुभ घडी आ गयी अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी मे84 संकेड मे संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रीराम के प्रथम दर्शन हुए। इस दौरान गर्भगृह में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन, संघ प्रमुख मोहन भागवत, और मुख्य यजमान अनिल मिश्रा उपस्थित रहे। सर्व प्रथम मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से हुई। सुबह 10 बजे से 18 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। समारोह मे देश-विदेश से कई अतिथि पहुंचे हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। प...

पीएम मोदी के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

Image
  🔵 पारदर्शी व्यवस्था के कारण देश में गरीबी कम हुई', 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी 🔴 पीएम मोदी ने नेतृत्व मे हर क्षेत्र मे हुआ है अभूतपूर्व विकास - विनय  🔵 युगान्धर टाइम्स /आईएनए  कुशीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी व्यवस्था, ईमानदार प्रयास और जनभागीदारी के दम पर पिछले दस वर्षों में तकरीबन 25 करोड लोगो को गरीबी से बाहर निकाला गया है। गरीबी रेखा के आंकड़ों में आई गिरावट को रेखांकित करने वाली नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने गरीबों की मदद करने के लिए अन्य देशों के सामने एक मॉडल पेश किया है और दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे जिसका सीधा प्रसारण पडरौना नगर में स्थित नगर पालिका कार्यालय मे अध्यक्ष विनय जायसवाल के मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और मेघालय राज्य के 5 लाभार्थियों से ऑनलाइन...

छह जिलो से शुरू होगा अयोध्या तक हेलीकॉप्टर सेवा

Image
🔵 गोरखपुर,वाराणसी,लखनऊ,प्रयागराज,  मथुरा  और आगरा से भरेगी उड़ान  🔴 प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता आपरेटर का कर लिया गया है चयन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   अयोध्या । राममय हुई श्रीरामनगरी अयोध्या के नाम एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। योगी सरकार राम भक्तों और पयर्टकों को हेलिकॉप्टर से अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। अयोध्या के लिए छह जिलो से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है, जहां श्रद्धालु आसमान से प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे। सूबे के मुखिया  योगी आदित्यनाथ ने इस सेवा को मंजूरी दी है। लखनऊ से वह इसकी शुरुआत करेंगे। काबिलेगौर है कि सूबे सरकार की ओर से प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता आपरेटर का चयन कर लिया गया है, जो आपरेशनल माॅडल पर हेली सर्विसेस की सेवायें प्रदान करेगा। राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। वहीं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, योगी सरकार श्रद्धालुओं को ...