Posts

Showing posts from January, 2023

माता जानकी के मायका से चली शालीग्राम शिलाओ का बुद्धनगरी मे हुआ भव्य स्वागत - पूजन

Image
🔴 जय श्रीराम  के जयघोष से गुंजायमान हुआ कुशीनगर 🔴 6 करोड़ वर्ष पुरानी शालिग्राम शिलाएं 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर। पडोसी राष्ट्र  व माता जानकी की मायका नेपाल की शालीग्रामी नदी से निकाली गयी शालीग्राम की दो शिलाए मंगलवार को कुशीनगर पहुंची। यहां भव्य स्वागत के साथ ग्यारह आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शालीग्राम शिलाओ की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी ।जय श्रीराम के जयघोष से बुद्धनगरी गुंजायमान हो उठा।  इस दौरान ग्यारह पंडितों द्वारा किये जा रहे शंखनाद व बजाये जा रहे घंट आकर्षण का केंद्र रहा।  काबिलेगौर है कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में बने रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के मुख्य मंडप मे निर्मित होने वाले भगवान श्रीराम, माता जानकी, संकट-मोचन हनुमान के साथ प्रभु श्रीराम के सभी भाइयों की प्रतिमाओं का निर्माण शालिग्राम पत्थर से होना है। इसके लिए नेपाल के काली गंडकी नदी से शालीग्राम के 40 टन वजन की दो विशाल शिलाएं निकालकर दो ट्रकों के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना की गयी है। फूल-माला के साथ लाल, भगवा, पीला व सफेद कपडो से सजाकर इन शालीग्राम के शिलाओं को ट्र...

स्नातक एमएलसी चुनाव में 45.57 फीसदी पडे वोट

Image
🔴 चुनाव के दौरान सील रहीं जनपद की सीमा 🔵डीएम,एसपी,सीडीओ,एडीएम, एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड के स्नातक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) सोमवार को जनपद के 16 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चले मतदान में  13580 मतदाताओं में 6189 अर्थात 45.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जनपद की सीमाएं भी सील रहीं। गौरतलब है कि गोरखपुर - फैजाबाद खंड सीट से भाजपा ने  देवेन्द्र प्रताप सिंह व सपा ने करुणा कांत  को प्रत्याशी बनाया था। दोनों के बीच ही सीधा मुकाबला देखने को मिला। चुनाव समाप्ति के बाद कुल पच्चीस प्रत्याशियों के भाग्य पर 13580 के सापेक्ष 6189 मतदाताओं ने मुहर लगाया है। 2 फरवरी को इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार सिंह  ने प्रत्...
Image
🔴 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फोटो  🔵 न समाज की परवाह, न इज्जत की चिंता  🔴 वीके सिंह  गोरखपुर। इसे प्यार कहें या मजबूरी या फिर पागलपन कहे, जिसे न तो समाज की परवाह है और न इज्जत की चिंता। किस्सा एक बुजुर्ग की है जिसने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी रचाकर अपनी पत्नी बना लिया है। यह अनोखा मामला पूर्वांचंल  के गोरखपुर जिले का है, जहां एक 70 साल के बुजुर्ग ससूर ने अपनी 28 साल की बहू से मंदिर में शादी रचाई है। इस शादी से दोनो खुश है। दोनों की शादी का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। हालांकि युगान्धर टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।  🔴 एक नजर पूरे मामले पर काबिलेगौर है कि गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय निवासी कैलाश यादव की अपनी 28 वर्षीय बहू पूजा के साथ मंदिर में शादी करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र मे जोरो पर है। मजे की बात यह है कि बुजुर्ग या फिर कहे अपने ससुर से शादी रचाने वाली बहू काफी खुश है वह समाज की परवाह किये ...

बंद कमरे मे मिला सिपाही की पत्नी का शव, सिपाही पर हत्या की आशंका

Image
🔴 विभागीय कार्रवाई के खौफ से सिपाही ने किया था अपनी प्रेमिका से शादी  🔴  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । तीन माह पूर्व कार्रवाई के डर व पुलिस अधीक्षक के पहल पर गैर समुदाय की लडकी से शादी करने वाले सिपाही की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे बंद कमरे मिला है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि सिपाही ने अपनी पत्नी को अपने जिन्दगी से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी है। सबब यह है कि यह शादी सिपाही द्वारा किये गये कुकर्म के बाद विभागीय कार्रवाई के खौफ मे मजबूरन किया गया था। हालांकि मृतका के परिजन युवती की हत्या का आरोप सीधे  सिपाही रोशन राय पर लगा रहे है। उनका आरोप है कि सिपाही आए दिन पत्नी को मारता पीटता था और उसे अपनी जिन्दगी से हटाने का धमकी देता था। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल सिपाही रोशन राय से मृतका सोनी अंसारी का परिचय हुआ था। उस समय सिपाही कसया थाने पर तैनात था। सिपाही ने अपनी प्रेमिका से शादी का आश्वासन दिया जिस पर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बताया जाता है कि सिपाही रोशन राय हेतिमपुर में किराए का मकान लिया और एक साल तक साथ रहे। बीते ...

गणतंत्र दिवस पर डीएम ने दिलाया सामूहिक संकल्प

Image
🔴 जिलाधिकारी बोले- हमारा संविधान हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस मे है भाई - भाई के पथमार्ग पर चलने का  देता है प्रेरणा  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बुद्ध नगरी में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व गर्व और जोश के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह सरकारी और अर्द्धसकारी सस्थानो पर ध्वजारोहण के बाद " जन गण मन अधिनायक की जय हो भारत भाग्य विधाता " राष्ट्रगान की धुन से धरती-आसमान  गुंजायमान रहा। जिला मुख्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो पर जहां विभागाध्यक्षो ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदो को याद किया और उनके बीरगाथाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला।  आजादी के 74 वे गणतंत्र वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रातः साढे बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि यह आजादी लाखो जवानों और क्रान्तिकारियों के बलिदान के बाद प्राप्त ह...

फिजा मे गूंजा " भारत माता की जय ''

Image
🔴 जनपद मे उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस   🔴 उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गये पुलिसकर्मी 🔵 याद किये गये अमर शहीद 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वदेमातरम, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा। जिले मे चहुंओर आसमान मे जहां तिरंगा लहराया और अमर शहीदों को नमन कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने माँ भारती के सपूतो को नमन किया।पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।  निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे  पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विजयलक्ष्मी गौतम  ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान को बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विजयलक्ष्मी गौतम  ने आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। मंत्री ने जनपद ...

सड़क दुर्घटना मे दो सगे भाइयों की मौत

Image
🔴 परिवार में मचा कोहराम  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के  तमकुहीराज कस्बा के ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पडोसी राज्य बिहार के गोपालगंज जिले के अमवा विजयपुर निवासी बदरू दोजा हसन के 30 वर्षीय पुत्र नदीम सरवर व 26 वर्षीय पुत्र नौशाद सरवर  एक ही बाइक से तमकुहीराज की ओर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे तमकुहीराज के फोरलेन ओवरब्रिज पर पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवकों के पास मिले कागजात और मोबाइल से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नदीम...

थानेदार अंकल ! पापा रोज पीकर आते है शराब, प्लीज बंद करा दीजिए दुकान

Image
🔴 मासूम की शिकायत पर पिता को थाना बुलाकर शराब न पीने की दिलाई शपथ 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर। थानेदार अंकल ! पापा रोज शराब पीकर घर आते है। प्लीज इनका शराब छुडवा दीजिए अंकल । आठ वर्षीय मासूम की आवाज जैसे ही थानाध्यक्ष के कानो मे पडी वह विचलित हो उठे। वह मासूम को अपने पास बुलाये और उसके सिर पर हाथ फेरते हुए उसकी पूरी बात सूने। मासूम की गुहार ने थानाध्यक्ष को अन्दर से इतना झकझोर दिया कि वह फौरन उस बच्चे के पिता को न सिर्फ थाने मे तलब होने का निर्देश दिया बल्कि उस मासूम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके पढाई का सारा खर्च उठाने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले लिया। इतना ही नही उन्होंने बच्चे की पठन-पाठन की सारी सामग्री खरीदकर दिया। काविलेगौर हो कि मंगलवार को दोपहर तकरीबन दो बजे कसया थाना परिसर में पहुंचा आठ वर्षीय मासूम थानेदार डॉ.आशुतोष तिवारी के सामने अपने पिता पर आरोपो की झड़ी लगा दी। मासूम ने थानेदार से कहा कि थानेदार अंकल ! पापा रोज शराब पीकर घर आते है। आप प्लीज! शराब की दुकान बंद कर दीजिए। ताकि पापा शराब पीना छोड दे। थाना प्रभारी ने मासूम के सिर पर हाथ फेरते हुए पूछा, क्या बात है बेट...

स्वामी के बिगड़े बोल, रामचरित मानस पर किया वाहियात टिप्पणी

Image
🔴 मौर्य पहले भी कर चुके है देवी-देवताओं पर घटिया टिप्पणी  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ । बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस पर किये गये वाहियात टिप्पणी का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ कि यूपी में समाजवादी पार्टी के एमएलसी व विवादित बयानों के महारथी स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रातचरित मानस को लेकर घटिया बयान दिया है। मौर्य ने बीते रविवार को कहा- तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए रामचरित मानस लिखा है जिसे करोड़ों लोग  नहीं पढ़ते है। उन्होंने कहा कि सरकार को रामचरित मानस के आपत्तिजनक अंश हटा देना चाहिए या फिर इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।  काबिलेगौर है कि दस  दिन पूर्व बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने महाग्रंथ रामचरित मानस के बारे मे विवादित टिप्पणी की थी। चंद्रशेखर ने महाग्रंथ रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला हिंदू धर्म का पुस्तक बताया था। अब मौर्य भी उस राह पर चल पडे है। मौर्य अपने वाहियात टिप्पणी पर यही विराम नही लगाये। वह एक चैनल पर बातचीत करते हुए अपने घटिया वक्तव्य को जारी रखा। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस मे एक श्लोक पूजहि...

बुद्धनगरी मे देह व्यापार के कारोबार पर नही लग रहा अंकुश

Image
🔵 गंदा है पर धंधा पार्ट-3 🔴 संजय चाणक्य   कुशीनगर । अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाली बुद्धनगरी मे रेस्टोरेंट व होटलों मे बेखौफ रुप से  संचालित हो रहे देह व्यापार के कारोबार पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि इन कारोबारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई सिर्फ दिखावटी हो रही है। चर्चा-ए-सरेआम है कि छापेमारी से पहले देह व्यापार के कारोबारियों को पुलिस द्वारा ही अपने आने की सूचना दे दी जाती है। नतीजतन पुलिस जब मौके पर पहुंचती है तो सब कुछ सामान्य रहता है और पुलिस वहा के सामान्य स्थिति की फोटोग्राफी कराकर अपना पीठ खुद थपथपाती है। कहने वाले कहते है कि इसके पीछे होटल व रेस्टोरेंट मालिकों से हर माह इनको बक्शीश मिलता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। क्योंकि दावा देह व्यापार करने वाले कारोबारी ने ही किया है। गौरतलब है कि पूरे विश्व में शान्ति व अहिंसा के संदेश का अलख जगाने वाले तथागत बुद्ध की धरती कुशीनगर के एनएच-28 के किनारे देह व्यापार का अनैतिक कारोबार बीते डेढ दशको स...

तत्कालीन थानाध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप, जांच की मांग

Image
🔴 पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर लगायी गुहार  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाने में वर्ष 2021 में संगीन धाराओं में दर्ज कराए गए एक मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए साक्ष्यों के आधार पर दर्ज किये गये मुकदमे को फर्जी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है । खास बात यह है कि मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करने के दौरान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने की बात कही है । जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने पर मु.अ.संख्या 285/2021 के तहत धारा 376 डी व 5/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था । मामले में रामकोला क्षेत्र के सिंगहा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मणि त्रिपाठी पुत्र स्व . मंगल तिवारी और कुछ अन्य को नामजद किया गया था । सूचना के मुताबिक मामले में पुलिस की भूमिका शुरु से ही संदिग्ध रही और उस पर दुर्भावनापूर्ण से काम करने का आरोप भी लगा था । बाद में पीड़ित ने दर्ज मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली , जहां से उन्हें गिरफ्तारी पर र...

विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व करता भारत

Image
🔵 डॉ. सुधाकर कुमार मिश्रा सामान्य तौर पर विकासशील देशों को "3A"के रूप में देखा जाता है अर्थात A=Asia(एशिया);A=Africa (अफ्रीका) और, A=America (लैटिन अमेरिका)  इन देशों की व्यवस्था नवोदित स्वतंत्र राष्ट्र की है अर्थात ये राष्ट्र साम्राज्यवाद के शिकार रहे हैं ,इनके आर्थिक संसाधनों का भरपूर दोहन किया गया है । इनकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रति व्यक्ति आय, शोध व विकास का स्तर भी निम्न हैं। भारत वर्ष 2022 में विकासशील देशों के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया है, वर्ष 1961 में आयोजित गुटनिरपेक्ष देशों (NAM)के पहले सम्मेलन में व्यापारिक  संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी  एवं वर्ष 1972 में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) ने अपने सदस्य देशों के बीच आर्थिक - संबंधों की मजबूती के लिए समझौता किए थे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विकासशील देश संपूर्ण मानवता की समृद्धि , लोक कल्याण  एवं मानवता की भलाई और मानवीय समृद्धि वाला वैश्वीकरण चाहते हैं ।भारत G - 20 के अध्यक्ष की हैसियत से ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशो (कम विकसित देशों) से जुड़े सामय...

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा

Image
🔴 पुलिस ने 19 मोटरसाइकिल के साथ 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद की स्वाट व पड़रौना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने चोरी की 19 अदद मोटर साईकिल कुल कीमत लगभग 15 लाख रूपये के साथ 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपराध एंव अपराधरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे गुरुवार को जनपद के स्वाट टीम व पड़रौना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल शाहपुर व खिरकिया तिराहे के पास से अभियुक्त शमशाद अंसारी पुत्र हमीद अंसारी निवासी उर्दहा वार्ड संख्या 2 मस्जिदिया टोला थाना रामकोला, सुनील यादव पुत्र जितेन्द्र यादव साकिन लुअठवा अहिर टोली थाना विशुनपुरा व आनंन्द सागर पुत्र गोपीचन्द्र प्रसाद लुअठवा अहिर टोली थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया। इनकी निशादेही पर चोरी की 19 अदद मोटरसाईकिल की बरामदगी की गयी। बरामद की गयी वाहनों में से सात वाहन गोरखपुर जनपद, दो देवरिया जनपद,...

बिचौलियों और क्रेशरो पर गन्ना बेचने को मजबूर है किसान

Image
🔴 किसानों की आय दोगुनी करने का दावा छलावा साबित हो रहा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पूर्वांचल की धरती का सोना कहे जाने वाला गन्ना दुर्दशा के मुहाने पर खड़ा है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कुशीनगर जनपद में हवा हवाई साबित हो रहा है। सबब यह है कि किसान अपने खून पसीने से सिचकर तैयार की गई गन्ने की फसल को औने पौने दामों पर बिचौलियों और गन्ना क्रेशरो के हाथो बेचने के लिए विवश  हैं। छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है। नतीजतन किसान का गन्ना दो सौ ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में किसान की लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रही है।  काबिलेगौर है कि जिले  की अधिकांश चीनी मिलो को चले एक माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन समय से सप्लाई टिकट नहीं मिलने के कारण किसान अपना गन्ना चीनी मिलों के बजाय बिचौलियों के हाथो बेने और क्रेशर पर गिराने के लिए मजबूर  हैं। कहना न होगा कि सप्लाई टिकटों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने  एसएमएस के जरिए पर्चियां उपलब्ध कराने का सिस्टम लागू किया है और सॉफ्टवेयर के जरिए किसानों को सप्लाई टि...

करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बहुआस गाँव मे करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक खेत मे के काम करके घर लौट रहे था तभी विद्युत पोल मे दौड रही करेंट की चपेट में आ गया।  परिजन घायल अवस्था मे अस्पताल लेकर पहुचे जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से मिली सूचना के काफी देर बाद पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजआगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। कप्तानगंज के बहुअस गाव के कुंजी टोला निवासी 40 वर्षीय हरेन्द्र सहानी पुत्र चौथी को मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान करेंट की  चपेट में आने से घायल हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपस के लोग इकट्ठा होकर जब तक हरेन्द्र को बचाने की कोशिश करते तब तक वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद आनन फानन में परिजनों घायल हरेन्द्र को लेकर मथौली स्थित सीएचसी पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक हरेन्द्र खेती बाड़ी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के तीन बच्चे है जिनम...

अब सौर ऊर्जा से जगमग होगा खड्डा क्षेत्र का गांव

Image
🔴 चार वर्षों से ढिबरी युग मे जी रहे है बाढ प्रभावित क्षेत्रों के चार ग्राम पंचायतों के बाशिंदे 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के खड्डा क्षेत्र के गंडक नदी पार बसे बाढ़ प्रभावित गांवों के बाशिंदे विगत चार वर्षों से ढिबरी व लालटेन युग मे जीने के लिए  मजबूर है। इन गांवों में रोशनी के लिए 127 सोलर लाइट लगवाने की तैयारी है। गांवों की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लगाकर समस्या को दूर करने की पहल शुरू हो गयी है। विधायक विवेकानंद पांडेय के प्रयास से सौर ऊर्जा के लगाने की मंजूरी शासन ने दी है। काबिलेगौर है कि गंडक नदी पार बसे गांवों में बाढ़ की वजह से चार वर्ष पूर्व पोल और तार टूट गए। इसके बाद वहां लोगों को बिजली की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। गांव के लोग ट्रैक्टर की बैट्री से अपना मोबाइल चार्ज करते हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए चार गांवों में सोलर स्ट्रीट लगाने की पहल विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय ने की। उनके प्रयास पर शासन ने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) योजना के तहत मरचहवा (बसंतपुर) गांव में 27, शिवपुर गांव में 40, नरायनपुर में 12, हरिहरपुर गांव में 28 स्...

वायरल आडियो दावा: डीएम ही नही सांसद- विधायक को भी जाता है आवास का पैसा

Image
🔵  वायरल आडियो में निवर्तमान सभासद स्वीकार कर रहा  पच्चीस से पचास हजार रुपये वसूल किये गये प्रति आवास  🔴 नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या-दस में 560 आवास हुए आवंटित, दावे के मुताबिक 1 करोड़, 40 लाख की हुई वसूली 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे की योगी सरकार और उनके सरकारी  मुलाजिम ढिंढोरा पीटकर भ्रष्टाचार खत्म करने का जहाँ दावा कर रहे है। वही जनपद के कुशीनगर नगरपालिका परिषद के एक निवर्तमान सभासद का वायरल आडियो सरकार की सरकारी मशीनरी से लगायत जनप्रतिनिधियों के दावों को आइना दिखाते हुए कटघरे मे खडा कर दिया है। ऐसे मे सवाल यह उठता है योगीजी महाराज का भ्रष्टाचार मुक्त यूपी का सपना कैसे साकार होगा ? वायरल आडियो में सत्ता में बैठे सांसद- विधायक से लगायत जिलाधिकारी पर भी आवास के नाम पैसा लेने का आरोप लगाया जा रहा है। इतना ही नही निवर्तमान सभासद स्वयं को भी 5 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार कर रहा है।  काविलेगौर है कि विगत तीन दिनों से  नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या दस बाल्मीकि नगर के निवर्तमान सभासद का आडियो सोशल मीडिया पर खू...

बुद्धनगरी मे थमने का नाम नही ले रहा है देह व्यापार का कारोबार

Image
🔴 गंदा है पर धंधा है - पार्ट टू 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । गन्दा है पर धंधा है के तर्ज देह व्यापार के अवैध कारोबारी अपने इस अवैध कारोबार को  बुद्धनगरी सहित आस-पास क्षेत्रों मे व्यापक स्तर पर बढा रहे है।चर्चा-ए-सरेआम कि पूरी दुनिया को शान्ति का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर मे संचालित हो रहे रेस्टोरेंट व होटलों के कुछ कारोबारी  नाबालिग व भोली-भाली मासूम लड़कियों को अपने झांसे में फंसाकर चकाचौंध की दुनिया का मलिका बनाने का दावा करके उन्हें जिस्म के सौदागरों के आगे परोस रहे है। यही वजह है कि समाज को दूषित करने वाला व अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त बुद्धनगरी को कलंकित करने वाला यह कारोबार जनपद के आस-पास के गलियारों मे भी पांव पसारते जा रहा है। सबब यह है कि किसी मासूम की मजबूरी का फायदा उठाकर तो किसी को रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर इस अनैतिक धंधे में उतारने वाले कुशीनगर के इज्जतदार रेस्टोरेंट व होटल मालिकों  द्वारा न सिर्फ भारतीय संस्कृति को खुलेआम रौंदा जा रहा बल्कि बहुतेरे लड़कियों का जिन्दगी बर्बाद कर उन्हें उनके हाल पर छोड...

डिजिटल महाशक्ति बन रहा है भारत

Image
  🔴 डॉ सुधाकर कुमार मिश्रा भारत इस वर्ष जी-20 समूह (विकसित + विकासशील राज्यों )के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। इस मंच का भारत को नेतृत्व करना इस तथ्य, मूल्य एवं आदर्श की उपादेयता है कि भारत का वैश्विक प्लेटफॉर्म पर उदीयमान व्यक्तित्व( नेताजी की भूमिका ,अर्थात जो सबको नेतृत्व प्रदान करें ,जो वैश्विक समस्याओं का समाधान करने के लिए योग्य नेतृत्व देने की क्षमता या इन समस्याओं के समाधान के लिए ' बड़े भाई ' की भूमिका में खड़ा हो)। वैश्विक स्तर के विकासशील देश (राज्य) भारत के नेतृत्व की ओर आशा से देख रहे हैं; कोरोनावायरस (कोविद- 19) के नकारात्मक प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था मालगाड़ी की वेगकी स्थिति में आ चुकी है। रूस-  यूक्रेन युद्ध इसी स्थिति में ला दिया है कि प्रत्येक विकासशील राष्ट्र संरक्षक खोज रहा है। हथियारों का आयात कर रहा है ;क्योंकि 22 वीं सदी भी रूस-  यूक्रेन युद्ध के दौरान प्राकृतिक अवस्था (पूर्व -  सामाजिक एवं पूर्व  - राजनीतिक ) अवस्था में दिखाई दे रही है। दक्षिण एशिया का शुभ संकेत है कि श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में लोमड़ी के समान चातुर्य व...

बुद्धनगरी मे बेखौफ चल रहा है देह व्यापार का कारोबार

Image
🔵 कुशीनगर के होटलो मे लगती है नाबालिग लड़कियों की बोलिया 🔴 कसया थाना क्षेत्र के हिरनहापुर से गोपालगढ़ हाइवे तक रेस्टोरेंट व होटलो में चल रहा देह व्यापार का धंधा 🔵  संजय चाणक्य  कुशीनगर। सूबे की योगी सरकार और उनकी सरकारी मशीनरी जहा भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली को अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए भागीरथ प्रयास कर रही है वही यहां के कुछ मनबढ लोग देह व्यापार के अनैतिक कारोबार को बढावा देकर कुशीनगर के नाम को कलंकित करने मे जुटे हुए है। चर्चा-ए-सरेआम है कि गंदा है पर धंधा है के तर्ज पर हाइवे के किनारे संचालित  रेस्टोरेंट व होटल देह व्यापार के अवैध कारोबार का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ऐसा नही है कि पुलिस समाज को दूषित करने वाले इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले कारोबारियों से अनभिज्ञ है बल्कि कहने वाले कहते है कि इस धंधा मे लिप्त कारोबारी यहां के स्थानीय पुलिस के संरक्षण मे ही डंका की चोट पर जिस्मफरोशी के कारोबार चार चांद लगा रहे है। यही वजह है कि इन अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है और उन्हें अपने इस अवैध धंधे को लेकर तनिक भी कभी भय नही ...