मुख्यमंत्री जी। नंदलाल के रसूख के आगे पीडित की जुबान पर लगा ताला
🔴 आयुष्मान कार्ड पर फर्जी आपरेशन का मामला रसूख और धनबल के दम पर किया मैनेज 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। बुद्धा हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के संचालक नंदलाल कुशवाहा ने अपने रसूख व धनबल के दम पर आयुष्मान कार्ड पर बुद्धा हास्पिटल द्वारा किये गये कृष्णा वर्मा का फर्जी आपरेशन की चल रही जांच को मैनेज कर लिया है। बताया जाता है कि नंदलाल के रसूख के प्रभाव में आकर कृष्णा ने जांच अधिकारियों के सामने बुद्धा हास्पिटल के संचालक व आपरेशन करने वाले डाक्टर को बचाने के लिए अपना बयान बदल दिया जबकि बुद्धा हास्पिटल व चिकित्सक के खिलाफ कृष्णा द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराये गये हास्पिटल के दस्तावेज व शिकायती पत्र के साथ कैमरा पर दिये गये बयान का वीडियो साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित है जो पूर्व में प्रकाशित खबरो के साथ भी अटैच रहा है। सूत्रो का दावा है कि कृष्णा के आयुष्मान कार्ड पर बुद्धा हास्पिटल ने लाखो रुपये भुगतान लिया है। बुद्धा हास्पिटल ने आयुष्मान भारत योजना को अपने कमाई का जरिया बनाया है। बतादे कि बीते दिनो एक अखबार के स्ट्रींग आपरेशन मे पडरौना के एक चिकित्सक द्वारा आयुष्मा...