Posts

Showing posts from March, 2025

मुख्यमंत्री जी। डीपीओ के कारगुजारी का लंबी है फेहरिस्त

Image
  🔴 विधायक, डीएम और सयुंक्त सचिव पर भारी है डीपीओ का रसूख 🔴 दागदार डीपीओ की शासन-सत्ता मे है मजबूत पकड, गुनाहों की लंबी फेहरिस्त के बाद भी नही है कोई खौफ 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। म हिला सम्मान व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दम भरने वाली सूबे की योगी सरकार के इस दावे को कुशीनगर जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय खुलेआम पलिता लगा रहे है। ऐसी चर्चा है कि डीपीओ एक नियोजित तरीके से सरकार की छवि धूमिल कर रहे है। शासन-सत्ता में इनका रसूख इस कदर प्रभावी है कि तत्कालीन जिलाधिकारी व संयुक्त सचिव द्वारा डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के बावजूद अब तक इनका कोई बाल बाका नही कर सका। इतना ही नही बीते दिनो हाटा विधायक ने डीपीओ के खिलाफ जांच मे दोषी पाये डीएम के रिपोर्ट के साथ बाल विकास एंव पुष्टाहार मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। किन्तु अफसोस डीपीओ के रसूख के आगे सभी बौना साबित हो रहे है। मुख्यमंत्री जी। कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय के कुकर्मों की फेहरिस्त बहुत लंबी है।बात सरकार के महिला सम्मान के विपरीत महिला कर्म...

14 अप्रैल को सूर्य मंदिर मे 21 निर्धन कन्याओ के होंगे हाथ पीले

Image
🔴 केडी शाही जन जागृति संस्थान तुर्कपट्टी के तत्वावधान में 14 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । केडी शाही जनजागृति संस्थान, तुर्कपट्टी महुअवा द्वारा अनवरत 23 वर्षो से निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस परम्परा को आगे बढाते हुए 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन आगामी 14 अप्रैल को तुर्कपट्टी स्थित सूर्यमंदिर में आयोजित किया गया है। यह आयोजन पूर्ण रूप से पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न होगा। यह जानकारी शनिवार को संस्था के संरक्षक व समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुधीर शाही व कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले तेइस वर्षों में 650 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। इस पवित्र महायज्ञ का श्रीगणेश वर्ष 2003 में सूर्यमंदिर परिसर में हुआ था। इस वर्ष भी यह आयोजन एतिहासिक गुप्त कालीन सूर्य मंदिर परिसर में ही होगा।  उन्होंने बताया सूर्यमंदिर मंदिर परिसर के यज्ञशाला में सायंकाल सात बजे 21 निर्धन कन्याओं का ...

यौन उत्पीड़न के आरोप मे डीपीओ पर हो सकती है कार्रवाई

Image
  🔴 डीपीओ के चरित्र पर पहले भी लग चुका है आरोप 🔵 जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के साथ डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भेजी संस्तुति 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। कभी भ्रष्टाचार तो कभी महिला कार्यकत्रियो से छेडख़ानी के आरोप में जनपद से लगायत शासन के गलियारों में चर्चा मे रहने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय एक बार फिर अपने आदतन कारगुजारी को लेकर चर्चा मे है। इनके ऊपर जोमैटो के एक महिला कर्मचारी के साथ छेडख़ानी व यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद जिलाधिकारी ने डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति करते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। ऐसी चर्चा है कि शासन द्वारा कभी भी डीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। बतादे कि जिला प्रशासन के सहयोग से फीडिंग इंडिया (जोमैटो) स्नेहशाला द्वारा तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में कुल बीस आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 19 जुलाई - 2024 को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के राजपुर का बगहा 3 बाबू टोला भरवलिया को पहले मॉडल व विकसित आंगनबाड़ी केंद्र...

बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर सहित ट्रक को किया हाईजैक, लूट की वारदात को दिया अंजाम

Image
🔵 कसया नगर मे एक व्यक्ति के घर आठ घंटे तक चालक को बदमाशों ने बंधक बनाकर रखा 🔴 ट्रक मे लदे सामन लूटने के बाद सुनसान सडक पर चालक और ट्रक को छोडा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। मुख्यमंत्री के गृह शहर गोरखपुर से एक ट्रक ड्राइवर को अपहरण कर कुशीनगर में लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपराधियों ने खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताकर पहले ट्रक को रोका फिर चालक सहित ट्रक को हाईजैक कर कसया पहुचें जहां चालक को आठ घंटे तक बंधक बनाने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर को मुक्त कर खाली ट्रक सुनसान सडक पर छोडकर फरार हो गये।  जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने गोरखपुर मे पहले ट्रक रुकवाकर ट्रक चालक सहित ट्रक को हाईजैक कर लिया। इसके बाव अपराधियों ने चालक सहित ट्रक को कसया लेकर पहुंचे जहां नगर मे एक व्यक्ति के घर मे चालक को तकरीबन आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों ने ट्रक में लदे सामान को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ड्राइवर को धमकाकर ट्रक को एक सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।बदमाशों के चंगुल से छुटने के बाद ट्रक ड्राइवर न...

शहीद दिवस: 23 मार्च 1931 भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी शहादत

Image
  🔵 भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को दी नयी दिशा   🔴 माँ भारती के सपूतों को याद करने के लिए हर वर्ष 23 मार्च को मनाते है शहीद दिवस  🔵  बृज बिहारी त्रिपाठी   कुशीनगर। शहीद दिवस भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद में हर वर्ष मनाया जाता है। 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में तीन महान शहीदों को फांसी हुई थी, इन तीन वीर सपूतों ने अपने प्राण की आहुति देकर स्वतंत्रता के संग्राम को जहां नया मोड दिया, वही आजादी की दिशा को और मजबूत किया। आज भी इस दिन को हम भारतीय शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि हम उनके बलिदान को याद कर सके और संघर्ष को सम्मान दे सके।  🔴 शहीद दिवस का आइने इतिहास  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कई क्रांतिकारी वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा और ऊर्जा प्रदान किया। यह घटना सीधे तौर पर लाल लाजपत राय के बलिदान से जुड़ी हुई थी। 1928 में साइमन कमीशन के खिलाफ पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसका नेतृत्व लाल लाजप...

मुख्यमंत्री जी ! न हुआ विद्यालय डिबार और न हुई डीआईओएस पर कोई कार्रवाई?

Image
  🔵 डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त को कौन बचा रहा है?  🔴 बोर्ड परीक्षा मे  डीआईओएस का लापरवाही,मनमानी और गैरजिम्मेदाराना कार्य प्रणाली के साथ गाइडलाइन की जमकर धज्जियाँ उडाने का मामला  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। मुख्यमंत्री जी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा मे  रिजर्व पेपर से परीक्षा कराने के मामले में अब तक न तो स्कूल डिबार हुआ और न ही इस मामले को पचाने की कोशिश करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी है। नतीजतन साहब के हौसले इस कदर बुलंद कि बिना परीक्षण कराये दस फीसदी कमीशन पर पुराने एरियर का भुगतान शुरू कर दिया है, जो विभागीय गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाकि बोर्ड परीक्षा को सुव्यवस्थित तरीके से सकुशल संपन्न कराने मे पुरी तरह से फ्लोर, लापरवाह और गैरजिम्मेदार साबित हुए डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है ऐसा विभाग से जुडे लोगो का दावा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज पर जुर्माना व डिबार की कार्रवाई के साथ साथ डीआईओएस  को कब ...

रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून

Image
  🔴 जल ही जीवन: पानी बचाने का संकल्प लिजिए  🔵 बृजबिहारी त्रिपाठी     पा नी के बिना जीवन संभव नहीं है। दिनोंदिन बढ़ता जलसंकट चेतावनी है कि अगर हमने अभी से पानी बचाने के उपाय नहीं किए, तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है। धरती पर जितना पानी है, उसका सिर्फ 2.5% ही फ्रेश वॉटर है और इसमें से भी 1% से कम हिस्सा ही आसानी से पीने या इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। बाकी बर्फ के रूप में ग्लेशियरों में या जमीन के नीचे बंद है। इसीलिए हमें अपने अपने स्तर पर पानी बचाने के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। बेशक ! जीवन के लिए हवा के बाद सबसे महत्वपूर्ण है पानी। पानी हमारी जिंदगी का आधार है। पीने के अलावा खाना बनाने, नहाने, खेती करने और फैक्ट्रियों को चलाने तक हर चीज़ के लिए पानी चाहिए। लेकिन आज दुनिया में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बन रही है। अगर हम इसे नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसी बात पर ध्यान दिलाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है। पानी की बर्बादी रोकना इसलिए जरूरी है क्योंकि धरती पर...

उदार व विशाल व्यक्तित्व के परिचायक थे पंडित अनिरुद्ध शुक्ल - नंदकिशोर मिश्र

Image
  🔴 पंडित अनिरुद्ध शुक्ल की 85वीं जयंती समारोह व विद्यालय का वार्षिकोत्सव 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। भाजपा के कुशल संगठनकर्ता व पूर्व विधायक पं नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि पंडित अनिरुद्ध शुक्ल ने समाज मे अपना उदात्त चरित्र स्थापित किया। जो वचन दिया, उसे हर हाल में पूरा करने का उनमें जज्बा था। उसे पूरा करने के लिए वह हर अस्त्र का प्रयोग कर अपने लोगों का मान रखते थे। शिक्षा व शिक्षालयों की स्थापना व इनके संचालन के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य उनके जीवन की अक्षय पूंजी हैं। पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र नेहरू इंटर कालेज , मंसाछापर में शुक्रवार को आयोजित पं. अनिरुद्ध शुक्ल की 85वीं जयंती व विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के शिक्षाविद शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक रहे पं शुक्ल ने निर्धन बच्चों को पढ़ाने व पढ़े लिखे युवकों को बड़ी संख्या में रोजगार देने का कार्य किया। जो उनकी उदारता व विशाल व्यक्तित्व के परिचायक है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि पं अनिरुद्ध शुक्ल ने पड़रौना के ...

कप्तानगंज पुलिस का कारनामा : मुकदमा दर्ज करने से पहले अपने हिसाब से लिखवाती है तहरीर

Image
  🔵 बलवा और लूट का मुकदमा दर्ज करने से करने परहेज करती है कप्तानगंज पुलिस  🔴 दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट व बलवा का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर हुई जमकर मारपीट मे जहां पक्ष की ओर से एक महिला का हाथ टूट गया है वही दसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। इसके बाद दोनो पक्ष ने थाने पर तहरीर दी। बताया जाता है कि जिस महिला का हाथ टूटा है पुलिस उस परिवार पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने लगी। तहरीर न बदलने  पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। इसी दरम्यान थाने पर तहरीर देकर अपने कार से लौट रहे युवक को दोबारा घायल युवक के पक्ष के लोगो ने चारो तरफ से घेरकर धावा बोल दिया। युवक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई इस पर आक्रोशित लोगो ने कार को लाठी-डंडा से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पीडित ने एसपी को दोनो घटनाओं की लिखित शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के दस घंटे बाद तहरीर से पैसा छिनने की घटना को दरकिनार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।  जानकारी के मुताबिक मथौली बाजार के स्वामी विवेक...

सरस हास्पिटल पर लगा प्रसूता को बंधक बनाने आरोप, पति ने डीएम से लगायी गुहार

Image
  🔴 बीते फरवरी माह मे सरस ग्रुप के कसया स्थित आरएस हास्पिटल द्वारा इलाज के अभाव मे युवक को मारने का मामला अभी शान्त नही हुआ है।  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे की योगी सरकार जहां आम लोगो के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है वही जिले में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में निजी अस्पतालों में चिकित्सको मनमानी से मरीजो का शोषण व लापरवाही से मौत का सिलसिला जारी है। बीते फरवरी माह मे सरस ग्रुप के कसया स्थित आरएस हास्पिटल द्वारा पांच घंटे तक घायल युवक को इलाज के अभाव मे मार डालने का मामला अभी शान्त भी नही हुआ कि सरस हास्पिटल का एक नया मामला सामने आया है। मामला है पैसे के लिए मरीज को बन्धक बनाने व परिजनों को मारने पीटने का। पीडित ने जिलाधिकारी को हास्पिटल प्रशासन के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव के निवासी रामहरेश कुशवाहा ने कहा कि उनकी पत्नी प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी जिन्हे 15 मार्च को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया था। दुसरे दिन ब्लड बैंक में कार्यरत निखिल सिं...

राज्यपाल के कार्यक्रम में भूख-प्यास से तडफडाते दिखे नौनिहाल

Image
  🔵 एडीएम ने पत्रकारों के साथ किया भेदभाव का खेल 🔴 लखनऊ - दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्रों ने राज्यपाल के कार्यक्रम का किया बहिष्कार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को केन्द्र पर पहुंचाने के लिए सभी की जिम्मेदारी तय कर रही थी। वही राज्यपाल के कार्यक्रम मे विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से बुलाये गये नौनिहालों को भूख-प्यास से तडफडाते हुए देखा गया। ऐसी चर्चा है कि जिला प्रशासन ने  अपनी कमियाँ व दुर्व्यवस्था को छिपाने के लिए राज्यपाल के कार्यक्रम मे कुछ गिने-चुने पत्रकारों को आमंत्रित किया था। नतीजतन लखनऊ और दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र व न्यूज ऐजेंसियों के संवाददाताओ ने राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। बतादे कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 18 मार्च को कुशीनगर के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मे कार्यक्रम तय था। इसके लिए बाकायदे उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम व वापस लौटने के मिनट-टू मिनट प्रोटोकॉल जारी हुए थे, जहां तयशुदा समय के अनुसार आंगनबा...

साहब! गले से नही उतर रहा बाइक से उत्तर पुस्तिका गिरकर गुम होना

Image
  🔵 उत्तर पुस्तिका गिरकर गुम हुई या गायब कराया गया, बना है अबूझ पहेली 🔴 सोहसा मठिया स्थित जनता इंटरमीडिएट कालेज का उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बीते दिनों बोर्ड परीक्षा के दौरान जिस तरह से  फाजिलनगर विकास खण्ड क्षेत्र के नकटहा मिश्र स्थित अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज मे रिजर्व पेपर से परीक्षा कराये जाने के मामले को डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त झुठला रहे थे और आम लोगो को डीआईओएस की बात गले से नही उतर रही थी ठीक उसी तरह से सोहसा मठिया स्थित जनता इंटरमीडिएट कालेज का उत्तर पुस्तिका बाइक से गिरकर गुम होने की बात लोगो को हजम नही हो रही है। शिक्षा विभाग से जुडे लोग हो या फिर आम जनमानस सबके जेहन में बस एक ही सवाल है क्या सचमुच उत्तर पुस्तिका रास्ते मे गिरकर गुम हो गयी या फिर उसे गायब किया गया है? क्योंकि प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद का यह तर्क किसी के गले नही उतर रहा है कि उत्तर पुस्तिका का बण्डल  उस समय रास्ते मे गिरकर कही गुम हो गया जब वह संकलन केन्द्र पर जमा करने जा रहे थे। बतादे कि 7 मार्च को जनपद के कसया थाना क्षेत्र के स...

आबकारी अधिकारी ने अवैध तरीके से वसूल कराया अनुज्ञापियो से शराब

Image
🔴 होली के अवसर पर अधिकारियों और पत्रकारों के नाम पर की गयी शराब की खूब वसूली 🔵 युगान्धर टाइम्स  कुशीनगर।  होली के त्योहार से पहले, जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी द्वारा जनपद के अधिकारियों व पत्रकारो के नाम पर जिले के सभी शराब अनुज्ञापियो से शराब की खूब वसूली करायी गयी है। अधिकारियों और पत्रकारों के बीच आबकारी अधिकारी ने शराब वितरण किया है या नही इसकी तो कोई जानकारी नही है लेकिन इस बात चर्चा जोरो पर है कि प्रत्येक अनुज्ञापियो से वसूल किये गये दो से तीन गत्ते शराब के बदले उन अनुज्ञापियो को 31 मार्च तक अवैध कमाई करने का टिप्स विभाग की ओर दी गयी है।  बतादे कि कुशीनगर जनपद मे तकरीबन कुल  साढे तीन सौ से अधिक शराब की दुकाने है इसमें 240 देशी शराब की दुकान है जबकि 125 अंग्रेजी व बीयर की दुकान और 6 माडलशाप है। पूर्व से संचालित हो रही यह दुकाने नई शराब नीति के तहत ई-लाटरी प्रक्रिया के बाद 31 मार्च - 2025 तक बैध है। सूत्र बताते है कि 14 मार्च को आयोजित होली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिकारी के निर्देश पर 10 मार्च से अधिकारियों व पत्रकारो को होली...

डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही गाइडलाइन की उडायी धज्जियाँ, मनमानेपन की भेट चढी बोर्ड परीक्षा

Image
  🌑 डीएम और सचिव परीक्षा बोर्ड पर भारी पडा डीआईओएस का मनमानापन 🔵 संकलन केन्द्र पर जमा बण्डल खुलवाकर हिन्दी व हिन्दी सामान्य विषय का उत्तरपुस्तिका अलग कराने का मामला 🔴डीआईओएस श्रवण कुमार का एक और कारनामा आया सामने 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। सू बे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के भागीरथ प्रयास व सख्त निर्देश और माध्यमिक शिक्षा परिषद के गाइडलाइन के बावजूद कुशीनगर में संचालित बोर्ड परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता यहा के शिक्षा विभाग के हुक्मरान के मनमानेपन की भेट चढ गयी। बात चाहे नकटहा मिश्र स्थित अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज में  रिजर्व पेपर से परीक्षा कराने का मामला हो या फिर जनता इंटरमीडिएट कालेज का उत्तर पुस्तिका गायब होने की घटना। विभागीय गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि बोर्ड परीक्षा ने डीआईओएस के कार्य क्षमता को फ्लोर साबित कर दिया है। डीआईओएस द्वारा बोर्ड परीक्षा के पहले दिन संकलन केन्द्र पर एक ही बण्डल मे जमा दो पेपर के उत्तर पुस्तिका का बण्डल खुलवाने का एक और सनसनीखेज एक  मामला सामने आया है। हालाकि डीआईओएस ने बडी ही निर्लज्जता इस बात को सिरे से खारिज...

सच्चाई की खुली पोल: अशोक विद्यापीठ में रिजर्व पेपर से कराया गया है परीक्षा, उठा सच से पर्दा

Image
  🔵 अफवाह कहने वालो के मुंह लगा ताला, बोलती बंद 🔴 डीआईओएस ने केन्द्र व बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के निलंबन का किया है अनुमोदन, उठा सच से पर्दा  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। '' सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही। '' आखिरकार यह फलसवा जिले में चरितार्थ हुई। कल तक जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के हुक्मरान और कथित बडे बैनर के मीडिया संस्थान से जुडे लोग ''युगान्धर टाइम्स'' सहित लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों द्वारा उजागर किये गये रिजर्व पेपर से परीक्षा कराने के मामले को झुठलाने के लिए ऐडी-चोटी एक किये हुए थे लेकिन अब उसकी सच्चाई सामने आ गयी है और मामले को अफवाह कहने वाले लोगो का मुह पर ताला जड गया है। कहना ना होगा कि रिजर्व पेपर से परीक्षा कराने के मामले में अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज के केन्द्र व्यवस्थापक व बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक बनाये गये जितेन्द्र स्मारक इटर कालेज के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है जिसका अनुमोदन डीआईओएस  ने 5 मार्च को किया है।  जनपद के फाजिलनगर विकास खण्ड क्षेत्र के नकटहा मिश्र स्थित अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज द्वारा 1...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन

Image
🔴 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर एंव कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कुशीनगर के एक रेस्टोरेंट में किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनोद मोहन मिश्रा ने कहा कि "महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा।" विशिष्ट अतिथि कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने अपने संबोधन में कहा कि "आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं। हमें उनके प्रयासों को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देना चाहिए।" रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा, "रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभ...

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका गायब होने के मामले में नही हो पाया खेल, मुकदमा दर्ज

Image
  🌑 जनता इंटरमीडिएट कालेज सोहसा मठिया का मामला 🔵 डीआईओएस के तहरीर पर केन्द्र व्यवस्थापक और संकलन केन्द्र प्रभारी पर दर्ज हुआ मुकदमा 🔴 कंट्रोल रुम की भूमिका संदिग्ध  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। ज नपद के फाजिलनगर क्षेत्र के नकटहा मिश्र स्थित बोर्ड परीक्षा की रिजर्व मे रखे गये पेपर से परीक्षा कराने का मामला अभी शान्त भी नही हुआ कि जनता इंटरमीडिएट कालेज सोहसा मठिया केन्द्र पर शुक्रवार को प्रथम पाली में संपन्न हुए हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का बण्डल गायब होने की घटना ने यहा के जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रशासनिक कार्यक्षमता की पोल खोल कर रख दिया है। विभागीय गलियारों में इस बात की चर्चा खूब है कि डीआईओएस बोर्ड परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता को कायम रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए है। यही वजह है विभागीय कर्मचारी भी यह कहने से गुरेज नही कर रहे है कि अशोक विद्यापीठ इंटर कालेज द्वारा रिजर्व पेपर लीक के मामले मे विद्यालय के खिलाफ विधिक व विभागीय कार्रवाई न होना ही बोर्ड परीक्षा के प्रति जिम्मेदारो को लापरवाह बनने में सहायक सिद्ध हुआ है। परिणाम ज...