Posts

Showing posts from December, 2024

कप्तान साहब ! नाबालिक लड़की का गर्भपात करने वाले सलवरी वेगम हास्पिटल पर नही दर्ज हुआ मुकदमा

Image
🔴 नाबालिग का अवैध तरीके से गर्भपात का मामला  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया मार्ग पर संचालित सरवरी वेगम हास्पिटल द्वारा अवैध तरीके से एक नाबालिग लड़की का गर्भपात किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि नाबालिक लडकी को एक युवक द्वारा शादी का झासा देकर दो वर्षों तक मुंह काला किया जाता रहा इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गयी तो युवक और उसके घर वालो ने मिलकर युवती का सरवरी वेगम हास्पिटल मे गर्भपात कराकर युवती से निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की माँ थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी इस पर विशुनपुरा पुलिस ने युवक और उसके घर वालो के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया किन्तु नाबालिग का गर्भपात करने वाले सरवरी वेगम हास्पिटल के संचालक पर आज तक मुकदमा दर्ज नही किया जो यक्ष प्रश्न बना हुआ है।  जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 4 निवासी जैतुन नेशा पत्नी नसरूदिन की ओर से दिये गये तहरीर पर विशुनपुरा थाने मे दर्ज अभियोग के मुताबिक जैतुन नेशा की चौदह वर्षीय नाबालिग पुत्री साबि...

आधा अधूरा नाली निर्माण, धन का बंदरबांट

Image
   🔴 ठेकेदार और नगर पालिका की कारस्तानी: आधा अधूरा नाली निर्माण का विधायक से करा दिया लोकार्पण  🔴 नगर पालिका कुशीनगर का खेल: 32 लाख के लागत से छह सौ मीटर नाली निर्माण ढाई सौ मीटर में सिमटा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । विधायक द्वारा लोकार्पण कराये गये 32 लाख रुपये का नाली ठेकेदार और पालिका प्रशासन के मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेट चढ गयी है। ऐसी चर्चा है कि नगर पालिका और ठेकेदार ने मिलकर आधा-अधूरा नाली निर्माण कराकर कर धन का बंदरबांट कर लिया है। मामला कुशीनगर नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या बारह वीर अव्दुल नगर का है। काबिलेजिक्र है कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वीर अब्दुल नगर वार्ड मे 32 लाख रुपये की लागत से प्रमोद तिवारी के घर से विक्की श्रीवास्तव के घर तक कुल 600 मीटर की नाली निर्माण की स्वीकृति नगर पालिका द्वारा की गई है। मजे की बात यह है कि बीते दिनो ठेकेदार अनीश आलम और नगर पालिका प्रशासन ने नाली निर्माण कार्य पूरा कराये बिना ही  महज ढाई सौ मीटर नाली निर्माण को पूर्ण दिखाकर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक से लोकार्पण करा दिया जबकि तीन सौ मीटर से अधिक निर्...

सीएमओ साहब! जच्चा-बच्चा को मौत की नींद सुलाने वाले मन्नत हास्पिटल क्यो नही दर्ज हो रहा है मुकदमा

Image
  🔵 अभी तक न मन्नत हास्पिटल हुआ सील न दर्ज हुआ मुकदमा  🔴 खिरकिया-बासी मार्ग पर बेसमेंट में अवैध तरीके से संचालित मन्नत हास्पिटल का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । इसे विभाग-ए- हुक्मरान का संरक्षण कहे या फिर अवैध हास्पिटल संचालित करने वालो का रसूख, कि जिले मे दुसरे के नाम पर अवैध तरीके से संचालित हास्पिटलो द्वारा लोगो को लगातार मौत की नींद सुलाने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा धृतराष्ट्र बना हुआ है। बीते दिनो पडरौना सदर कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया-बांसी मार्ग पर बेसमेंट मे अवैध रूप से धड़ल्ले से संचालित हो रहे मन्नत हास्पिटल के लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की हुई मौत के बाद अभी तक विभाग द्वारा न तो उस हास्पिटल को सील किया गया और न ही हास्पिटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जो चर्चा का विषय है।  गौरतलब है कि बीते दिनो खिरकिया - बासी मार्ग पर बेसमेंट में अवैध तरीके से संचालित मन्नत हास्पिटल द्वारा प्रसव-पीड़ा से जूझ रही सोहरौना गांव के निवासी मुन्ना मंसूरी की पत्नी का आप्रेशन किया गया था जहां चिकित्सक की लापरवाही के कारण आपरेशन के बाद दुनिया में आये नवज...

मुख्यमंत्री जी ! एसडीएम बचा रहे है घूस लेने वाले सलाउद्दीन को

Image
🔵 एसडीएम के जांच रिपोर्ट में कहे गये कथन का वीडियो से नही खा रहा है मेल 🔴 जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर सलाउद्दीन द्वारा घूस लेने का मामला 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। मुख्यमंत्री जी। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने वाले कम्प्यूटर आपरेटर सलाउद्दीन को पडरौना के उपजिलाधिकारी बचा रहे है। सबब यह है कि सलाउद्दीन द्वारा घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बावजूद एसडीएम ने यह रिपोर्ट लगाकर मामले को खत्म कर दिया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले लिया है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये साक्ष्य रुपी वीडियो में सलाउद्दीन अपने हाथो से पैसा लेते हुए दिख रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर शिकायत करने वाला व्यक्ति किसी दबाव में आकर अपनी शिकायत वापस ले लिया तो क्या वीडियो में घूस लेते हुए दिख रहा सलाउद्दीन निर्दोष हो जायेगा? कहना ना होगा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी सलाउद्दीन को बचाने के पीछे एसडीएम की क्या मंशा है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है लेकिन जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर घूस लेने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई न करना भ्रष्टाचार को बढावा देने से इंकार नही किया जा ...

सीएमओ साहब.! मौत की नींद सुलाने वाले अवैध हास्पिटल पर अब तक क्यो नही हुई कार्रवाई ?

Image
🔵 बेसमेंट मे अवैध तरीके से  संचालित मन्नत हास्पिटल लोगो को सुला रहा है मौत की नींद 🔴 हास्पिटल संचालक और स्वास्थ्य विभाग के बीच हुआ लाश का सौदा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । स्वास्थ्य विभाग के निकम्मेपन के कारण बेसमेंट मे अवैध रूप से संचालित मन्नत हास्पिटल, इलाज के नाम पर लोगो को बेखौफ मौत की नींद सुला रहा है। कहना ना होगा कि बीते दिनो खिरकिया-बांसी मार्ग के मुख्य सड़क के किनारे बेसमेंट में अवैध तरीके से संचालित हो रहे मन्नत हास्पिटल में पहले नवजात शिशु फिर उसकी मां की हुई मौत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही किया गया है जो न सिर्फ यक्ष प्रश्न बना हुआ है बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  बतादे कि दिसम्बर माह के 15 तारीख को अवैध तरीके से संचालित मन्नत हास्पिटल द्वारा प्रसव-पीड़ा से जूझ रही एक महिला का आपरेशन किया गया जहां चिकित्सक की लापरवाही के कारण आपरेशन के बाद नवजात शिशु की मौत हो गयी। परिजनों की माने तो तीन दिन बाद 18 दिसम्बर बुधवार की भोर में जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक ने उसे जिला मुख्...

जिला जज, डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Image
  🔵 सीजेएम, पुलिस अधीक्षक और अपर जिला सत्र न्यायाधीश भी रहे मौजूद 🔴 अधिकारियों ने कैदियों से बात कर सुनी उनकी समस्याएं 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश कुशीनगर सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, सीजेएम कविता सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप गुरुवार को देवरिया जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कुशीनगर के कैदियों को जिला कारागार में मिल रही सुविधाओं की  जानकारी लेते हुए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। जिला जज, जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारी जेल परिसर पहुचे यहां बने अलग-अलग बैरक मे पहुंचकर कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की, उनसे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और बंदियों के उचित खान पान एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दरम्यान साफ-सफाई, जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, जमानत की स्थिति सहित निरुद्ध कैदियों के जमानत के लिए वकील होने न होने की जानकारी ली।जिला जज ने कैदियों से बात कर पूछा कि को...

अवैध रूप से संचालित एचएस हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

Image
  🔵 बिना रजिस्टेशन अवैध तरीके से संचालित हो रहा था एचएस हास्पिटल  🔴 जांच के दौरान  हुआ खुलासा, हास्पिटल द्वारा फर्जी तरीके से जारी किये जाते है विदेश जाने वाले युवको का मेडिकल रिपोर्ट  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कसया नगर के देवरिया मार्ग पर बिना रजिस्टेशन अवैध तरीके से संचालित एचएस हास्पिटल एंव ट्रामा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। जांच करने पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़े पैमाने में विदेश जाने वाले युवको के फर्जी तरीके से जारी किये गये मेडिकल संबधित दस्तावेज हाथ लगे है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कहना ना होगा कि विदेश जाने वालो का मेडिकल रिपोर्ट जारी करने के लिए जिले मे कोई भी हास्पिटल, पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेन्टर अधिकृत नही है। इस दौरान जांच टीम ने हास्पिटल संचालन से संबंधित कागजात की मांग की तो संचालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।  गौरतलब है कि जिले मे बिना रजिस्टेशन अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेन्टर और पैथोलॉजी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य च...

डीएम साहब ! घूस लेने वाले सलाउद्दीन पर कब होगी कार्रवाई ?

Image
🔴 जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर पांच सौ रुपये घूस लेते सलाउद्दीन का वायरल हुआ था वीडियो  🔵 पीड़ित ने सलाउद्दीन के कारगुजारियों का शपथ देकर एसडीएम से की थी शिकायत  🔴 पडरौना तहसील मे आउटसोर्सिंग कर्मचारी का कारनामा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  सूबे के हुक्मरान योगी आदित्यनाथ जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है वही जनपद के पडरौना तहसील मे कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी सलाउद्दीन जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर खुलेआम पांच सौ रुपये घूस लेकर सीएम योगी  को मुह चिढा रहा हे। मजे की बात यह है कि बीते दिनो अपने पटल पर धूस लेते हुए सलाउद्दीन का वीडियो वायरल होने व शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में एसडीएम को शपथ पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही किया गया, जो कही न कही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सीएम के प्रयास  पर पानी फेरने की ओर इशारा कर रहा है।  बतादे कि जनपद के पडरौना तहसील मे जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर वहा तैनात आउटसोर्सिंग  कर्मचारी सलाहुद्दीन द्वारा खुलेआम पांच सौ रुपये घूस लिया ...

सीएचसी अधीक्षक के पत्र पर कसया पुलिस अब दर्ज नही की अवैध हास्पिटल संचालकों पर मुकदमा

Image
🔵 स्वास्थ्य विभाग के उठाये गये सख्त कदम पर कसया पुलिस ने फेरा पानी 🔴 न्यू फातिमा के सील के बाद संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । अवैध रूप से संचालित किये जा रहे न्यू फातिमा हास्पिटल को सील किये जाने के बाद कसया पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज नही किया गया है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षक की ओर से दस दिन पूर्व न्यू फातिमा हास्पिटल के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कसया पुलिस को पत्र भेजा चुका है। ऐसे सवाल यह उठता है कि अब तक मुकदमा दर्ज न होने के पीछे खेला कौन कर रहा है सीएचसी केन्द्र या फिर कसया पुलिस? बतादे कि अबैध रुप से संचालित किये जा रहे हास्पिटल को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन युवको के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। नतीजतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के प्रभारी निरीक्षक ने न्यू फातिमा के नाम से अवैध हास्पिटल संचालित कर रहे चार युवको के खिलाफ 4 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज करने के लिए कसया थाने को विभागीय पत्र भेजा था किन्तु अफसोस सीएचसी निरीक्षक  द्वारा दस दिन पूर्व भेजे गये विभागीय पत्र पर कसया पुल...

सत्ता का प्रभाव या मैनेज का खेल, बना चर्चा का विषय

Image
🔴 जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोपी है मनीष  🔴 वांछित मनीष को कसया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर छोडे जाने का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया पुलिस द्वारा बीते दिनो ठगी और धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार करके थाने से छोडे जाने के मामले को लेकर कसया पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। ऐसी चर्चा है कि पुलिस को जब मनीष के सत्तादल से ताल्लुककात की जानकारी हुई तो वह चोक मे आ गयी और आनन-फानन में मामला मैनेज कर न सिर्फ वांछित मनीष को थाने से छोड दिया बल्कि ग्रुप से फोटो सहित गिरफ्तारी से संबंधित प्रेस नोट डिलिट करके मामले से हाथ खडा कर लिया।  बतादे कि वांछित व वारण्टी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस ने  रविवार की देर शाम धोखाधड़ी व ठगी के मामले वांछित मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। इसकी पुष्टि पुलिस प्रशासन के मीडिया सेल द्वारा  बकायदे फोटो सहित मनीष की गिरफ्तारी से संबंधित प्रेस नोट कुशीनगर मीडिया & पुलिस ग्रुप में पोस्ट भी किया गया था लेकि...

वाछित मनीष को गिरफ्तार कर पुलिस ने छोडा, बना चर्चा का विषय

Image
🔵 मीडिया सेल द्वारा वांछित मनीष की गिरफ्तारी की खबर कुशीनगर मीडिया & पुलिस ग्रुप मे पोस्ट करने के बाद कर दिया गया डिलिट 🔴पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है सवाल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत  कसया पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे निरुद्ध किये गये वांछित अभियुक्त मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद ही छोड दिया है। कहना न होगा कि सत्तादल से ताल्लुक रखने वाले मनीष श्रीवास्तव के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया सेल पर  वांछित की फोटो के साथ बकायदे खबर पोस्ट की थी किन्तु कुछ देर बाद ही फोटो व खबर डिलिट कर पुलिस मामले से पल्ला झाडने लगी। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  पुलिस प्रशासन द्वारा कुशीनगर मीडिया & पुलिस वाटसप ग्रुप मे  किये गये पोस्ट के मुताबिक वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 8 दिसम्बर - 2024 को कसया पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या- 852/2023 धारा 419, 420, 406, 50...

न्यू फातिमा के संचालकों पर दर्ज होगा मुकदमा, अधीक्षक ने कसया थाने को भेजा पत्र

Image
🔵 कसया के कसडा चौक पर अवैध रूप से संचालित हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने  किया था सील 🔴 स्वास्थ्य विभाग ने उठाया सख्त कदम, अवैध संचालकों में मचा हड़कंप  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । पढने वाले युवको द्वारा अबैध रुप से संचालित किये जा रहे हास्पिटल को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन युवको के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के प्रभारी निरीक्षक ने न्यू फातिमा के नाम से अवैध हास्पिटल संचालित कर रहे चार युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कसया थाने को विभागीय पत्र भेजा है।  बतादे कि कसया नगर के बैरिया चौराहा (कसाडा चौक) पर अवैध व बिना प्रशिक्षित डाक्टर द्वारा न्यू फातिमा के नाम से अवैध हॉस्पिटल  संचालित किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते स्वास्थ्य विभाग के  नोडल अधिकारी डॉ अवधेश कुशवाहा व सीएचसी अधीक्षक मार्कडेय चतुर्वेदी मंगलवार की शाम टीम के साथ न्यू फातिमा हास्पिटल पहुचे जहां पढाई करने वाले छात्र 17 वर्षीय सन्नी पुत्र तूफानी चौधरी दुर्गेश, 26 वर्षीय दुर्गेश पुत्र नरेश, 20 वर्षीय इमरान ...

जन्म प्रमाणपत्र बनवाना है तो सलाहुद्दीन को देना होगा पांच सौ रुपये

Image
🔴 पडरौना तहसील मे आउटसोर्सिंग कर्मचारी का कारनामा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के पडरौना तहसील मे जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर वहा तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी सलाहुद्दीन द्वारा खुलेआम पांच सौ रुपये वसूल किया जा रहा है। वाक्या 3 दिसम्बर की है जहां नाहर छपरा निवासी मंकेश्वर पासवान द्वारा अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सलाहुद्दीन को तीन सौ रुपये घूस देने के बावजूद अब तक प्रमाणपत्र नही दिया गया। पीडित ने शपथ-पत्र के साथ उपजिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की है इस पर एसडीएम ने सलाहुद्दीन को तत्काल पैसा वापस करने का निर्देश व मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को दिये गये शपथ-पत्र व शिकायती पत्र मे कहा है कि वह तहसील सभागार मे स्थापित वीआरसी केन्द्र पर अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गया था जहा कार्यरत कर्मचारी सलाहुद्दीन व उनके सहयोगी ने आवेदन के साथ जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर पांच सौ रुपये की मांग की। पीडित ने कहा कि उसके पास तीन सौ रुपये थे जो तत्काल सलाहुद्दीन को दे दिया और दो सौ रुपये प्रमाण पत्र देने ...

वीबीडी इण्टर कालेज ने छात्रा का टीसी और अंक पत्र रोका

Image
  🔵 टीसी और अंक पत्र के बदले विद्यालय प्रशासन मांग रहा है 17 हजार रुपये  🔴 छात्रा के भविष्य पर संकट, पिता ने की डीएम से शिकायत  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर के बलुचहा पुल के समीप संचालित वीबीडी इण्टर कालेज द्वारा हाईस्कूल प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रा का अंक पत्र और स्थानांतरण प्रमाण पत्र रोककर अवैध रूप से 17 हजार रुपये की मांग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता ने विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बच्ची की भविष्य की दुहाई देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर टोला मंगरुआ कुट्टी निवासी व अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री दिल्यांका उपाध्याय ने वर्ष 2023-24 में पडरौना नगर के बलुचहा पुल के समीप संचालित वीबीडी इण्टर कालेज से दसवी कक्षा की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद वह आगे की पढाई के लिए पडरौना नगर में संचालित उदित नारायण इण्टर कालेज मे  ग्यारहवी कक्षा मे दाखिला कर...

अवैध रूप से संचालित न्यू फातिमा हास्पिटल सील, पढने वाले छात्र बिना रजिस्टेशन संचालित कर रहे थे हास्पिटल

Image
  🔴 पढने वाले चार छात्र बिना रजिस्टेशन संचालित कर रहे थे हास्पिटल   🔴जांच टीम ने हास्पिटल मे भर्ती छह मरीजों को भेजवाया सीएचसी कसया 🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कसया नगर के बैरिया चौराहे पर अवैध रूप से संचालित न्यू फातिमा हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की सील कर दिया। इस दौरान मरीजों के परिजनों को बरगलाकर भर्ती किये गये आधा दर्जन भर्ती मरीजों को टीम ने एम्बुलेंस से कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध हास्पिटल संचालित करने वाले कारोबारियों में खलबली मची हुई है। बतादे कि कसया नगर के बैरिया चौराहा (कसाडा चौक) पर अवैध व बिना प्रशिक्षित डाक्टर के न्यू फातिमा के नाम से अवैध हॉस्पिटल  संचालित हो रहा था। जागरूक लोगो द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अवधेश कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक मार्कडेय चतुर्वेदी मंगलवार की शाम टीम के साथ न्यू फातिमा हास्पिटल पहुचे जहां पढाई करने वाले छात्र 17 वर्षीय सन्नी पुत्र तूफानी चौधरी द...

कायस्थ बिरादरी के कुछ लोगो ने किया शिवलिंग स्थापना का विरोध

Image
🔵 श्रीचित्रगुप्त मंदिर परिसर मे शिवलिंग स्थापना के कार्य को शिव विरोधियों ने रोका 🔴 भगवान श्रीचित्रगुप्त के अराध्य  देवाधिदेव महादेव के शिवलिंग का शिव विरोधियों ने किया विरोध  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर के बायी ओर खाली पडे भू-भाग पर स्थापित कराये जा रहे शिव लिंग का कायस्थ समाज के उत्थान के दम भरने कुछ कायस्थों ने विरोध कर शिवलिंग स्थापना कार्य को रोक दिया है।  इसको लेकर समिति के चित्रांश बन्धुओं के साथ साथ सर्व समाज के लोगो मे रोष व्याप्त है। इधर शिवलिंग स्थापना का विरोध करने वाले लोगो कहना है कि भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शिवलिंग की स्थापना होने से कारस्थ समाज को क्या लाभ मिलेगा। यह लोग कायस्थ समाज के लोगो को बरगलाकर शिव मंदिर का विरोध मे समर्थन जुटाकर विवाह भवन बनवाने की बात कर रहे है, जिसे चित्रगुप्त मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में शिवलिंग की स्थापना नही होगी तो भविष्य को कोई निर्माण भी नही होगा। शिवलिंग स्थापना के पक्ष में समिति पूरे जिले ...

कसया नगर मे हो रहा है घटिया नाला निर्माण, धन का किया जा रहा खूब बन्दरबाट

Image
🔵 अधिकारियों की चेतावनी पर ठेकेदारों की मनमानी भारी 🔴ठेकेदारों के मनमानी के आगे नही हो रही अधिकारियों की कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जनपद के कुशीनगर नगर पालिका द्वारा कराये जा रहा नाला निर्माण का कार्य भ्रष्टाचार की भेट चढ गयी है। खुद नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला इस बात को स्वीकार करती है कि ठेकेदारों कराये जा रहे घटिया निर्माण की शिकायत पहले भी मिल चुकी है जिसकी मौके पर जांच कराकर ठेकेदार को कडी चेतावनी दी गयी है निर्माण कार्य के गुणवत्ता में अगर ठेकेदारो ने सुधार नही किया तो बजट में कटौती करते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी। बतादे कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सुभाष नगर वार्ड में ठेकेदार योगेन्द्र जायसवाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के कसाडा चौक के समीप ठेकेदार शशांक मल्ल द्वारा जल निकासी के लिए निर्माण कराये जा रहे नाला में तनिक भी गुणवत्ता का ख्याल नही रखा जा रहा है। चर्चा-ए-सरेआम है कि 24 लाख 10 हजार की लागत से सुभाष नगर व 24 लाख 50 हजार की लागत से  श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के कसाडा चौक के समीप कराया जा रहा नाला निर्माण पूरी ...