Posts

Showing posts from November, 2022

केस वापस लेने के लिए पीड़िता को धमका रहे आरोपी

Image
🔵 गैंगरेप पीड़िता ने लगाया आरोप, पुलिस आरोपियों का कर रही है बचाव, दो माह बाद भी नही हुई गिरफ्तारी  🔴पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के जटहा थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए दरदर भटक रही है। बीते दो माह पूर्व किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही है। पीड़िता का कहना है कि एसपी से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।  जानकारी के मुताबिक, बीते 28 सितम्बर को जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता ने गांव के दो युवकों पर उसे अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की मां ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।  पीड़िता का आरोप है कि पुलिस न...

हेल्थ एटीएम बना हाथी दांत जांच में इंटरनेट बन रहा बाधक

Image
🔴 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया था हेल्थ एटीएम का उद्घाटन 🔴 जिला अस्पताल के एमसीएच मे लगा है हेल्थ एटीएम  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में लगे हेल्थ एटीएम हाथी दांत साबित हो रहा है। सबब यह है कि हेल्थ एटीएम के संचालन में इंटरनेट सेवा बाधक बन रही है। कहना न होगा कि मशीन को इंटरनेट से जोड़ने के लिए वाईफाई की सुविधा है, लेकिन अक्सर वाईफाई न जुड़ पाने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग ओपीडी में इलाज कराने आते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच अस्पताल के पैथोलॉजी में होती है। इस तरह पैथोलॉजी में काफी संख्या में मरीजों की जांच होती है। जांच में मरीजों की सहूलियत के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में हेल्थ एटीएम लगा है। इसका उद्घाटन 30 सितंबर को जिले में आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया था। यह मशीन एमसीएच विंग में लगी है, हेल्थ एटीएम वाईफाई सपोर्टेड है। अस्पताल में इंटरनेट ठीक से काम न करने के कारण इस मशीन से ठीक से जांच नहीं हो पा रही है। 🔴 इन बीमारियों की...

बेरहम माँ ने बच्चों को किया आग के हवाले

Image
🔴 तीन बच्चों मे एक की हालत नाजुक   🔴 आग लगाते समय मंजू भी झुलसी  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  एक बेरहम मां ने अपने ही तीन बच्चों पर केरोसिन तेल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया. घर में चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से बच्चे बुरी तरह झुलस गए है तीनों में एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।  पुलिस इसके पीछे की वजह पारिवारिक कलह मान रही है. जिस वजह से मां ने अपने बच्चों को ही ज्वलनशील पदार्थ गिराकर आग के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव का है।  🔴 क्या है मामला  तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के के पिपरा रज्जब गांव मे छोटेलाल यादव का परिवार रहता है। छोटेलाल के तीन बच्चे हैं. बड़ी बेटी पूजा (19 वर्ष), प्रिया (18 वर्ष) और बेटा प्रवेश (14 वर्ष) हैं. रविवार की शाम छोटेलाल की पत्नी मंजू ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद तीनों बच्चों को छोड़कर वह घर के बाहर निकल गयी। आग लगाते वक्...

खैराबाद हारी , पडरौना पहुंची फाइनल में

Image
  🔴 पडरौना फुटबॉल क्लब तत्वावधान मे आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना फुटबॉल क्लब तत्वावधान मे स्थानीय उदित नारायण इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच सोमवार को पडरौना व खैराबाद  टीम के बीच खेला गया । बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं । लेकिन टाई ब्रेकर में पडरौना की टीम ने खैराबाद पर 5 - 4 गोल की बढ़त बनाकर विजयी रही । अब फाइनल मुकाबले में पडरौना के खिलाड़ी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों से भिड़ेंगे । खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर के व्यावसायी एवं सपा नेता हैदर अली राईनी एवं विशिष्ट अतिथि कैसर जमाल टीटू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया । प्रतियोगिता में  बेहद रोमांचक मुकाबले में पडरौना और खैराबाद की दोनों टीम 2-2 गोल के बराबरी पर रहीं । लेकिन टाई ब्रेकर में पडरौना की टीम ने विपक्षी पर 5 - 4 गोल की बढ़त बनाकर विजयी रही । इस प्रकार  1 गोल से विजई होकर फाइनल मुकाबले में पहुंच गई । अब कल पडरौना की टीम के खिलाड़ी मुजफ्फरपुर की टीम से भिड़...

कुशीनगर सहित पांच एयरपोर्ट की सुरक्षा एसएसएफ हवाले

Image
🔴 पहले चरण में विशेष सुरक्षा बल  एसएसएफ को गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, बरेली और गाजियाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा सौंपने की तैयारी  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । सूबे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर सहित पांच  एयरपोर्ट की सुरक्षा अब विशेष सुरक्षा फोर्स एसएसएफ के हवाले होगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। सरकार ने प्रदेश के महत्वपूर्ण भवन, कचहरी, एयरपोर्ट और मेट्रो की सुरक्षा के लिए कुशीनगर समेत पांच  जिलो में एसएसएफ का गठन किया है। काबिलेगौर है कि शासन पहले चरण में विशेष सुरक्षा बल यानि की एसएसएफ को गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, बरेली और गाजियाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा सौंपने की तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। खबर के अनुसार शासन ने कमांडेंट को पत्र लिखकर तीन माह में यह तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बहुत जल्द गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, बरेली और गाजियाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा अब विशेष सुरक्षा बल एसएसएफ के हाथे में होगी।  दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कुशीनगर के साथ साथ बरेली, प्रयागराज से प्रतिदिन फ्ला...

विद्यालय प्रशासन पर गरिमा की प्रताड़ना का आरोप

Image
  🔴 छात्रा की माँ के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया विद्यालय प्रशासन पर मुकदमा 🔴 जेवियर्स हाईस्कूल मे 11 वी छात्रा द्वारा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने का मामला  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। पडरौना नगर मे स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल मे 11 वी छात्रा द्वारा बुधवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने के पीछे विद्यालय प्रशासन की प्रताड़ना का दावा किया जा रहा है। यह आरोप छात्रा गरिमा चतुर्वेदी की माँ कालिंदी देवी ने कोतवाली पुलिस सहित पुलिस के आला अफसरों को भेजी गई तहरीर मे लगाया है।  🔴 फ्लैश बैक पडरौना नगर के ओंकार वाटिका कालोनी  केवट टोली निवासी 17 वर्षीय गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार को भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा चल थी। दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा समाप्त होने पर बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे। इस बीच छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। फर्श पर गिरते ही वह अचेत हो गई। खून से लथपथ छात्रा को देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। विद्यालय में अफरा-...

जागरूकता ही साइबर क्राईम से है बचाव - डीन छात्र कल्याण

Image
🔵 अपराध निरोधक समिति एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्वावधान में "साइबर क्राईम से सुरक्षा एवं बचाव" विषयक पर आयोजित संगोष्ठी  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो    प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्वावधान में प्रयागराज के आडीटोरियम में "साइबर क्राईम से सुरक्षा एवं बचाव"विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर के विषय विशेषज्ञ जय प्रकाश व प्रदीप यादव ने विस्तार से साइबर क्राईम से सुरक्षा एवं बचाव की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता से ही हम साइबर क्राईम से बच सकते हैं,हम सभी को चाहिए कि अपने आसपास घट रही घटनाओं से अवगत हो कर और लोगों को जागरूक करे। यातायात पखवाड़ा के मद्देनजर यातायात निरीक्षक संजय सिंह व मनोज सिंह ने सभी छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी। डीन छात्र कल्याण उमाशंकर वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सचिव संतोष श्रीवास्तव ने सभी को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कैप्टन सुनील निषाद ने उपस्थित जनसमूह को ट्रैफिक रूल्स को...

जुर्माना मंजूर, नही करेगें यातायात नियम का पालन

Image
🔴 यातायात माह में नियमों की अनदेखी कर रहे है लोग 🔴 बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट पहने कर रहे सफर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद में यातायात माह बेअसर नजर आ रहा है। यातायात पुलिस की चेकिंग और जागरूकता अभियान के बावजूद मनबढ लोग बेखौफ नियमों की धज्जियाँ उडा रहे हैं। हालत यह है कि लोगों को जुर्माना मंजूर है, लेकिन यातायात नियम का पालन करना मंजूर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मैनेज करने मे जुटी है। यही वजह है कि मनबढ युवको का हौसला बुलंद है।  काबिलेगौर है कि एक नवंबर से सूबे मे  यातायात माह की शुरुआत हुई है। इसके तहत यातायात पुलिस और थानों पर तैनात पुलिसकर्मी जगह-जगह यातायात जागरूकता शिविर लगा रहे हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, अपनी लेन में चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शा और टेंपो चालकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। बावजूद इसके जिले मे कही भी यातायात माह को लेकर कोई गंभीरता नजर नहीं...

पूर्वांचल एक्सप्रेस - वे से जुड़ेगा तमकुहीराज

Image
🔴 भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू  🔴 सड़क निर्माण के बाद तमकुहीराज से वाराणसी की दूरी हो जाएगी आधी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे वाराणसी से तमकुहीराज को जोड़ने वाली एनएच 727 बी के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल जाने के बाद क्षेत्रवासियों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद शासन स्तर से एनएचएआई अथार्टी व संबंधित तहसीलदारों को भूमि का सीमाकंन कर भूमि अभिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुपालन मे तमकुहीराज के तहसीलदार ने संबंधित राजस्व टीम के साथ भूमि अधिग्रहण पूर्ण करने की कवायद शुरू कर दी है। इस सड़क के निर्माण के बाद तमकुहीराज से वाराणसी की दूरी आधी हो जाएगी। तमकुहीराज से वाराणसी को जोड़ने वाली एनएच 727 बी के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क निर्माण की अधिसूचना जारी कर देवरिया जनपद के तहसीलदार भाटपाररानी एवं सलेमगढ़ तथा कुशीनगर के तहसीलदार तमकुहीराज को प्रस्तावित सड़क का सीमांकन कर भूमि अधिग्रहण करने का निर्देश जारी किया है। तहसीलदार तमकुहीराज नरेद्र प्...

स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा, हालत गंभीर

Image
🔴 नगर के निजी अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा गोरखपुर रेफर  🔴   युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिले के पडरौना नगर में स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 11वीं की छात्रा बुधवार दोपहर को तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। फर्श पर खून से लथपथ छात्रा को देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भागते हुए सभी लोग छात्रा के पास पहुंचे। आनन-फानन मे उसे नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नगर के मेन बाजार रोड निवासी 17 वर्षीय गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार को भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा चल थी। दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा समाप्त होने पर बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे। इस बीच छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। फर्श पर गिरते ही वह अचेत हो गई। खून से लथपथ छात्रा को देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। विद्यालय में अफरा-तफरी ...

फर्जी अंक पर नौकरी करने वाली सफाईकर्मी को बचा रहे है डीपीरओ

Image
🔴 जांच मे फर्जी अंक पत्र पाये जाने के बाद भी अब नही हुई बर्खास्तगी  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । फर्जी अंक के सहारे सफाईकर्मी की नौकरी हथियाने वाली मंजू देवी को पंचायती राज विभाग बचाने मे जुटा है। दो नोटिस का जबाव नही देने के बावज़ूद डीपीआरओ उस सफाई को बर्खास्त करने से परहेज कर रहे है। चर्चाओ के बाजार मे चर्चा जोरो पर है कि सफाईकर्मी मंजू देवी मामले को मैनेज करने के लिए विभाग को मोटी रकम का चढावा भेट की है। यही वजह है कि जांच मे पाये फर्जी अंक पत्र पाये जाने बावज़ूद अब मंजू देवी पर कोई कार्रवाई नही की गयी।   काबिलेगौर है कि जनपद के हाटा विकास अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोरटप मे सफाईकर्मी के पद पर तैनात मंजू देवी के अंक पत्र, व जन्म प्रमाणपत्र फर्जी होने का दावा करते हुए देवरिया निवासी अधिवक्ता मोहम्मद अरशद ने मंजू देवी के खिलाफ निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ को शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।  इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को मंजू देवी का अंक पत्र व जन्म प्रमाणपत्र जांच करने क...

जांच मे नही मिला मदन मिश्रा का कोई अभिलेख, कब होगी बर्खास्तगी

Image
🔴 फर्जीवाड़ा कर लेखपाल से कानूनगो बने मदन मिश्रा मामला 🔴 एसडीएम व तहसीलदार की जांच मे मदन मिश्रा के सेवा संबंधित नही है कोई अभिलेख 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। एक तरफ सूबे की योगी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दम भर रही है वही दुसरी तरफ फर्जी तरीके नौकरी हथियाकर लेखपाल से कानूनगो बने मदन मिश्रा का सेवा संबंधित कोई अभिलेख नही होने के बावजूद सरकारी मशीनरी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही किया जाना यक्ष प्रश्न बनकर मुंह बाये खडी रही है जबकि मदन मिश्रा इसी माह के तीस तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे है। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि जब एसडीएम और तहसीलदार की जांच मे मदन मिश्रा के सेवा संबंधित कोई अभिलेख नही पाया गया है तो उन्हें वेतन क्यो मिल रहा है? अब तक उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई क्यों नही की गयी? विभागीय सूत्रों की मानें तो मदन मिश्रा ने नियुक्ति प्रक्रिया की कोई भी औपचारिकताएं पूरी नही किये है। मतलब यह कि मदन मिश्रा जब लेखपाल बने थे उस समय न तो उन्होंने कोई आवेदन किया था, न ही लिखित व मौखिक कोई परीक्षा दिये थे, न ही मेरिट लिस्ट मे आये और न ही चयन समिति द्वारा चयनित हुए। सीधे...

जान जोखिम मे डालकर प्रतियोगिता मे पहुंचे देश के भविष्य

Image
🔴 मालवाहक गाड़ियों से खेल प्रतियोगिता मे   नौनिहालों के पहुंचने का मामला  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर लगाये गये रोक के बावजूद नौनिहालों के जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर का है जहा आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मे स्कूली बच्चे ट्रैक्टर ट्राली, पीकअप व अन्य मालवाहक गाड़ी से पहुचे और जिले के आला अफसर धृतराष्ट्र बनकर देखते रहे। काबिलेगौर है कि जिला मुख्यालय पर बेसिक विभाग द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल प्रतियोगिता मे जनपद के परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया था। विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नही किये जाने के कारण छात्र अपने सुविधानुसार ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप सहित अन्य मालवाहक वाहन पर  सवार होकर प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां बताना जरूरी है कि आये दिन हो रही सडक हादसे को दृष्टिगत सूबे सरकार ने मालवाहक वाहन से सवारी ढोने पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहालों के जिन्दगी...

सीएमओ के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की संस्तुती

Image
🔴 तीन सदस्यीय जांच समिति ने उजागर किया सीएमओ के घपलेबाजी खेल 🔴 पडरौना विधायक के शिकायत पर सीएमओ के खिलाफ तीन सदस्यीय समिति ने की जांच,  सामने आयी कई अनि यमितताएं  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सदर विधायक पडरौना द्वारा सीएमओ के खिलाफ की गई शिकायत की जांच में समिति ने कई बड़े घपलेबाजी होने का संकेत देते हुए  मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की संस्तुति की है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। काबिलेगौर हैं कि बीते सितम्बर माह के सदन सत्र के दौरान पडरौना सदर क्षेत्र के विधायक मनीष जायसवाल ने कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश पटारिया के विरुद्ध  तमाम आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय ने  अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर को पत्र जारी जांच करने का निर्देश दिया, जिसके अनुपालन मे अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा एक तीन सदस्यि जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति मे संयुक्त निदेशक डा. बी एम राव को जांच समिति का अध्यक्ष, एसीएमओ गोरखपुर...

शोध के लिए वैज्ञानिक आनंद को किया गया अमेरिका मे सम्मानित

Image
🔴 नैनोपिच कॉम्पिटिशन मे अमेरिकी वैज्ञानिकों को कडी टक्कर देने के बाद बने विजेता 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जनपद के फाजिलनगर विकास खण्ड क्षेत्र के महुअवा देवरिया निवासी आनंद कुमार गुप्ता ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का  लोहा मनवाकर विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है। आनंद को नैनोटेक्नोलॉजी में विश्व की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित संस्था सस्टेनेबल नैनोटेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन ने उनके द्वारा किये गए शोध एवं अनुसंधान कार्य के लिए अमेरिका मे सम्मानित किया है।  कुशीनगर के एक छोटे से गांव महुआवा के आनंद कुमार गुप्ता पुत्र प्रेम प्रकाश गुप्ता भारतीय मिट्टी और जल संरक्षण अनुसंधान संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड में वैज्ञानिक है एवं वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनियुक्ति पर अमेरिका में नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध कार्य कर रहे है। सस्टेनेबल नैनोटेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन ने श्री गुप्ता को उनके द्वारा किए गए अनुसंधान के लिए नैनोपिच कॉम्पिटिशन में विजेता के रूप मे पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अमेरिकी वैज्ञानिकों को कड़ी टक्कर दी। आनंद को अमेरिका के वाशिं...

कानूनगो को बचाने के चक्कर मे अपने ही रिपोर्ट मे फसा तहसील प्रशासन

Image
🔴 मामले को लीपापोती करने के लिए खेला गया मैनेज का खेल  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । फर्जीवाड़ा कर सरकारी नौकरी हथियाने वाले कानूनगो मदन मिश्रा को बचाने के चक्कर मे तहसील प्रशासन खुद अपने जांच रिपोर्ट मे फंसते नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच कर रहे तहसीलदार ने अपने रिपोर्ट मे लिखा है कि मदन मिश्रा के सेवा संबंधित अभिलेख पडरौना तहसील मे उपलब्ध नही है जिसके वजह से उनके संबंध मे सेवा संबंधित विवरण पडरौना तहसील से दिया जाना संभव नही। तहसीलदार साहब यह भूल गये है कि उन्हें आरटीआई का जबाव नही देना है बल्कि जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करना है। पोर्टल पर अपलोड किये गये तहसीलदार की यह गैर जिम्मेदाराना रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि मामले को लीपापोती करने के लिए मैनेज का खेल खेला गया है। काबिलेगौर है कि मदन मिश्रा द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे सरकारी नौकरी हथियाने का मामला मीडिया द्वारा विगत एक माह से लगातार उठायी जा रही है। विभागीय जानकार बताते है कि मदन मिश्रा ने नियुक्ति प्रक्रिया की कोई भी औपचारिकताएं पूरी नही किय...

शादी के जिद पर अडी प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर दिया धरना

Image
🔴 शादीशुदा दो बच्चो का पिता प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से किया इंकार   🔴 सोमवार को दिनभर चलती रही पंचायत  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। बताया जाता है कि रविवार की शाम प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची। उसके दरवाजे पर बैठकर शादी की जिद पर अडिग हो गई। इसको लेकर  देर रात तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। कहना न होगा कि प्रेमी दो बच्चों का पिता है। वह प्रेमिका को अपने घर में घुसने नहीं दे रहा है। सोमवार की सुबह इस मामले को लेकर दिनभर पंचायत चलती रही। एक तरफ घरवाली, वही दूसरी तरफ बाहरवाली को लेकर गांव में गहमा-गहमी बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक जिले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा दो बच्चों का पिता का अपने गांव की एक युवती से प्रेम हो गया था। कुछ माह पूर्व प्रेमी चंडीगढ़ कमाने गया, जहां उसने अपनी प्रेमिका को भी बुला लिया। उसने पत्नी की तरह अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाए।  करीब चार दिन पूर्व वह अपनी प्रेमिका को लेकर गांव पहुंचा। घर आते ही...

घायल दोनो मजदूर रिश्ते मे है साले-बहनोई

Image
🔴 घायल गोविन्द ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह अस्पताल में है भर्ती, कोई न करे उसे फोन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में कुशीनगर जनपद के घायल दो मजदूर  कसया व पटहेरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों रिश्ते में साले-बहनोई हैं। परिवार के लोगों को उनके आतंकी हमले में घायल होने की जानकारी रविवार को दोपहर में तब हुई जब घायल गोविन्द ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है और कोई उसे फोन न करे।बाद में जिला प्रशासन ने इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसु जनूबीपट्टी गांव के निवासी 23 वर्षीय छट्ठू प्रसाद पुत्र नत्थू मुसहर, कसया थाना क्षेत्र के धुरिया कोट निवासी अपने साले गोविंद के साथ आठ महीने पहले कश्मीर गया था। दोनों वहां ईंट पाथने का काम करते थे। शनिवार को आतंकवादियों के गोली का शिकार होकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। चार भाइयों में तीसरे नंबर का छट्ठू भाइयों में सबसे बड़ा है। छट्ठू की पत्नी अपनी दो बेटियों सात वर्षीय सीमा और आठ वर्षीय रीमा के साथ मायके में ही है।  घायल की म...

आतंकी हमले मे कुशीनगर के दो मजदूर घायल

Image
🔴 कश्मीर के अनंतनाग जिले के रख मोमिन क्षेत्र में 12 नवंबर की रात आतंकियों ने की थी  गैर कश्मीरी लोगों पर  फायरिंग  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । कश्मीर के अनंतनाग जिले के रख मोमिन क्षेत्र में 12 नवंबर की रात आतंकियों द्वारा गैर कश्मीरी लोगों पर की गई फायरिंग मे कुशीनगर जिले के रहने वाले मुसहर जाति के दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुुई है। दोनो घायलों के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है। आठ माह पूर्व दोनो मजदूर रोजगार के लिए कश्मीर गये थे।  जानकारी के मुताबिक घायल मजदूरों मे एक कसया थाना क्षेत्र के धुरिया खास गांव के धुरिया भाठ टोला निवासी गोविंद है और दूसरा पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना मुसहर बस्ती निवासी छट्ठू है। गोली लगने के बाद दोनों मजदूरों को सेना के जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। गोविंद की पत्‍नी माया ने बताया कि छोटू और गोविंद आठ माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। छोटू अपने ससुराल में परिवार के साथ कई सालों से रहता ह...

आश्रम पद्धति विद्यालय मे छात्रों को परोसे गये खाने मे निकला कीड़ा

Image
🔴 आक्रोशित छात्रों ने देर रात तक किया हंगामा  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की ओर से शुक्रवार की रात मे बच्चो को दिये गये खाने मे कीड़ा निकलने के वजह से छात्र आक्रोशित हो गये।  बच्चों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि विद्यालय में छात्रों के सामने परोसे गए खाने में कीड़ा निकला।छात्रों के बीच देर तक कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा तो उन्होंने वहां गमलों, खिड़की के शीशों और सीसीटीवी कैमरों पर जमकर अपना गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। घंटो बाद मौके पर पहुचे कुबेरस्थान थानाध्यक्ष के काफी समझाने-बुझाने के बाद आन्दोलित छात्र शान्त हुए।  गौरतलब है कि जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मे संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार की रात बच्चों को परोसे गये भोजन में कीड़ा मिलने पर बच्चों ने कड़ा एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने खाना खाने से इंकार कर दिया। खाना बनाने वाले रसोइए से छात्रों ने दोबारा खाना बनाने की मांग की। उस वक्त किसी जिम्मेदार व्यक्ति के व...